वर्टिकल गार्डनिंग क्या है: कम जगह में ज्यादा सब्जियां कैसे उगाएं – Vertical Vegetable Gardening In Small Spaces In Hindi

अगर आप अपने घर पर खुशबूदार फूलों और स्वादिष्ट सब्जियों का गार्डन बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास कोई बड़ी जगह नहीं है? तो हम आपको बता दें, कि आप घर पर कम जगह में भी वर्टिकल वेजिटेबल गार्डन बना सकते हैं और ढेर सारी सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं। वर्टिकल गार्डनिंग एक ऐसी तकनीक है, जो आपको कम जगह में ज्यादा सब्जियां और अन्य पौधे उगाने की सुविधा देती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे, कि वर्टिकल गार्डनिंग क्या है (Vertical Gardening In India In Hindi) और इसका उपयोग कर सब्जियां कैसे उगाएं। आइये जानते हैं घर की छोटी सी जगह में एक सुंदर वर्टिकल गार्डन कैसे बनाएं तथा थोड़ी सी जगह में अधिक सब्जियां कैसे लगाएं?

वर्टिकल गार्डनिंग क्या है – What Is Vertical Gardening In Hindi

ऊर्ध्वाधर बागवानी या वर्टिकल गार्डनिंग एक सीमित स्थान में अधिक पौधे उगाने की बेहतरीन तकनीक है, जिसमें आप जमीन की बजाय वर्टिकल स्पेस अर्थात दीवार, जाली, खंभे या ट्रेली की सहायता से गमले या ग्रो बैग में पौधे उगा सकते हैं। गार्डन बनाने की यह तकनीक शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि इससे शहरी क्षेत्र के लोग कम जगह में अधिक पौधे उगा पाते हैं। वर्टिकल गार्डनिंग को घर के अंदर या बाहर दोनों जगह किया जा सकता है और इसमें सब्जियों, जड़ी-बूटियों, फूलों और सजावटी पौधों को भी उगाया जा सकता है।

वर्टिकल गार्डनिंग के फायदे – Benefits Of Vertical Gardening In Hindi

वर्टिकल गार्डनिंग के फायदे - Benefits Of Vertical Gardening In Hindi

 

घर पर वर्टिकल गार्डन बनाने के कई फायदे हैं, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:-

  • गार्डनिंग का यह तरीका घर की सीमित जगह वाले लोगों के लिए एकदम सही है। इससे एक छोटे से क्षेत्र में अधिक पौधे उगाए जा सकते हैं।
  • वर्टिकल गार्डनिंग से जगह बचाने में मदद मिलती है।
  • पौधों को वर्टिकली उगाकर आप सब्जियों की उपज बढ़ा सकते हैं, क्योंकि इस तरह उगाए गए पौधे अधिक धूप प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनका बेहतर विकास और उच्च पैदावार होती है।।
  • वर्टिकल गार्डन में लगे पौधों को पानी देना, प्रूनिंग करना और कटाई करने में आसानी होती है।
  • सौंदर्य की दृष्टि से वर्टिकल गार्डन देखने में आकर्षक होते हैं, जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।
  • आप वर्टिकल गार्डन को किसी भी जगह बालकनी, आंगन या टेरेस पर भी बना सकते हैं।

अब आप यह तो समझ गए होंगे, कि वर्टिकल गार्डनिंग करके आप छोटी जगह में अधिक सब्जियां उगा सकते हैं, आगे हम जानेंगे- घर पर बने वर्टिकल गार्डन में अधिक सब्जियां कैसे उगाएं?

(यह भी जानें: कम जगह में करना चाहते हैं होम गार्डनिंग, तो अपनाएं ये शानदार….)

कम जगह में ज्यादा सब्जियां कैसे उगाएं – How To Grow More Vegetables In Less Space In Hindi

कम जगह में ज्यादा सब्जियां कैसे उगाएं - How To Grow More Vegetables In Less Space In Hindi

अब जब आपने जान लिया है कि वर्टिकल गार्डनिंग क्या है और इसके क्या फायदे हैं? तो आइये जानते हैं, इस तकनीक का उपयोग कर कम जगह में अधिक सब्जियां कैसे उगाएं? छोटी सी जगह में अधिक सब्जियां उगाने के कुछ टिप्स निम्न हैं:-

वर्टिकल गार्डन की योजना बनाएं – Plan To Build A Vertical Garden In Hindi

वर्टिकल गार्डन बनाने की योजना बनाएं - Plan To Build A Vertical Garden In Hindi

घर पर वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए आपको सबसे पहले जगह के अनुसार योजना बनानी होगी। गार्डन की प्लानिंग करते समय आपको यह ध्यान रखना जरूरी है, कि आपके पास कितनी जगह है और आप उस जगह में कौन से तथा कितने पौधे लगा सकते हैं? इसके अतिरिक्त आपको यह ध्यान रखना भी जरूरी है, कि आप जहाँ पौधों को लगाने जा रहे है, वहां उन्हें पर्याप्त धूप प्राप्त हो सके। आप प्लानिंग के दौरान वर्टिकल गार्डन के लिए जरूरी चीजों (जैसे- वर्टीकल पॉकेट ग्रो बैग, स्टैंड, हैंगिंग पॉट्स, गार्डन टूल्स, क्रीपर नेट इत्यादि) की लिस्ट जरूर बनाएं।

(यह भी जानें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत….)

अपने वर्टिकल गार्डन में उगाने के लिए सही पौधे चुनें – Choose The Right Plants For Your Vertical Garden In Hindi 

यदि आप अपने घर पर सुन्दर वर्टिकल गार्डन तैयार करने जा रहे हैं, तो उससे अधिक सब्जियां पाने के लिए सही पौधे का सिलेक्शन बेहद जरूरी होता है। अपने गार्डन के लिए ऐसे पौधे चुनें, जो कम जगह में आसानी से उग जाते हों और आपके एक ही पौधे से अधिक सब्जियां प्राप्त हो सकें। आमतौर पर वर्टिकली गार्डन के लिए टमाटर, बीन्स, खीरा, मटर और हर्ब्स जैसे चढ़ाई वाले पौधे, पत्तेदार सब्जियां आदर्श होती हैं।

पौधे उगाने के लिए ऑर्गेनिक मिट्टी तैयार करें – Prepare Organic Soil For Vertical Gardening In Hindi

पौधे उगाने के लिए कार्बनिक पदार्थों से युक्त मिट्टी तैयार करें - Prepare Soil Rich In Organic Matter For Growing Plants In Hindi

आमतौर पर पौधों की अच्छी ग्रोथ और सब्जियों की बेहतर उपज के लिए कार्बनिक पदार्थों और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, यह पोषक तत्व उन्हें मिट्टी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं। इसलिए यदि आप चाहते हैं, कि अपने वर्टिकल वेजिटेबल गार्डन से अधिक सब्जियां प्राप्त कर पायें, तो पौधे लगाने के लिए आपको अच्छा पॉटिंग मिक्स तैयार करना होगा। आप सामान्य मिट्टी में रेत, पर्लाइट या वर्मीकुलाईट, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, मस्टर्ड केक, नीम केक और कोकोपीट आदि जैविक खाद मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं।

गार्डन में लगे पौधों को उचित सहारा दें – Give Proper Support To The Plants In Garden In Hindi 

वर्टिकली उगाए गए पौधों को मजबूत सहारे की आवश्यकता होती है, अतः आप अपने गार्डन के गमलों में लगे पौधों को अच्छी तरह बढ़ने और सपोर्ट देने के लिए क्रीपर नेट, ट्रेलिस, स्टेक या स्टेंड का प्रयोग कर सकते हैं। हालाँकि पौधे के लिए उचित सहारा आप उसके वजन और बढ़ने के आकार के अनुसार दे सकते हैं।

आप अपनी बेल वाली सब्जियों को मजबूत सहारा देने के लिए क्रीपर नेट के साथ प्लांट सपोर्ट क्लिप्स का भी उपयोग करें।

पौधे लगाने के लिए प्लांटिंग कंटेनर का प्रयोग करें – Use Plant Container For Planting Plants In Hindi 

पौधे लगाने के लिए प्लांट कंटेनरों का प्रयोग करें - Use Plant Container For Planting Plants In Hindi

पॉट या ग्रो बैग वर्टिकल गार्डनिंग का मुख्य हिस्सा हैं, आप सब्जियों को उगाने के लिए पौधे की बढ़ने की अवस्था के अनुसार विभिन्न आकारों और आकृतियों के कंटेनरों का उपयोग कर सकते हैं। जैसे फ्लावर प्लांट लगाने के लिए छोटे गमले तथा सब्जियों को उगाने के लिए मीडियम साइज के ग्रो बैग आदि। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप जिस भी गमले या ग्रो बैग को खरीदते हैं, वह अच्छी जल निकासी वाला होना चाहिए।

आप अपने वर्टिकल गार्डन में पौधे लगाने के लिए HDPE ग्रो बैग, फैब्रिक ग्रो बैग, वॉल प्लांटर्स, पॉकेट ग्रो बैग, हैंगिंग पॉट्स आदि का उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी जानें: जानिए पौधे लगाने के लिए क्यों है ग्रो बैग एक अच्छा गमला….)

वर्टिकल गार्डन के पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व और पानी दें – Provide Enough Nutrients And Water To Plants In Hindi 

आमतौर पर अन्य पौधों की तरह वर्टिकल गार्डन में लगे पौधों को भी अच्छी वृद्धि करने के लिए पर्याप्त पानी और खाद की जरूरत होती है। अतः गमले में लगे पौधों की मिट्टी में नमी की जांच करें तथा पौधों को आवश्यकतानुसार पानी दें।

इसके अतिरिक्त जमीन के पौधों की अपेक्षा कंटेनर में लगे पौधों को अतिरिक्त पोषक की भी आवश्यकता होती है। अतः अपने वर्टिकल गार्डन से अधिक सब्जियां प्राप्त करने के लिए पौधे की जरूरत के अनुसार महीने में एक जैविक संतुलित उर्वरक जैसे बायो NPK, प्लांट ग्रोथ प्रमोटर, सीवीड तथा PROM फर्टिलाइजर आदि देना उचित है।

(यह भी जानें: पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाए इन उर्वरक के उपयोग से….)

अब तो आप यह समझ गए होंगे कि कम जगह में अधिक या ज्यादा सब्जियां उगाने का एक शानदार तरीका वर्टिकल गार्डनिंग है। इस लेख में आपने जाना वर्टिकल गार्डनिंग क्या है, तथा अपने गार्डन में अधिक सब्जियां कैसे उगाएं? यदि हमारा लेख Vertical Gardening In India In Hindi आपको पसंद आया हो, तो अपने दोस्तों को शेयर करें तथा लेख के सम्बन्ध में अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *