घर पर अडेनियम का पौधा कैसे लगाए, जानें आसान टिप्स – How To Grow And Take Care Of Adenium Plant In Hindi

अडेनियम एक सुंदर फूल वाला पौधा है, जो हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हुआ है। यह पौधा मूल रूप से रेगिस्तानी इलाकों में उगता है, और इसमें खिलने वाले लाल, गुलाबी और सफेद कलर के फूल, गुलाब की तरह दिखते हैं, इस वजह से एडेनियम पौधे को रेगिस्तान का गुलाब (desert rose) भी कहा जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम एडेनियम ओबेसम (Adenium Obesum) है। अडेनियम पौधे को बीज और कलम (कटिंग) दोनों से उगा सकते हैं, इनमें से आपको जो भी आसानी से मिल जाए आप उससे इस पौधे को ग्रो कर सकते हैं। यह पौधा एक बार लगा देने के बाद कई सालों तक चलता है। गर्मी का मौसम आते ही अडेनियम पौधे में फूल खिलने लगते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि अडेनियम प्लांट के बीज और कटिंग को कैसे लगाएं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

घर पर अडेनियम पौधे को बीज से कैसे उगाएं, इसकी कटिंग को कब और कैसे लगाते हैं, और अडेनियम पौधे की देखभाल कैसे की जाती है, ये सभी जानकारी पाने के लिए यह लेख लास्ट तक जरूर पढ़ें।

अडेनियम पौधे को उगाने का सही समय क्या है – Adenium Seeds Or Cuttings Growing Season In Hindi

अडेनियम पौधे को उगाने का सही समय क्या है - Adenium Seeds Or Cuttings Growing Season In Hindi

घर पर एडेनियम को बीज (Adenium Seeds) या कटिंग (Cuttings) से उगाने का सबसे अच्छा समय (Growing Season) वसंत से लेकर गर्मी (फरवरी-जून) तक का होता है। लेकिन आप इसे फरवरी से लेकर सितंबर तक कभी भी लगा सकते हैं। इस फूल वाले पौधे के बीज या कटिंग को उगने के लिए अनुकूल तापमान 25 से 35°C (77-95°F) होता है।

(और पढ़ें: सुन्दर बेल वाले फूल के पौधे, जिन्हें घर पर उगाना है आसान…)

अडेनियम का पौधा लगाने के लिए गमले का आकार – Best Pot Size For Adenium Planting In Hindi

अडेनियम का पौधा लगाने के लिए गमले का आकार - Best Pot Size For Adenium Planting In Hindi

अडेनियम के पौधे को उगने के लिए अधिक चौड़ाई वाले गमले या ग्रो बैग की जरूरत पड़ती है। अडेनियम के बीजों को आप 6X6 इंच के ग्रो बैग में या सीडलिंग ट्रे में अंकुरित कर सकते हैं और बाद में पौध को बड़े ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। कटिंग को आप सबसे पहले 9×9 इंच साइज के गमले या ग्रो बैग में ग्रो कर सकते हैं। आप पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए निम्न साइज़ के गमले का उपयोग करें:

  • 12×12 इंच ग्रो बैग – 1 पौधा
  • 12×15 इंच ग्रो बैग – 1 पौधा
  • 24×12 इंच (चौड़ाईXऊंचाई) – इस साइज के गमले या ग्रो बैग में अडेनियम के 1 से 2 पौधे बहुत अच्छे से उग जाते हैं।

(और पढ़ें: जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

अडेनियम पौधे को बीज से कैसे उगाएं – How To Grow Adenium (Desert Rose) From Seeds In Hindi

अडेनियम पौधे को बीज से कैसे उगाएं - How To Grow Adenium (Desert Rose) From Seeds In Hindi

घर पर गमले में अडेनियम प्लांट को बीज से उगाने के निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. पॉटिंग मिक्स तैयार करें – एडेनियम के बीज उगाने के लिए आप छनी हुई और साफ-सुथरी बारीक रेत का उपयोग कर सकते हैं। या अडेनियम के बीजों को आप 50% रेत और 50% कोकोपीट के मिश्रण में भी लगा सकते हैं।
  2. गमले में पॉटिंग मिक्स भरें – गमला, सीड ट्रे, ग्रो बैग या घर पर उपलब्ध कोई भी 4 इंच (10 Cm) गहरा प्लास्टिक बॉक्स लें। उसमें तैयार किया गया पॉटिंग मिक्स भर लें।
  3. बीज लगाएं – अब पॉटिंग मिक्स के ऊपर एडेनियम के बीजों को 1 इंच की दूरी पर रखें। अब बीजों के ऊपर रेत या कोकोपीट को भुरकें। बीजों के ऊपर रेत की 1 सेंटीमीटर मोटी परत बिछा सकते हैं।
  4. पानी दें – रेत से एडेनियम के बीजों को ढकने के बाद, वाटर स्प्रे बोतल या स्प्रयेर की मदद से रेत के ऊपर पानी का छिड़काव (Spray) करें। इसके बाद बीजों को एक पतली पॉलीथीन से ढक दें। ऐसा करने से बीजों को पर्याप्त आर्द्रता (Humidity) मिलती है, जिससे वे तेजी से अंकुरित होते हैं।
  5. गमले को छाया में रखें – अब बीज लगे गमले को आंशिक छाया (Indirect Sunlight) वाली जगह पर रख दें। या आप बीजों को सुबह की 1 घंटे की धूप दिखा सकते हैं और फिर छाया वाली जगह पर रख सकते हैं। एडेनियम बीज का अंकुरण समय 7-10 दिन है। 1 महीने बाद जब सीडलिंग 1 से 2 इंच बड़ी हो जाए, तब आप उन्हें बड़े गमले में ट्रांसप्लांट कर दें।

(और पढ़ें: सफलतापूर्वक बीजों को अंकुरित करने की जानकारी…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

अडेनियम प्लांट की कटिंग कैसे लगाएं – How To Grow Adenium (Desert Rose) From Cuttings In Hindi

अडेनियम प्लांट की कटिंग कैसे लगाएं - How To Grow Adenium (Desert Rose) From Cuttings In Hindi

एडेनियम पौधे को कटिंग से उगाना ज्यादा आसान होता है। आइये जानते हैं अडेनियम पौधे की कटिंग को लगाने की टिप्स:

मिट्टी तैयार कर ग्रो बैग में भरें Prepare The Soil And Fill It In The Grow Bag In Hindi

अडेनियम की पौध (Adenium Seedling) को ट्रांसप्लांट करना हो या उसकी कटिंग लगाना हो, दोनों ही स्थितियों में उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है। ऐसी मिट्टी 2 तरह से तैयार कर सकते हैं:

  1. 50% मिट्टी, 30% खाद (गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट), और 20% रेत, इन तीनों चीजों को मिलाएं और इसमें कटिंग को लगाएं।
  2. या कोकोपीट, खाद (गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट) और रेत को बराबर मात्रा में मिक्स करें। और इसमें अडेनियम की कटिंग को लगाएं।

तैयार मिट्टी में आधा से 1 चम्मच आर्गेनिक फंगीसाइड पाउडर भी मिला लें। इससे मिट्टी में कवक रोग नहीं होते हैं और कटिंग अच्छे से ग्रोथ कर पाती है। तैयार मिट्टी को 9×9 या 12×12 इंच (चौड़ाईXऊंचाई) के ग्रो बैग में भर दें।

अडेनियम की कटिंग लें Take Cuttings Of Adenium In Hindi

प्रूनर या तेज चाकू लें और उस पर हैंड सैनिटाइजर स्प्रे करें। फिर प्रूनर की मदद से अडेनियम पौधे की 6 इंच (15cm) लम्बी स्वस्थ कलम (Healthy Cutting) काटें। कलम को अखबार में लपेटकर 1 से 2 दिन के लिए घर के अंदर सूखी (Dry) और गर्म जगह (Warm Place) पर रखें। ऐसा करने से कलम को जब मिट्टी में लगाते हैं तो कलम की छाल पानी से गल नहीं पाती है।

(और पढ़ें: कटिंग से पौधे उगाने के लिए टॉप 7 होममेड रूटिंग हार्मोन…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मिट्टी में कटिंग लगाएं How To Plant Adenium Cuttings In The Soil In Hindi

अडेनियम की कटिंग के 1 सेंटीमीटर निचले हिस्से को शहद में डुबोएं। शहद (Honey) एक रूट हार्मोन है, जिसे लगाने से कटिंग में से जड़ें तेजी से निकलती हैं। अब ग्रो बैग की मिट्टी में 2 इंच गहरा छेद बनाएं और उसमें कटिंग को लगा दें। फिर मिट्टी पर स्प्रे बोतल से पानी का छिड़काव करें। गमले को इनडायरेक्ट सनलाइट वाली जगह जैसे किसी पेड़ के नीचे, या घर के अंदर खिड़की के पास रखें। जब कटिंग में से कुछ पत्तियां और टहनियां निकलती हुए दिखाई देने लगें, तब गमले को सीधी धूप में रख दें।

(और पढ़ें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

अडेनियम पौधे की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Adenium (Desert Rose) Plant In Hindi

अडेनियम पौधे की देखभाल कैसे करें - How To Take Care Of Adenium (Desert Rose) Plant In Hindi

अडेनियम प्लांट्स को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसे बिगिनर्स भी ग्रो कर सकते हैं। आइये जानते हैं अडेनियम पौधे की देखभाल की टिप्स:

  1. पानी – इस पौधे को ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत नहीं होती है। पौधे की मिट्टी नम बनी रहे, बस इतना ही पानी दें। पौधे लगे गमले की ऊपरी 1 इंच गहराई तक की मिट्टी सूख जाने पर पानी डालें। आप सप्ताह में एक बार पौधे को गहराई से पाने दे सकते हैं।
  2. धूप – एडेनियम के पौधे को उगाते समय याद रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है इसे पर्याप्त धूप दिखाना। जब अडेनियम की कटिंग से कुछ पत्तियां निकल आयें, तब पौधे को 6-7 घंटे सीधी धूप पड़ने वाली जगह पर रखें।
  3. सर्दी में पौधे को घर के अंदर रखें – अडेनियम का पौधा गर्म मौसम में अच्छे से उगता है। यह पौधा (Adenium Plant) 21-37°C तापमान में अच्छे से उगता है। यह सर्दी का मौसम नहीं झेल पाता है और इस समय पौधे की पत्तियां झड़ जाती हैं। इसी कारण से सर्दी के मौसम में अडेनियम पौधे को घर के अंदर रख लें।
  4. अडेनियम की प्रूनिंग कब करें – अडेनियम के ग्रोइंग सीजन में उसकी टहनियां या पत्तियां काफी बढ़ जाती हैं। इसी वजह से अडेनियम पौधे को एक सुंदर शेप (Shape) में रखने के लिए, ग्रोइंग सीजन ख़त्म होने के बाद पौधे की कटाई-छटाई की जाती है। ठंडे मौसम (फरवरी और नवंबर) में अडेनियम की प्रूनिंग की जा सकती है।

नोट – अडेनियम की प्रूनिंग करते समय या कटिंग लेते समय हैण्ड ग्लव्स जरूर पहन लें। अडेनियम की टहनी से जो सफेद रस (Sap) निकलता है वो जहरीला (Toxic) होता है।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

खाद या उर्वरक – Fertilizer For Adenium (Desert Rose) In Hindi

गर्मी (अप्रैल) से लेकर पतझड़ (अक्टूबर) तक अडेनियम पौधे (Adenium Plant) का ग्रोइंग सीजन (Growing Season) होता है। इस समय पौधे में हर महीने खाद या उर्वरक देना चाहिए। ग्रोइंग सीजन में एडेनियम पौधे की मिट्टी में आप एनपीके लिक्विड उर्वरक (Npk Liquid Fertilizer) दे सकते हैं। जब फूल खिलने लगें, तब बोन मील उर्वरक (Bone Meal Fertilizer) दे सकते हैं, क्योंकि इसमें फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फास्फोरस, फूल खिलने के लिए जरूरी पोषक तत्व है।

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

अडेनियम पौधे में कीट नियंत्रण – Control Adenium Pests And Diseases In Hindi

अडेनियम पौधे में कीट नियंत्रण – Control Adenium Pests And Diseases In Hindi

इस पौधे में एफिड्स, मिली बग या माइट्स जैसे कीट लग सकते हैं। आप नीम तेल के छिड़काव से इन कीटों से अडेनियम पौधे को बचा सकते हैं।

(और पढ़ें: हाउस प्लांट में लगने वाले कीट और उनकी रोकथाम…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

अडेनियम में फूल खिलने का समय – Adenium (Desert Rose) Flowering Season In Hindi

अडेनियम में फूल खिलने का समय – Adenium (Desert Rose) Flowering Season In Hindi

जब बीज से अडेनियम का पौधा (Adenium plant) उगाते हैं, तो पौधे में एक साल (12 महीने) बाद फूल खिलते (blooming time) हैं। कटिंग से उगाने पर अडेनियम/एडेनियम प्लांट में 10 से 11 महीने बाद फूल खिलने लगते हैं। इस पौधे में गर्मियों (Summer) के समय फूल खिलते (flowering) हैं।

इस आर्टिकल में आपने जाना कि अडेनियम/एडेनियम पौधे को बीज से कैसे उगाएं, इसकी कटिंग कैसे लगाएं और इस प्लांट की देखभाल कैसे करें। अडेनियम प्लांट को उगाने और उसकी केयर को लेकर अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेन्ट जरूर करें।

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *