बरसात के मौसम में उगाए जाने वाले फूल – Flowers Grow In Rainy Season At Home In Hindi

बारिश के सुहाने मौसम में घर पर गमले या ग्रो बैग में लगे रंग-बिरंगे फूल हमारे मन को मोह लेते हैं तथा चारों ओर सुंदरता बिखेरते हैं, यदि आप फूलों के शौकीन हैं और अपने गार्डन में फूल वाले पौधे लगाना चाहते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में कौन से फूलों के पौधे लगाएं, के बारे में जानकारी न होने के कारण सही फूलों का चयन नहीं कर पा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा, जहाँ आप जानेंगे कि बरसात के मौसम में कौन कौन से फूल वाले पौधे उगाए जाते हैं, तथा मानसून के दौरान खिलने वाले फूल के नाम क्या हैं। जल्द ही बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, इसीलिए बरसात में अच्छी तरह उगने वाले और खिलने वाले फूल के पौधे उगाने से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। (Rainy season flowers name in Hindi)

बरसात के मौसम में लगाए जाने वाले फूल – Flower Plants Grow In Rainy Season In Hindi

बारिश का समय ग्रीष्म ऋतु की तपन से राहत दिलाता है तथा बरसात के मौसम में अन्य पौधों के साथ साथ फूल वाले पौधे भी हरे भरे हो जाते हैं। फूलों के पौधों में फूल खिलने के अनुसार ये मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं, जो निम्न हैं:

  1. वार्षिक (Annual) फूल
  2. बारहमासी (Perennial) फूल

इन फ्लावर प्लांट के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ते रहें।

(यह भी जानें: पूरी गर्मियों में आपके गार्डन की शान बढ़ाएंगे यह फूल…)

बरसात के मौसम में खिलने वाले वार्षिक फूल – Annual Flowers That Bloom In Rainy Season In Garden In Hindi

एक सीजन या एक वर्ष तक जीवित रहने वाले फूलों के पौधों को वार्षिक पौधे कहा जाता है, जो एक या दो सीजन में अच्छे से फूल देते हैं और नष्ट हो जाते हैं। इन वार्षिक फूल वाले पौधों से सुगंधित और सुंदर फूल प्राप्त करने के लिए, इन्हें अगली साल फिर से गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगाना पड़ता है। आइये जानते हैं मानसून या बरसात के मौसम में उगने वाले वार्षिक फूलों के बारे में।

S.No.
बरसात में लगाए जाने वाले फूल
बीज खरीदने के लिए क्लिक करें
1
बालसम फूल (Balsam flower)
2
गेंदा के फूल (Marigold)
3
कॉसमॉस फूल का पौधा (Cosmos flower)
4
सूरजमुखी (Sunflower)
5
ज़िन्निया फ्लावर (Zinnia flower)
6
कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया (Cockscomb flower)
7
क्लियोम (cleome flower)
8
साल्विया (Salvia flower)
9
पोर्टुलाका (Portulaca flower)
10
एजीरेटम या एजरेटम (Ageratum flower)

(यह भी जानें: इन वार्षिक फूलों से पूरे साल महकाएं अपना गार्डन…)

जिन्निया – Zinnia Rainy Season Flower In Hindi

जिन्निया - Zinnia Rainy Season Flower In Hindi

जिन्निया के पौधों को बरसात तथा गर्मी के दौरान उगाया जा सकता है, हालांकि इसके फूल बरसात में तेजी से खिलते हैं। आप अपने गार्डन के ग्रो बैग या गमले की मिट्टी में जीनिया के बीज मार्च-अप्रैल के महीने में लगा सकते हैं। गार्डन की मिट्टी में बीज लगाने के बाद पौधे तैयार होने में कम से कम 1 से 2 महीने का समय लग सकता है। जिन्निया फूल को अच्छे से खिलने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप की जरूरत होती है।

  • वैज्ञानिक नाम – जिन्निया (Zinnia)
  • फूलों का रंग – जीनिया के फूल सफेद, लाल, पीले तथा बैंगनी रंग के होते हैं।

(यह भी जानें: जीनिया (ज़िन्निया फ्लावर) गमले में कैसे उगाएं…)

कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया – Celosia Flower Plant in Rainy Season In Hindi

कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया – Celosia Flower Plant in Rainy Season In Hindi

मानसून के मौसम में सेलोसिया फूल के पौधे अच्छे से विकसित होते हैं और पर्याप्त धूप मिलने पर तेजी से बढ़ते हैं। आप अपने होम गार्डन में कॉक्सकॉम्ब के बीजों को मार्च से जुलाई के महीने में लगा सकते हैं, मिट्टी में बीज लगाने के बाद सेलोसिया के पौधों में एक से दो महीने में फूल आने लगते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – सेलोसिया क्रिस्टाटा (Celosia Cristata)
  • फूलों का रंग – कॉक्सकॉम्ब के फूल हरे, नारंगी, लाल, गुलाबी, पीले रंगों के होते हैं।

(यह भी जानें: घर पर कॉक्सकॉम्ब फूल का पौधा कैसे उगाएं…)

गेंदा के फूल – Growing Marigold Flower Plant In Rainy Season In Hindi

गेंदा के फूल – Growing Marigold Flower Plant In Rainy Season In Hindi

गेंदा घर पर बरसात में सबसे ज्यादा लगाए जाने वाले फूल का पौधा है, जिसके सुगन्धित फूलों से पूरा गार्डन महक उठता  है। बरसात के मौसम में गेंदे के पौधे में अच्छे बड़े फूल खिलते हैं, क्योंकि इस समय पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे अनुकूल तामपान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस होता है। गेंदा फूल का बीज लगा देने के 60 से 70 दिन बाद पौधा फूल देने के लिए तैयार हो जाता है, तथा 3 से 4 महीने तक फूल देता रहता है। इस पौधे को गार्डन में लगाने से कई फायदे होते हैं, इसीलिए बरसात में गेंदे के पौधे की अच्छे से देखभाल करना चाहिए। गेंदे के फूल लगाने से एफिड्स तथा मच्छर जैसे कीट पौधे से दूर रहते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – टैगेट्स (Tagetes)
  • फूलों का रंग – गेंदा का फूल पीला, लाल, कत्थई इत्यादि रंगों का हो सकता है।

(यह भी जानें: घर पर कैसे उगाएं रंग बिरंगे गेंदे के फूल…)

गुलमेहंदी का पौधा – Balsam Plant Grow Faster With Rain Water In Hindi

गुलमेहंदी का पौधा – Balsam Plant Grow Faster With Rain Water In Hindi

बरसात में लगाए जाने वाले फूल की लिस्ट में बालसम फ्लावर प्रमुख है, जो कई रंगों में आता है। गुलमेहंदी के बीज को अप्रैल से जून के महीने में लगाया जाता है तथा बीज लगा देने के लगभग 60 दिन में गुलमेहंदी के पौधे में फूल लगने लगते हैं। इसे अच्छे से ग्रो करने के लिए पूर्ण सूर्यप्रकाश की जरूरत होती है।

  • वैज्ञानिक नाम – इम्पेतिन्स (Impatiens)
  • फूलों का रंग – गुलमेंहदी का फूल सफ़ेद, लाल, गुलाबी, नीला रंगों में पाया जाता है।

कॉसमॉस फूल – Cosmos Rainy Season Flower Plant In Hindi

कॉसमॉस फूल – Cosmos Rainy Season Flower Plant In Hindi

पतले डंठल पर पर लगे हुए कॉसमॉस के फूल सनफ्लावर के फूल जैसे दिखते हैं, जो बरसात के मौसम में अच्छे से खिलते हैं। कॉसमॉस के फूल में 5-8 पंखुड़ियां होती हैं और यह फूल सनफ्लावर के फूल से आकार में काफी छोटा होता है। कॉसमॉस के बीज को मानसून की शुरुआत में लगा दिया जाता है तथा बीज लगाने के 2 महीने बाद पौधे में फूल खिलने लगते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – कॉसमॉस बिपिनैटस (Cosmos Bipinnatus)
  • फूलों का रंग – कॉसमॉस के फूल सफेद, गुलाबी, नारंगी या बैंगनी रंग के होते हैं।

सूरजमुखी – Grow Sunflower In Rainy Season In Hindi

सूरजमुखी - Grow Sunflower In Rainy Season In Hindi

मानसून में खिलने वाले फूल में से एक सूरजमुखी का फूल भी है, जो सूरज की दिशा के साथ मुड़ता है। सूरजमुखी फूल को बीज से उगाया जाता है. तथा बीज को लगाने का सबसे अच्छा समय मई से जुलाई का है। बीज लगा देने के लगभग दो महीने बाद सूरजमुखी के फूल खिलना शुरू हो जाते हैं। पौधे में फूल खिलने के लिए अच्छी धूप की आवश्यकता होती है।

  • वैज्ञानिक नाम – हेलियनथस (Helianthus)
  • फूलों का रंग – पीला

(यह भी जानें: घर पर गमले में कैसे उगाएं सूरजमुखी का फूल…)

बरसात के मौसम में खिलने वाले बारहमासी फूल –  Perennial Flowers That Bloom In Rainy Season In Home Garden In Hindi

कई वर्षों तक या सालों साल खिलने वाले पौधों को बारहमासी फूल वाले पौधे कहते हैं। चलिए जानते हैं वर्षा ऋतु में लगाए जाने वाले कुछ बारहमासी फूल वाले पौधों के बारे में जो कई साल तक हमें फूल देते हैं।

  1. गुड़हल के फूल (Hibiscus)
  2. मोगरा (Mogra)
  3. रेन लिली (Rain lily)
  4. बोगनविलिया (Bougainvillea)
  5. लैंटाना (Lantana flower)
  6. एडेनियम प्लांट (Adenium plant)
  7. प्लुमेरिया फ्लावर (Plumeria flower)
  8. पेरीविंकल फूल (periwinkle flower)
  9. चमेली फ्लावर (Jasmine flower)
  10. कनेर (Oleander flower)

(यह भी जानें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स…)

मोगरा – Mogra Plant Grow In Monsoon Garden In Hindi

मोगरा - Mogra Plant Grow In Monsoon Garden In Hindi

मोगरे (Cape Jasmine) के फूल बहुत सुन्दर, खुशबूदार व सुगंधित होते हैं, जो बरसात के मौसम में अच्छी तरह से खिलते हैं। आप मोगरा प्लांट को गर्मी और बरसात के समय गमले की मिट्टी में बीज या कटिंग से लगा सकते हैं। मोगरे के पौधों की वृद्धि के लिए आदर्श तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।

  • वैज्ञानिक नाम – जैस्मीन सांबैक (Jasminum sambac)
  • फूलों का रंग – सफेद

(यह भी जानें: घर पर कैसे उगाएं मोगरा के सफेद खुशबूदार फूल…)

गुड़हल के फूल – Rainy Season Is Good For Hibiscus Plant Growth In Hindi

गुड़हल के फूल - Rainy Season Is Good For Hibiscus Plant Growth In Hindi

वैसे तो गुड़हल एक बारहमासी फूल वाला पेड़ है, लेकिन बारिश के सीजन में इसमें ज्यादा फूल खिलते हैं जो कई रंगों में आते हैं। गुड़हल का फूल फनल के जैसे दिखता है जिसमें पांच पंखुडियां होती हैं। गुड़हल के फूल का दूसरा नाम जवाकुसुम है। गुडहल के पौधे को बीज द्वारा या कटिंग द्वारा दोनों तरीके से उगाया जा सकता है। इस पौधे को अच्छे से ग्रो करने के लिए पर्याप्त धूप जरूरी होती है। बीज लगा देने के लगभग 6 से 12 महीने में गुड़हल के पौधे में फूल खिलने लगते हैं। गुड़हल के फूल कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं, जिसके कारण आयुर्वेद में इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

  • वैज्ञानिक नाम – हिबिस्कस रोजा-सिनेंसिस (Hibiscus rosa-sinensis)
  • फूलों का रंग – गुलहड़ का फूल लाल, पीला, बैंगनी, गुलाबी रंगों का होता है जिसमे पांच पंखुडियां होती हैं।

(यह भी जानें: महीने के अनुसार खिलने वाले फूलों के नाम…)

रेन लिली – Growing Rain Lilies In Pots In Monsoon In Hindi

बरसात में उगने वाले फूल में रेन लिली एक बारहमासी फूल का पौधा है। यह बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ता है और ढेर सारे सुन्दर फूल देता है। रेन लिली का पौधा बीज से तथा कंद (Bulbs) से उगाया जाता है। रेन लिली के बीज या कंद को शुरूआती बरसात में लगा दिया जाता है। रेन लिली के फूल छोटे होते हैं तथा इनकी पंखुडियां(पत्तियां) लम्बी होती हैं। बरसात का मौसम रेन लिली फ्लावर उगाने का सबसे अच्छा मौसम है।

  • वैज्ञानिक नाम – जेफिरेंथेस (Zephyranthes)
  • फूलों का रंग – रेन लिली के फूल सफेद, पीले, लाल, गुलाबी रंग के होते हैं।

बोगनविलिया फूल – Bougainvillea Flower Growing Best In Monsoon Season In Hindi

बोगनविलिया फूल – Bougainvillea Flower Growing Best In Monsoon Season In Hindi

बोगनविलिया पौधे के फूल कागज़ जैसे पतले होते हैं, इसे कटिंग के माध्यम से उगाया जाता है, लेकिन इस पौधे को बीज से भी उगाया जा सकता है। बोगनवेलिया के फूल मानसून या बारिश के मौसम में काफी तेजी से खिलते हैं। अच्छे से फूल खिलने के लिए इस पौधे को अच्छी धूप की आवश्यकता पड़ती है।

  • वैज्ञानिक नाम – बोगनवेलिया लेब्रा (bougainvillea glabra)
  • फूलों का रंग – इसके फूल कई रंगों के होते हैं जैसे सफेद, लाल

लैंटाना – Lantana Monsoon Season Flower In Hindi

लैंटाना – Lantana Monsoon Season Flower In Hindi

मानसून में खिलने वाले फूल, लैंटाना एक झाड़ी वाला पौधा है, जो बहुत तेजी से तथा बहुत ज्यादा फैलता है। लैंटाना के पौधे को तानतानी नाम से भी जाना जाता है। इसमें छोटे-छोटे गुच्छे जैसे फूल लगते हैं। पूर्ण सूर्यप्रकाश में अच्छे से ग्रो करने वाला लैंटाना का पौधा सालों-साल फूल देता रहता है।

  • वैज्ञानिक नाम – लैंटाना कैमरा (Lantana camara)
  • फूलों का रंग – इस पौधे में पीले, सफेद, लाल, गुलाबी, नारंगी फूल खिलते हैं।

(यह भी जानें: पौधे जो तेज धूप में करते हैं बेहतर विकास…)

एडेनियम फ्लावर प्लांट – Adenium Plant Growing Best In Rainy Season in Hindi

अडेनियम बरसात में लगाए जाने वाले फूल का पौधा है, जिसे ज्यादातर कलम या कटिंग से उगाया जाता है, लेकिन यदि इस पौधे की कलम मिलना मुश्किल है, तो आप इसे बीज से भी उगा सकते हैं। एडेनियम का पौधा धीमी गति से बढ़ने वाला छोटा पौधा है, जिसे ग्रो करने के लिए अच्छी धूप की आवश्यकता होती है। इस पौधे में सालों साल खिलने वाले फूल होते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – एडेनियम ओबेसम (adenium obesum)
  • फूलों का रंग – लाल तथा गुलाबी, सफ़ेद

चंपा का फूल (प्लुमेरिया) – Plumeria Grow Well In Rainy Weather in Hindi

चंपा का फूल (प्लुमेरिया) - Plumeria Grow Well In Rainy Weather in Hindi

बरसात के मौसम में उगने वाले फूलों में प्लुमेरिया फ्लावर प्लांट शामिल हैं, जिसे चम्पा फूल या फ्रांगीपानी (frangipani) के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे के फूल गुच्छे के रूप में खिलते हैं तथा एक फूल में पांच पंखुडियां होती है। चंपा के पौधे को कलम तथा बीज दोनों से उगाया जा सकता है।

  • वैज्ञानिक नाम – प्लूमेरिया अल्बा (Plumeria Alba)
  • फूलों का रंग – सफेद

पेरीविंकल फूल – Periwinkle Flower Grow Faster In Rain In Hindi

पेरीविंकल फूल – Periwinkle Flower Grow Faster In Rain In Hindi

इस पौधे को सदासुहागन या लैंटाना के नाम से भी जाना जाता है। जैसा की इसके नाम से ही लगता है कि यह सालों साल खिलने वाले फूल का पौधा है, जिसे आप बरसात के मौसम में बेहद आसानी से उगा सकते हैं। सदाबहार के पौधे झाड़ीदार होते हैं जिन्हें बीज से आसानी से उगाया जा सकता है तथा इसके फूल छोटे-छोटे तथा पांच पंखुड़ी वाले होते हैं।

  • वैज्ञानिक नाम – केथारेन्थस रोजस (Catharanthus roseus)
  • फूलों का रंग – बैंगनी, नीला, सफेद, लैवेंडर ब्लू

(यह भी जानें: सदाबहार का पौधा कैसे उगाएं, पौधे की देखभाल कैसे करें…)

FAQ

प्रश्न 1. बरसात में उगाए जाने वाले फूल कौन कौन से हैं? – Which Flowers Grow In Rainy Season

उत्तर: मोगरा, गेंदा, गुलमेहंदी (बाल्सम), गुड़हल, जीनिया, रेन लिली आदि बारिश के मौसम में उगाये जाने वाले फूल हैं।

प्रश्न 2. मानसून सीजन में फ्लावर प्लांट्स अच्छे से ग्रो क्यों करते है? – Why do Flower plants grow well in rainy season

उत्तर: बर्षा के पानी में नाइट्रेट घुली होती है, जिसको पौधों की जड़ों द्वारा आसानी से ग्रहण कर लिया जाता है, फलस्वरूप पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है।

प्रश्न 3. फूल वाले पौधों को पानी देने का सबसे सही समय क्या है? What is the best time to water flowers

 उत्तर: सुबह के समय फूल वाले पौधों पर पानी देना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

आशा करते हैं कि, इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप जान चुके होंगे कि, बरसात से मौसम में कौन कौन से फूल वाले पौधे अपने गार्डन में लगाने चाहिए। यदि आप इसी तरह के होम गार्डनिंग से सम्बंधित और भी लेख को पढ़ना चाहते हैं तो वेबसाइट Organicbazar.net पर जाकर ब्लॉग सेक्सन में जाके पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल से रिलेटेड आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेन्ट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *