पूरी गर्मियों में आपके गार्डन की शान बढ़ाएंगे यह फूल – What flowers bloom all summer in full sun in Hindi

गर्मियों के समय पेड़-पौधों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें, गर्मियों का मौसम पसंद होता है अर्थात ये पौधे गर्म वातावरण में भी अपने आप को हरा-भरा बनाए रखते हैं। सभी को रंग-बिरंगे फूल पसंद होते हैं। हम चाहे कहीं भी हों, आस-पास के रंग-बिरंगे फूल हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेते हैं। फूलों की कई प्रजातियां अपने रंगीन रंग के कारण हमारा मन मोह लेती हैं। इस आर्टिकल में गर्मियों के समय खिलने वाले फूल कौन-कौन से हैं, पूरी गर्मियों के समय धूप में खिलने वाले और गार्डन की शोभा बढ़ाने वाले फूलों के नाम के बारे में बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

गर्मी में खिलने वाले फूल – Summer Flowers in Hindi

गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में इन फूलों के पौधों को लगाकर आप गर्मियों की तेज धूप में भी अपने गार्डन को विभिन्न प्रकार के रंगों से सजा सकते हैं। गर्मियों के समय खिलने वाले फूल निम्न हैं:

  • गेंदा (Marigold)
  • गुलाब (Rose)
  • सूरजमुखी (Sunflower)
  • अमरंथस (Amaranthus)
  • सदाबहार (Sadabahar plant)
  • गुलबहार (Daisy)
  • गुलमेहंदी (Rosemary)
  • गुड़हल (Hibiscus)
  • लिली (Lily)
  • लैवेंडर (Lavender)
  • गैलार्डिया (Gaillardia)
  • गोम्फ्रेना (Gomphrena)
  • पोर्टुलाका (Portulaca)
  • सिलोसिया (Silosia)
  • कनेर (kaner)
  • ग्लेडियोलस (Gladiolus)
  • डहेलिया (Dahlia)
  • पोटिंटेला (Potentilla)
  • बेगोनिया (begonia)
  • कोलियस (Coleus)
  • कोनफ्लावर (Coneflower)
  • बोगनविलिया (Bougainvillaea)
  • अनानास लिली (Pineapple Lily)

गेंदा – Marigold

गेंदा - Marigold

आप गमले या ग्रो बैग में गेंदा के पौधों को आसानी से उगा सकते हैं। ये पौधे अधिक धूप में भी तेजी से बढ़ते हैं। गेंदा के पौधे लगभग किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाए जा सकते हैं। गेंदे के बीज लगाने के लगभग 2 सप्ताह के अंदर अंकुरित हो जाते हैं। मैरीगोल्ड के फूल लाल, पीले एवं मिश्रित रंग के हो सकते हैं।

गुलाब – Rose

गुलाब - Rose

गुलाब के फूल अच्छे आकार के होते हैं, जिनका व्यास 2 से 10 सेंटीमीटर तक हो सकता है। इसकी पंखुड़ियां लाल, सफेद, पीले, गुलाबी कई रंगों की हो सकती हैं। गुलाब का पौधा कम देखभाल में भी आपको अच्छे फूल प्रदान कर सकता है, यह फूल सभी को बहुत पसंद होता है।

(और जानें: गर्मियों में लगाए जाने वाले फूलों के पौधे…)

सूरजमुखी – Sunflower

सूरजमुखी - Sunflower

यह फूल तब तक खिलता है, जब तक सूर्य की रोशनी इस पर पड़ती रहती है। सूरजमुखी के फूल दिन के वक्त खिलते हैं और रात को मुरझा जाते हैं। सूर्य की तरफ मुड़ने के कारण ही इसे सूरजमुखी कहते है। सूरजमुखी का फूल पीले रंग का गोलाकार होता है, जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। कुछ फूल सफेद या बैंगनी रंग के भी मिलते हैं। इस फूल की करीब 70 प्रजातियां मिलती है, जो रंग और आकार में भिन्न-भिन्न होती हैं।

(और जानें: गर्मी के मौसम में खिलने वाले फूल…)

अमरंथस – Amaranthus

अमरंथस - Amaranthus

अमरंथस के न केवल फूल बल्कि, इस पौधे की पत्तियां भी थोड़ी रंग-बिरंगी होने के कारण यह काफी अच्छा लगता है। इस पौधे पर खिलने वाले फूल लाल, सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं। अमरन्थस का पौधा लगभग 2-3 फीट की ऊंचाई तक हो सकता है। इसे आप गमले या ग्रो बैग में लगाकर कहीं भी रख सकते हैं।

सदाबहार – Sadabahar plant

सदाबहार - Sadabahar plant

यह एक झाड़ीनुमा छोटे आकार का पौधा है। इसमें पांच पंखुड़ियों वाला पुष्प श्वेत, गुलाबी, जामुनी आदि रंगों में खिलता है। इसके पत्ते थोड़ी लम्बाई लिए गोल, अंडाकार, अत्यंत चमकदार व चिकने होते हैं। एक बार पौधा लगाने पर उसके आसपास अन्य पौधे अपने आप उगते जाते हैं।

(और जानें: हमेशा हरे-भरे रहने वाले पौधों से सजाएं अपना घर…)

गुलबहार – Daisy

गुलबहार - Daisy

गुलबहार का फूल सफेद और गुलाबी रंगो में सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह अपनी सफेद पंखुड़ियों को एक पीले केंद्र के साथ जोड़े रखता है। इसका फूल खिलने पर बहुत ही आकर्षक लगता है। गुलबहार का पौधा अलग-अलग प्रजातियों के अनुसार 4 से 5 फिट तक की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। डेजी के पौधे का तना चिकना होता है, जिसके ऊपरी हिस्से पर फूल लगता है।

गुलमेहंदी – Rosemary

गुलमेहंदी - Rosemary

रोजमेरी जड़ी-बूटी वाला पौधा है जिसका प्रत्येक भाग औषधीय गुणों के कारण उपयोग किया जाता है। गुलमेहंदी का पौधा बिल्कुल सीधा (स्ट्रेट) बढ़ता है तथा इसकी पत्तियां नुकीली होती हैं जो बेहद आकर्षक लगती हैं। इसके फूल बैंगनी, नीले, हल्के सफेद तथा गुलाबी रंग के होते हैं।

(और जानें: गमले में रोजमेरी कैसे उगाएं…)

गुड़हल – Hibiscus

गुड़हल - Hibiscus

जवाकुसुम के नाम से पहचाने जाने वाला गुड़हल (Hibiscus Flower) दिखने में बेहद खूबसूरत और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके फूलों को धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। गुड़हल के लाल रंग के फूल देखने में बहुत सुन्दर लगते हैं।

(और जानें: गर्मियों में गार्डन कैसे तैयार करें…)

लिली – Lily

लिली - Lily

लिली का फूल कई रंगो में होता है, यह अपनी प्रजाति के अनुसार रंग बदलता है। कुछ प्रजातियों में यह लाल रंग का और कुछ में ऑरेंज या सफेद आदि रंगो में पाया जाता है। लिलि के फूल अपनी सुंदरता, सुगंध एवं आकृति के कारण विख्यात हैं।

लैवेंडर – Lavender

लैवेंडर - Lavender

यह एक बारहमासी झाड़ी वाला पौधा है। लैवेंडर काफी लोकप्रिय है क्योंकि, इसमें एक सुखद सुगंध के साथ बहुत सुंदर बैंगनी रंग के फूल पाये जाते हैं। इसमें अगस्त के महीने में फूल आते हैं जब तापमान बहुत अधिक होता है। लैवेंडर का पौधा सूखे और चट्टानी इलाके में स्वाभाविक रूप से बढ़ता है।

(और जानें: लैवेंडर का पौधा घर पर कैसे उगाएं…)

गैलार्डिया – Gaillardia

गैलार्डिया - Gaillardia

गैलार्डिया का पौधा अनेक रंगों के फूलों से सजा होता है, इसके फूल सूरजमुखी की तरह दिखाई देते हैं। गैलार्डिया के फूलों का रंग लाल और पीला होता है। इसके पौधों को आप अपने घर में गार्डन या गमलों में लगा सकते हैं।

गोम्फ्रेना – Gomphrena

गोम्फ्रेना - Gomphrena

गोम्फ्रेना के पौधे 2-3 फिट लम्बाई के पाए जाते हैं, जिन्हें किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। इसके फूल गोल दिखाई देते हैं, जो गुलाबी, सफ़ेद और बैंगनी रंग के होते हैं। गोम्फ्रेना के फूलों को बटन फ्लावर (button flower) के नाम से भी जाना जाता है।

(और जानें: टेरेस गार्डन में उगाए जाने वाले पौधे…)

पोर्टुलाका – Portulaca

पोर्टुलाका - Portulaca

बीज और कटिंग दोनों माध्यम से पोर्टुलाका के पौधों को उगाया जा सकता है। इसके पौधों पर लगभग सभी रंगों के फूल खिलते हैं, जिनका आकार छोटा-बड़ा और सामान्य होता है। पोर्टुलाका के पौधे को आप किसी भी समय उगा सकते हैं। और इसके पौधों को कमरे में सजावट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

सिलोसिया – Silosia

सिलोसिया - Silosia

इसके पौधे लगभग 2 फीट लम्बे होते हैं। जिनपर लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के फूल खिलते हैं। सिलोसिया के पौधे झुंड के रूप में दिखाई देते हैं।

(और जानें: पौधों को पानी देने का सही समय…)

कनेर – Kaner

कनेर - Kaner

कनेर की चार प्रजातियां सफेद, पीले, लाल और गुलाबी फूलों वाली होती हैं। जिनमें से पीले और सफेद कनेर का औषधीय उपयोग अधिक होता है। कनेर के फूल खासकर गर्मियों में ही खिलते हैं तथा इसके फूलों को ओलियंडर (Oleander) के नाम से भी जाना जाता है।

ग्लेडियोलस – Gladiolus

ग्लेडियोलस - Gladiolus

ग्लेडियोलस के फूल लाल, नीले, गुलाबी, हरे और पीले रंग के होते हैं, जो दिखने में बहुत ही सुन्दर व आकर्षक लगते हैं। इसकी डाली पर खिलने वाले फूलों का आकार सितारों की तरह दिखाई देता है, जिस कारण से लोग इसे घरों की सजावट और गार्डन की सुन्दरता बढ़ाने के लिए उपयोग करते हैं। ग्लेडियोलस पूरे विश्व का सबसे प्रमुख कट फ्लावर है। जिसकी डाली में फूल धीरे-धीरे खिलते हैं।

डहेलिया – Dahlia

डहेलिया - Dahlia

डहेलिया की विश्व भर में लगभग 50 हजार से ज्यादा प्रजातियाँ मौजूद है। जिसके फूल नीले रंग को छोड़कर बाकी सभी रंगों के होते हैं तथा इसके फूलों का आकार कई तरह का होता है। डहेलिया के पौधे की लम्बाई ढाई से तीन मीटर तक हो सकती है। जिसे घरों की सजावट और गार्डन की सुन्दरता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे आप गर्मियों के मौसम में भी उगा सकते हैं।

(और जानें: महीने के अनुसार खिलने वाले फूलों के नाम…)

पोटेंटिला – Potentilla

पोटेंटिला - Potentilla

यह एक बहुत ही सामान्य सा पौधा है, जिसपर पीले और लाल रंग के फूल खिलते हैं। पोटेंटिला के फूलों को तेज धूप से बचाकर रखा जाता है। लेकिन इसके पौधे पर गर्मियों के मौसम में भी फूल अधिक आते हैं।

बेगोनिया – Begonia

बेगोनिया - Begonia

विभिन्न रंगों में चित्रित इसकी विशाल पत्तियां इस पौधे की विशेषता है। यही कारण है कि, इसे एक हजार रंगों का पौधा कहा जाता है। पत्तियों पर अनंत संख्या में आकृतियाँ होती हैं। बेगोनिया के फूल सफेद, हरे, गुलाबी, चांदी या बैंगनी रंग के अत्यधिक सुन्दर व आकर्षक होते हैं।

(और जानें: सर्दियों में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

कोलियस – Coleus

कोलियस - Coleus

कोलियस के पौधे की एक दर्जन से ज्यादा प्रजातियाँ (varieties) पाई जाती हैं। इसकी पत्तियां अलग-अलग रंगों, पैटर्न और साइज़ में होती हैं। कोलियस रंग-बिरंगी, सुंदर पत्तियों वाला पौधा है जो कि, साल भर हरा-भरा रहता है। यह एक लो-मेंटीनेंस वाला पौधा है जिसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है।

कोनफ्लॉवर – Coneflower

कोनफ्लॉवर - Coneflower

कोनफ्लॉवर, डेजी के समान एक पौधा है। बैंगनी कोनफ्लॉवर सबसे लोकप्रिय है, जिसे वैज्ञानिक रूप से इचिनेशिया परपुरिया (Echinacea purpurea) के नाम से जाना जाता है।

बोगनविलिया – Bougainvillaeaबोगनविलिया - Bougainvillaea

 

बोगनविलिया एक बेल के रूप में बढ़ने वाला पौधा है। यह आमतौर पर दीवारों, पेर्गोलस और बाड़ को कवर करने के लिए लगाया जाता है। बेल के रूप में बढ़ने वाले इस पौधे में फूल आते हैं तो, यह बहुत सुन्दर व आकर्षक लगता है। इसका उपयोग गार्डन व घर के दरवाजों को सजाने के लिए भी किया जाता है।

(और जानें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

अनानास लिली – Pineapple Lily

अनानास लिली - Pineapple Lily

अनानास लिली चमकीले गुलाबी फूलों वाली एक बौनी किस्म है। इसमें गहरे बैंगनी रंग के फूलों के साथ-साथ बैंगनी रंग के पत्ते भी होते हैं। यह पौधा तेज गर्मी के समय भी फूल सकता है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, गर्मियों के समय खिलने वाले पौधे कौन-कौन हैं, गर्मी में लगायें जाने फूलों के नाम क्या हैं और भी बहुत कुछ जाना। उपर्युक्त फूल वाले पौधों की किस्मों का अपनी इच्छानुसार चुनाव कर आप गर्मियों में अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से खिला हुआ रख सकते हैं। उम्मीद है कि, इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *