गार्डनिंग में नीम खली (नीम केक) का मैजिक, फायदे जानकर आप हो सकते हैं, हैरान – Benefits Of Neem Cake (Neem Khali) In Hindi

नीम पेड़ में एक बेहद प्रसिद्ध रसायन अज़ादिरेक्टिन (Azadirachtin) पाया जाता है। इसका उपयोग प्राकृतिक कीटनाशक और कीट प्रबंधन में हजारों वर्षों से किया जा रहा है। हालाँकि, केवल नीम का तेल ही लाभकारी नहीं होता है, नीम खली (नीम केक) भी बागवानी या आर्गेनिक गार्डनिंग के लिए एक लाभकारी उत्पाद है। नीम केक का उपयोग कृषि, बागवानी और गार्डन में एक जैविक उर्वरक (organic fertilizer) के साथ-साथ एक प्राकृतिक नेमैटिसाइड (natural nematicide) के रूप में किया जाता है। मिट्टी को रोगजनकों और हानिकारक कीटों से सुरक्षित रखने के लिए आप अपने गार्डन में नीम केक पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम खली या नीम केक पाउडर क्या है, Neem Cake का उपयोग कब और कैसे करें, नीम खली की NPK वैल्यू तथा गार्डनिंग में नीम खली के फायदे के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

नीम केक या नीम खली क्या है? – What is neem khali or neem cake in Hindi

नीम खली पूर्ण रूप से आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र है, जिसे नीम के बीज, पत्तों और छाल को कुचलकर, तेल को अलग करके बनाया जाता है। नीम के तेल, को नीम के बीज और पत्ते से कोल्ड-प्रेस्ड (cold-pressed) प्रक्रिया का उपयोग कर निकाला जाता है। नीम तेल निकलने के बाद जो अवशेष बचता है उसे ही नीम खली या नीम केक कहा जाता है।

जब नीम तेल निकाला जाता है तो कुछ मात्रा में तेल नीम खली में भी मौजूद रहता है। जिसके कारण नीम खली में ओमेगा फैटी एसिड, अज़ादिरेक्टिन (Azadirachtin) और NPK (नाइट्रोजन-फास्फोरस-पोटेशियम) जैसे पोषक तत्व होते हैं और साथ ही आइसोप्रेनॉइड (isoprenoids) भी होते हैं। ये पोषक तत्व नेमाटीसाइडल (nematicidal) प्रकृति के होते हैं जिसका उपयोग पौधे-परजीवी नेमाटोड (plant-parasitic nematodes) को मारने के लिए किया जाता है। नीम केक में कोई अतिरिक्त केमिकल सामग्री नहीं होती है, जिससे यह पूरी तरह से जैविक खाद या कम्पोस्ट बन जाता है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे……)

बेस्ट जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नीम केक का उपयोग कब करें? – When to use neem cake powder in Hindi

वैसे तो नीम की खली का प्रयोग किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन पौधा रोपण के लिए मिट्टी तैयार करते समय इसका प्रयोग करना अत्यंत लाभकारी होता है। इसके अलावा आप इसे पॉटेड पौधों, पुराने पौधों (older plants) के लिए भी उर्वरक के रूप में दे सकते हैं।

(यह भी जानें: सर्दियों में पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट खाद और उर्वरक…..)

नीम केक का उपयोग कैसे करें? – How to use neem cake fertilizer in Hindi

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए जैविक उर्वरक के रूप में नीम केक पाउडर का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। पौधे लगे गमले में नीम खली का इस्तेमाल करने के लिए सर्वप्रथम 100 ग्राम नीम खली को गमले की ऊपरी मिट्टी पर समान रूप से छिड़कें और फिर इसे किसी भी गार्डनिंग टूल का प्रयोग कर 1 इंच गहराई तक मिट्टी के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें। आप महीने में एक बार नीम खली का प्रयोग अपने गार्डन में कर सकते हैं।

पौधा रोपण से पहले गमले में लगभग ऊपर से 6 इंच की गहराई तक नीम खली को मिट्टी के साथ मिलाना चाहिए। नीम खली मिलाने के बाद मिट्टी को पानी से अच्छी तरह से भिगों दें। पौधा रोपण के लिए मिट्टी तैयार करते समय आधा कप नीम खली को प्रति घन फुट मिट्टी के हिसाब से मिलाना चाहिए। इसे अधिक मात्रा में उपयोग करने से आपके पौधे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

(यह भी जानें: पौधों में खाद डालते समय गार्डनर्स करते हैं यह गलतियां…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों के लिए नीम खली की कितनी मात्रा आवश्यक है? – How much quantity of Neem cake is required for plants in Hindi

  1. नीम केक को पाउडर या बारीक टुकड़ों के रूप में मिट्टी में मिलाया जाता है। गार्डन में नीम खली को मिट्टी में 0.450 किलोग्राम प्रति 20 वर्ग फुट की दर से 6 इंच की गहराई तक अच्छी तरह से मिलाने के बाद पानी देना चाहिए, और इसके कुछ सप्ताह बाद ही पौधा रोपण किया जाना चाहिए।
  2. पॉटेड पौधों (potted plants) के प्रत्यारोपण से पहले किसी भी पॉटिंग मिश्रण में केवल 1% प्रतिशत नीम खली मिलानी चाहिए। यदि बहुत अधिक मात्रा में नीम खली मिलाई जाती है तो इससे जड़ का प्रारंभिक विकास धीमा हो सकता है। नीम खली मिलाने के बाद मिट्टी को पानी देना न भूलें।
  3. पुराने पौधों (older plants) के लिए समय-समय नीम खली उर्वरक देने के लिए आप 2 से 2.5 बड़े चम्मच नीम केक को एक चौथाई पानी में मिला लें या फिर 100 ग्राम नीम केक को 1 लीटर पानी में मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को 2 से 3 दिनों के लिए किसी ठंडी अंधेरी जगह पर रख दें, 3 दिनों बाद आप इस मिश्रण को जरुरत के हिसाब से तनु कर सकते हैं। तैयार मिश्रण से प्रत्येक पौधे की मिट्टी को अच्छी तरह भिगोयें।

नीम खली के फायदे – Neem Khali Benefits in Hindi

मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नीम खली एक बेहद ही फायदेमंद जैविक उर्वरक है। गार्डनिंग में इसके इस्तेमाल से प्राप्त होने वाले फायदे निम्न प्रकार हैं:

  1. मिट्टी के रोगजनक कीड़ों को दूर करने और नियंत्रित करने के लिए नीम खली में पर्याप्त मात्रा अज़ादिरेक्टिन (Azadirachtin) मौजूद होता है। इसे प्राकृतिक नेमैटिसाइड (natural nematicide) और कीटनाशक (insecticide) के रूप में जाना जाता है।
  2. गार्डन में नीम केक का इस्तेमाल करने से सब्जी और फूलों की पैदावार में 15 से 25 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलती है। नीम की खली घीमी गति से पोषक तत्वों को रिलीज करती है, जिससे पौधों को लम्बे समय तक एक समान फायदा मिलता रहता है।
  3. नीम खली पौधों की जड़ और मिट्टी को नेमाटोड (सूत्रकृमि), कवक, बैक्टीरिया और सफ़ेद चीटियों से सुरक्षित रखती है।
  4. मिट्टी के साथ नीम खली को मिलाने से यह अपघटन पर कार्बनिक अम्लों का उत्पादन करती है, जिससे मिट्टी की क्षारीयता को कम करने में मदद मिलती है। नीम केक पाउडर फसलों और पौधों की जड़ों के बेहतर विकास के लिए मिट्टी की बनावट, जल धारण क्षमता और वायु के संचरण में सुधार करने में मदद करता है।
  5. नीम खली, नाइट्रिफिकेशन इन्हिबिटर (nitrification inhibitor) के रूप में भी कार्य करती है। यह मिट्टी के जीवाणुओं द्वारा नाइट्रोजन युक्त यौगिकों को नाइट्रोजन गैस में परिवर्तित करने से रोकती है, और पौधों के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन की उपलब्धता को बनाये रखती है।
  6. बायोडिग्रेडेबल (biodegradable) होने के साथ-साथ नीम केक का उपयोग विभिन्न प्रकार के उर्वरकों के साथ किया जा सकता है।
  7. नीम की खली मिट्टी के बैक्टीरिया को कम कर केंचुओं के उत्पादन में मदद करती है।

(यह भी जानें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…..)

बेस्ट पॉट खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

FAQ

1. नीम खली का npk कितना होता है – What is the npk of neem cake fertilizer in Hindi

उत्तर:- नीम केक पाउडर में एनपीके (NPK) अनुपात अर्थात नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का अनुपात सामान्यतः 4-1-2 और अधिकतम 6-1-2 होता है।

2. क्या नीम खली पौधों के लिए सुरक्षित है – Is Neem cake Safe for plants in Hindi

उत्तर:- गार्डन में पौधों के लिए नीम खली पूर्ण रूप से सुरक्षित और फायदेमंद है। चूंकि नीम खली एक जैविक उर्वरक है, जो धीरे-धीरे अपघटित होती है और मिट्टी में पोषक तत्वों को बहुत धीरे-धीरे रिलीज करती है, जिससे पौधों को पोषक तत्व का उपयोग करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है तथा ओवरडोज़ का डर नहीं रहता है। लेकिन यदि निर्देशों के अनुसार इसकी उचित मात्रा दी जाए तो इसके उच्चतम लाभकारी प्रभाव देखे जा सकते हैं।

बेस्ट जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

  1. I want start learn to grow vegitable … I am new but very much interested to grow vegtable in terrase . please guide me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *