पौधों की फास्ट ग्रोथ के लिए टॉप 5 होममेड लिक्विड खाद – How To Make Liquid Fertilizer For Plants At Home In Hindi

किसी भी पौधे को तेज गति से बड़ा करने का सबसे आसान तरीका है उसमें लिक्विड खाद को डालना। तरल खाद के इस्तेमाल से पौधे जल्दी बढ़ते हैं और उनमें फल-फूल भी ज्यादा लगते हैं। अगर आप घर पर फ्री में तरल खाद तैयार करना चाहते हैं, तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। घर के पौधों के लिए कौन-कौन सी लिक्विड खाद (फर्टिलाइजर) बना सकते हैं, घर पर तरल जैविक खाद और उर्वरक कैसे बनाएं, इसकी विधियों के बारे में जानने के लिए यह लेख लास्ट तक जरूर पढ़े।

पौधों के लिए घर में लिक्विड खाद (फर्टिलाइजर) कैसे बनाएं – How To Make Liquid Khad Or Fertiilzer For Plants At Home In Hindi

आप घर पर (Homemade) पौधों के लिए निम्न 5 प्रकार से लिक्विड खाद या फर्टिलाइजर (5 Liquid Fertilizer For Plants) आसानी से बना सकते हैं:

1. गोबर से बनाएं तरल खाद – How To Make Cow Dung Manure Tea At Home In Hindi

आप घर पर गाय या भैंस के गोबर से भी तरल खाद तैयार कर सकते हैं, आइये इसकी विधि जानते हैं:

  • प्लास्टिक का एक बड़ा टब या बाल्टी लें।
  • उसमें 1 किलो गाय या भैंस का 1 माह पुराना गोबर और 1 लीटर गोमूत्र डालें।
  • अब इसमें 100 ग्राम गुड़ और 100 ग्राम लकड़ी का बुरादा मिला दें।
  • इतना सब करने के बाद टब में 20 लीटर पानी और डाल दें। अगर आपके पास गोबर खाद है तो सीधे उसे ही बाल्टी में डालें और उसमें पानी मिला दें।
  • अब मिश्रण को 20 से 25 दिन के लिए छाया वाली जगह पर रख दें। रोजाना लकड़ी की मदद से मिश्रण को हिलाते रहें।
  • 25 दिन बाद गोबर से बनी लिक्विड खाद तैयार है, जिसे आप पौधों के लिए यूज कर सकते हैं। लिक्विड को एकमग में भरकर पौधों की मिट्टी में डालें। इस तरल खाद से पौधों को Npk और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व मिलते हैं।

(और पढ़ें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

2. सरसों खली से बनाएं तरल खाद – How To Make Mustard Cake Liquid Fertilizer At Home In Hindi 

मस्टर्ड केक या सरसों की खली में Npk, मैग्नीशियम, सल्फर, जिंक, कॉपर, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से फल और फूलों वाले पौधों में अधिक संख्या में फल-फूल लगते हैं। सरसों खली से लिक्विड खाद बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:

  • एक मटका या प्लास्टिक की बाल्टी लें।
  • अब 250 से 300 ग्राम सरसों खली को बाल्टी में डालें।
  • बाल्टी में 4 से 5 लीटर पानी डालें।
  • अब बाल्टी को ढक कर 10 से 15 दिन के लिए छाया वाली जगह पर रख दें और रोजाना मिश्रण को लकड़ी की मदद से हिलाते रहें। हप्ते भर बाद सरसों खली और पानी का घोल गाढ़ा सा हो जाता है।
  • अब इस घोल में 10 गुना पानी मिलाएं और फिर इसे पौधे की मिट्टी में डालें। यानि अगर आप एक मग घोल लेते हैं, तो उसमें 10 मग पानी मिलाएं और फिर उसे पौधे की मिट्टी में डाल सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

3. कंडे या उपले से लिक्विड खाद बनाएं – How To Make Cow Dung Cake Liquid Fertilizer In Hindi

कंडे या उपले से लिक्विड खाद बनाएं - How To Make Cow Dung Cake Liquid Fertilizer In Hindi

घर पर उपलब्ध गोबर के कंडों की मदद से भी बेहतरीन तरल खाद तैयार की जा सकती है। इसके लिए एक बाल्टी में 3 से 4 कंडे तोड़ कर डालें और फिर बाल्टी में पानी भर दें। कंडे पानी में ऊपर की ओर न आये इसके लिए उन पर एक पत्थर रख सकते हैं। 1 हप्ते के लिए बाल्टी को ढक कर छाया वाली जगह पर रख दें। 1 हप्ते बाद कंडे से बनी लिक्विड खाद पौधों में उपयोग के लिए तैयार है।

4. घर पर सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं – How To Make Liquid Seaweed Fertilizer At Home In Hindi

घर पर सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं - How To Make Liquid Seaweed Fertilizer At Home In Hindi

यदि आप समुद्री इलाके के नजदीक रहते हैं, तो आप समुद्र किनारों पर उग रही शैवाल या खरपतवार आदि से लिक्विड खाद तैयार कर सकते हैं। इसे सीवीड खाद (Seaweed Fertilizer) कहते हैं। इसे बनाने के लिए समुद्र किनारों (Beach) से समुद्री खरपतवार (Seaweed) को इकठ्ठा करें और फिर घर लाकर उसे साफ पानी से अच्छे से धो लें। अब इस समुद्री खरपतवार (Seaweed) को एक बाल्टी में डालकर पानी से डुबा दें और ढककर महीने भर के लिए छाया वाली जगह पर रखा रहने दें। 1 महीने के बाद बाल्टी में से पानी को निकालें और उसे लिक्विड खाद की तरह इस्तेमाल करें। इस खाद में पौधे के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि होते हैं।

(और पढ़ें: पौधे के लिए सीवीड फर्टिलाइजर खरीदने की जानकारी…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

5. घर पर बनाएं कम्पोस्ट टी – How To Make Compost Tea For Plants In Hindi

घर पर बनाएं कम्पोस्ट टी - How To Make Compost Tea For Plants In Hindi

आइये जानते हैं घर पर कम्पोस्ट से तरल खाद बनाने की विधि:

  • एक बाल्टी लें।
  • आधी बाल्टी को कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट खाद से भर लें।
  • अब बाल्टी में पानी भरें। बाल्टी को केवल ऊपर से 3 इंच खाली छोड़ दें, ताकि घोल को लकड़ी से हिलाने में आसानी हो।
  • पानी और कम्पोस्ट के घोल में एक चम्मच ताजी या फिर उपयोग की गयी चायपत्ती मिला दें। इससे लिक्विड खाद में पोषक तत्व और अधिक बढ़ जायेंगे।
  • घोल को 3 से 4 दिन के लिए रखा रहने दें। 4 दिनों के बाद कम्पोस्ट टी तैयार है। इसे पौधे की मिट्टी में डाल सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधों के लिए कम्पोस्ट चाय के फायदे…)

पौधों के लिए तरल जैविक खाद कहाँ से खरीदें – Where To Buy Best Organic Liquid Fertilizer In Hindi

Organicbazar.net साईट से आप पौधों के लिए बेहतरीन जैविक लिक्विड फर्टिलाइजर खरीद सकते हैं और पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ा सकते हैं। यहाँ से आप बायो एनपीके (bio npk fertilizer), सीवीड (seaweed fertilizer), प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (plant growth promoter) आदि तरल उर्वरक ले सकते हैं।

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

इस आर्टिकल में आपने जाना कि घर के पौधों के लिए तरल/लिक्विड खाद और उर्वरक (फर्टिलाइजर) कैसे बनाएं, इसे बनाने की विधि क्या है? उम्मीद करते हैं घर में लिक्विड खाद बनाने से जुड़ा यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को लेकर अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप उसे कमेन्ट करके जरूर बताएं।

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *