जानें वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का गार्डनिंग में उपयोग – Vertical Pockets Geo Fabric Grow Bag Uses Complete Guide In Hindi

अगर आप कम जगह में भी फूलों के गार्डन से घर को सजाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में आप वर्टिकल पॉकेट्स जिओ फैब्रिक ग्रो बैग के बारे में जानेंगे, जिन्हें पॉकेट वॉल प्लान्टर (Pocket Wall Planter) भी कहा जाता है, जिनमें पौधे उगाना काफी मजेदार और आसान है। इन पॉकेट ग्रो बैग को घर की बालकनी या बाहर दीवार पर टांग कर उनमें पौधों को लगाया जाता है। इस लेख में आप जानेंगे वर्टिकल पॉकेट्स जियो फैब्रिक ग्रो बैग क्या होते हैं, इनमें गार्डनिंग करने के फायदे, और पॉकेट ग्रो बैग कहाँ से खरीदें, इन सभी जानकारियों के बारे में जानेगें।

वर्टिकल पॉकेट्स जियो फैब्रिक ग्रो बैग क्या हैं? – What Are Vertical Pockets Geo Fabric Grow Bags In Hindi

वर्टिकल पॉकेट्स जियो फैब्रिक ग्रो बैग, दीवार पर गार्डनिंग (Wall Gardening) करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले ग्रो बैग हैं। आप अपने घर की दीवारों पर इन पॉकेट वाले ग्रो बैग को टांगकर उनमें बौनी किस्मों वाले फूल, हर्ब्स, सकुलेंट प्लांट और सजावटी घास तथा पौधे (dwarf variety plants) लगा सकते हैं। इस तरह इन पॉकेट ग्रो बैग की मदद से आप अपने घर पर वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं जो कि दीवारों को डेकोरेट करने (सजाने) का भी एक बेस्ट तरीका है।

वर्टिकल पॉकेट फैब्रिक ग्रो बैग की विशेषताएं – Why Use Vertical Pockets Fabric Grow Bags In Gardening In Hindi

अगर आपके पास छत या बालकनी में इतनी जगह भी नहीं है कि वहां आप कुछ गमले रखकर उनमें पौधे ग्रो कर सकें, तब ये वर्टिकल पॉकेट्स जिओ फैब्रिक ग्रो बैग बहुत उपयोगी होते हैं। इनकी मदद से आप कम स्पेस में भी अपने गार्डनिंग के शौक को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन पॉकेट वॉल प्लान्टर (Pocket Wall Planter) की कुछ विशेषताएं व फायदे:

इनडोर व आउटडोर दोनों जगह उपयोगी – Vertical Pocket Grow Bags Are Useful In Indoor/Outdoor Gardening In Hindi

इन वर्टिकल पॉकेट्स ग्रो बैग का इस्तेमाल इनडोर और आउटडोर दोनों जगह की दीवारों पर गार्डनिंग करने के लिए किया जा सकता है। यदि इन वर्टिकल हैंगिंग वॉल प्लांटर में आउटडोर पौधे लगा रहे हैं, तो इसे ऐसी जगह लगाएं जहाँ सीधी धूप ज्यादा देर न पड़ती हो, क्योंकि इससे ये पॉकेट्स जल्दी सूख सकते हैं। यदि पौधों को इंडोर लगाया है, तो थोड़ा-थोड़ा करके दिन में दो से तीन बार पानी का छिडकाव करें। एक बार में ही ज्यादा पानी डालने से उन पॉकेट्स में से पानी नीचे गिरने लगेगा जिससे घर के अन्दर का फर्श गीला और गन्दा हो जाएगा।

कम जगह में गार्डनिंग के लिए आसान – Gardening In Less Space In Pocket Vertical Planter In Hindi

कम जगह में गार्डनिंग के लिए आसान - Gardening In Less Space In Pocket Vertical Planter In Hindi

यदि आपके पास जगह की काफी कमी है, तब भी आप इन वर्टिकल पॉकेट्स ग्रो बैग की मदद से घर की दीवारों पर आसानी से वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं। इससे गार्डनिंग तो होती ही है साथ ही घर की दीवारे भी काफी सुन्दर और आकर्षक दिखने लगती हैं। इन ग्रो बैग्स का उपयोग कर आप एक साथ अनेक प्रकार के पौधे ग्रो कर सकते हैं।

(और पढ़ें: घर पर कम जगह में अधिक पौधे कैसे उगाएं…)

उचित जल निकासी – Proper Drainage In Vertical Pocket Grow Bag In Hindi

इन वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में जल निकासी छिद्र तो नहीं होता है, लेकिन फैब्रिक से बने होने के कारण इनमें पानी ठहरता नहीं है, बल्कि तुरंत बाहर निकल जाता है। इससे कभी भी जल-भराव या ओवरवाटरिंग की समस्या नहीं होती है, जिसके कारण इनमें उगाये जाने वाले पौधों की जड़ें हमेशा स्वस्थ रहती हैं।

वायु परिसंचरण में सहायक – Breathable Vertical Pocket Fabric Grow Bag In Hindi

फैब्रिक से बने होने के कारण वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग छिद्रयुक्त (porous) होते हैं, जिससे इनमें लगे पौधों की जड़ों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहती है। इन ग्रो बैग्स की इसी खूबी के कारण इनमें एरेशन (Aeration) अर्थात हवा का आदान प्रदान बना रहता है। इसके कारण मिट्टी का तापमान भी नियंत्रित रहता है, और पौधों की तेजी से ग्रोथ होती है।

एक साथ कई सारे पौधे उगाने में हेल्पफुल – Pocket Grow Bag Helpful In Growing Many Plants At Once In Hindi

एक साथ कई सारे पौधे उगाने में हेल्पफुल - Pocket Grow Bag Helpful In Growing Many Plants At Once In Hindi

ये ग्रो बैग कई सारे पॉकेट्स में आते हैं अर्थात आप इनमें अपनी सुविधा के अनुसार जितने चाहे उतने पौधे कम जगह में ग्रो कर सकते हैं। इसमें आप फूल व हर्बल प्लांट्स एवं सजावटी पौधों को लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: कम देखभाल वाले बेस्ट आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स…)

शिफ्ट करना है आसान – Vertical Pocket Fabric Grow Bag Are Ease To Move In Hindi

इस वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में पौधे उगाने के सबसे बड़े फायदों में से एक यह है कि उन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है, क्योंकि ये प्लास्टिक और मिट्टी के गमलों की तुलना में हल्के होते हैं।

अधिक समय तक उपयोगी ग्रो बैग – Vertical Pocket Fabric Grow Bag Are Reusable In Hindi

इन ग्रो बैग को लम्बे समय तक कई बार उपयोग में लाया जा सकता है, क्योंकि इनकी ड्यूरेबिलिटी बहुत अधिक लगभग 6-7 साल या उससे अधिक होती है। आप इन फैब्रिक ग्रो बैग को धोकर, सुखाकर फोल्ड करके भी रख सकते हैं।

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में कौन से पौधे उगाएं – Which Type Of Plants Grow In Vertical Pockets Grow Bag In Hindi

इन ग्रो बैग्स में फूलों के पौधे, सजावटी पौधे और हर्ब्स को उगाया जा सकता है। पौधों की बौनी किस्मों को हैंगिंग पॉकेट्स ग्रो बैग में उगाया जाता है, जो ज्यादा उंचाई तक ग्रो नहीं करती हैं। आइये जानते हैं में वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाए जाने वाले पौधों के बारे में:

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाई जाने वाली हर्ब्स – Herbs That Grow In Vertical Pocket Fabric Grow Bag In Hindi

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाई जाने वाली हर्ब्स – Herbs That Grow In Vertical Pocket Fabric Grow Bag In Hindi

आइये जानते हैं वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाई जाने वाली हर्ब्स के नाम:

हर्ब्स के नाम
बीज खरीदें
बोरेज हर्ब (Borage)
कैमोमाइल (Chamomile)
चेरविल (Chervil)
धनिया (Cilantro/Coriander)
डिल हर्ब (Dill)
सौंफ (Fennel)
लेमन बाम (Lemon balm)
मरजोरम हर्ब (Marjoram)
स्टीविया हर्बल प्लांट (Stevia)
पुदीना (Mint)
ओरीगैनो (Oregano)
सेज हर्ब (Sage)
रोजमेरी (Rosemary)
थाइम (Thyme)

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाए जाने वाले फूल – Flowers That Grow In Vertical Pocket Fabric Grow Bag In Hindi

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाए जाने वाले फूल – Flowers That Grow In Vertical Pocket Fabric Grow Bag In Hindi

 

आइये जानते हैं वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में लगाए जाने वाले फूलों के नाम:

फूलों के नाम
बीज खरीदें
लैवेंडर (Lavender)
पैन्सी (Pansies)
डेजी (Daisy)
गुलदाउदी (Chrysanthemum)
जेरेनियम (Geraniums)
पेटूनिया (Petunia)
पोर्टुलाका (Portulaca)
पैन्सी फ्लावर
बिगोनिया (Begonia)
यहाँ से खरीदें
वर्बेना फूल (Verbena)
स्वीट एलिसम (Sweet Alyssum)

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में उगाए जाने वाले सजावटी पौधे – Decorative Plants That Grow In Vertical Pocket Fabric Grow Bag In Hindi

आइये जानते हैं वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग में ग्रो किये जाने वाले सजावटी पौधों के नाम:

  • मनी प्लांट (Money Plant)
  • बेबी टीयर्स प्लांट (Baby’s tears)
  • इंग्लिश इवी (English Ivy)
  • सिंगोनियम प्लांट (Syngonium)
  • स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
  • बर्ड नेस्ट फर्न (bird’s nest fern)
  • स्ट्रिंग ऑफ पर्ल (String of Pearl)
  • बोस्टन फर्न (Boston Fern)
  • बुरोज टेल (Burro’s Tail)

(और पढ़ें: गार्डन में उगाई जाने वाली टॉप -15 सजावटी घास….)

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग कहाँ से खरीदें – Where To Buy Best Vertical Pockets Geo Fabric Grow Bag In Hindi

इन पॉकेट ग्रो बैग को आप वेबसाइट organicbazar.net से घर बैठे खरीद सकते हैं। ये ग्रो बैग कई पॉकेट्स जैसे 4 पॉकेट, 24 पॉकेट, 36 पॉकेट में आते हैं, जिनमें आप फूल वाले पौधे और हर्बल प्लांट्स को घर के अन्दर या बाहर लगा सकते हैं। इनमे पौधों की जड़ें तेजी से और हेल्दी ग्रो होती हैं। इन पॉकेट्स के फैब्रिक की मोटाई 2 mm होती है और प्रत्येक पॉकेट एक किलो तक वजन झेल सकता है। इन ग्रो बैग्स को खरीदने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें:

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का इस्तेमाल कैसे करें – How To Use Vertical Pockets Geo Fabric Grow Bag For Planting In Hindi

वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का इस्तेमाल कैसे करें – How To Use Vertical Pockets Geo Fabric Grow Bag For Planting In Hindi

  1. बेस्ट क्वालिटी के वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग खरीदें।
  2. इन पॉकेट ग्रो बैग को पॉटिंग मिट्टी से भरें लेकिन ऊपर से लगभग 1.5-2 इंच खाली रखें।
  3. वर्टिकल पॉकेट ग्रो बैग में इस्तेमाल करने के लिए कम वजन वाली उपजाऊ पॉटिंग मिक्स को लेना चाहिए।
  4. पॉकेट्स को सीधी धूप में न टाँगे, इससे मिट्टी जल्दी सूख जाती है और पौधे पानी की कमी के कारण अच्छे से ग्रो नहीं कर पाते हैं।
  5. वाटर केन, स्प्रे बोतल या होज से पॉकेट ग्रो बैग में पानी दें। यदि आउटडोर पौधे लगाएं हैं तो एक बार में ज्यादा पानी दे सकते हैं, लेकिन यदि पौधे इंडोर लगाएं हैं तो थोड़ा-थोड़ा पानी ही दें।

(और पढ़ें: जानें भारत में किचन गार्डनिंग के लिए फुल गाइड…)

निष्कर्ष – Conclusion

उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा, जिसमें आपने वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग क्या होते हैं, उनका इस्तेमाल क्यों करें, उनके फायदें और वर्टिकल पॉकेट्स ग्रो बैग में लगाए जाने वाले पौधे के बारे में जाना। यदि आपके इस लेख में दी गयी जानकारी से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हों तो कमेन्ट करके अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *