गमले में लैंटाना फूल का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Lantana In Pot In Hindi

लैंटाना एक, कॉम्पैक्ट, स्कैम्बलिंग सदाबहार झाड़ी है, जिसके पौधे वार्षिक या बारहमासी दोनों रूपों में लगाए जाते हैं। इस पौधे के पत्ते खुरदुरे, अंडाकार और दांतेदार किनारे वाले होते हैं तथा फूल पीले, नारंगी, सफेद, लाल, गुलाबी, नीले या बैंगनी रंग के गुच्छेदार होते हैं। इस पौधे की अधिकांश किस्में द्विरंगी फूल भी पैदा करती हैं। लैंटाना के अधिक लंबे समय तक (लगभग साल भर) खिलने वाले फूलों पर तितली और भौंरे जैसे कई पोलिनेटर्स बैठना पसंद करते हैं। यदि आप अपने गार्डन में फ्लावर प्लांट्स लगाने के शौकीन हैं, तो लैंटाना की कुछ किस्में हैं, जिन्हें आप हैंगिंग पॉट या ग्राउंड कवर के रूप में लगा सकते हैं। घर पर या गार्डन में लैंटाना फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं, बीज लगाने की विधि तथा इस पौधे की देखभाल कैसे की जाती है, लैंटाना फूल के पौधे को उगाने की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

लैंटाना के पौधे को उगाने संबंधी जानकारी – Information About Growing Lantana Plant In Hindi

लैंटाना के पौधे को उगाने संबंधी जानकारी - Information About Growing Lantana Plant In Hindi

होम गार्डन में लैंटाना के पौधे को उगाने के लिए आपको निम्न जानकारी होनी चाहिए:-

  • सामान्य नाम – लैंटाना, येलो सेज (Yellow Sage), पंचफूली, जमैका माउंटेन सेज (Jamaica Mountain Sage)
  • वानस्पतिक नाम – लैंटाना कैमरा (Lantana Camera)
  • पौधे का प्रकार – बारहमासी
  • पौधे का परिपक्व आकार – 2 से 6 फीट ऊंचा और चौड़ा
  • लगाने की विधि – बीज से, कटिंग से
  • प्लांट ग्रोइंग तापमान – 16 से 26 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्य प्रकाश – पूर्ण सूर्य प्रकाश, प्रतिदिन कम से कम 6 घंटे की धूप
  • मिट्टी का पीएच – 6.0-7.0 PH वाली मिट्टी
  • ब्लूम टाइम – साल भर (गर्म क्षेत्रों में)
  • फूल का रंग – लाल, नारंगी, पीला, नीला, सफेद, गुलाबी और द्विरंगी

लैंटाना का पौधा कब लगाएं – When To Plant Lantana Plants In Hindi 

लैंटाना फूल के पौधे गर्म जलवायु में उगना पसंद करते हैं, अतः आप इस पौधे के बीज ठंड के मौसम के अलावा किसी भी समय उगा सकते हैं। लैंटाना फ्लावर प्लांट लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु से ग्रीष्म ऋतु अर्थात मार्च से जून के मध्य का होता है।

(यह भी जानें: बारहमासी फूल, जिन्हें पतझड़ में लगाएं और वसंत में खिलता हुआ पाएं…..)

लैंटाना फ्लावर प्लांट उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Material Required To Grow Lantana Flower Plant In Hindi

अपने गार्डन में या घर पर इस फूल वाले पौधे को उगाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

(यह भी जानें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत…..)

लैंटाना फूल का पौधा उगाने के लिए गमला या ग्रो बैग – Pot Size For Growing Lantana Flower Plant In Hindi

लैंटाना फूल का पौधा उगाने के लिए गमला या ग्रो बैग – Pot Size For Growing Lantana Flower Plant In Hindi

यह फूल वाला पौधा झाड़ी के रूप में विकसित होता है, अतः इसकी जड़ों को सहारा देने के लिए आपको लंबाई की अपेक्षा अधिक चौड़ाई वाले, ड्रेनेज होल्स युक्त पॉट की आवश्यकता होगी। आप लैंटाना फूल का पौधा उगाने के लिए निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग यूज कर सकते हैं:-

(यह भी जानें: ग्रो बैग में गार्डनिंग करने के लिए 5 जरूरी टिप्स…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

लैंटाना लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें – How To Prepare Potting Soil For Planting Lantana In Hindi

लैंटाना लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें - How To Prepare Potting Soil For Planting Lantana In Hindi

आमतौर पर लैंटाना के पौधे किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाए जा सकते हैं, लेकिन पौधे की अच्छी ग्रोथ कार्बनिक पदार्थों से युक्त, 6.0-7.0 PH मान वाली, रेतीली दोमट मिट्टी में होती है। आप गार्डन में इस पौधे को लगाने के लिए समान्य मिट्टी में जैविक खादवर्मी कम्पोस्ट, गोबर की खाद आदि मिलाकर भी पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं, या फिर आप रेडीमेड पॉटिंग सॉइल का भी उपयोग कर सकते हैं, यह मिट्टी भी इस पौधे को उगाने के लिए उपयुक्त होती है।

(यह भी जानें: गार्डन की मिट्टी को अधिक ठंड से कैसे बचाएं…..)

पॉटिंग मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

गमले में लैंटाना का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Lantana Plant In Pot In Hindi

गमले में लैंटाना का पौधा कैसे उगाएं - How To Grow Lantana Plant In Pot In Hindi

लैंटाना फूल वाला पौधा उगाने की प्रमुख विधियाँ निम्न हैं:-

  • बीज से (From Seed)
  • कटिंग से (From Cutting)

इस पौधे को बीज और कटिंग द्वारा उगाना काफी आसान होता है। बीज लगाने की विधि में सबसे पहले सीडलिंग तैयार करनी होगी, उसके बाद जब पौधे उचित लंबाई के हो जाते हैं, तब इन्हें गमले या गार्डन की मिट्टी में ट्रांसप्लांट किया जाता है। आप लैंटाना के बीज सीधे किसी गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में भी लगा सकते हैं।

लैंटाना के बीज लगाने की विधि – Method Of Planting Lantana Seeds In Hindi

लैंटाना फूल के बीज लगाने की विधि निम्न है:-

  • सबसे पहले लैंटाना की अच्छी किस्म के बीज चुनें, आप बीजों को गार्डन स्टोर या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
  • अब इन बीजों को 24 घंटे के लिए गीले तौलिए या टिशू पेपर में रखें।
  • इसके बाद सीडलिंग ट्रे में पॉटिंग मिक्स या पॉटिंग मिट्टी भरें।
  • बीज लगाने से पहले सुनिश्चित करें, कि मिट्टी नम हो।
  • अब ट्रे में ½ इंच गहराई में लैंटाना के बीजों को लगाएं।
  • इसके बाद ट्रे को प्लास्टिक बैग से ढ़ककर धूप वाले स्थान पर रखें, और समय-समय पर नमी को बनाए रखने के लिए सीडलिंग ट्रे को पानी दें।
  • आदर्श तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस पर, लैंटाना के बीज 4 से 6 सप्ताह में अंकुरित हो सकते हैं।
  • जैसे ही बीज से अंकुर दिखने लगें, तब आप प्लास्टिक बैग को हटा दें।
  • जब पौधे 6 से 8 इंच लंबाई वाले हो जाते हैं, तब आप इन पौधों को गमले या गार्डन की मिट्टी में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।
  • ट्रे से प्रत्येक पौधे को निकालें तथा 18 से 24 इंच की दूरी पर पॉट में या गार्डन की मिट्टी में प्रत्यारोपित करें।

(यह भी जानें: सीडलिंग ट्रांसप्लांट करने के लिए उपयोगी टूल्स…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

लैंटाना के पौधे की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Lantana Plant In Hindi

लैंटाना के पौधे की देखभाल कैसे करें - How To Take Care Of Lantana Plant In Hindi

आमतौर पर इस पौधे को लगाने के बाद कोई विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा अधिक फूल खिलने के लिए आप निम्न तरह से पौधे की देखभाल कर सकते हैं:-

पानी – Water For Growing Lantana Plant In Hindi

लैंटाना के पौधे को प्रति सप्ताह नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि पौधे में फूल खिलना कम हो गया है, तो अधिक फूल खिलने के लिए इस पौधे को बार बार पानी देने की आवश्यकता होती है। फ्लावरिंग के समय इस पौधे को प्रतिदिन पानी देना चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों को पानी देने के लिए बेहतरीन गार्डन टूल्स…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Lantana Plant In Hindi

सूर्य का प्रकाश - Sunlight For Growing Lantana Plant In Hindi

लैंटाना के पौधे पूर्ण सूर्य प्रकाश में खिलना पसंद करते हैं, इसलिए इस पौधे को गार्डन के उस स्थान पर रखें, जहाँ प्रतिदिन कम से कम छह घंटे या अधिक धूप आती हो। हालाँकि यह कुछ समय के लिए दोपहर की छाया सहन कर सकता है, लेकिन इस स्थिति में पौधे पर फूल खिलना कम हो सकता है।

(यह भी जानें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…..)

तापमान – Temperature For Growing Lantana Plant In Hindi

लैंटाना का पौधा गर्म तापमान में उगना पसंद करता है, हालाँकि यह कुछ हद तक ठंडे तापमान को भी सहन कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक अत्यधिक ठंडे तापमान (28 डिग्री फ़ारेनहाइट या -2 डिग्री सेल्सियस से नीचे) में रहने से यह पौधा मर सकता है। लैंटाना फूल के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए 16 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है।

(यह भी जानें: पौधों को ठंड से कैसे बचाएं, जानें टिप्स व तरीके…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

उर्वरक – Fertilizer For Growing Lantana Plant In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing Lantana Plant In Hindi

आमतौर पर लैंटाना के पौधे को अधिक उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन पॉटिंग मिक्स तैयार करते समय जैविक खाद– जैसे गोबर की खाद, घरेलू कम्पोस्ट खाद की उचित मात्रा मिलाने से अच्छी ग्रोथ होती है। लैंटाना के पौधे में अधिक मात्रा में फूल खिलने के लिए आप महीने में एक बार जैविक खाद कम्पोस्ट टी के रूप में दे सकते हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

अच्छी क्वालिटी की खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कीट व रोग – Pests And Diseases Of Lantana Plant In Hindi

कीट व रोग - Pests And Diseases Of Lantana Plant In Hindi

आमतौर पर लैंटाना फूल के पौधे रोगमुक्त होता हैं, लेकिन कुछ कीट जैसे- एफिड्स (Aphids), लेस बग (lace bugs), मिलीबग (mealy bugs), व्हाइट फ्लाई (whiteflies) और स्पाइडर माइट्स (spider mites) आदि, इस पौधे पर हमला कर सकते हैं। इन प्रमुख कीटों से पौधे को बचाने के लिए वाटर स्प्रेयर की मदद से पत्तियों पर जैविक कीटनाशक साबुन का घोल तथा नीम ऑयल का स्प्रे कर सकते हैं।

(यह भी जानें: हाउस प्लांट में लगने वाले कीट और उनकी रोकथाम…..)

आवश्यक चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

प्रूनिंग – Pruning Of Lantana Flower Plant In Hindi

यदि आप लैंटाना के पौधे को बारहमासी के रूप में उगा रहे हैं, तो शाखाओं और फूलों को बढ़ावा देने के लिए प्रूनिंग बहुत की महत्वपूर्ण है। यह पौधा बहुत तेजी से वृद्धि करता है, अतः इसकी आक्रामक वृद्धि को रोकने के लिए प्रूनिंग बहुत ही आवश्यक है। यदि लैंटाना के पौधे पर फल लगते हैं और आप नहीं चाहते कि बीज नीचे गिरकर पौधे का निर्माण करें, तो फ्लावरिंग के बाद प्रूनर की मदद से पौधे के कच्चे फलों काट लें। लैंटाना के पौधे में लम्बे समय तक, लगातार 8 महीने तक फ्लावरिंग होती रहती है, यहाँ तक की गर्म क्षेत्रों में यह पौधा साल भर फूल देता है। अपने घर पर हैंगिंग पॉट या गमले में इस रंग बिरंगे फूल के पौधे को जरूर लगाएं तथा अपने घर को सुन्दर और आकर्षक बनाएं।

(यह भी जानें: पौधों की कटाई छटाई करने के लिए बेस्ट प्रूनिंग टूल्स…..)

इस लेख में आपने जाना कि घर पर या गार्डन में लैंटाना फूल का पौधा कब और कैसे उगाएं, बीज लगाने की विधि तथा इस पौधे की देखभाल कैसे करें। आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

प्रूनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *