फूलगोभी के बीज कैसे उगाएं – How to Grow Cauliflower from Seeds in Hindi

फूलगोभी ठंडी नम जलवायु में उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। फूल गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वर बोट्रीटिस (Brassica oleracea var botrytis) है। इसमें कुछ आवश्यक विटामिन और पोषक तत्व जैसे विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। फूल गोभी को आप अपने टेरिस गार्डन में गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। इस लेख में घर पर गमले में फूलगोभी के बीज कैसे लगाएं? फूलगोभी उगाने की जानकारी और देखभाल के तरीके के बारे में बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

फूलगोभी के बीज उगाने की जानकारी – Cauliflower seeds growing condition in Hindi

फूल गोभी के बीज उगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी निम्न है –

ग्रोइंग सीजन 
ठंडा मौसम (सितम्बर-नवंबर) 
बीज बोने की गहराई 
0.5-1 cm
मिट्टी 
उचित जल निकासी और जैविक खाद युक्त दोमट मिट्टी 
बीज अंकुरण तापमान 
15°C से 25°C तापमान 
धूप 
पूर्ण या आंशिक धूप 
बीज अंकुरण का समय 
8 से 10 दिन 
कटाई का समय 
लगभग 3-4 महीने में 

फूलगोभी के बीज लगाने का सही समय – Best time to plant cauliflower seeds in Hindi

फूल गोभी मुख्यतः सर्दियों के समय उगाई जाने वाली सब्जी है। फूलगोभी के बीज लगाने के लिए मिट्टी का आदर्श तापमान 15°C से 25°C के मध्य होना चाहिए। आदर्श तापमान होने पर आप फूलगोभी को इनकी किस्मों के अनुसार अलग-अलग समय पर लगा सकते हैं, जो निम्न प्रकार हैं:

  • अर्ली सीजन फूलगोभी (Early season cauliflower)- मई से जुलाई 
  • मिड सीजन फूलगोभी (mid season cauliflower)- सितम्बर से अक्टूबर 
  • लेट सीजन फूलगोभी (late season cauliflower)- अक्टूबर से दिसंबर 

(और पढ़ें: जानें घर पर फूलगोभी उगाने की सम्पूर्ण जानकारी….)

फूलगोभी उगाने के लिए बीज – Best Seed for Growing Cauliflower in Hindi

मार्केट में विभिन्न प्रकार की फूलगोभी के बीज उपलब्ध हैं। फूलगोभी के स्वस्थ और अच्छे पौधे तैयार करने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के बीजों का चयन करें। फूलगोभी की अच्छी किस्म के बीज आप अपनी नजदीकी बीज की दुकान या ऑनलाइन organicbazar.net से ऑर्डर करके खरीद सकते हैं। बीजों को ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

फूलगोभी के बीज लगाने के लिए मिट्टी – Best soil for sowing cauliflower seeds in Hindi

फूल गोभी के बीज लगाने के लिए उपयोगी मिट्टी निम्न है:

  • अधिक उर्वरा शक्ति व अच्छी जल निकासी युक्त दोमट मिट्टी।
  • pH मान 5.5 से 6.8 वाली मिट्टी।
  • गोबर खाद ,वर्मीकम्पोस्ट जैविक खाद युक्त अधिक उपजाऊ मिट्टी।

फूलगोभी के बीज लगाने की विधि – How to plant cauliflower Seeds in Hindi

फूल गोभी के बीज लगाने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

  • 12 x 12 इंच या इससे अधिक गहरा पॉट या गमला लें।
  • गमले में उपयोगी मिट्टी भरें। मिट्टी भरते समय गमले को ऊपर से 3 इंच खाली छोड़ें।
  • गमले में मिट्टी के केंद्र में 0.5 से 1 सेंटीमीटर गहराई पर बीज लगाएं।
  • बीज को मिट्टी की परत से अच्छी तरह ढंक दें।
  • गमले में इतना पानी दें की मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहे।

(और पढ़ें: सर्दियों के मौसम में घर पर लगाई जाने वाली सब्जियां…)

फूलगोभी के बीज कितने दिन में अंकुरित होते हैं – Cauliflower seed germination time in Hindi

फूलगोभी के बीज उगने में लगा समय - Cauliflower seed germination time in Hindi

  • फूल गोभी के बीजों अंकुरित होने में लगभग 8 से 10 दिन का समय लग सकता है।
  • आसपास के वातावरण व बीज की क्वालिटी से प्रभावित होने के कारण बीजों केअंकुरण का समय कम या ज्यादा हो सकता है।

नोट – पौधे तैयार होने के 25-30 दिन के बाद जब पौधे 5-6 इंच के हो जाएं तो आप उन्हें किसी बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

फूलगोभी के पौधे की देखभाल – Cauliflower plant care in Hindi  

  • फूल गोभी के पौधे लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में नमी बनाए रखें। मिट्टी को सूखने न दें।
  • मौसम के अनुसार पौधों में पानी दें।
  • गमले में पानी भरा न रहे, इससे पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं और परिणाम स्वरूप पौधे नष्ट हो सकते हैं।
  • फूलगोभी के पौधे लगे हुए गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को प्रतिदिन लगभग 5-6 घंटे धूप प्राप्त हो सके।
  • पौधों को नियमित रूप से चेक करें।
  • पौधों को समय-समय पर जैविक खाद देते रहें।
  • फूलगोभी के पौधों को कीटों से बचाने के लिए आप पौधों पर नीम तेल या उपयुक्त कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion 

इस लेख में आपने जाना कि आप अपने टेरिस गार्डन में गमले या ग्रो बैग में फूल गोभी के बीज कैसे उगाएं तथा बीज लगाने का सही समय क्या है? साथ ही साथ आपने जाना कि फूलगोभी के पौधे की देखभाल कैसे करें? आशा है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए organicbazar.net पर विजिट करें।

(और पढ़ें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *