घर पर ब्रोकली कैसे उगाएं – How to grow broccoli at home in Hindi

आमतौर पर हर मौसम में अलग-अलग तरह की सब्जियां उगायी जाती हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों का उत्पादन शुरू हो जाता है। सब्जियों को केवल खेतों में ही नहीं बल्कि कंटेनर, गमले और ग्रो बैग में भी उगाया जा सकता है। ब्रोकली, गोभी प्रजाति की एक ऐसी ही सब्जी है, जिसे किचन गार्डन या घर पर बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों से अधिकांश लोग अपने घर या छत पर अन्य सब्जियों सहित ब्रोकली को भी उगाने लगे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ब्रोकली उगाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप घर पर ब्रोकली कैसे उगाएं, ब्रोकली की देखभाल कैसे करें? के अलावा ब्रोकोली की बुआई से लेकर कटाई तक की जानकारी के बारे में जानेगें।

ब्रोकली क्या है – What is Broccoli in Hindi

ब्रोकोली ठंडे मौसम की सब्जी है। इसे आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच उगाया जाता है। इसके कोमल हरे फूलों के डंठल को कच्चा खाया जा सकता है। ब्रोकली का सलाद और सूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ब्रोकली, गोभी की ही एक प्रजाति है, लेकिन इसके फूल हरे रंग के होते हैं। ब्रोकली के पौधे की पत्तियां भी खाने योग्य होती हैं। इनका सेवन केल (kale) या कोलार्ड (collard) के साथ किया जा सकता है। कच्ची होने पर ब्रोकली की कुछ किस्मों में बैंगनी रंग होता है, लेकिन पकने के बाद चमकीले हरे रंग में परिवर्तित हो जाती है।

(और पढ़ें: ब्रोकली के बीज कैसे उगाएं…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

भारत में ब्रोकली लगाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Grow Broccoli in India in Hindi

भारत में ब्रोकली लगाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Grow Broccoli in India in Hindi

ब्रोकली ठंडे मौसम की सब्जी है। इसलिए बेहतर रिजल्ट के लिए इसे साल के ठंडे महीनों में लगाना चाहिए। गर्मी के महीनों में अधिक तापमान से ब्रोकली के पौधे की वृद्धि प्रभावित होती है। भारत में ब्रोकली उगाने का सही समय सितंबर से नवंबर के आस-पास माना जाता है। इसके अलावा बरसात का मौसम (जून से सितंबर का महीना) भी ब्रोकली लगाने के लिए अच्छा होता है।

(और पढ़ें: सर्दियों के मौसम में घर पर लगाने वाली सब्जियां…)

ब्रोकली लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें How to prepare soil for planting broccoli in Hindi

ब्रोकली लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें - How to prepare soil for planting broccoli in Hindi

ब्रोकली की खेती करने या ब्रोकली उगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी में अच्छी जल निकासी (well-draining soil) और मिट्टी का पीएच लगभग 6 होना चाहिए। मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इसमें पोषक तत्वों से भरपूर कम्पोस्ट डालें। जल निकाली (drainage) में सुधार करने के लिए पौधे को मेड़ (mounds) बनाकर लगाएं। पौधे के बेहतर विकास के लिए बीज बोने से पहले मिट्टी में हल्की खाद डालें। आप मिट्टी में पुरानी गोबर खाद, कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट, परलाईट मिलाकर ब्रोकली उगाने के लिए आदर्श मिश्रण तैयार कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर ब्रोकली कैसे लगाए How To Plant Broccoli in Hindi

घर पर ब्रोकली कैसे लगाए - How To Plant Broccoli in Hindi

ब्रोकली रोपण के प्रत्येक स्टेप को फॉलो करना जरूरी है। इससे आप सही तरीके से ब्रोकली का पौधा रोप सकेंगे और अच्छी ग्रोथ के साथ ब्रोकली भी हेल्दी होगी। गमले में ब्रोकली को निम्न तरीके से लगाया जा सकता है, जैसे:-

बीज से ब्रोकली उगाना – Grow broccoli from seeds in Hindi

नम मौसम में बीज अच्छी तरह से अंकुरित होते हैं। इसलिए अधिकांश जगहों पर सितंबर से अक्टूबर महीने में ब्रोकली के बीज बोए जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले ब्रोकोली के बीज को ¼ से ½ इंच गहरी मिट्टी में बोएं। आप अंकुरण सुनिश्चित करने के लिए एक साथ 3 से 4 बीज की बुआई कर सकते हैं। एक से दो हफ्ते में ब्रोकली के बीज अंकुरित हो जाते हैं। बीज अंकुरण के लगभग 5 से 6 हफ्ते बाद, ब्रोकली के पौधों को बगीचे या अन्य गमलों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। यदि आप डायरेक्ट बीजों को जमीन पर बोते हैं तो प्रत्येक बीज के बीच कम से कम 12 इंच (1 फिट) की दूरी रखें।

(और पढ़ें: जानें अच्छे अंकुरण के लिए बीज बोने की उचित गहराई…)

ब्रोकली का रोपण – Grow broccoli by transplant in Hindi 

सर्वप्रथम ब्रोकली के बीज को सीडलिंग ट्रे या पॉटिंग मिट्टी में अंकुरित कर पौधे तैयार किये जाते हैं और फिर इन तैयार किये गए पौधों को मिट्टी सहित जड़ से उखाड़कर दूसरी जगह लगाया जाता है। ब्रोकली के पौधे को कंटेनर, गमले या ग्रो बैग में भी लगाया जा सकता है। पौधा रोपण के बाद मिट्टी को अच्छी तरह से नम बनाने के लिए पानी अवश्य डालें।

ब्रोकली बीज रोपण दूरी – Broccoli Seed planting Distance in Hindi

गार्डन में ब्रोकली का रोपण करते समय हर पौधे के बीच कम से कम 18 इंच का अंतराल रखें।

ब्रोकली कितने दिन में तैयार होती है? – In how many days is broccoli ready in Hindi

उचित देखभाल द्वारा बुआई से लगभग 2 से 3 महीनों के भीतर ब्रोकली तोड़ने को मिल सकती है।

(और पढ़ें: भारत में सब्जियों को उगाने के लिए वेजिटेबल गार्डनिंग कैलेंडर….)

ब्रोकली उगाने के लिए गमले का साइज़ – Container size for growing broccoli in Hindi

ब्रोकली उगाने के लिए गमले का साइज़ - Container size for growing broccoli in Hindi

घर पर ब्रोकली (हरि गोभी) लगाने के लिए आप निम्न साइज़ ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं:

(और पढ़ें: जानें किस साइज के ग्रो बैग में कौन सी सब्जी लगा सकते हैं…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ब्रोकोली उगाने के लिए टिप्स Tips For Growing Broccoli in pot in Hindi

यदि आप अपने घर पर गार्डनिंग के तहत ब्रोकली को सफलतापूर्वक उगाना चाहते हैं, तो आपको निम्न देखभाल संबंधी टिप्स पर ध्यान देना होगा, जैसे:-

गमले में ब्रोकली उगाने के लिए पानी – Watering for growing broccoli in pots in Hindi

अन्य सब्जियों की तरह ब्रोकली को भी बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इसलिए पौधे की जड़ों तक गहराई से पानी दें। ब्रोकोली को प्रति सप्ताह लगभग एक इंच पानी देने का लक्ष्य रखें। हालांकि यह ध्यान रखें कि बहुत अधिक पानी न दें, अन्यथा ब्रोकली का पौधा नष्ट हो सकता है।

(और पढ़ें: पौधों में पानी देने के 4 बेहतरीन तरीके…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ब्रोकली की अच्छी ग्रोथ के लिए तापमान – Broccoli growing temperature in Hindi

ब्रोकली उगाने के लिए 18 से 22°C या 65 से 70°F के बीच का तापमान बेहतर माना जाता है।

गमले में ब्रोकोली उगाने के लिए धूप – Sunlight required for growing broccoli in a pot in Hindi

गोभी के अन्य पौधों की तरह ब्रोकली को भी विकसित होने के लिए 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है। हालांकि, यह आंशिक छाया में भी ग्रो कर सकता है। जैसे-जैसे मिट्टी का तापमान बढ़ता है, पौधे किसी प्वाइंट पर बोल्टिंग (bolting) करना शुरू कर सकता है।

(और पढ़ें: छाया में उगने वाली सब्जियां…)

ब्रोकली ग्रो करने के लिए उर्वरक – Best fertilizer for growing broccoli in Hindi

ब्रोकली ग्रो करने के लिए उर्वरक - Best fertilizer for growing broccoli in Hindi

ब्रोकली तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, इसलिए इसे कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। स्वस्थ पौधे और अच्छे विकास के लिए हर महीने चाय की खाद (tea compost) देना चाहिए। इसे संतुलित जैविक उर्वरक माना जाता है। इसके अलावा ब्रोकली की वृद्धि और विकास के लिए कुछ प्रमुख खाद और उर्वरक निम्न है, जैसे:-

(और पढ़ें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ब्रोकली को प्रभावित करने वाले कीट और रोग – Pests and Diseases affecting broccoli plants in Hindi

हालाँकि ब्रोकली पर बहुत से कीटों या बीमारियों का कोई प्रभाव नहीं होता है। लेकिन इन पर एफिड्स (aphids), गोभी के कीड़े (cabbage worms) और स्लग (slugs) हमला कर सकते हैं। इसलिए ब्रोकली को इनसे बचाना जरूरी होता है। कीटों से ब्रोकली के पौधे को सुरक्षित रखने के लिए आप जैविक कीटनाशकों का प्रयोग कर सकते हैं, जिसमें नीम तेल और एप्सम साल्ट शामिल हैं।

(और पढ़ें: हाउस प्लांट में लगने वाले कीट और उनकी रोकथाम…)

ब्रोकली की कटाई Broccoli Harvesting in Hindi

ब्रोकली की कटाई - Broccoli Harvesting in Hindi

ब्रोकली की कटाई कब करनी चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस किस्म की ब्रोकली उगा रहे हैं। रोपण के लगभग 50 से 60 दिनों में आपको ब्रोकली तोड़ने मिल सकती है। जब ब्रोकली का व्यास लगभग 4 से 7 इंच तक पहुंच जाता है तब इसे काटा जा सकता है। कटाई का सबसे अच्छा समय सुबह होता है क्योंकि इस समय ब्रोकली का हेड कड़ा होता है और तोड़ने में आसानी होती है।

लगभग 6 इंच तने के साथ ब्रोकली के हेड को पौधे से काट लें। यदि आप ब्रोकली पर पीली पंखुड़ियां (yellow petals) उगते हुए देखते हैं, तो इसे तुरंत काट लें, क्योंकि इससे ब्रोकली की गुणवत्ता घट जाती है।

तेज चाकू से ब्रोकली के मुख्य डंठल (stalk) या फ्लावर हेड को कुछ इंच नीचे से लगभग 45 कोण पर काट लें। ब्रोकली के पौधे से मुख्य फूल को काटने के बाद इसकी देखभाल करते रहें, क्योंकि इसके साइड शूट से और अधिक ब्रोकली का उत्पादन हो सकता है।

ब्रोकली के बीज कहां से खरीदें – How do I get broccoli seeds in Hindi

ब्रोकली के बीज कहां से खरीदें - How do I get broccoli seeds in Hindi

यदि आप उच्च गुणवत्ता वाले ब्रोकली के बीजों को किफायती दामों में खरीदना चाहते हैं, तो आप हमारी ऑनलाइन साईट organicbazar.net पर जाकर आर्डर कर सकते हैं, या फिर नीचे दी गई लिंक पर भी क्लिक कर ब्रोकली के बीजों को खरीद सकते हैं।

ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। सर्दियों में इसकी बड़े पैमाने पर खेती होती है। इसे सलाद और सूप के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। गोभी की तरह ब्रोकली उगाना भी बहुत आसान है। आप इसे अपने घर, बालकनी और छत पर बहुत थोड़ी मेहनत करके उगा सकते हैं। हालांकि आपके पास पर्याप्त जगह है तो आप ब्रोकली की खेती करके अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *