जड़ों की होगी अच्छी ग्रोथ, बस पौधों में डालें ये खाद और उर्वरक – Best Organic Fertilizer For Root Growth In Hindi 

यदि कोई पौधा अच्छा हरा-भरा और स्वस्थ है, तो यह उस पौधे की जड़ों की अच्छी ग्रोथ के कारण ही सम्भव है। किसी भी पौधे की जड़ों के 2 मुख्य काम होते हैं। पहला काम मिट्टी से पानी और खनिज लवणों को अवशोषित कर उन्हें पूरे पौधे में पहुँचाना और दूसरा काम उन पोषक तत्वों को संग्रहित करना है, जो प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान बनते हैं। इन महत्वपूर्ण कामों से यह स्पष्ट है कि एक मजबूत पौधे के लिए एक अच्छी जड़ प्रणाली की आवश्यकता होती है। कुछ खाद और उर्वरकों को डालने से पौधों की जड़ों की ग्रोथ अच्छी होती है। आज हम आपको पौधों की जड़ों की ग्रोथ के लिए खाद उर्वरक और जड़ों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व की जानकारी देने जा रहे हैं। पौधे की जड़ वृद्धि के लिए फर्टिलाइजर की पूरी जानकारी के लिए यह लेख लास्ट तक जरूर पढें।

जड़ विकास में कौन सा पोषक तत्व पौधे की मदद करता है – What Nutrient Promotes Root Growth In Plants In Hindi 

कौन सा उर्वरक जड़ वृद्धि को बढ़ावा देता है? हो सकता है इस सवाल का जबाव कई गार्डनर को मालूम न हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी पौधे की जड़ों की ग्रोथ में 2 पोषक तत्व फास्फोरस (Phosphorus) और पोटेशियम (Potassium) मुख्य भूमिका निभाते हैं। आप पौधे की जड़ वृद्धि के लिए जिस भी फर्टिलाइजर को खरीदने जा रहे हैं, उसमें आपको इन 2 पोषक तत्वों की उपलब्धता जरूर चेक कर लेनी चाहिए। ये पोषक तत्व सभी पौधों की जड़ों को तेजी से बड़ा करने के लिए प्रभावी होते हैं, साथ ही जमीन के नीचे होने वाली सब्जियों और बल्ब वाले पौधों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं।

पौधे की जड़ वृद्धि के लिए जैविक खाद और उर्वरक – Best Organic Fertilizer For Root Development In Hindi 

किसी भी पौधे की जड़ों की ग्रोथ के लिए निम्न जैविक खाद (organic manure) और उर्वरक (fertilizers) का इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. रॉक फॉस्फेट (Rock Phosphate)
  2. बोन मील (Bone Meal)
  3. प्रोम फर्टिलाइजर (Prom Fertilizer)
  4. पोटाश खाद (Potash Fertilizer)
  5. बायो एनपीके (Bio NPK Fertilizer)

(यह भी पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स...)

रॉक फॉस्फेट – Rock Phosphate Fertilizer Promotes Root Growth In Hindi

रॉक फॉस्फेट - Rock Phosphate Fertilizer Promotes Root Growth In Hindi

यह रॉक फॉस्फेट एक आर्गेनिक फर्टिलाइजर है। इसमें फास्फोरस पोषक तत्व की अधिक मात्रा पाई जाती है। इस जैविक उर्वरक का एनपीके 0:20:0 होता है। रॉक फॉस्फेट उर्वरक का उपयोग सब्जी, फल, फूल या अन्य सभी पौधों में किया जा सकता है। इस जैव उर्वरक में मौजूद फास्फोरस नई जड़ों के विकास में मदद करता है। इस उर्वरक के इस्तेमाल से पौधे की जड़ें गहराई तक तेजी से बढ़ती हैं। रॉक फॉस्फेट उर्वरक में उसके वजन का 17 से 30 प्रतिशत फास्फोरस होता है।

(यह भी पढ़ें: जानिए गार्डनिंग में रॉक फॉस्फेट उर्वरक के उपयोग व फायदे)

बोन मील – Use Bone Meal Fertilizer To Stimulate Root Growth In Hindi

बोन मील - Use Bone Meal Fertilizer To Stimulate Root Growth In Hindi

पौधे की जड़ों को मजबूत करने और उन्हें तेजी से बड़ा करने के लिए खाद उर्वरक की बात करें, तो बोन मील भी एक बहुत ही अच्छा जैव उर्वरक है, जिसका यूज आप अपने पौधों में कर सकते हैं। पौधों की मिट्टी में फास्फोरस की मात्रा को बढ़ाने के लिए इस बोन मील जैविक उर्वरक का इस्तेमाल किया जाता है। इस ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की NPK वैल्यू 3-15-0 होती है। बोन मील उर्वरक में उसके वजन का लगभग 16% फास्फोरस होता है। इसके इस्तेमाल से जड़ों का विकास तेजी से होता है और साथ ही फूलों की पैदावार भी बढ़ती है।

(यह भी पढ़ें: पौधों के लिए फायदेमंद होता है मिट्टी में बोन मील का प्रयोग…)

प्रोम फर्टिलाइजर – Apply PROM Fertilizer To Encourage Root Growth In Hindi

प्रोम फर्टिलाइजर - Apply PROM Fertilizer To Encourage Root Growth In Hindi

पौधों में स्वस्थ और मजबूत जड़ें विकसित करने के लिए फास्फोरस युक्त प्रोम खाद बहुत काम की होती है। इसका उपयोग आप जमीन के नीचे होने वाली सब्जी के पौधों में, सीडलिंग में, हर्ब में या अन्य सभी पौधों में कर सकते हैं। 

(यह भी पढ़ें: गार्डनिंग के लिए बेस्ट फास्फोरस युक्त खाद तथा उर्वरक…)

पोटाश उर्वरक – Potash Fertilizer For Root Development In Hindi

पोटाश उर्वरक - Potash Fertilizer For Root Development In Hindi

यह पोटश उर्वरक पौधों की जड़ वृद्धि के लिए सबसे अच्छा उर्वरक है। मिट्टी में पोटेशियम पोषक तत्व की पूर्ती के लिए पोटाश खाद और उर्वरक का उपयोग किया जाता है। यह पोटाश उर्वरक जैविक होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम मिट्टी में पर्याप्त जल स्तर बनाए रखने में मदद करता है, जो जड़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जब पौधों में पर्याप्त पोटेशियम होता है, तो वे अधिक ऊर्जा पैदा करते हैं, इससे जड़ों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

(यह भी जानें: पोटेड प्लांट्स के लिए टॉप 10 होममेड जैविक खाद…)

बायो एनपीके – Bio NPK Fertilizer For Root Growth In Plants In Hindi 

बायो एनपीके - Bio NPK Fertilizer For Root Growth In Plants In Hindi 

यह एक बैलेंस फर्टिलाइजर है जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इस बायो एनपीके उर्वरक की खास बात यह है कि यह लिक्विड फॉर्म में होता है, जिस वजह से पौधे की जड़ें इसमें मौजूद पोषक तत्वों को तुरंत अवशोषित कर लेती हैं। इस लिक्विड उर्वरक के उपयोग से जड़ों का तेजी से विकास होता है और पौधे हरे-भरे रहते हैं।

(यह भी पढ़ें: बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है, जानें गार्डन में उपयोग और फायदे…) 

इस आर्टिकल में हमने पौधों की जड़ों की ग्रोथ के लिए जैविक खाद और उर्वरक उर्वरक की जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। पौधे की जड़ वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक फर्टिलाइजर से जुड़ा यह लेख आपको कैसा लगा, इसकी प्रतिक्रिया या इससे जुड़ा सवाल या सुझाव आप कमेन्ट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *