नीम केक क्या है, गार्डन में इसका उपयोग और लाभ – About Neem Cake in Hindi

नीम का वानस्पतिक नाम अजाडिरेकटा इंडिका (Azadirachta indica) है। इसका उपयोग हजारों वर्षों से प्राकृतिक कीटनाशक और कीट प्रबंधन में किया जा रहा है। मिट्टी को रोगजनकों और हानिकारक कीटों से सुरक्षित रखने के लिए आप अपने गार्डन में नीम केक पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। नीम खली या नीम केक पाउडर क्या है? गार्डनिंग में नीम केक क्यों आवश्यक है? नीम केक का उपयोग कैसे करें? नीम केक की खाद कब दें? पौधों में नीम केक देते समय क्या सावधानी रखें तथा इसके फायदे के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

नीम केक क्या है? – What is Neem cake or Neem khali in Hindi

नीम केक क्या है? - What is Neem cake or Neem khali in Hindi

नीम केक एक जैविक खाद है, जिसे नीम के बीज, पत्तियों और छाल को कुचलकर, तेल को अलग करके तैयार किया जाता है। नीम के बीजों और पत्तियों से नीम का तेल कोल्ड-प्रेस्ड (cold pressed) प्रक्रिया का उपयोग करके निकाला जाता है। नीम का तेल निकालने के बाद जो अवशेष बचता है, उसे नीम केक या नीम खली कहते हैं।

(और पढ़ें: नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

नीम केक क्यों आवश्यक है – Why Neem Cake is Necessary in Hindi

जब आप मिट्टी में नीम केक की खाद डालते हैं, तो मिट्टी से सभी छिपे हुए कीड़े और फंगस गायब हो जाते हैं। नीम केक पौधों की जड़ों को भी इन जीवों से क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। पौधों की जड़ें इस उर्वरक को अवशोषित करती हैं और पौधों के सभी भागों में इसे भेजती हैं, जो पौधों को आंतरिक रूप से मजबूत बनाती हैं। यह पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

नीम केक की विशेषताएं – Features of neem cake in Hindi

गार्डनिंग में उपयोग किए जाने वाले नीम केक (neem cake) की विशेषताएं निम्न हैं, जैसे:-

1. सभी पौधों के लिए उपयोगी नीम केक – Useful for all plant in Hindi

आप नीम केक उर्वरक को सभी प्रकार के पौधों को दे सकते हैं, चाहे वह आउटडोर – इनडोर, फूल, फल या सब्जी वाले पौधे ही क्यों ना हों।

2. उपयोगी कीटों के लिए गैर विषैला – Non-toxic to useful insects in Hindi

नीम खली या नीम केक उपयोगी कीटों जैसे- मधुमक्खियों, तितलियों, कैटरपिलर और केंचुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। कुछ कीट छोटे-छोटे हानिकारक कीटों को खा जाते हैं, नीम की खली उन छोटे-छोटे कीटों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है।

(और पढ़ें: 10 बेस्ट प्लांट्स, जो करते हैं लाभकारी कीटों को आकर्षित…)

3. सस्ता और आसानी से उपलब्ध – Cheap and easily available in Hindi

नीम केक उर्वरक काफी सस्ता होता है जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। इसे आप नर्सरी से या ऑनलाइन वेबसाइट organibazar.net से खरीद सकते हैं। शुद्ध नीम उर्वरक में हल्की गंध होती है, आप इसकी गंध के आधार पर पता कर सकते हैं कि उर्वरक शुद्ध है या नहीं।

(और पढ़ें: जीवामृत क्या है, कैसे बनाएं, गार्डन में जीवामृत के फायदे…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नीम केक के उपयोग – Uses of Neem cake powder in Hindi

गार्डन में नीम केक का उपयोग अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है। गार्डनिंग में इसके प्रयोग के दो मुख्य कारण हैं, जो कि इस प्रकार हैं:

1. नीम केक का उपयोग उर्वरक के रूप में – Neem cake uses as a Organic fertilizer in Hindi

नीम की खली या नीम केक एक जैविक खाद (कार्बनिक खाद) है, इसमें कोई भी हानिकारक सिंथेटिक केमिकल नहीं होता है। यह उर्वरक पौधों के लिए पूर्ण रूप से प्राकृतिक, शुद्ध और अच्छा होता है। इसलिए यह उर्वरक हमारे पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है।

2. गार्डन में नीम केक का उपयोग कीटनाशक के रूप में – Use Neem cake As a pesticide in Hindi

  • नीम केक गार्डनिंग में उर्वरक के साथ-साथ कीटनाशक के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पौधों की वृद्धि के जरुरी होते हैं। वास्तव में, जब हम मिट्टी में नीम केक मिलाते हैं तो यह मिट्टी की बनावट और गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • पौधों को बैक्टीरिया, फंगस से होने वाले रोग और विभिन्न हानिकारक कीटों से बचाने के लिए आप नीम केक का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़ें: स्टिकी ट्रैप क्या है, जानें गार्डन में इसके उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

नीम केक उर्वरक का उपयोग कैसे करें?How to Use Neem Cake Fertilizer in Hindi

नीम केक उर्वरक का उपयोग कैसे करें? - How to Use Neem Cake Fertilizer in Hindi

  • जब आप मिट्टी का मिश्रण, रेत और खाद के साथ तैयार कर रहे हों, तो नीम की खली को सीधे मिट्टी में मिला लें। मान लीजिए कि आपका कुल मिश्रण 100% है तो आप इस मिश्रण में 4 से 5% नीम खली का उपयोग कर सकते हैं। मिट्टी में मिलाते समय नीम केक उर्वरक की मात्रा बहुत कम रखें। आप जब नीम केक को मिट्टी में मिलाते जाएगें, तो एक समय बाद नीम की बहुत हल्की महक आने लगेगी, तब आपको नीम केक पाउडर को मिट्टी में मिलाना बंद कर देना चाहिए।
  • नीम केक या नीम खली को आप तरल उर्वरक की तरह उपयोग में ला सकते हैं। आपको नीम केक उर्वरक को पानी के साथ मिलाकर 1 या 2 दिन तक पानी में अच्छी तरह से अवशोषित होने के लिए रख देना चाहिए। 1 या 2 दिन के बाद पानी गहरे काले रंग का दिखाई देने लगेगा, इसका मतलब है कि पानी ने नीम केक उर्वरक के सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर लिया है। अब इस पोषक तत्वों से भरपूर पानी को पौधों को देने से पहले पतला कर लेना चाहिए। अब इस पानी को अपने पौधों को सामान्य पानी की तरह दें, लेकिन सुनिश्चित करें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखी हो, क्योंकि अगर मिट्टी गीली है तो आपके द्वारा दिया गया नीम केक का घोल अवशोषित नहीं होगा।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों को नीम केक की खाद कब दें? – When to apply neem cake manure to plants in Hindi

आप नीम केक उर्वरक महीने में एक बार अपने पौधों को दे सकते हैं। यह उर्वरक आपको बारिश के मौसम से पहले पौधों को देना चाहिए, क्योंकि बारिश के मौसम में कीड़े, फंगस जैसी आम समस्याओं से पौधों के पीड़ित होने का ख़तरा बढ़ जाता है। नीम की खली कीट, बैक्टीरिया और फंगस के कारण उत्पन्न पौधों में सभी समस्याओं की रोकथाम का काम करेगी। नीम केक फर्टिलाइजर पौधों को किसी भी मौसम में दिया जा सकता है।

नीम खली की खाद पौधों को अंदर से बहुत शक्तिशाली बनाती है। यदि आपके पौधों पर कीटों का हमला हो जाता है तो आप यह उर्वरक देकर पौधे को फिर से ठीक कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधों में खाद डालते समय गार्डनर्स करते हैं यह गलतियां…)

नीम केक उपयोग करते समय क्या सावधानी रखें – Precautions to be taken while using Neem Cake in Hindi

जब आप नीम केक या नीम खली उर्वरक का उपयोग करते हैं, तो आपको इसे अपनी आंखों से दूर रखने की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि, आप इस उर्वरक का उपयोग करने के दौरान हाथों से अपनी आंखों को न छुए, क्योंकि यह उर्वरक आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

(और पढ़ें: कीटनाशक के छिड़काव से पहले जानें यह आवश्यक 5 बातें…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *