पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए क्या है जरूरी – What is Essential for plant Growth in Hindi

हम पेड़-पौधों के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे आस-पास जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे, उतना ही खुशहाल और स्वस्थ हमारा जीवन होगा। बहुत से लोगों को पेड़-पौधे बेहद पसंद होते हैं और वे इन्हें अपने घर व गार्डन में लगाना पसंद भी करते हैं। अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो आप इस बात पर हमेशा गौर करते होंगे कि, पेड़-पौधे कैसे बढ़ते हैं और उनकी वृद्धि के लिए क्या-क्या जरुरी होता है। इस आर्टिकल आप जानेगें कि, पौधे के विकास के लिए क्या जरूरी है, अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

बता दें कि, मनुष्यों और जानवरों की तरह पौधों के विकास के लिए भी पानी, पोषक तत्व, धूप और हवा सभी चीजों की जरूरत होती है। लगभग सभी पौधे अपनी जड़ों के माध्यम से पानी और मिट्टी से पोषक तत्व प्राप्त करते हैं। आइये जानते हैं पेड़-पौधों के विकास के लिए क्या-क्या जरूरी है।

पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए आवश्यक चीजें – Things needed for plant Growth in Hindi

पौधे को बढ़ने व ग्रो करने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत होती है जो निम्न प्रकार हैं:

पौधों की वृद्धि के लिए पानी – Water for plant Growth in Hindi

पौधों की वृद्धि के लिए पानी - Water for plant Growth in Hindi

पानी सिर्फ जानवरों और मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि, पौधों के लिए भी बेहद आवश्यक होता है। पानी की मदद से ही पौधे जड़ों से लेकर पत्तियों तक, नमी और पोषक तत्व भेजते हैं। अगर पौधों को सही समय पर उचित मात्रा में पानी न दिया जाए, तो वे सूख सकते हैं। पौधे के प्रकार के हिसाब से हर पौधे को पानी की जरूरत भी अलग-अलग होती है। इसलिए किसी पौधे को ज्यादा तो, किसी पौधे को कम पानी की जरूरत होती है। कई बार पौधों को ज्यादा पानी मिलने की वजह से वे गलने लगते हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि, किस पौधे को कब और कितना पानी देना है। अतः गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगे पौधों को उचित मात्रा में पानी दें।

(और जानें: पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है…)

पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व – Nutrients required for plant Growth in Hindi

पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व - Nutrients required for plant Growth in Hindi

जिस प्रकार पौधों की वृद्धि के लिए पानी जरुरी है, उसी प्रकार पोषक तत्व भी पौधों के लिए आवश्यक हैं। इसलिए पौधों के अच्छे विकास के लिए पोषक तत्वों से युक्त खाद का इस्तेमाल करें। पौधों की वृद्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटैशियम हैं। आपको बता दें कि, पौधे में हरी पत्तियों के निर्माण के लिए नाइट्रोजन तत्व महत्वपूर्ण होता है जबकि, जड़ों को मजबूत और फूलों को बड़ा करने के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है। इसके अलावा पोटैशियम पौधे को रोगों से लड़ने में मदद करता है। ध्यान रखें कि, बहुत अधिक या बहुत कम पोषक तत्व पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

(और जानें: पौधों में पोषक तत्वों (प्लांट न्यूट्रिएंट्स) के कार्य और कमी के लक्षण…)

पौधों के विकास के लिए शुद्ध वायु pure Air for plant Growth in Hindi

पानी और पोषक तत्वों के अलावा पौधों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ मिट्टी बेहद आवश्यक होती है। प्रदूषित हवा, धुआं, जहरीली गैस और अन्य प्रदूषित पदार्थों के कारण होने वाली गंदी हवा पौधों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जब पौधों को मिलने वाली हवा शुद्ध नहीं होती है तो, पौधों को भोजन (प्रकाश संश्लेषण) बनाने के लिए हवा से कार्बन डाइऑक्साइड लेने की क्षमता सीमित हो जाती है। फलस्वरूप पौधों का विकास रुक सकता है और पौधे नष्ट हो सकते हैं।

(और जानें: रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे…)

पौधों के लिए पोषक मिट्टी Nutritious Soil for plant in Hindi

पौधों के लिए पोषक मिट्टी - Nutritious Soil for plant in Hindi

गमले या ग्रो बैग में लगे पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए मिट्टी का स्वस्थ और पोषक तत्वों से युक्त होना आवश्यक है। मिट्टी में पाये जाने वाले पोषक तत्वों (जैविक पदार्थ और सूक्ष्म जीव) की मदद से ही पौधा ग्रो करता है। यदि मिट्टी अच्छी नहीं है या उसमे पोषक तत्वों की कमी है तो, इससे आपके पौधों का विकास रुक सकता है।

(और जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

पौधों की वृद्धि के लिए धूप और तापमान – Sunlight and Temperature for plant Growth in Hindi

पौधों की वृद्धि के लिए धूप और तापमान - Sunlight and Temperature for plant Growth in Hindi

घर पर गार्डन में लगे पौधों के विकास के लिए धूप की जरूरत होती है। पौधे सूर्य प्रकाश का उपयोग भोजन बनाने के लिए ऊर्जा के रूप में करते हैं, जिसे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया कहा जाता है। यदि पौधों को उचित मात्रा में सूर्य प्रकाश नहीं मिलता है तो, पौधे कमजोर होने लगते हैं और पौधों के वृद्धि रुक सकती है। प्रकाश के साथ ही पौधों की वृद्धि के लिए वातावरण का तापमान भी महत्वपूर्ण होता है। पौधों के लिए ज्यादा तापमान और ज्यादा ठंड दोनों ही अच्छे नहीं होते। बहुत गर्म तापमान होने पर पौधे जल सकते हैं जबकि, बहुत ठंडे मौसम में पौधे जम सकते हैं।

पौधों की वृद्धि के लिए उचित स्थान – Proper place for plant Growth and Development in Hindi

जब भी पौधों को लगाया जाता है तो उस समय एक उचित स्थान का चयन करना भी जरूरी होता है। यदि पौधों को ऐसी जगह लगा दिया जाता है, जो उनके लिए पर्याप्त नहीं है तो, ऐसे में पौधे बौने या बहुत छोटे हो सकते हैं। पौधे की अच्छी वृद्धि और विकास के लिए जड़ और पत्ते दोनों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इसके अलावा यदि आप बहुत सारे पौधों को पास-पास लगा देते हैं तो, ऐसे में उनके बीमारियों से ग्रसित होने की संभावना भी अधिक होती है क्योंकि, पौधों को पास-पास लगाने से वायु प्रवाह सीमित हो जाता है।

पौधों को तैयार होने में लगा समय Time taken for Plants to Grow in Hindi

जब भी आप पौधे लगाते हैं तो उसे बढ़ने के लिए एक निश्चित समय की आवश्यकता होती है। क्योंकि, कोई भी पौधा लगाने के बाद रातों रात नहीं बढ़ सकता। जब भी आप अपने गार्डन या घर में पौधे लगाते हैं तो धैर्य रखें क्योंकि, पौधे की जड़ों को विकसित होने में भी समय लगता है। इसके अतिरिक्त कुछ पौधे जल्दी ग्रो करते हैं और कुछ पौधों को बढ़ने में ज्यादा समय लग सकता है।

(और जानें: जानें गर्मी में पौधों को सुरक्षित रखने के तरीके…)

निष्कर्षConclusion

इस आर्टिकल में अपने जाना कि, पौधे लगाने के लिए उचित स्थान क्या है, पौधों की वृद्धि के लिए धूप कितनी मिलनी चाहिए और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, आपको यह लेख पसंद आया होगा। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Oraganicbazar.net पर विजिट करें। आपको दी गई जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *