घर पर इंडोर लगाए जाने वाले खुशबूदार फूल – Best Fragrant Indoor Flower Plants In Hindi

ज्यादातर खुशबूदार फूल वाले पौधों को घर के बाहर धूप में ग्रो किया जाता है, लेकिन कुछ सुगंधित फूलों के पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें आप अपने घर के अंदर गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। इनडोर गार्डनिंग अर्थात घर के अन्दर लगे खुशबूदार फूल अपनी मनमोहक सुगंध से पूरे घर को महका देते हैं। यदि आप भी अपने घर के अन्दर गमले में खुशबूदार फूल वाले पौधों को लगाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें, जहाँ आप जानेगें इंडोर उगने वाले खुशबूदार फूल या सुगंधित फूल कौन कौन से हैं, तथा खुशबू देने वाले फूल के नाम क्या हैं। इनडोर फ्लावर प्लांट्स की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

इनडोर सुगंधित फूलों को उगाने के फायदे – Fragrant Flowers Benefits At Home In Hindi

घर के अंदर गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगे खुशबूदार फूलों के कई फायदे होते हैं, आइये जानते हैं इंडोर उगाये जाने वाले खुशबूदार फूलों के फायदे के बारे में:

  • घर के अंदर लगे फूल के पौधे घर के अन्दर की हवा को शुद्ध (Purify) करते हैं।
  • कमरे में अच्छी खुशबू बनी रहती है।
  • फूल वाले प्लांट्स घर की सुन्दरता को बढ़ाते हैं।
  • घर में सुगंधित फूल वाले पौधे लगाने से रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं होती है।
  • फूलों के पौधों को आप घर के अंदर कम जगह में भी आसानी से लगा सकते हैं।

और पढ़ें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स….)

इंडोर गार्डनिंग में उगाए जाने वाले खुशबूदार फूलों के नाम – Most Fragrant Flowers Name For indoor Gardening In Hindi

  1. पीस लिली (Peace Lily)
  2. गार्डेनिया (gardenia)
  3. जेरेनियम (Geraniums or Crane’s-bill)
  4. ऑर्किड (Orchids)
  5. जुनून फूल (Passion Flower)
  6. चमेली (Jasmine)
  7. कामुदिनी (Lily Of The Valley)
  8. प्लुमेरिया (Plumeria)
  9. बेगोनिया (Begonia)
  10. लैवेंडर (Lavender)
  11. हेलीओट्रोप फूल (Heliotrope flower)
  12. होया का पौधा (Hoya)
  13. रजनीगंधा (Tuberose)
  14. बी बाम प्लांट (Bee Balm)
  15. एंजेल ट्रम्पेट्स (Angel’s trumpets)
  16. मिनिएचर रोज (Miniature Rose)
  17. पियोनिया या पेओनी (Peony Flower)
  18. फ़्रीशिया (Freesia)

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

घर के अंदर खिलने वाले सुगंधित फूल – Best Smelling Indoor Flowering Plants At Home In Hindi

इनडोर या आंशिक छाया में उगने वाले फूलों के पौधों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ते रहें। घर के अन्दर लगाए जाने वाले कुछ सुगंधित फूलों के पौधे निम्न हैं, जैसे:

पीस लिली – Peace Lily Fragrant Flowers Grow In Living Room In Hindi

पीस लिली – Peace Lily Fragrant Flowers Grow In Living Room In Hindi

पीस लिली के सफेद सुगन्धित फूल शांति के प्रतीक माने जाते हैं, इसीलिए इसके फूलों को शांति लिली भी कहा जाता है। शांति लिली एक पेरेनियल (perennial) इनडोर फ्लावर प्लांट्स हैं अर्थात् यदि इस पौधे की अच्छे से केयर की जाए तो यह सालों-साल खिलता है। पीस लिली फ्रेगरेंट फ्लावर्स का पौधा छाया या इनडायरेक्ट सनलाइट में भी तेजी से बढ़ता है, अतः आप इसे अपने लिविंग रूम और ऑफिस में लगा सकते हैं। बसंत के मौसम में पीस लिली के पौधे में फूल अच्छे से खिलते हैं, जो हमारे आस पास की हवा को शुद्ध करने और खुशबूदार बनाने में सहायक होते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – स्पेथिफिलम (spathiphyllum)
  • फूलों का रंग – सफेद

रजनीगंधा – Tuberose Best Smelling Flower For Indoors In Hindi

रजनीगंधा – Tuberose Best Smelling Flower For Indoors In Hindi

सुगंधराज तथा निशिगंधा जैसे नामों से प्रसिद्ध रजनीगंधा एक बहुत अच्छी सुगंध वाला पौधा है, जिसे घर के अन्दर गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। रजनीगंधा का पौधा 2 से 3 साल तक फूल दे सकता है। आप रजनीगंधा के पौधों की जड़ (कंद) गमले की मिट्टी में मार्च-अप्रैल के महीने में लगा सकते हैं, क्योंकि रजनीगंधा के पौधे को कंद (बल्ब) से उगाना काफी आसान होता है। कंद को लगाने के लगभग 4 महीने बाद रजनीगंधा के पौधे में खुशबूदार फूल खिलने लगते हैं तथा इसके पौधे 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी तेजी से ग्रो करते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – पोलिएंथेस ट्यूबरोसा (Polianthes tuberose)
  • फूलों का रंग – सफेद

(और पढ़ें: रजनीगंधा घर पर कैसे उगाएं….)

गार्डेनिया के फूल – Gardenias Most Fragrant Indoor Flower Plant In Hindi

गार्डेनिया के फूल – Gardenias Most Fragrant Indoor Flower Plant In Hindi

सुगंधित गार्डेनिया फूल के पौधे को गंधराज के नाम से भी जाना जाता है। गंधराज के पौधे को घर की बालकनी, प्रकाशित खिड़की या आँगन (courtyard) में लगाना चाहिए, ताकि पौधों को बढ़ने के लिए आवश्यक रोशनी अच्छे से मिलती रहे। यदि रात का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस हो तो गंधराज के पौधे में फूल अच्छे से खिलतें हैं क्योंकि इन पौधों में फूल खिलने के लिए ठंडी रातें आवश्यक होती है।

  • वैज्ञानिक नाम – गंधराज का वनस्पतिक नाम गार्डेनिया (Gardenia) है।
  • फूलों का रंग – गंधराज के पौधे में फूल सुगंधित सफेद रंग के आते हैं।

(और पढ़ें: महीने के अनुसार खिलने वाले फूलों के नाम…)

प्लुमेरिया (चम्पा) – Plumeria Most Smelling Flowering Indoor Plants In Hindi

प्लुमेरिया (चम्पा) – Plumeria Most Smelling Flowering Indoor Plants In Hindi

चंपा सबसे अधिक आकर्षक खुशबूदार फूलों में से एक है, जिसको घर के अन्दर आंगन या बालकनी में लगाया जाना चाहिए, ताकि पौधे पर कुछ घंटों की धूप पड़ सके। फरवरी से लेकर मार्च का महीना इस पौधे को लगाने का सबसे अच्छा मौसम होता है, क्योंकि मार्च से लेकर नवंबर तक चम्पा के पेड़ में सुगंधित फूल खिलते रहते है, इसे इंग्लिश में प्लुमेरिया (Plumeria) कहते हैं। प्लुमेरिया के पौधे को नर्सरी से लाकर लगाया जा सकता है या इस पौधे को कटिंग से भी उगाया जा सकता है।

  • वैज्ञानिक नाम – चंपा का वानस्पतिक नाम प्लूमेरिया अल्बा (plumeria alba) है।
  • फूलों का रंग – इस पौधे के फूल कई रंगों में आते हैं जैसे पीला, लाल, सफेद एवं आजकल इस पौधे की कुछ ऐसी वैरायटी भी है जो एक ही पौधे में कई रंगों के फूल देती हैं।

बेगोनिया – Begonia Good Scented Indoor Flowers in India In Hindi

बेगोनिया – Begonia Good Scented Indoor Flowers in India In Hindi

यह एक शेड लविंग फ्लावरिंग प्लांट है जिसे घर के अंदर आसानी से उगाया जा सकता है एवं बेगोनिया के सुगंधित फूल वाले पौधे को बीज, कटिंग या कंद के द्वारा उगाया जाता है। कंद (Tuber) या कटिंग के द्वारा उगाया जाने वाला बेगोनिया जल्दी ग्रो करता है। बेगोनिया के पौधे में विंटर के मौसम में अच्छे फूल खिलते हैं। एक इंडोर हैंगिंग प्लांट के रूप में उगाये जाने वाले बारहमासी फ्लावर प्लांट है जिसे बढ़ने के लिए डायरेक्ट सनलाइट की जरूरत नहीं पड़ती हैं, लेकिन ज्यादा ठण्ड के दिनों में कुछ देर के लिए सुबह की धूप में रखा जा सकता है।

  • वैज्ञानिक नाम – इस पौधे का वानस्पतिक नाम बेगोनिया (Begonia) है।
  • फूलों का रंग बेगोनिया के फूल गुलाबी, सफेद, पीले, लाल कलर में होते हैं।

ऑर्किड का फूल – Orchids Best Smell Flower Plants In Hindi

ऑर्किड का फूल – Orchids Best Smell Flower Plants In Hindi

ऑर्किड घर के अन्दर उगाये जाने वाले सुगन्धित फूलों में से एक है। आर्किड के फूलों की कुछ किस्मों को कम तथा कुछ को ज्यादा रोशनी की आवश्यकता होती है तथा इस सुगंधित पौधे की बेस्ट ग्रोथ के लिए 21 से 29 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल होता है। खुशबूदार इंडोर आर्किड की विशेषता यह है कि यह लम्बे समय तक हरे भरे रहते हैं। इसे बीजों से उगाया जाता है मगर बीज से लगाने के कई साल बाद आर्किड में फूल खिलते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – आर्किडेसी (Orchidaceae)
  • फूलों का रंग – पीला, सफेद, हरा, गुलाबी, नीला, बैंगनी

(और पढ़ें: ऑर्किड घर पर कैसे लगाएं….)

सुगंधित जेरेनियम के फूल – Geraniums Best Smelling Indoor Flowers In Hindi

सुगंधित जेरेनियम के फूल – Geraniums Best Smelling Indoor Flowers In Hindi

खुशबूदार फूल वाले पौधे जेरेनियम को इंडोर तथा आउटडोर दोनों जगह उगा सकते हैं, इस फूल के पौधे को इंडोर उगाने का एक फायदा यह है कि घर के अन्दर लगा जेरेनियम फूल रूम फ्रेशनर का काम करता है। 18 से 21°C दिन के तापमान तथा 13 से 16°C रात के तापमान में जिरेनियम का पौधा अच्छे से ग्रोथ करता है।

  • वैज्ञानिक नाम – जेरेनियम का वैज्ञानिक नाम पैलार्गोनियम (Pelargonium) है।
  • फूलों का रंग – लाल, सफेद, गुलाबी

पैशन फ्लावर – Passion Sweetest Smelling Flower Growing Inside In Hindi

इस पौधे के फूल सूरजमुखी के फूल के जैसे स्टार शेप के होते हैं जिन्हें कृष्ण कमल फूल (krishna kamal flower) भी कहा जाता है। दुनिया के सबसे खूबसूरत मनमोहक सुगंध वाले फूलों में से एक कृष्ण कमल फूल को इंग्लिश में पैशन फ्लावर (Passion Flower) कहते हैं। कृष्ण कमल का पौधा बीज या कटिंग दोनों से उगाया जा सकता है। पैशन फ्लावर एक बेल वाला पौधा है।

  • वैज्ञानिक नाम – पैसीफ्लोरा (Passiflora)
  • फूलों का रंग – गुलाबी, नीला, बैंगनी, सफ़ेद

जैस्मिन का फूल (चमेली) – Jasmine Best Indoor Fragrant Flower In Hindi

जैस्मिन का फूल (चमेली) – Jasmine Best Indoor Fragrant Flower In Hindi

घर में चमेली का पेड़ लगाने पर इसके सुगन्धित फूलों की खुशबू से घर महकने लगता है। चमेली एक बेल वाला पौधा है जिसे ज्यादातर कलम से ही उगाया जाता है। चमेली, मोगरा, गंधराज के फूल जैस्मिन फूल की प्रजाति के ही हैं। चमेली के फूल को इंग्लिश में जैस्मिन (Jasmine) के नाम से जाना जाता है। यह पौधा ज्यादा रोशनी में अच्छे से ग्रो करता है। चमेली का पेड़ शुरुआती पहले साल में ज्यादा फूल नहीं देता हैं लेकिन दूसरी साल से यह ज्यादा फूल देने लगता है।

  • वानस्पतिक नाम – जैस्मीनम ऑफिसिनेल (Jasminum officinale)
  • फूलों का रंग – सफेद

लिली ऑफ द वैली – Lily Of The Valley Most Fragrant Indoor Flower In Hindi

लिली ऑफ द वैली पौधे के छोटे-छोटे सफेद फूल बेहद सुन्दर होते हैं जो घर की सुन्दरता को बढाते हैं और अपनी सुगंध से घर को खुशबूदार भी बनाये रखते हैं। इन पौधों को घर में ऐसी जगह रखें, जहाँ इस पर पर्याप्त ब्राइट रोशनी पड़ती रहे और साथ ही अच्छा एयर फ्लो भी बना रहे। 16 से 21 डिग्री सेल्सियस तापमान में यह पौधा अच्छे से विकसित होता है। लिली ऑफ द वैली के पत्ते और फूल दोनों ही इंसानों और पालतू जानवरों के लिए बेहद जहरीले या बिषैले होते हैं।

  • वानस्पतिक नाम – Convallaria majalis
  • फूलों का रंग – सफेद

(और पढ़ें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन….)

लैवेंडर – Lavender Strong Scent Flower Grow Well Inside In Hindi

लैवेंडर – Lavender Strong Scent Flower Grow Well Inside In Hindi

अपनी सुगंधित महक के कारण लैवेंडर काफी प्रसिद्ध इनडोर फ्लावर प्लांट है। लैवेंडर एक ऐसा पौधा है जिसके फूल सूखने के बाद भी अपनी सुगंध को घर में बिखेरते रहते हैं। यदि आप इस फूल को इंडोर गमले में ग्रो कर रहे हैं तो इसे ऐसी जगह रखे जहाँ कुछ घंटो की धूप जरूर पड़ती हो। 15 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान इस पौधे के लिए सबसे अच्छा होता है। लैवेंडर फूल के पौधे को कटिंग तथा बीज दोनों से उगाया जा सकता है तथा इस पौधे को साल में कभी भी लगाया जा सकता है।

गर्म क्षेत्रों में लैवेंडर फूल को सर्दी या ठण्ड के मौसम में लगाना चाहिए तथा ठन्डे क्षेत्रों में आप इस फूल को कभी भी लगा सकते हैं बीज लगा देने के लगभग एक साल के बाद यह पौधा फूल देता है।

  • वैज्ञानिक नाम – लैवेनड्युला (Lavandula)
  • फूलों का रंग – बैंगनी

(और पढ़ें: घर पर लैवेंडर कैसे उगाएं…)

होया का पौधा – Hoya Plant Flowers Do Well Indoors In Hindi

इन पौधों को कटिंग के माध्यम से बहुत आसानी उगाया जा सकता है। होया का पौधा घर के अन्दर मुख्यतः इसकी बहुत अच्छी सुगंध के कारण उगाया जाता है। होया के पौधे ब्राइट इनडायरेक्ट सनलाइट में बेहतर ग्रो करते हैं। होया एक हैंगिंग प्लांट भी है जिसे कटिंग या बीज दोनों तरीके से उगाया जा सकता है। अच्छी तरह से उगने के लिए 10 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान इस पौधे के लिए अनुकूल होता है।

  • वैज्ञानिक नाम – होया कार्नोसा (Hoya carnosa)
  • फूलों का रंग – पीला, नारंगी, गुलाबी, सफेद।

बी बाम फ्लावर प्लांट – Bee Balm Best Smelling Plants For Indoors In Hindi

बी बाम एक बेहतरीन सुगंध वाला पेरेनियल फ्लावर प्लांट है जो आंशिक छाया में उग सकता है लेकिन ज्यादा समय छाँव में ही रखा रहने से पौधे में फूल नहीं खिलते हैं इसीलिए उसे घर में ऐसी जगह पर रख देना चाहिए, जहाँ कुछ घंटो की धूप पौधे पर पड़ सके। बी बाम पौधे को कटिंग तथा बीज द्वारा उगा सकते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – मोनार्डा (Monarda)
  • फूलों का रंग – लाल, गुलाबी, बैंगनी।

(और पढ़ें: पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाए इन उर्वरक के उपयोग से…)

निष्कर्ष – Conclusion

उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी को पढ़कर आप घर में लगाए जाने वाले सुगन्धित फूलों के बारे में काफी कुछ जान गए होंगे जैसे कि घर के अन्दर उगाये जाने वाले खुशबूदार फूलों के नाम, उनके फायदे, उनके लिए धूप की मात्रा आदि। यदि आप इंडोर गार्डनिंग से सम्बंधित इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट organicbazar.net पर जाकर पढ़ सकते हैं। इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सुझाव या सवाल हों हमे कमेन्ट करके अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *