पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे – Cow Dung Manure For Organic Gardening In Hindi

गाय के गोबर की खाद को प्राचीन काल से ही एक प्राकृतिक जैविक उर्वरक के रूप में उपयोग किया जा रहा है। केवल गाय का गोबर ही नहीं, अपितु घोड़े, बकरी व भैंस का गोबर भी खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है। जितनी पुरानी गोबर खाद होती है, पौधों के लिए उतनी ही फायदेमंद होती है। गोबर खाद 100% प्राकृतिक आर्गेनिक खाद होती है, जिसका उपयोग रासायनिक उर्वरक का उपयोग करने से बचने के लिए आर्गेनिक गार्डनिंग में किया जाता है। आज हम गोबर खाद के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां आप जानेंगे कि, गोबर खाद क्या है, cow dung manure बनाने की विधि क्या है, cow dung का उपयोग कब और कैसे करें तथा पौधों पर इसके उपयोग से होने वाले लाभ कौन-कौन से हैं।

गोबर खाद क्या होती है – What Is Cow Dung Manure In Hindi

गोबर खाद क्या होती है - What Is Cow Dung Manure In Hindi

गाय या अन्य जानवर के गोबर का अपघटन होने के पश्चात प्राप्त होनी वाली खाद को गोबर खाद कहा जाता है, यह पूर्ण रूप से आर्गेनिक होती है। इसका अपघटन सूक्ष्म कृमियों (microscopic worms) द्वारा किया जाता है। यह पौधों के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित जैविक उर्वरक होता है। गाय के गोबर की खाद बनने की प्रक्रिया में अपघटन के दौरान हानिकारक अमोनिया समाप्त हो जाती है, तथा इसमें मिली खरपतवार और अन्य अपशिष्ट पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि, गोबर की खाद पूरी तरह से अपघटित होनी चाहिए अर्थात ताजे गोबर को खाद के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें अमोनिया और संभावित रोगजनकों के उच्च स्तर होते हैं, इसलिए जितनी पुरानी गोबर खाद होगी, पौधों के लिए उतनी ही फायदेमंद होगी।

(यह भी जानें: वर्मीकम्पोस्ट का आर्गेनिक गार्डनिंग में उपयोग, इसके फायदे और बनाने की विधि…..)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

गोबर खाद का NPK कितना होता है – NPK Value Of Cow Manure In Hindi

आम तौर पर गाय के गोबर की खाद का NPK अनुपात 2:1:1 से लेकर 3:2:1 तक हो सकता है अर्थात इसमें लगभग 2 से 3 प्रतिशत नाइट्रोजन, 1 से 2 प्रतिशत फास्फोरस और 1 प्रतिशत पोटैशियम होता है। इसके अलावा गोबर की खाद में कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे कैल्शियम (Ca), मैग्नीशियम (Mg), सल्फर (S), जिंक (Zn), बोरॉन (B), कॉपर (Cu), मैंगनीज (Mn), फाइबर और प्रोटीन भी उपस्थित होते हैं।

(यह भी जानें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात…..)

घर पर गोबर की खाद कैसे बनाएं – How To Make Cow Dung Manure In Hindi

गोबर खाद बनाने का सबसे अच्छा तरीका पशु अपशिष्ट और फल सब्जियों के अपशिष्ट को किसी नम स्थान पर ढेर के रूप में एकत्रित करके रख दें। हालाँकि मौसम और अपशिष्ट के ढेर के आधार पर गोबर खाद तैयार होने में 1 साल या इससे अधिक समय भी लग सकता है। इसके अलावा गाय का ताजा गोबर और मूत्र को बैरल या किसी धातु, प्लास्टिक के पात्र में 10 भाग पानी के साथ अच्छी तरह मिलाकर 24 घंटों के लिए रखा रहने दें। इसके बाद इसमें अपघटित फलों (जैसे केला), सब्जियों या अन्य वनस्पति पदार्थ को डालकर इसमें 1 किलो गुड़ डाल दें। अब इस मिश्रण को अपघटित होने के लिए रख दें, तथा हर महीने बाद इस मिश्रण को चलायें। 6 महीने बाद आपकी गोबर खाद बनकर तैयार हो जाएगी।

इसके अलावा गोबर खाद बनाने के लिए ताजा गोबर को 8 से 10 इंच गड्ढा खोदकर इसमें गोबर डालें और फिर इसे मिट्टी से ढक दें। इस विधि से खाद तैयार होने में कम से कम 6 महीने का समय लगेगा।

(यह भी जानें: घर पर कम्पोस्ट खाद और उर्वरक कैसे बनाएं…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गोबर खाद का उपयोग कब करना है – When To Use Cow Dung For Plants In Hindi

पूरी तरह से अपघटित गोबर की खाद का प्रयोग सभी प्रकार के पौधों के लिए लाभदायक होता है। उपयोग करने से पहले गोबर खाद को अच्छी तरह से जाँच लें। ताजे गोबर को खाद के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें अमोनिया और अन्य संभावित रोगजनकों के उच्च स्तर होते हैं, जो पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जितनी पुरानी गोबर खाद होती है पौधों के लिए उतनी ही फायदेमंद होती है। आर्गेनिक गार्डनिंग में उपयोग करने के लिए कम से कम 6 से 12 महीने पुरानी गोबर खाद होनी चाहिए। पूरी तरह से अपघटित और पौधों के लिए स्वास्थ्य वर्धक गोबर खाद की विशेषता यह है कि, इसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय गंध नहीं होती। आप गोबर की खाद का उपयोग पौधा रोपण के लिए मिट्टी तैयार करते समय, पौधे की ग्रोथ के दौरान कभी भी कर सकते हैं।

(यह भी जानें: इस समय डालेंगे कम्पोस्ट (खाद) तो होगी पौधों की अच्छी ग्रोथ…..)

गाय के गोबर की खाद का उपयोग कैसे करें – How To Use Cow Dung Manure In Hindi

पूर्ण रूप से आर्गेनिक गोबर की खाद का उपयोग सभी प्रकार के पौधों के लिए किया जा सकता है। गार्डन या गमले की मिट्टी तैयार करते समय 20 से 30% गोबर खाद को मिट्टी में मिलाना फायदेमंद होता है। यदि आप गोबर खाद के उपयोग से अच्छे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो मिट्टी में इसे मिलाने के तुरंत बाद पौधा रोपण न करें, कम से कम 1 सप्ताह बाद पौधा रोपण करें। इसके अलावा पौधे लगे गमले की ऊपरी मिट्टी में महीने में एक बार एक मुट्ठी गाय के गोबर की खाद को प्रत्येक गमले में डाला जा सकता है। गोबर खाद देने के बाद मिट्टी को पानी देना आवश्यक होता है। यह पौधों में अधिकांश फूल और फल आने के लिए पर्याप्त होती है।

(यह भी जानें: गार्डन में लगे हुए पौधों को खाद कैसे दें…..)

पौधे लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों के लिए गोबर खाद के फायदे – Cow Dung Manure Benefits For Plants In Hindi

  1. जैविक खाद (organic manure) पौधों को धीरे-धीरे और लगातार पोषक तत्व प्रदान करती है, जिसके कारण गोबर खाद लम्बे समय तक मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करती है।
  2. यह मिट्टी को छिद्रपूर्ण रखती है तथा मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार करती है, साथ ही पौधों के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है।
  3. इसके इस्तेमाल से पौधे जल्दी विकसित होते हैं, तथा जड़ों को पर्याप्त मात्रा में आयरन, नाइट्रोजन और कैल्शियम मिलता है।
  4. गोबर खाद मिट्टी की संरचना में सुधार करती है तथा यह प्लास्टिक फ्री, बायो डिग्रेडेबल और इको फ्रेंडली होती है।
  5. cow dung manure, मिट्टी के लाभकारी जीवाणुओं, और केंचुओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। गोबर खाद के इस्तेमाल से मिट्टी में केंचुओं की मात्रा तेजी से बढ़ती है, जिससे मिट्टी बेहद उपजाऊ होती है।

(यह भी जानें: प्रोम (PROM) खाद क्या है, जानें गार्डनिंग में इसके उपयोग व फायदे…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

FAQ

1. क्या पौधों पर ताजा गाय का गोबर उपयोग कर सकते हैं? – Can We Use Fresh Cow Dung For Plants In Hindi

उत्तर:- गार्डनिंग में पौधों के लिए गाय के ताजे गोबर का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें न केवल बदबू आती है, बल्कि इसमें अमोनिया और लवण के उच्च स्तर पाए जाते हैं, जिसके प्रयोग से पौधे झुलस सकते हैं और मर सकते हैं। ताजे गोबर में ई कोलाई जैसे हानिकारक सूक्ष्मजीव भी होते हैं, जो पौधों और मनुष्यों के लिए हानिकारक होते हैं। ताजे गाय के गोबर में खरपतवार के बीज होते हैं, जो बगीचे में अतिरिक्त खरपतवार या अवांछित पौधे उत्पन्न होने का कारण बन सकते हैं।

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *