कैस्टर केक उर्वरक (अरंडी खली) क्या है, कैसे करते हैं पौधों पर इसका इस्तेमाल – Castor Cake Fertilizer For Plants In Hindi 

अगर आप ऑर्गेनिक गार्डनिंग करते हैं, तो जाहिर सी बात है, कि आपने पौधों पर कई तरह की जैविक खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी कैस्टर केक फर्टिलाइजर के बारे में सुना है? यदि नहीं, तो चलिए आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। कैस्टर केक उर्वरक, अरंडी (Castor) के बीजों से बनाया गया उर्वरक है, जिसका उपयोग ऑर्गेनिक गार्डनिंग में किया जाता है। वैसे तो इस अरंडी की खली (Castor Cake Fertilize) में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन सबसे अधिक मात्रा नाइट्रोजन की होती है, जो पौधों के शुरूआती विकास के लिए बेहद आवश्यक है। गार्डन के पौधों में अरंडी की खली के उपयोग के कई सारे फायदे हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे। कैस्टर केक उर्वरक या अरंडी की खली क्या है, इस फर्टिलाइजर का उपयोग या इस्तेमाल करने के तरीके जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।

कैस्टर केक उर्वरक क्या है – What Is Castor Cake Fertilizer In Hindi

कैस्टर केक उर्वरक क्या है - What Is Castor Cake Fertilizer In Hindi

अरंडी की खली, जिसे कैस्टर मील भी कहा जाता है, यह एक प्राकृतिक जैविक उर्वरक है, जिसमें नाइट्रोजन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। यह उर्वरक कास्टर बीजों अर्थात अरंडी के बीजों से तेल निकालने के बाद बचे हुए अपशिष्ट से तैयार किया जाता है। इसका उपयोग सबसे अधिक ऑर्गेनिक गार्डनिंग या कंटेनर गार्डनिंग में किया जाता है। कैस्टर केक उर्वरक पौधों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है।

(यह भी जानें: जानें पौधों में कब और कैसे करें सरसों खली का इस्तेमाल, होगा डबल फायदा….)

गार्डन में अरंडी की खली के फायदे – Castor Cake Fertilizer Benefits In Hindi  

गार्डन में कैस्टर केक उर्वरक के फायदे - Castor Cake Fertilizer Benefits In Hindi  

होम गार्डन में अरंडी की खली/कैस्टर केक उर्वरक का उपयोग करने के फायदे निम्न हैं:-

  • अरंडी की खली मिट्टी के PH स्तर को नियंत्रित करती है और उपजाऊ बनाती है।
  • इससे मिट्टी में केंचुओं की वृद्धि होती है।
  • इससे मिट्टी के एयरेशन में सुधार होता है, जिससे पौधे की जड़ प्रणाली अच्छी तरह विकसित होती है।
  • इसमें मौजूद नाइट्रोजन पौधों को मजबूत बनाने और पत्तियों के विकास को बढ़ावा देती है।
  • केक में पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम आदि होते हैं, जो पौधों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
  • कैस्टर केक में प्राकृतिक कीट प्रतिरोधी गुण होते हैं, जो पौधों को कीटों और बीमारियों से बचाता है।

आइये जानते हैं- पौधों पर कैस्टर केक उर्वरक का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

अरंडी की खली का उपयोग कैसे करें – How To Use Castor Cake Fertilizer In Hindi

कैस्टर केक उर्वरक का उपयोग कैसे करें - How To Use Castor Cake Fertilizer In Hindi गार्डन में लगे पौधों की जरूरतों के आधार पर अरंडी की खली (कैस्टर केक उर्वरक) का उपयोग ठोस और तरल दोनों रूपों में किया जा सकता है। आइये जानते हैं पौधों पर कैस्टर मील उर्वरक (अरंडी खली) का इस्तेमाल करने के तरीके, जो कि इस प्रकार हैं:-

ठोस रूप (Solid Form) 

  • मिट्टी में मिलाकर: आप अपने गार्डन या गमले में पौधों के बीज लगाने से पहले अरंडी की खली या कैस्टर केक पाउडर को सीधे मिट्टी में मिला सकते हैं। पौधे लगाने के लगभग 10 से 15 दिन पहले पॉटिंग मिक्स में अरंडी खली पाउडर मिट्टी में मिला दें।
  • टॉप ड्रेसिंग: गार्डन में जो पौधे पहले से लगे हुए हैं, उनकी आप कैस्टर केक फर्टिलाइजर से टॉप ड्रेसिंग कर सकते हैं। पौधों के आधार के चारों ओर तने से कुछ इंच दूरी पर कैस्टर केक पाउडर की एक परत बिछाएं तथा जड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना इसे धीरे से मिट्टी की ऊपरी परत में मिलाएं।

(यह  भी जानें: टॉप ड्रेसिंग फर्टिलाइजर क्या है, कैसे करें गार्डन में टॉप ड्रेसिंग….)

तरल रूप (Liquid Form)

तरल रूप (Liquid Form)

अरंडी की खली का लिक्विड उर्वरक बनाने के लिए लगभग 100 ग्राम अरंडी की खली को 1 लीटर पानी में 1-2 दिनों के लिए भिगोएं। इसके बाद किसी भी ठोस कण को हटाने के लिए घोल को छान लें। अब आपका कैस्टर केक लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार है।

उपयोग – तैयार किए गए कैस्टर केक लिक्विड उर्वरक को 1:5 अनुपात अर्थात 1 भाग उर्वरक को 5 भाग पानी के साथ मिलाएं तथा पौधे की आवश्यकता के अनुसार स्प्रे पंप की मदद से स्प्रे करें। आप इस लिक्विड उर्वरक को पौधे की मिट्टी में भी डाल सकते हैं तथा पौधों की जरूरतों के आधार पर इस प्रक्रिया को हर 2 से 4 सप्ताह में दोहरा सकते हैं।

(नोट: पौधे पर अधिक खाद डालने से बचें, इससे वह जल सकते हैं, इसलिए खाद का प्रयोग उचित मात्रा में करें।)

(यह भी जानें: पौधों की फास्ट ग्रोथ के लिए टॉप 5 होममेड लिक्विड खाद….)

कैस्टर केक उर्वरक का उपयोग किन पौधों पर किया जाता है – Which Plants To Use Castor Cake Fertilizer In Hindi 

कैस्टर केक उर्वरक का उपयोग किन पौधों पर किया जाता है - Which Plants To Use Castor Cake Fertilizer In Hindi 

अरंडी खली या कैस्टर केक उर्वरक का उपयोग कई प्रकार के पौधों के लिए किया जा सकता है जैसे:

इस लेख में आपने जाना कैस्टर केक उर्वरक या अरंडी की खली (arandi ki khali क्या है, इस फर्टिलाइजर का उपयोग तथा इस उर्वरक के इस्तेमाल के फायदे के बारे में। उम्मीद है यह लेख आपके काम आया हो, इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।)

Leave a Comment