घर पर सुंदर वर्टिकल गार्डन कैसे तैयार करें – How To Prepare Vertical Garden In Hindi

आजकल घरों तथा बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के फ्लेटों में जगह की कमी के कारण वर्टिकल गार्डनिंग लोकप्रिय होती जा रही है, जिसमें कम जगह में ही विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए जा सकते हैं। इस तरह की गार्डनिंग इनडोर या आउटडोर दोनों जगह के लिए बेस्ट होती है जिसमें आप कम जगह में भी अधिक वेराइटी के पेड़-पौधे उगा सकते हैं। वर्टिकल गार्डन की खास बात यह है कि इसमें पेड़-पौधों को जमीन पर न उगाकर बाउंड्री वॉल या घर की दीवारों पर उगाया जाता है जिससे मकान की अनुपयोगी जगह का भी इस्तेमाल हो जाता है। घर पर वर्टिकल गार्डन कैसे तैयार करें, लम्बवत गार्डन तैयार करने के टिप्स व तरीके जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

वर्टिकल गार्डन किसे कहते हैं – What Is Vertical Garden In Hindi

वर्टिकल गार्डन किसे कहते हैं - What Is Vertical Garden In Hindi

यदि आप शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जहां गार्डनिंग करने के लिए ज्यादा जगह नहीं है, तब भी आप अपनी मन पसंद सब्जियां, फल-फूल, हर्ब्स आदि के पौधे बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं। इनडोर या आउटडोर दीवारों, खिड़कियों पर हैंगिंग पॉट्स और ग्रो बैग में या प्लांट स्टैंड में गमलों को रखकर उनमें पेड़-पौधे लगाना, वर्टिकल गार्डनिंग कहलाता है और इस प्रकार तैयार किए हुए गार्डन को वर्टिकल गार्डन कहते हैं, जिसे उर्ध्वाधर गार्डन या लम्बवत गार्डन भी कहा जाता है।

(यह भी जानें: जानें वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का गार्डनिंग में उपयोग…)

वर्टिकल गार्डन तैयार करने के टिप्स – Tips For Preparing A Vertical Garden In Hindi

एक लम्बवत गार्डन तैयार करना इनडोर या आउटडोर लोकेशन को खूबसूरत बनाने का एक हिस्सा है। आप अपने घर में कम जगह में अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए उर्ध्वाधर गार्डन या वर्टिकल गार्डन तैयार कर सकते हैं। घर में इनडोर या आउटडोर वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए निम्न टिप्स फॉलो करें:

  • वर्टिकल गार्डनिंग के लिए लोकेशन चुनें
  • सुन्दर हैंगिंग पॉट या गमलों का उपयोग करें
  • पौधों का चुनाव करें
  • पौधे लगाने के लिए मिट्टी तैयार करें
  • पौधों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार प्लेस करें
  • नियमित रूप से करें पौधों की देखभाल
  • स्माल प्लांट्स लगाने के लिए प्लांट स्टैंड का इस्तेमाल करें

(यह भी जानें: रैनी सीजन गार्डन तैयार कैसे करें…)

वर्टिकल गार्डनिंग के लिए लोकेशन चुनें – Choose A Location For Vertical Gardening In Hindi

लम्बवत गार्डनिंग या वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए सबसे पहले आपको उन जगहों का चुनाव करना होगा जहाँ आप पौधों को लगाना चाहते हैं। वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए तथा पौधे लगाने के लिए ऐसे स्थान को चुनना चाहिए, जहाँ पौधों को उगने के लिए उनकी आवश्यकता अनुसार परिस्थितियां प्राप्त हो सकें।

वर्टिकल गार्डन में हैंगिंग पॉट का उपयोग करें – Use Beautiful Hanging Pots For Vertical Garden In Hindi

वर्टिकल गार्डन में हैंगिंग पॉट का उपयोग करें - Use Beautiful Hanging Pots For Vertical Garden In Hindi

वर्टिकल गार्डनिंग न केवल पेड़-पौधों को लगाने के लिए हैं, बल्कि यह आपके घर को या आउटडोर किसी भी दीवार को रंग बिरंगे पॉट व उनमें लगे हुए पौधों से सजाने के काम भी आता है। लम्बवत गार्डन तैयार करते समय आप न केवल अपनी इक्छानुसार पेड़-पौधे लगा सकते हैं, बल्कि कई आकार व रंगों के पॉट्स का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप थर्मोफॉर्म पॉट्स, जिओ फैब्रिक ग्रो बैग, प्लास्टिक हुक हैंगिंग पॉट्स या वर्टिकल गार्डनिंग के लिए बेस्ट हैंगिंग पॉकेट ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ प्रमुख वर्टिकल वॉल हैंगिंग ग्रो बैग निम्न है:

(यह भी जानें: जानें बेस्ट हैंगिंग बास्केट प्लांट की जानकारी…)

वर्टिकल गार्डन के लिए पौधों का चुनाव करें – Choose Plants For Vertical Gardening In Hindi

उर्ध्वाधर गार्डन (vertical garden) के लिए आप चुनी गई लोकेशन के अनुसार पौधों का चुनाव कर सकते हैं, जहाँ पौधों को उनकी आवश्यकता अनुसार धूप, तापमान, पानी इत्यादि प्राप्त हो सके। इसमें आप विभिन्न प्रकार के फ्लावर प्लांट, क्रीपर वेजिटेबल, हर्ब्स तथा डेकोरेटिव प्लांट्स आदि लगा सकते हैं। वर्टिकल गार्डन में लगाने के लिए कुछ प्रमुख पेड़-पौधे निम्न प्रकार हैं:

वर्टिकल गार्डनिंग के लिए डेकोरेटिव प्लांट्स – Decorative Plants For Vertical Gardening In Hindi

उर्ध्वाधर बागवानी या वर्टिकल गार्डन में छोटे आकार के पेड़-पौधे लगाना आपके गार्डन की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। कुछ प्रमुख डेकोरेटिव प्लांट्स के नाम निम्न हैं, जिन्हें आप अपने लम्बवत गार्डन (vertical garden) में लगा सकते हैं:

  1. मनी प्लांट (Money Plant)
  2. स्नेक प्लांट (Snake Plant)
  3. एरेका पाम (areca palm)
  4. बाम्बू (bamboo Plant)
  5. बोन्साई प्लांट (bonsai plant)
  6. बनी इअर कैक्टस (bunny ear cactus)
  7. एलोवेरा (Aloe vera)
  8. पीस लिली (peace lily)
  9. पोथोस (pothos)
  10. स्ट्रिंग ऑफ़ पर्ल (string of pearls)

(यह भी जानें: रेगिस्तानी पौधे जिन्हें आप भी उगा सकते हैं अपने घर पर…)

वर्टिकल गार्डन के लिए फ्लावर प्लांट – Flowering Plants For  Beautiful Vertical Garden In Hindi

घर की सुन्दरता बढ़ाने तथा वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए क्रीपर फ्लावर प्लांट या हैंगिग पॉट्स में लगाने के लिए छोटे आकार के फूल वाले पौधों को लगाना सबसे बेस्ट होगा। आप निम्न फ्लावर प्लांट्स को अपने वर्टिकल गार्डन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं:

फूलों के नाम
बीज खरीदें
जरबेरा (Gerbera)
डायन्थस (Dianthus)
लैवेंडर (Lavender)
पैन्सी (Pansies)
डेजी (Daisy)
गुलदाउदी (Chrysanthemum)
जेरेनियम (Geraniums)
कैलेंडुला (calendula)
पेटूनिया (Petunia)
पोर्टुलाका (Portulaca)
पैन्सी फ्लावर
बिगोनिया (Begonia)
यहाँ से खरीदें
वर्बेना फूल (Verbena)
स्वीट एलिसम (Sweet Alyssum)

नोट – इसके अलावा आप अपने घर में वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए क्रीपर फ्लावर प्लांट्स भी लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: 15 बेस्ट हैंगिंग बास्केट फ्लावर प्लांट…)

वर्टिकल गार्डन के लिए बेस्ट वेजिटेबल क्रीपर प्लांट – Vegetable Creeper Plants For Vertical Garden In Hindi

अगर आप वर्टिकल गार्डन में सब्जियों वाले पौधे लगाने के बारे में सोच रहें हैं, तो इसके लिए सबसे बेस्ट होगा बेल पर उगने वाली सब्जियों को कंटेनर या ग्रो बैग में लगाना, तथा बेल को सहारा देने के लिए क्रीपर नेट का इस्तेमाल करना। आप निम्न सब्जियों वाले पौधों को लम्बवत गार्डन (vertical garden) में लगा सकते हैं, जैसे:

  1. लौकी (Bottle Gourd)
  2. बीन्स (Beans)
  3. खीरा (Cucumber)
  4. करेला (Bitter Gourd)
  5. मटर (Peas)
  6. लोबिया (Lobia)
  7. ग्वार फली (Cluster Beans)
  8. तोरई (Ridge Gourd)

(यह भी जानें: जुलाई माह में लगाई जाने वाली सब्जियां…)

वर्टिकल गार्डनिंग के लिए बेस्ट मिट्टी – Soil For Vertical Garden In Hindi

वर्टिकल गार्डनिंग के लिए बेस्ट मिट्टी - Soil For Vertical Garden In Hindi

चूँकि आपने वर्टिकल गार्डन में पौधे लगाने के लिए सही जगह, पौधे तथा पॉट्स चुन लिए हैं, तो अब बारी आती है पॉट्स में पौधों को लगाने की। इसके लिए सबसे पहले हमें पौधों की ग्रोइंग कंडीशन को देखते हुए मिट्टी तैयार करनी होगी। अधिकांश पौधे उचित जलनिकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। अगर आपके पास गार्डन की पुरानी मिट्टी है तो आप इसमें कुछ कार्बनिक पदार्थ, खाद आदि मिलाकर पौधों के लिए मिट्टी तैयार कर सकते हैं। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए आप नीम खली, वर्मी कम्पोस्ट, कोको पीट आदि मिला सकते हैं। अब चुने हुए पॉट और ग्रो बैग्स में तैयार मिट्टी भरें और पौधे लगाएं।

अच्छी क्वालिटी की पॉटिंग मिट्टी खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

पौधों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार प्लेस करें – Place Plants According To Their Needs In Hindi

पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है, लेकिन धूप की जरूरत पौधों की किस्मों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, इसीलिए चुने गये पौधों की धूप की आवश्यकताओं के अनुसार पौधों को हैंग करें या रखें।

वर्टिकल गार्डन प्लांट केयर – Vertical Garden Plant Care In Hindi

अपने तैयार किये गये वर्टिकल गार्डन को हमेशा सुन्दर तथा पेड़-पौधों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए आपको अपने पौधों की नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए। पौधों की हेल्दी ग्रोथ के लिए उन्हें समय पर जरूरत के अनुसार पानी दें, एवं समय-समय पर पौधों की प्रूनिंग करते रहें, ताकि पौधे स्वस्थ रहें। वर्टिकल गार्डनिंग करते समय आपको अपने पॉटेड प्लांट को नियमित रूप से चेक करने की आवश्यकता होती है तथा जरूरत पड़ने पर पौधों को रिपॉट भी किया जाना चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

वर्टिकल गार्डन में करें प्लांट स्टैंड का इस्तेमाल – Use A Plant Stand For Small Plants In Hindi

वर्टिकल गार्डन में करें प्लांट स्टैंड का इस्तेमाल - Use A Plant Stand For Small Plants In Hindi

आप अपने वर्टिकल गार्डन में प्लांट स्टैंड (plant stand) का इस्तेमाल करके एक ही जगह पर बहुत सारे गमले रख सकते हैं। उर्ध्वाधर गार्डन (vertical garden) में अधिक पौधे लगाने का यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। वर्टिकल गार्डन में प्लांट स्टैंड का उपयोग करने से आप एक ही स्थान पर मनी प्लांट, वेजिटेबल प्लांट्स, हर्ब तथा फ्लावर प्लांट जैसे अन्य पौधे उगा सकते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग के फायदे – Benefits Of Vertical Garden In Hindi

आप शहरी क्षेत्रों में अपनी पसंदीदा सब्जियां, फल-फूल तथा हर्ब्स जैसे पौधों को एक ऊर्ध्वाधर बगीचे (vertical garden) में आसानी से उगा सकते हैं। वर्टिकल गार्डनिंग से होने वाले अन्य लाभ निम्न हैं:

  • आप कम जगह में अधिक पौधे लगा सकते हैं।
  • वर्टिकल गार्डन में लगे पौधों में रोग होने की सम्भावना कम होती है।
  • पॉट्स में लगे हुए पौधों में ओवरवाटरिंग होने की सम्भावना बहुत कम होती है।
  • विभिन्न प्रकार के पौधों को आप एक ही स्थान पर लगा सकते हैं।
  • वर्टिकल गार्डन में आप अपने मन पसंद पॉट्स, कंटेनर तथा गमलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह आपके आस-पास के वातावरण में हरियाली जोड़ने का एक अच्छा विकल्प है।
घर पर गार्डनिंग करने के लिए जरूरी चीजें यहाँ से खरीदें:
अच्छी किस्म के बीज
पॉटिंग सॉइल
गमले या ग्रो बैग
वर्मीकम्पोस्ट
गोबर खाद
रॉक फास्फेट
प्लांट ग्रोथ प्रमोटर
नीम तेल
प्रूनर
कैंची
स्प्रे पंप
वॉटर केन
स्टिकी ट्रैप

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि घर पर कम जगह में अधिक पौधे लगाने के लिए वर्टिकल गार्डन कैसे तैयार करते हैं। इसके अलावा आपने उर्ध्वाधर गार्डन या लम्बवत गार्डन (vertical garden) तैयार करने के टिप्स व तरीके आदि के बारे में भी जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *