गमले में ग्लेडियोलस फूल का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Gladiolus Flower Plant In Pot In Hindi

ग्लेडियोलस एक बारहमासी फूल का पौधा है, जिसके फूल लाल, हरे, पीले, नारंगी, गुलाबी, सफेद जैसे कई रंगों में खिलते हैं। यह बड़ी-बड़ी पंखुड़ियों वाले फूल एक ऊंचे स्टेम पर खिलते हैं, जो पतले और लंबे गुच्छों में लगे होते हैं। इन फूलों के गुच्छे के बीच एक स्पाइक होता है, जो इस फूल के पौधे को और भी सुन्दर और आकर्षक बनाता है। यह फूल न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं, बल्कि लंबे समय तक फ्रेश भी रहते हैं, जिससे अधिकांश लोग अपने घर और गार्डन में इन्हें लगाना पसंद करते हैं। यदि आप भी अपने घर को सुन्दर फूलों से सजाना चाहते हैं, तो ग्लेडियोलस फ्लावर प्लांट लगाना एक बेहतरीन विकल्प है। गार्डन में या घर पर गमले में ग्लेडियोलस फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं/उगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा फ्लावर प्लांट की केयर या देखभाल कैसे करें, जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

ग्लेडियोलस फ्लावर प्लांट लगाने संबंधित जानकारी – Information Related To Planting Gladiolus Flower Plant In Hindi

ग्लेडियोलस फ्लावर प्लांट लगाने संबंधित जानकारी - Information Related To Planting Gladiolus Flower Plant In Hindi

घर पर ग्लेडियोलस फूल का पौधा उगाने के लिए निम्न जानकारी होनी जरूरी है:-

  • वानस्पतिक नाम – Gladiolus Palustris
  • पौधे का प्रकार – बारहमासी पौधा
  • लगाने का समय – सितंबर से नवंबर तथा फरवरी से अप्रैल माह
  • लगाने की विधि – बीज से, बल्ब से
  • ग्रोइंग तापमान – 27 – 30 डिग्री सेल्सियस
  • जर्मिनेशन समय – 2 से 4 सप्ताह
  • फ्लावरिंग सीजन – लास्ट समर से फॉल सीजन तक (जून से नवंबर)
  • फ्लावर कलर – लाल, हरा, पीला, नारंगी, गुलाबी, सफेद

ग्लेडियोलस फूल का पौधा कब लगाएं – When To Grow Gladiolus Flower Plant In Hindi 

इस फ्लावर प्लांट को बल्ब और बीज दोनों से लगाया जा सकता है, इसे लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत से शुरूआती गर्मियों अर्थात फरवरी से अप्रैल माह तथा शरद ऋतु अर्थात सितंबर से नवंबर माह के बीच का होता है। यदि आप इसे बीज से लगाने जा रहे हैं,  तो आखिरी ठंड से लगभग 2 से 4 सप्ताह पहले बीजों को इनडोर लगाएं।

(यह भी जानें: फ्लावर बल्ब कैसे लगाएं, जाने कम्प्लीट ग्रोइंग गाइड…)

ग्लेडियोलस फूल का पौधा लगाने के जरूरी चीजें – Important Things To Plant Gladiolus Flower In Hindi

ग्लेडियोलस फूल का पौधा लगाने के जरूरी चीजें - Important Things To Plant Gladiolus Flower In Hindi

ग्लेडियोलस के बीज या बल्ब (Gladiolus Seeds Or Bulb) – गमले में इस फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए आपको सबसे पहले ग्लेडियोलस के अच्छी क्वालिटी के बीज या स्वस्थ बल्ब की जरूरत होगी।

सीडलिंग ट्रे या पॉट (Seedling Tray or Pot) – यदि आप इसे बीज से उगाना चाहते हैं, तो बीज जर्मिनेट करने के लिए आपको सीड ट्रे की आवश्यकता होगी और यदि बल्ब से लगाने जा रहे हैं, तो आपको एक छोटे पॉट की जरूरत होगी।

गमला या ग्रो बैग (Pot Or Grow Bag) – तैयार की गई सीडलिंग को ट्रांसप्लांट करने के लिए आपको एक बड़े साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त गमले या ग्रो बैग की जरूरत होगी। आप ग्लेडियोलस फूल का पौधा लगाने के लिए निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग खरीद सकते हैं:-

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…..)

पॉटिंग मिक्स (Potting Mix) – गमला खरीदने के बाद आपको ग्लेडियोलस के छोटे पौधों को लगाने के लिए पॉटिंग मिक्स की आवश्यकता होगी। यह पौधा अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और भुरभुरी मिट्टी में अच्छी ग्रोथ करता है। अतः ग्लेडियोलस फ्लावर लगाने के लिए आप मिट्टी में गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, पर्लाइट आदि मिला सकते हैं या फिर रेडीमेड पॉटिंग सॉइल भी खरीद सकते हैं।

वाटर कैन (Water Can) – पौधा लगाने के बाद आपको उसे पानी देने के लिए वाटर कैन की जरूरत होगी।

गार्डनिंग टूल्स (Gardening Tools) – गार्डन में ग्लेडियोलस फूल का पौधा लगाने के लिए आपको कुछ गार्डनिंग टूल्स की आवश्यकता भी हो सकती है।

आइए जानते हैं- ग्लेडियोलस फूल के बल्ब या बीज कैसे लगाएं।

ग्लेडियोलस फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant Gladiolus Flower Plant In Hindi 

ग्लेडियोलस फूल का पौधा कैसे लगाएं - How To Plant Gladiolus Flower Plant In Hindi 

इस फूल वाले पौधे को बल्ब और बीज दोनों को लगाया जा सकता है, लेकिन यदि आप इसे बीज से लगते हैं, तो ग्लेडियोलस के पौधे में फूल खिलने में बल्ब की अपेक्षा अधिक समय लग सकता है। गमले में ग्लेडियोलस का पौधा लगाने की विधि निम्न है:-

  • सबसे पहले सीडलिंग ट्रे या गमले में मिट्टी भरें।
  • यदि आप इसे बीज से लगा रहे हैं, तो ट्रे में बीजों को ¼ या ½ इंच गहराई में लगाएं।
  • ग्लेडियोलस को बल्ब से लगाने के लिए बल्ब के नुकीले हिस्से को ऊपर की ओर तथा प्लेन सर्फेस को नीचे की ओर रखते हुए, 4 से 6 इंच गहराई तथा 6 से 8 इंच दूरी पर लगाएं।
  • अब ग्लेडियोलस सीड या बल्ब लगाए गए पॉट या ट्रे को छाया वाले स्थान पर रखें।
  • मिट्टी में समान रूप से नमी बनाए रखें।
  • आदर्श तापमान 15-22 डिग्री सेल्सियस पर, बीज 2 से 4 सप्ताह में अंकुरित हो सकते हैं।
  • जब आपके पौधे 4 से 6 इंच लंबाई के हो जाते हैं, तब आप इन्हें बड़े गमले या गार्डन की मिट्टी में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

(और पढ़ें: सफलतापूर्वक बीजों को अंकुरित करने की जानकारी…)

ग्लेडियोलस फूल के पौधे की देखभाल – Care Of Gladiolus Flower Plant In Hindi

घर पर उगाए गए ग्लेडियोलस फूल के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने तथा स्वस्थ रखने के लिए कुछ देखभाल की जरूरत होती है। आइये जानते हैं- ग्लेडियोलस फूल के पौधे की देखभाल के तरीके या केयर टिप्स, जो कुछ इस प्रकार हैं:-

पानी – Water For Growing Gladiolus Flower Plant In Hindi 

गर्मियों के समय ग्लेडियोलस के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। पौधे को अच्छी तरह पानी देने के लिए एक बार गहराई से पानी दें, तथा दोबारा तभी पानी दें, जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी हुई दिखने लगे।

सूर्य प्रकाश – Sun Light For Growing Gladiolus Flower Plant In Hindi 

आमतौर पर ग्लैडियोलस पूर्ण प्रकाश में सबसे अच्छा बढ़ता है, लेकिन इसे कुछ समय की आंशिक छाया वाले स्थान में भी उगाया जा सकता है। बहुत अधिक धूप में इनके फूलों का रंग फीका हो सकता है, अतः ग्लेडियोलस के पौधे को ऐसे स्थान पर लगाएं, जहाँ उसे 4-6 घंटे की धूप मिले।

तापमान – Temperature For Growing Gladiolus Flower Plant In Hindi 

ग्लेडियोलस गर्म जलवायु में उगने वाला पौधा है, जिसकी अच्छी ग्रोथ के लिए 15 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Gladiolus Flower Plant In Hindi

ग्लेडियोलस के पौधे लगाते समय कार्बनिक पदार्थों से युक्त मिट्टी तैयार करें, इसके बाद आप इन्हें 2 से 3 सप्ताह के अन्तराल से जैविक तरल उर्वरक जैसे प्लांट ग्रोथ प्रमोटर, NPK फर्टिलाइजर आदि दे सकते हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…..)

डेडहेडिंग – Deadheading Of Gladiolus Flower Plant In Hindi 

ग्लेडियोलस के फूल खिलने के बाद जब मुरझा जाते हैं, तो उन सूखे हुए फूलों को तोड़कर अलग कर देना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप पौधे को अच्छा आकार देने और रोगों से बचाने के लिए भी उसकी प्रूनिंग कर सकते हैं।

कीट व रोग – Pest And Disease Of Gladiolus Flower Plant In Hindi 

ग्लेडियोलस का पौधा थ्रिप्स और एफिड्स के लिए अतिसंवेदनशील होता है, इन कीटों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम ऑयल तथा जैविक कीटनाशक साबुन के घोल का छिड़काव कर सकते हैं।

इस पौधे में ओवरवाटरिंग की स्थिति में रूट रॉट बीमारी हो सकती है, अतः पौधे को उसकी जरूरत अनुसार ही पानी देना उचित है।

(यह भी जानें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके…..)

ग्लेडियोलस के फूल कब खिलेंगे – When Will Gladiolus Flowers Bloom In Hindi

ग्लेडियोलस के फूल कब खिलेंगे - When Will Gladiolus Flowers Bloom In Hindi

बल्ब से लगाए गए ग्लेडियोलस के पौधे में फूल खिलने में 90 से 120 दिन का समय लग सकता है, लेकिन यदि आप इसे बीज से लगाते हैं, तो फूल खिलने में 1 साल से भी अधिक समय लग सकता है। इस पौधे में फूल आखिरी समर तथा जून के महीने में खिलना शुरू हो जाते हैं, तथा यह फूल लम्बे समय तक खिले हुए रहते हैं। अपने घर की बालकनी में इस फूल वाले पौधे को जरूर लगाएं तथा अपने घर को कई रंगों से सजाएं।

इस लेख में आपने जाना, गार्डन में या घर पर गमले में ग्लेडियोलस फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं/उगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा फ्लावर प्लांट की केयर या देखभाल कैसे करें। उम्मीद है लेख आपको पसंद आया हो, लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *