Anjeer Ke Phal Phatne Ki Samasya in Hindi: अंजीर के पौधे पर जब फल लगते हैं, तो हर गार्डनर चाहता है कि वे पूरी तरह पकें और मीठे, बड़े व आकर्षक बनें। लेकिन कई बार अंजीर के फल पकने से पहले ही फटने लगते हैं, जिससे पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। फटे हुए फलों में जल्दी सड़न लग सकती है, कीट और फफूंद का खतरा बढ़ जाता है और फलों की क्वालिटी भी खराब हो जाती है। ऐसे में गार्डनर के मन में सवाल आता है कि अंजीर के फल में दरार क्यों आती है? दरअसल, इसके पीछे अनियमित सिंचाई, ज्यादा नमी और पोषण में असंतुलन जैसे कई कारण हो सकते हैं।
अगर समय रहते अंजीर के फल फटने के कारण समझ लिए जाएं (Why Are My Figs Cracking In Hindi), तो इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह समस्या क्यों होती है और फल फटने से रोकने के प्रभावी उपाय क्या हैं।
अंजीर के फल में दरार क्यों पड़ती है? – Why Are My Figs Cracking In Hindi
फलों में दरार पड़ना एक आम समस्या है। अंजीर के फल में दरार पड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से मुख्य कारण निम्न हैं-
1. ठीक से पानी न देना – Irregular Watering In Hindi
अंजीर के फल पकने से पहले फटने का सबसे आम कारण अनियमित सिंचाई है। जब पौधे को कई दिनों तक पर्याप्त पानी नहीं मिलता और फिर अचानक अधिक मात्रा में सिंचाई कर दी जाती है या तेज बारिश हो जाती है, तो जड़ें तेजी से पानी सोख लेती हैं। इससे फल के अंदर का गूदा तेजी से फैलने लगता है, जबकि बाहरी छिलका उतनी तेजी से नहीं फैल पाता। परिणामस्वरूप फल में दरारें पड़ जाती हैं।
(यह भी जानें: बेल वाले पौधे जिन पर लगते हैं स्वादिष्ट फल…)
2. तेज बारिश के बाद अचानक नमी बढ़ना – Sudden Increase Soil Moisture In Hindi
लंबे समय तक सूखे मौसम के बाद यदि अचानक भारी बारिश हो जाए, तो मिट्टी में नमी का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में पौधा बहुत अधिक पानी अवशोषित करता है, जिससे फल का आकार अचानक बढ़ने लगता है। लेकिन फल का छिलका इस तेजी से होने वाले विस्तार को सहन नहीं कर पाता और फट जाता है। बरसात के मौसम में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। यदि आपके बगीचे में जल निकासी अच्छी नहीं है, तो जोखिम और बढ़ जाता है।
बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
3. पोटाश की कमी – Potassium Deficiency In Hindi
पोटाश ऐसा पोषक तत्व है जो फल के आकार, मिठास और छिलके की मजबूती को बढ़ाता है। यदि मिट्टी में इसकी कमी हो, तो फल का बाहरी भाग कमजोर रह जाता है और पकने के दौरान आसानी से फट सकता है। पोटाश की कमी से पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। फल बनने के समय संतुलित मात्रा में पोटाश देने से कोशिकाएं मजबूत बनती हैं और छिलका लचीला रहता है।
4. कैल्शियम की कमी – Calcium Deficiency In Hindi
कैल्शियम पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण तत्व है। इसकी कमी होने पर फल का छिलका पतला और कमजोर रह जाता है। जैसे-जैसे फल बड़ा होता है, कमजोर छिलका अंदर बनने वाले दबाव को सहन नहीं कर पाता और फट जाता है। कई बार फल के किनारों पर महीन दरारें पहले दिखाई देती हैं, जो बाद में बड़ी हो जाती हैं।
(यह भी जानें: फल वाले पेड़ पौधे लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग साइज…)
5. अधिक गर्मी और तापमान में बदलाव – Extreme Heat and Temperature Fluctuations In Hindi
दिन में तेज धूप और रात में तापमान का अचानक कम हो जाना भी फल फटने का एक बड़ा कारण है। लगातार बदलते तापमान के कारण फल का विकास असंतुलित हो जाता है। यदि इसके साथ पानी की मात्रा भी बदलती रहे, तो समस्या और बढ़ जाती है। अत्यधिक गर्मी में पौधे की नमी तेजी से कम होती है, जबकि बारिश या सिंचाई के बाद अचानक पानी मिलने से फल तेजी से फूलते हैं। इससे छिलका फट सकता है।
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
6. जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन देना – Excess Nitrogen Fertilization In Hindi
नाइट्रोजन पौधे की बढ़वार के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। अधिक नाइट्रोजन मिलने पर पौधे में नई पत्तियां और शाखाएं तेजी से बढ़ती हैं तथा फल भी तेजी से विकसित होने लगते हैं। हालांकि छिलका उतनी तेजी से मजबूत नहीं बन पाता, जिससे फल फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पौधा फल की बजाय हरी बढ़वार पर अधिक ऊर्जा खर्च करता है।
7. पौधे पर अधिक फल लगना – Excess Fruit Load In Hindi
यदि अंजीर के पौधे पर उसकी क्षमता से अधिक फल लग जाते हैं, तो सभी फलों तक समान मात्रा में पानी और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते। कुछ फल तेजी से बढ़ते हैं, जबकि कुछ पीछे रह जाते हैं। यह असंतुलन कई फलों में दरारें पैदा कर सकता है। अधिक फल होने से शाखाओं पर भी दबाव बढ़ता है।
(यह भी जानें: सीजन के हिसाब से बालकनी और टेरेस गार्डन कैसे प्लान करें…)
8. खराब जल निकासी वाली मिट्टी – Poorly Drained Soil In Hindi
यदि मिट्टी में पानी लंबे समय तक रुका रहता है, तो जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। इससे जड़ों की कार्यक्षमता घट जाती है और पौधा, पानी व पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग नहीं कर पाता। कभी अधिक और कभी कम पानी मिलने के कारण फल का विकास प्रभावित होता है और फटने की संभावना बढ़ जाती है। अंजीर हमेशा अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में बेहतर बढ़ता है।
मिट्टी व खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
9. पोषक तत्वों का असंतुलन – Nutrient Imbalance In Hindi
केवल यूरिया या एक ही प्रकार की खाद देने से पौधे को सभी आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते। पोटाश, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सूक्ष्म तत्वों की कमी या अधिकता फल की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। इससे छिलका कमजोर पड़ जाता है और पकने से पहले फट सकता है। अच्छी गुणवत्ता वाले फल पाने के लिए जैविक खाद, गोबर की सड़ी खाद, कम्पोस्ट और संतुलित एनपीके उर्वरकों का सही मात्रा में उपयोग करना चाहिए। संतुलित पोषण से अंजीर के फलों का आकार और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं।
10. फल पकने के समय गलत देखभाल – Improper Care During Fruit Ripening In Hindi
फल पकने की अवस्था सबसे संवेदनशील होती है। इस समय अचानक अधिक पानी देना, अतिरिक्त खाद डालना या पौधे की उपेक्षा करना सीधे फल की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। कई लोग सोचते हैं कि अधिक पानी देने से फल जल्दी बड़े होंगे, लेकिन इससे फल फटने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान नियमित सिंचाई, संतुलित पोषण और पौधे का निरीक्षण बेहद जरूरी है। सही देखभाल अपनाने से अंजीर के फलों को फटने से रोका जा सकता है।
(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)
11. कीट और फफूंदजनित रोग – Pest and Disease Damage In Hindi
कुछ कीट और फफूंद फल के छिलके को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे वह कमजोर हो जाता है। जब ऐसा फल बढ़ता है, तो अंदर बनने वाला दबाव छिलके को फाड़ देता है। फटे हुए फल पर चींटियां, मक्खियां और अन्य कीट भी जल्दी आकर्षित होते हैं, जिससे सड़न तेजी से फैलती है। इसलिए पौधे की नियमित जांच करें, संक्रमित फल तुरंत हटा दें और आवश्यकता पड़ने पर जैविक या अनुशंसित फफूंदनाशी तथा कीटनाशी का प्रयोग करें।
गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
अंजीर के फल पकने से पहले फटने से कैसे बचाएं – How To Prevent Fig Fruits From Cracking In Hindi
गार्डन में अंजीर के फल पकने से पहले फटने से बचाने के लिए पौधे की सही देखभाल और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं फल फटने से रोकने के आसान और असरदार उपाय।
- समय पर पानी दे – पौधे को समय-समय पर समान मात्रा में पानी दें। लंबे सूखे के बाद अचानक अधिक पानी देने से फल फट सकते हैं।
- जल निकासी अच्छी रखें – पौधे के आस-पास पानी जमा न होने दें। अच्छी ड्रेनेज से जड़ें स्वस्थ रहती हैं और फल सुरक्षित रहते हैं।
- पोटाश का यूज करें – फल बनने के समय पोटाश देने से छिलका मजबूत होता है और फल फटने की संभावना कम हो जाती है।
- कैल्शियम की कमी दूर करें – कैल्शियम फल की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इसकी पर्याप्त मात्रा फल को दरार पड़ने से बचाती है।
- मल्चिंग करें – पौधे के चारों ओर मल्च बिछाने से मिट्टी की नमी बनी रहती है और फल समान रूप से विकसित होते हैं।
- संतुलित खाद दें – अधिक नाइट्रोजन से बचें और सभी आवश्यक पोषक तत्व संतुलित मात्रा में दें।
- तेज गर्मी से बचाव करें – अत्यधिक गर्मी में मिट्टी की नमी बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर शेड नेट का इस्तेमाल करें।
- मिट्टी का ध्यान रखें – अंजीर को अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में लगाएं, जिससे जड़ें स्वस्थ रहें और पौधे का विकास भी सही से हो सके।
निष्कर्ष:
अंजीर के फल पकने से पहले फटने की समस्या को सही देखभाल से काफी हद तक रोका जा सकता है। नियमित सिंचाई, संतुलित पोषण और अच्छी जल निकासी से फल स्वस्थ रहते हैं। समय पर सही उपाय अपनाने से अंजीर के फलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होता है। ऐसे ही गार्डनिंग लेख पढ़ने के लिए organicbazar.net पर विजिट करें।
बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:









