इंडोर प्लांट्स को खाद कब और कैसे दें, जानें कम्पलीट गाइड – When And How To Fertilize Indoor Plants In Hindi 

किसी भी रहने की जगह को हरा-भरा बनाने और प्रकृति से जुड़े रहने के लिए इनडोर प्लांट्स एक लोकप्रिय विकल्प हैं, जिन्हें आप अपने ऑफिस, घर की बालकनी, किचन, पोर्च, बेसमेंट में गमलों में लगा सकते हैं। अक्सर कहा जाता है, कि यह पौधे कम रखरखाव के साथ उगाए जा सकते हैं, लेकिन इंडोर प्लांट्स की अच्छी ग्रोथ और स्वस्थ विकास के लिए उचित देखभाल और पोषक तत्व देना जरूरी होता है, इन पोषक तत्वों को पूर्ति के लिए इन्हें खाद और उर्वरक दिए जाते हैं। आज इस लेख में, हम आपको घर के अंदर लगे पौधों के लिए फर्टिलाइजर देने की जानकारी देने जा रहे हैं। इंडोर प्लांट को खाद या उर्वरक कब और कौन सा दें तथा इन हाउस प्लांट्स को फर्टिलाइज कैसे करें या खाद कब दें? जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। (House Plants Ko Khad Kaise Den)

इंडोर प्लांट्स को फर्टिलाइजर की जरूरत क्यों होती है – Why Do Indoor Plants Need Fertilizer In Hindi 

हाउस प्लांट्स को फर्टिलाइजर की जरूरत क्यों होती है - Why do Indoor Plants Need Fertilizer In Hindi 

 

इनडोर पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जब हम गमले में पौधे लगाते हैं, तो कुछ हद तक पोषक तत्वों की पूर्ति मिट्टी या पॉटिंग मिक्स के माध्यम से हो जाती है, लेकिन पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ रहने के लिए और भी कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिन्हें प्रदान करने के लिए उन्हें उर्वरक (फर्टिलाइजर) देना जरूरी होता है। उर्वरकों में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व पौधे की वृद्धि और उनके स्वस्थ विकास में मदद करते हैं।

(यह भी जानें: इन नेचुरल फर्टिलाइजर से बढ़ाए इंडोर प्लांट्स की ग्रोथ….)

इंडोर पौधों को खाद कब देना चाहिए – When To Fertilize Houseplants In Hindi

घर के अंदर पौधों को खाद या उर्वरक देने का सबसे अच्छा समय ग्रोइंग सीजन होता है, जो आमतौर पर वसंत से गर्मियों के बीच होता है। इस समय पौधे नई वृद्धि के लिए तैयार होते हैं और उन्हें विकसित होने के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। हालाँकि आप पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार किसी भी समय फ़र्टिलाइज कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे निष्क्रिय अवस्था (सर्दियों में) के दौरान उन्हें उर्वरक न दें, इस समय उन्हें कम पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

इंडोर प्लांट्स को कौन से उर्वरक देना चाहिए – What Type Of Fertilizer Should Use On House Plants In Hindi

इनडोर पौधों के लिए सही उर्वरक चुनना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह पौधे बाहरी वातावरण से अलग परिस्थितियों में उगते हैं, इसलिए उर्वरकों के असंतुलन से इन्हें भारी नुकसान हो सकता है। आमतौर पर इंडोर प्लांट्स को दो तरह के जैविक उर्वरक दिए जाते हैं:-

1. ठोस जैविक उर्वरक (Solid Fertilizer) – ठोस जैविक उर्वरक के अंतर्गत वह फर्टिलाइजर आते हैं, जो पाउडर फॉर्म में होते हैं तथा समय के साथ धीरे-धीरे अपने पोषक तत्व रिलीज करते हैं, जिससे पौधों को लंबे समय तक पोषण मिलता है।

2. तरल जैविक उर्वरक (Liquid Fertilizer) – जैविक उर्वरकों का उपयोग तरल रूप में भी किया जाता है। यदि आप इनडोर पौधों पर लिक्विड फर्टिलाइजर का प्रयोग करते हैं, तो वे मिट्टी में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं, जिससे पौधों को तुरंत पोषण मिलता है।

इनडोर पौधों के लिए जैविक फर्टिलाइजर निम्न हैं:-

आइये अब जानते हैं- इंडोर प्लांट्स को फर्टिलाइज कैसे करें?

(यह भी जानें: जानें गमले की मिट्टी में क्या मिलाएं, जिससे पौधे की हो अच्छी ग्रोथ….)

इनडोर पौधों को खाद कैसे दें – How To Fertilize Indoor Plants In Hindi  

घर के अंदर लगे पौधों को उर्वरक देने के स्टेप्स निम्न हैं:-

  • उर्वरक देने से एक दिन पहले अपने पौधों को पानी दें, ताकि गमले की मिट्टी नम हो सके।
  • अब एक लिक्विड या ठोस उर्वरक चुनें, जिसकी आपके पौधों को आवश्यकता हो।
  • लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार तरल उर्वरक का मिक्सचर तैयार करें।
  • यदि आप ठोस रूप में फर्टिलाइजर दे रहे हैं, तो पॉट की मिट्टी की ऊपरी सतह पर उचित मात्रा में छिड़काव करें।
  • इसके अलावा लिक्विड फर्टिलाइजर देने के लिए वाटरिंग कैन का उपयोग करें और गमले की मिट्टी में डालें।
  • उर्वरक देने के बाद अपने पौधों को अच्छी तरह से पानी दें, यह पोषक तत्वों को मिट्टी में समान रूप से वितरित करने में मदद करेगा।

(यह भी जानें: पौधों में खाद डालते समय गार्डनर्स करते हैं यह गलतियां….)

इनडोर पौधों को खाद देते समय ध्यान देनें योग्य बातें – Things To Consider When Fertilizing Indoor Plants In Hindi

इनडोर पौधों को खाद देते समय ध्यान देनें योग्य बातें - Things To Consider When Fertilizing Indoor Plants In Hindi

आमतौर पर हाउसप्लांट्स छोटे गमले या ग्रो बैग में लगाए जाते हैं, जिससे इनमें मिट्टी कम मात्रा में होती है। यदि हम इन्हें गलत मात्रा या तरीके से उर्वरक देंगे, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए घर के अन्दर लगे पौधों को उचित पोषण प्रदान करने के लिए खाद देते समय, कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जो कि निम्न हैं:-

  • विभिन्न पौधों की पोषक तत्वों की आवश्यकता अलग-अलग होती है, अतः पौधों की आवश्यकताओं के अनुसार ही फर्टिलाइजर देना चाहिए।
  • उर्वरक की मात्रा पौधे की उम्र के अनुसार देना चाहिए, क्योंकि युवा पौधों को परिपक्व पौधों की तुलना में कम उर्वरक की आवश्यकता होती है।
  • इंडोर पौधों को जैविक उर्वरक देते समय मिट्टी का प्रकार भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि रेतीली मिट्टी की अवशोषण क्षमता कम होती है, इसलिए इसमें लगे पौधों को दोमट या काली मिट्टी की तुलना में अधिक बार उर्वरक देने की आवश्यकता होती है।
  • इंडोर प्लांट्स को उर्वरक उनकी ग्रोइंग स्टेज के अनुसार देना जरूरी होता है, जैसे पौधों की पत्तियों में वृद्धि और तने को मजबूत बनाने के लिए नाइट्रोजन युक्त, पौधों को फलने-फूलने और जड़ों की ग्रोथ के लिए फास्फोरस युक्त तथा उन्हें स्वस्थ तथा रोग मुक्त रखने के लिए पोटेशियम रिच फर्टिलाइजर देना चाहिए।
  • गमले की मिट्टी में उर्वरक देते समय ध्यान रखें, कि यह पत्तियों पर न लगे, इससे पत्तियाँ जल सकती हैं। पत्तियों पर स्प्रे करने के लिए आपको इस मिक्सचर को और अधिक पतला करना होगा।

(यह भी जानें: पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो करें इन खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल…)

लेख में आपने जाना घर के अंदर लगे इनडोर पौधों अर्थात हाउस प्लांट्स को खाद या उर्वरक कब और कौन से देना चाहिए, इन प्लांट्स को फर्टिलाइज कैसे करें? यदि इनडोर पौधों के लिए फर्टिलाइजर से जुड़ी जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों को शेयर करें तथा लेख के सम्बन्ध में आपके सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *