सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? जानिए गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे – Seaweed Fertilizer Benefits in Gardening in Hindi

अगर बात पौधों के ग्रोथ की आती है तो याद आते हैं हमें ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर। जिनका उपयोग हम अपने गार्डन में पौधों की बेहतर ग्रोथ के लिए करते हैं। मार्केट में आजकल अनेक प्रकार के जैविक उर्वरक उपलब्ध हैं जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रत्येक उर्वरकों की अपनी-अपनी विशेषताएं होती हैं जिनके कारण गार्डनिंग में उनका उपयोग किया जाता है। आज हम आपको उन्हीं  ऑर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र में से एक समुद्री खरपतवार से बने उर्वरक (सीवीड फर्टिलाइजर) के बारे में विस्तार से बताएँगे। क्या है सीवीड फर्टिलाइजर? गार्डनिंग में सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे किया जाता है? और इसके फायदे के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

सी वीड फर्टिलाइजर क्या होता है – What is Seaweed Fertilizer in Hindi

सी वीड फर्टिलाइजर क्या होता है - What is Seaweed Fertilizer in Hindi

समुद्री खरपतवार (Seaweed), समुद्र की गहराई में स्थित शैवाल (एल्गी) हैं। समुद्र में हजारों किस्म की शैवाल (Algae) पायी जाती हैं इन्हीं शैवालों में कई छोटी मछलियाँ अपना बसेरा भी बना लेती हैं। जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत होता है सी-वीड यानि समुद्र के अंदर उगने वाली घास। इन्हीं Algae और Seaweed में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के लिए बेहद लाभादायक होते हैं। इन्हें सुखाकर उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सीवीड फर्टिलाइजर कहा जाता है।

(और पढ़ें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…)

पौधों में सीवीड खाद कैसे डालें – How to Use Seaweed Fertilizer to Plants in Hindi

गार्डन में सीवीड खाद का इस्तेमाल करने के लिए पौधों व पत्तियों में पर इसका स्प्रे करना सही तरीका माना जाता है। सीवीड खाद अर्थात उर्वरक को पानी में मिलाकर बीज बोते समय, कलम या पौधा लगाते समय डाला या स्प्रे किया जा सकता है। पौधे में फल-फूल आने के 8-10 दिन पहले यह खाद डालना चाहिए। जैसे ही पौधे में कलियाँ दिखने लगे तो आप पौधों में इसे डाल सकते हैं।

  • 1 लिटर पानी में लगभग 1-3 ml सीवीड खाद मिलाकर पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करना चाहिए।
  • अगर पौधे की जड़ों में डालना है तो 1 लीटर पानी में 3-6 ml सीवीड खाद मिक्स करके डालें।

(और पढ़ें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात…)

सीवीड फर्टिलाइजर के उपयोग – Uses Of Seaweed Fertilizer for gardening in Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर के उपयोग - Uses Of Seaweed Fertilizer for gardening in Hindi

समुद्र के किनारे या अन्य पानी वाले स्थानों पर seaweed कभी-कभी पानी के साथ किनारे पर आ जाते हैं जिन्हें सुखाकर ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में कई तरह से प्रयोग किया जाता है। सीवीड खाद से पौधा स्वस्थ, रोगमुक्त और मौसम की मार से सुरक्षित रहता है। ये खाद धीरे-धीरे मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ता रहता है जिससे लंबे समय तक पौधे को न्यूट्रिशन मिलता है। इसमें पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी उत्प्रेरक हार्मोन होते हैं, जोकि सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उचित उपयोग करके मजबूत व स्वस्थ पौधा बनाते है। आइये जानते हैं सीवीड फर्टिलाइजर का गार्डनिंग में क्या उपयोग है।

सीवीड का उपयोग मिट्टी को उपजाऊ बनाने में – Improve soil quality with seaweeds fertilizer in Hindi  

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है। यह खाद मिट्टी में कई तरह के माइक्रो-ऑर्गेनिज्म (सूक्ष्मजीवों) को पैदा करने में मदद करता है। सीवीड खाद में शैवाल (Algae) से मिलने वाले कार्बोहाइड्रैट पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जोकि माइक्रो-ऑर्गेनिज्म और पौधों को बढ़ने में बहुत मदद करते हैं। ये माइक्रो-ऑरगैनिज़्म एक तरह के उत्प्रेरक (catalyst) का काम करते हैं, जो मिट्टी में जैविक तत्वों की वृद्धि करते हैं जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है और पौधे को पोषण मिलता है।

(और पढ़ें: गमले की मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं.,..)

मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए सीवीड उर्वरक उपयोगी – Keep soil moist with seaweed fertilizer in Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर में कुछ एल्गिनेट्स (Alginates) होते हैं, जोकि मिट्टी में आंतरिक क्रिया कर मिट्टी को भुरभुरा बनाते हैं जिससे मिट्टी में पानी डालने पर नमी देर तक बनी रहती है। इसके कारण पौधा जल्दी सूखता नहीं और पौधे को कम पानी की जरूरत पड़ती है। सीवीड फर्टिलाइजर मिट्टी में सही वायु-संचारण (Aeration) बनाए रखता है जोकि जड़ों व पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। मिट्टी में हवा एवं पानी का सही बैलेंस पौधे की जड़ों को खराब होने से बचाता है।

(और पढ़ें: गर्मियों में पौधों को कब और कैसे दें पानी…)

सी वीड खाद का उपयोग पौधों को पोषण देने के लिए – Seaweed is rich in nutrition for the plant in Hindi

सीवीड खाद में पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व NPK (नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस) और मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, बोरान, कैल्शियम, आयोडीन, मोलिब्डेनम इत्यादि भरपूर मात्रा में पाए जाते  हैं। बहुत से ऐसे तत्व होते हैं जिनकी पौधों को थोड़ी मात्रा में ही सही मगर जरूरत होती है, इन पोषक तत्वों की कमी सीवीड खाद डालने से पूरी हो जाती है।

(और पढ़ें: पौधों में पोषक तत्वों (प्लांट न्यूट्रिएंट्स) के कार्य और कमी के लक्षण…)

सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग पौधों की ग्रोथ के लिए – Use Seaweed Fertilizer for Increases Plant Growth in Hindi

सी वीड खाद एक रूटिंग हार्मोन का काम भी करता है। पानी में लिक्विड सीवीड मिलाकर नया बीज, कलम या पौधा लगाते समय स्प्रे करने से बीज जल्दी अंकुरित होता है और स्वस्थ पौधा बनता है। इसके प्रयोग से कटिंग या कलम से नई-नई जड़ें निकलने में मदद मिलती हैं। नये पौधे की जड़ में इसे डालने से पौधे को रूट शॉक नहीं लगता और जड़ें भी तेजी से बढ़ती हैं।

नोट:- नया पौधा लगाने से पहले कुछ देर लिक्विड सीवीड और पानी के सॉल्यूशन (मिश्रण) में जड़ों को डुबाकर रखें, इसके बाद पौधा लगायें, इससे जड़ें जल्दी निकलेंगी।

फलों की उपज बढ़ाने के लिए सीवीड फर्टिलाइजर – Seaweed Fertilizer Increases Fruit Yield in Hindi

सीवीड उर्वरक पौधों को रोगों व ठंड के असर से बचाता है। इस खाद के इस्तेमाल से बड़े और अच्छे रंग के फूल व स्वस्थ फल पैदा होते हैं क्योंकि सीवीड खाद में फॉस्फोरस होता है जो अच्छे फल-फूल बनाने में मदद करता है। फॉस्फोरस पौधों को स्वस्थ तथा जड़ों व तनों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

(और पढ़ें: गमले में उगाने के लिए 10 फल देने वाले पेड़….)

पर्यावरण के लिए सुरक्षित है सीवीड फर्टिलाइजर – Seaweed Fertilizer Safe for the Environment in Hindi

समुद्री घास से बनी यह खाद हर तरह के पौधे के लिए सुरक्षित है क्योंकि यह जहरीली नहीं (non-toxic) होती। यह मनुष्यों और जानवरों पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं डालती। सीवीड फर्टिलाइजर मिट्टी और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचाती है।

सी वीड खाद के लाभ – Benefits of Seaweed Manure in Hindi

जानिए सीवीड खाद (Seaweed Extract) से होने वाले फायदे कौन कौन से हैं। सीवीड फर्टिलाइजर एक ऑर्गेनिक खाद है इसमें एल्गिनिक एसिड (Alginic acid) होता है जिसके कारण स्प्रे करने पर यह खाद पौधे की पत्तियों और कोशिकाओं में आसानी से प्रवेश कर जाता है। समुद्री शैवाल में 70 से अधिक खनिज, विटामिन और एंजाइम होते हैं जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए भी फायदेमंद है। सीवीड उर्वरक से पौधों को होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं:

  • सीवीड खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाता है।
  • गार्डनिंग में सीवीड खाद का उपयोग मिट्टी में नमी बनाये रखने व मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • सीवीड खाद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सहायक है।
  • सीवीड फ़र्टिलाइज़र पौधों में फलों की उपज को बढ़ाता है।
  • यह एक जैविक खाद है। इससे पौधों व पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता।

(और पढ़ें:  पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे..)

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? सीवीड फर्टिलाइजर के उपयोग क्या हैं तथा इसके उपयोग से पौधों में होने वाले लाभ कौन-कौन से हैं? साथ ही आपने जाना कि पौधों में सीवीड खाद का उपयोग कैसे किया जाता है? आशा है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *