जानिए क्यों दिया जाता है, पौधों को सीवीड फर्टिलाइजर – Benefits Of Seaweed Fertilizer In Garden In Hindi

अगर आप अपने होम गार्डन के पौधों को स्वस्थ और हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह उर्वरक समुद्री शैवाल से बनाया जाता है, जो पूरी तरह से जैविक होता है। सीवीड फर्टिलाइजर में नाइट्रोजन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पौधों के विकास और फूल ,सब्जी, फलों के उत्पाद में वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं। इतना ही नहीं, यह जैविक उर्वरक मिट्टी की संरचना और पौधों के रूट सिस्टम में भी सुधार करता है। आज इस लेख हम आपको गार्डन में सीवीड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने के फायदे या लाभ के बारे में बतायेंगे। सी वीड फर्टिलाइजर क्या है, यह पौधों के लिए क्यों जरूरी है तथा गार्डन के पौधों में सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग क्यों करना चाहिए? जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

सी वीड फर्टिलाइजर क्या है – What Is Seaweed Fertilizer In Hindi

सी वीड फर्टिलाइजर क्या है - What Is Seaweed Fertilizer In Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर एक प्राकृतिक जैविक उर्वरक है, जो समुद्र में पाई जाने वाली शैवालों से बनाया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से टेरेस गार्डन, कंटेनर गार्डन, होम गार्डन और किचन गार्डन आदि के लिए किया जाता है। सीवीड फर्टिलाइजर में पौधों के वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, इसके अलावा यह पौधों की रोग व कीट प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है। हालाँकि इसके अलावा भी सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर के और भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें।

आइये जानते हैं- होम गार्डन में सीवीड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल के फायदे के बारे में।

(यह भी जानें: टेरेस गार्डनिंग के लिए बेस्ट क्या है? गमला या ग्रो बैग…)

गार्डन में सीवीड फर्टिलाइजर के 5 जबरदस्त फायदे – Advantages Of Seaweed Fertilizer In Garden In Hindi

गार्डन में सीवीड फर्टिलाइजर के फायदे - Advantages Of Seaweed Fertilizer In Garden In Hindi

टेरेस गार्डन में लगे पौधों को सीवीड फर्टिलाइजर देने के लाभ या फायदे निम्न हैं:-

  • यह पौधों को पोषक तत्व प्रदान करता है।
  • यह मिट्टी को उपजाऊ बनाता है।
  • पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है।
  • फलों तथा सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाता है।
  • यह उर्वरक पर्यावरण के अनुकूल होता है।

पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलना – Seaweed Fertilizer Contains Nutrients For Plants In Hindi

पौधों के लिए पोषक तत्व - Seaweed Fertilizer Contains Nutrients For Plants In Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो गार्डन में लगे पौधे की वृद्धि और विकास के लिए जरूरी होते हैं। इस जैविक उर्वरक में नाइट्रोजन का उच्च स्तर होता है, जो पौधों की वृद्धि और उन्हें हरा-भरा रखने के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सीवीड में पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज भी होते हैं, जो पौधों की स्वस्थ वृद्धि, मजबूत जड़ प्रणाली विकसित करने में मददगार होते है।

कंटेनर गार्डन में सीवीड फर्टिलाइजर लिक्विड फॉर्म में उपयोग किया जाता है, जिससे यह पौधों द्वारा जल्दी अवशोषित कर लिए जाते हैं और इससे इनका असर भी तेजी से देखने को मिलता है।

(यह भी जानें: बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है, जानें गार्डन में उपयोग और फायदे…)

मिट्टी की संरचना में सुधार – Seaweed Fertilizer Improves Soil Structure In Hindi

मिट्टी की संरचना में सुधार - Seaweed Fertilizer Improves Soil Structure In Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग करके गमले की मिट्टी को उपजाऊ बनाया जा सकता है। यह उर्वरक मिट्टी को कॉम्पेक्ट होने से रोकता है तथा उसकी जल प्रतिधारण क्षमता में सुधार करता है, जिससे पौधे की जड़ों को बढ़ने के लिए एक बेहतर वातावरण प्राप्त होता है। अतः आप पौधे लगे गमले की मिट्टी में सीवीड फर्टिलाइजर डालकर उसकी संरचना में सुधार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सीवीड में कुछ लाभकारी सूक्ष्मजीव भी होते हैं, जो कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने और मिट्टी की उर्वरता में सुधार करने में मदद करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि – Seaweed Fertilizer Boosts Plant Disease Resistance In Hindi

टेरेस गार्डन में सीवीड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल के फायदे में से एक है, कि यह पौधों की रोग तथा कीट प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है। इस उर्वरक में मैनिटोल (Mannitol) और पॉलीफेनोल्स (Polyphenols ) जैसे यौगिक होते हैं, जो पौधों को बीमारियों और कीटों से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे गार्डन में रोग और कीट के संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।

(यह भी जानें: होम गार्डन प्लांट्स के लिए सबसे अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर…)

फलों तथा सब्जियों की उत्पादन क्षमता बढ़ना – Seaweed Fertilizer Increases The Production Of Fruits And Vegetables In Hindi

फलों तथा सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि - Seaweed Fertilizer Increases The Production Of Fruits And Vegetables In Hindi

किचन गार्डन में लगे पौधों को सीवीड फर्टिलाइजर देने का सबसे बड़ा लाभ हैंकि इससे फलों तथा सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। आमतौर पर एक स्वस्थ पौधे में फलों और फूलों की वृद्धि के लिए फास्फोरस और पोटेशियम की आवश्यकता होती है। अतः सीवीड में इन दोनों पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है तथा जब आप गमले के पौधों में सीवीड डालते हैं तो फलों तथा सब्जियों का उत्पादन बढ़ जाता है।

पर्यावरण के अनुकूल होना – Seaweed Fertilizer Is Environmental Friendly In Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर एक गैर विषैला प्राकृतिक जैविक उर्वरक है, जिसमें किसी भी रसायन का प्रयोग नहीं किया जाता है। अतः यदि आप पौधों पर सीवीड फर्टिलाइजर का स्प्रे करते हैं, तो यह आसपास के जीवों, मनुष्यों और पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है।

(यह भी जानें: पौधे के लिए सीवीड फर्टिलाइजर खरीदने की जानकारी….)

इस लेख में आपने जाना, सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? इस उर्वरक के इस्तेमाल के फायदे या लाभ तथा गार्डन के पौधों पर सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग क्यों करना चाहिए। यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो, तो अपने दोस्तों को शेयर करें तथा लेख के सम्बन्ध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *