मानसून आने से पहले गार्डन में जरूर करें ये काम – Prepare Your Garden For Monsoon In Hindi

Monsoon Se Pehle Garden Me Kaun Se Kaam Karen In Hindi: गर्मी के बाद आने वाला मानसून का मौसम पौधों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। बारिश की नमी और ठंडा वातावरण पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। लेकिन अगर मानसून शुरू होने से पहले गार्डन की सही तैयारी न की जाए, तो जलभराव, कीटों का हमला, फंगल रोग और पौधों की खराब ग्रोथ जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि बारिश/बरसात से पहले बगीचे/गार्डन में क्या और कौन से काम करें, ताकि पौधे पूरे बारिश के मौसम में स्वस्थ और सुरक्षित बने रहें।

अनुभवी गार्डनर्स बारिश शुरू होने से पहले ही अपने गार्डन की जरूरी तैयारियां पूरी कर लेते हैं। यदि आप भी अपने गार्डन को मानसून में हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी काम पहले ही कर लेने चाहिए। इस लेख में हम आपको मानसून से पहले गार्डन की तैयारी के महत्वपूर्ण तरीके बताएंगे, जो आपके पौधों को सुरक्षित रखने और उनकी बेहतर ग्रोथ में मदद करेंगे।

मानसून से पहले गार्डन की तैयारी के लिए जरूरी काम – Prepare Your Garden Before Monsoon In Hindi

बारिश का मौसम पौधों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इससे पहले गार्डन की सही तैयारी करना भी जरूरी है। ड्रेनेज सुधारने, पौधों की छंटाई करने, जैविक खाद डालने और कीटों से बचाव जैसे कुछ जरूरी काम समय रहते कर लिए जाएं, तो आपका गार्डन पूरे बारिश के मौसम में स्वस्थ, हरा-भरा और खूबसूरत बना रह सकता है। चलिए जानते हैं मानसून आने से पहले गार्डन की तैयारी के लिए किए जाने वाले कुछ जरूरी काम, जो आपके पौधों को बारिश के मौसम में बेहतर ग्रोथ और सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे।

1. गमलों की ड्रेनेज व्यवस्था जांचें Check Pot Drainage System In Hindi

गमलों की ड्रेनेज व्यवस्था जांचें - Check Pot Drainage System In Hindi

मानसून आने से पहले सभी गमलों के नीचे बने ड्रेनेज होल की जांच जरूर करें। यदि छेद बंद हो गए हैं, तो अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकल पाएगा और लंबे समय तक पानी जमा रहने से जड़ों में सड़न शुरू हो सकती है। गमलों में जमा पानी कई तरह के फंगल रोगों को भी बढ़ावा देता है। इससे बचने के लिए ड्रेनेज होल को साफ करें और जरूरत पड़ने पर गमले की मिट्टी को भी हल्का ढीला कर दें। अच्छी जल निकासी मानसून गार्डनिंग की सबसे महत्वपूर्ण तैयारी मानी जाती है।

(यह भी जानें: बरसात के मौसम में कौन से फल और सब्जियां उगाई जाती हैं, जानें लिस्ट…)

2. सूखी और संक्रमित शाखाओं की छटाई करें Prune Dry And Damaged Branches In Hindi

सूखी और संक्रमित शाखाओं की छटाई करें - Prune Dry And Damaged Branches In Hindi

बारिश शुरू होने से पहले पौधों की अच्छी तरह जांच करें और सूखी, पीली या रोगग्रस्त शाखाओं को हटा दें। ऐसी शाखाएं न केवल पौधों की ऊर्जा को कम करती हैं, बल्कि संक्रमण फैलाने का कारण भी बन सकती हैं। नियमित छंटाई से पौधों में हवा का प्रवाह बेहतर होता है। इससे बारिश के मौसम में फंगल संक्रमण की संभावना भी कम हो जाती है। स्वस्थ शाखाएं पौधों की बेहतर ग्रोथ में मदद करती हैं। आप अपने पौधों को हल्का प्रून भी कर सकते हैं।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

3. खरपतवार की सफाई करें Remove Weeds From Garden In Hindi

खरपतवार की सफाई करें - Remove Weeds From Garden In Hindi

मानसून के दौरान नमी बढ़ने के कारण खरपतवार बहुत तेजी से उगती है। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले गार्डन की अच्छी तरह सफाई कर लें। खरपतवार पौधों के पोषक तत्व और पानी को अवशोषित कर लेते हैं, जिससे मुख्य पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है। क्यारियों और गमलों के आस-पास उगे अनचाहे पौधों को जड़ सहित निकाल दें। इससे आपके पौधों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और गार्डन भी साफ दिखाई देगा।

4. मिट्टी की गुड़ाई और जैविक खाद मिलाएं Loosen Soil and Add Organic Fertilizer In Hindi

मिट्टी की गुड़ाई और जैविक खाद मिलाएं - Loosen Soil and Add Organic Fertilizer In Hindi

गर्मी के मौसम में तेज धूप और पानी के कारण मिट्टी सख्त और सूखी हो जाती है। ऐसे में मानसून आने से पहले मिट्टी की गुड़ाई करना जरूरी होता है, ताकि मिट्टी भुरभुरी बने, जड़ों तक हवा पहुंच सके और बारिश का पानी आसानी से अंदर समा सके। गुड़ाई करने के बाद मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की सड़ी खाद, नीम खली और कोकोपीट मिलाई जा सकती है। जैविक खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है और पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। इससे पौधे मानसून के दौरान तेजी से और स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि तेज बारिश में गमले की मिट्टी न बहे, अगर बह जाती है तो आप खाद मिक्स कर सकते हैं।

(यह भी जानें: मिट्टी तैयार करने के लिए करें, इन गार्डनिंग टूल्स का इस्तेमाल…)

5. बेल और बड़े पौधों को उचित सहारा दें Provide Support To Plants In Hindi

बेल और बड़े पौधों को उचित सहारा दें - Provide Support To Plants In Hindi

बरसात के मौसम में तेज हवाएं और आंधी-तूफ़ान आम बात है। ऐसे में लंबे पौधे और बेल वाले पौधे बारिश और तेज हवाओं के कारण झुक सकते हैं या टूट सकते हैं। इसलिए मानसून से पहले इन्हें मजबूत सहारा देना जरूरी है। आप बांस, लकड़ी, रस्सी या प्लांट सपोर्ट स्टिक का उपयोग कर सकते हैं। इससे पौधे सीधे खड़े रहते हैं और उनकी शाखाएं सुरक्षित रहती हैं। उचित सहारा पौधों को मौसम की मार से बचाने में मदद करता है।

गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

6. गमलों को सही स्थान पर रखें Place Pots At Suitable Locations In Hindi

बारिश के दौरान सभी पौधों को एक ही जगह रखना सही नहीं होता। कुछ पौधे अधिक पानी सहन कर लेते हैं, जबकि कुछ को सीमित नमी की आवश्यकता होती है। मानसून से पहले गमलों की स्थिति तय कर लें और जरूरत पड़ने पर उन्हें शिफ्ट करने की व्यवस्था रखें। इससे पौधों को अत्यधिक बारिश और जलभराव से बचाया जा सकता है।

7. कीट और फंगल रोगों की रोकथाम करें Prevent Pest And Fungal Problems In Hindi

कीट और फंगल रोगों की रोकथाम करें - Prevent Pest And Fungal Problems In Hindi

मानसून के मौसम में फंगस, वाइट फ्लाई, चीटियाँ या अन्य कीटों का संक्रमण बढ़ जाता है। ये कीट और फंगल रोग पौधों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। मानसून शुरू होने से पहले पौधों पर नीम तेल या अन्य जैविक उपाय किए जा सकते हैं, जैसे मिट्टी में थोड़ी सी हल्दी मिला दें। इससे कीटों का संक्रमण काफी हद तक कम होगा। पौधों में सामान्य कीटों और फंगल समस्याओं को शुरुआती स्तर पर रोका जा सकता है। पौधों की नियमित निगरानी भी बेहद जरूरी है। समय रहते रोकथाम करने से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

8. मल्चिंग की तैयारी करें Prepare Mulching For Plants In Hindi

मल्चिंग की तैयारी करें - Prepare Mulching For Plants In Hindi

मल्चिंग मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने का एक प्रभावी तरीका है। मानसून से पहले पौधों के आस-पास सूखे पत्ते, भूसा या नारियल के छिलकों की परत बिछा सकते हैं। इससे मिट्टी का कटाव कम होता है और खरपतवार की वृद्धि भी नियंत्रित रहती है। मल्चिंग, तेज बारिश से पौधों की जड़ों को भी सुरक्षित रखने में मदद करती है। यह मानसून गार्डनिंग की एक महत्वपूर्ण तकनीक मानी जाती है।

गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

9. पौधों को स्टैंड पर रखें Keep Pots On Plant Stands In Hindi

पौधों को स्टैंड पर रखें - Keep Pots On Plant Stands In Hindi

यदि गमले सीधे जमीन पर रखे होते हैं, तो ड्रेनेज होल बंद होने के कारण पानी निकलने में रुकावट आ सकती है और बारिश का अतिरिक्त पानी जमा हो सकता है। इसलिए मानसून आने से पहले गमलों को स्टैंड, ड्रेनेज मैट या किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखना बेहतर होता है। इससे पानी आसानी से बाहर निकलता है और जड़ों में सड़न का खतरा कम हो जाता है। साथ ही पौधों को पर्याप्त हवा भी मिलती रहती है। पौधों को नीचे रखने से छत में रिसाव की समस्या भी हो सकती है, इसलिए पौधों को स्टैंड या ड्रेनेज मैट पर रखना फायदेमंद होता है।

10. बारिश में अच्छे बढ़ने वाले पौधे लगाएं Choose Rain-Friendly Plants In Hindi

मानसून से पहले ऐसे पौधे लगाना फायदेमंद होता है जो बारिश के मौसम में अच्छी ग्रोथ दिखाते हैं। गेंदा, गुड़हल, तुलसी, मोगराअपराजिता, लौकी, करेला, टमाटर, बैंगन और मिर्च जैसे पौधे मानसून में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं। सही पौधों का चयन मानसून गार्डनिंग की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

निष्कर्ष:

मानसून पौधों के लिए बेहद लाभदायक मौसम होता है, लेकिन इसकी सही तैयारी करना भी उतना ही जरूरी है। यदि आप बारिश शुरू होने से पहले ड्रेनेज व्यवस्था सुधार लें, मिट्टी में जैविक खाद मिला दें, पौधों की छंटाई कर लें और कीटों से बचाव की तैयारी कर लें, तो आपका गार्डन पूरे मानसून में स्वस्थ और हरा-भरा बना रहेगा।

थोड़ी सी योजना और समय पर की गई देखभाल न केवल पौधों को सुरक्षित रखती है, बल्कि आपके गार्डन की खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देती है। इसलिए मानसून आने का इंतजार करने के बजाय अभी से अपने गार्डन की तैयारी शुरू कर दें। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट जरूर करें। ऐसे ही उपयोगी गार्डनिंग लेख पढ़ने के लिए organicbazar.net पर विजिट जरूर करें।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment