गमले में ट्रिटोनिया फूल का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Tritonia Flower From Bulb In Hindi 

ट्रिटोनिया बल्ब से उगाया जाने वाला फूल का पौधा है, जिसे वार्षिक पौधे के रूप में उगाया जाता है। इस पौधे के फूल पीले, नारंगी और लाल जैसे कई खूबसूरत रंगों के होते हैं, जो पौधे के ऊपरी हिस्से पर खिलते हैं। इन फूलों में एक मीठी सुगंध भी होती है, जो इसे और भी अधिक मनमोहक बनाती है। नेक्टर से भरपूर यह फूल गार्डन में कई पोलिनेटर्स जैसे मधुमक्खियाँ, तितली, भौंरे आदि को आकर्षित करते हैं। अगर आप अपने घर पर इस सुंदर फूल वाले पौधे उगाना चाहते हैं, तो इसे लगाना बहुत ही आसान हैं, आज इस लेख में हम आपको गमले में ट्रिटोनिया फ्लावर प्लांट उगाने की जानकारी देंगे। होम गार्डन में ट्रिटोनिया फूल का पौधा कैसे लगाएं/उगाएं, इस पौधे के बल्ब लगाने की विधि तथा ट्रिटोनिया फ्लावर प्लांट केयर टिप्स जानने के लिए अर्तिकल को पूरा पढ़ें।

घर पर ट्रिटोनिया फ्लावर प्लांट उगाने के लिए जानकारी – Information Needed To Grow Tritonia Flower Plant In Hindi 

  • वानस्पतिक नाम – फ्लेम फ़्रीशिया (Flame Freesia)
  • पौधे का प्रकार – वार्षिक पौधा
  • लगाने का समय – फरवरी-मार्च, सितंबर-अक्टूबर माह
  • लगाने की विधि – बल्ब द्वारा (From Bulb)
  • जर्मिनेशन तापमान – 15 से 24 डिग्री सेल्सियस
  • बेस्ट सॉइल – अम्लीय, बेहतर ड्रेनेज और एयरेशन वाली मिट्टी
  • जर्मिनेशन टाइम – 10 से 20 दिन
  • फ्लावरिंग टाइम – स्प्रिंग से समर सीजन

ट्रिटोनिया के बल्ब कब लगाएं – When To Plant Tritonia Flower Bulb In Hindi

ट्रिटोनिया के बल्ब कब लगाएं - When To Plant Tritonia Flower Bulb In Hindi

घर पर गमले में ट्रिटोनिया फूल के बल्ब आप निम्न दो समय पर लगा सकते हैं:-

  • स्प्रिंग सीजन – फरवरी-मार्च माह
  • फॉल सीजन – सितंबर-अक्टूबर माह

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज….)

पौधा उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Material Required To Grow Tritonia Flower Plant At Home In Hindi

पौधा उगाने के लिए आवश्यक सामग्री - Material Required To Grow Tritonia Flower Plant At Home In Hindi

ट्रिटोनिया फूल के बल्ब (Tritonia Flower Bulb) – इस फूल वाले पौधे को उगाने के लिए आपको सबसे पहले इसके बल्ब (Bulb) या कॉर्म (Corm) की आवश्यकता होगी, जिसे आप हमारे ऑनलाइन गार्डन स्टोर Organicbazar.net से खरीद सकते हैं।

ग्रो बैग साइज (Grow Bag) – ट्रिटोनिया के बल्ब लगाने के लिए आप निम्न साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त ग्रो बैग खरीद सकते हैं:-

पॉटिंग सॉइल (Potting Soil) – घर पर ट्रिटोनिया के बल्ब लगाने के लिए अच्छी जल निकासी और एयरेशन वाली मिट्टी तैयार करें आप मिट्टी में निम्न चीजें मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं:-

गार्डनिंग टूल्स (Gardening Tools) – गार्डन की मिट्टी में ट्रिटोनिया फूल का पौधा लगाने के लिए आपको गार्डनिंग टूल्स जैसे वीडर, खुरपा, ट्रॉवेल आदि की जरूरत होगी।

(यह भी जानें: गार्डन में बल्ब लगाने के लिए जरूरी होते हैं यह टूल्स….)

गमले में ट्रिटोनिया फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant Tritonia Flower Plant In Pot In Hindi

गमले में ट्रिटोनिया फूल का पौधा कैसे लगाएं - How To Plant Tritonia Flower Plant In Pot In Hindi

अगर आप अपने होम गार्डन में फूल वाला पौधा ट्रिटोनिया लगाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, कि यह पौधा मध्यम गर्म मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है इसलिए बल्ब लगाते समय यह सुनिश्चित करें, कि मिट्टी का तापमान 15 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच हो। ग्रो बैग में ट्रिटोनिया के बल्ब लगाने की विधि कुछ इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले गमले या ग्रो बैग में पॉटिंग सॉइल मिक्स भरें।
  • अब गमले में ट्रिटोनिया के कॉर्म (बल्ब) को सीधा (नुकीले सिरे को ऊपर) रखते हुए मिट्टी में 2-4 इंच की गहराई और 3-4 इंच दूरी पर लगाएं।
  • बल्ब लगाने के बाद मिट्टी को वाटर कैन की मदद से पानी दें।
  • बल्ब लगे हुए गमले को गर्म तरह उजाले वाले स्थान पर रखें।
  • ट्रिटोनिया के बल्ब को जर्मिनेट होने में लगभग 10 से 20 दिन का समय लग सकता है।

(यह भी जानें: जानें क्या उगाना है आसान, बीज या बल्ब….)

ट्रिटोनिया फ्लावर प्लांट की केयर – Tritonia Flower Plant Care Tips In Hindi

ट्रिटोनिया फ्लावर प्लांट की केयर - Tritonia Flower Plant Care Tips In Hindi

गमले में ट्रिटोनिया के बल्ब लगाने के बाद पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा बेहतर फ्लावरिंग के लिए कुछ देखभाल की आवश्यकता होती है आइए जानते हैं ट्रिटोनिया के पौधे की देखभाल के तरीके, जो कि इस प्रकार हैं:-

पानी – Water For Growing Tritonia Flower Plant In Hindi 

पौधे के ग्रोइंग सीजन के दौरान मिट्टी को लगातार नम बनाए रखें। बढ़ते हुए ट्रिटोनिया के पौधों को नियमित पानी देने से फायदा होता है, लेकिन ध्यान रहे, कि ओवरवाटरिंग न हो, इससे रूट रॉट या बल्ब रॉट हो सकता है। निष्क्रिय अवस्था के दौरान कॉर्म को पानी देना कम कर देना चाहिए।

धूप – Sunlight For Growing Tritonia Flower Plant In Hindi

ट्रिटोनिया फूल का पौधा आंशिक छाया और पूर्ण सूर्य दोनों ही स्थितियों में ग्रोथ कर सकता है, लेकिन फ्लावरिंग के लिए इसे धूप की आवश्यकता होती है इसलिए गमले को ऐसे स्थान पर रखें, जहाँ 6 से 8 घंटे की धूप आती हो।

तापमान – Temperature For Growing Tritonia Flower Plant In Hindi

ट्रिटोनिया का पौधा मध्यम गर्म तापमान में ग्रोथ करता है, इसे अच्छी तरह से बढ़ने के लिए 21 से 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Tritonia Flower Plant In Hindi

बल्ब लगाने के पहले मिट्टी तैयार करते समय जैविक संतुलित उर्वरक जैसे बायो NPK, प्लांट ग्रोथ प्रमोटर, सीवीड फर्टिलाइजर आदि मिलाएं। इसके अलावा आप ट्रिटोनिया की फ्लावरिंग के समय फॉस्फोरस रिच उर्वरक जैसे रॉक फास्फेट, बोनमील, PROM इत्यादि दे सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद….)

प्रूनिंग – Pruning Of Tritonia Flower Plant In Hindi

फ्लावरिंग सीजन के समय पौधे में अधिक मात्रा में फूल खिलने के लिए आप इसकी डेडहेडिंग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर पौधा किसी रोग से संक्रमित हो गया है, तब आप इसकी प्रूनिंग कर सकते हैं।

ओवरविन्टरिंग – Overwintering Of Tritonia Flower Bulb In Hindi

फ्लावरिंग के बाद समर या विंटर सीजन में जब ट्रिटोनिया का पौधा निष्क्रिय हो जाता है, तब आप बल्ब को स्टोर कर सकते हैं। इस समय पौधे को पानी देना कम कर दें और पत्तियों को सूखने दें, जब पत्तियां पूरी तरह सूख जाएँ तब आप बल्ब को खोदकर सूखे स्थान पर रख सकते हैं।

कीट व रोग – Pests And Diseases Of Tritonia Flower Plant In Hindi

एफिड्स, स्नेल्स और स्लग जैसे सामान्य कीट इस पौधे को प्रभावित कर सकते हैं, अतः अपने पौधे नियमित जांच करें। यदि किसी कीट के लक्षण दिखाई देते हैं, तो जैविक कीटनाशक साबुन के घोल का स्प्रे करें।

इसके अतिरिक्त ट्रिटोनिया का पौधा बल्ब रॉट, रूट रॉट तथा अन्य फंगल रोगों के लिए संवेदनशील हो सकता है। इन फंगल रोगों को रोकने के लिए अच्छा वायु परिसंचरण सुनिश्चित करें तथा पौधे पर जैविक फंगीसाइड नीम ऑयल का स्प्रे करें।

(यह भी जानें: फ्लावर प्लांट्स को कीट व रोगों से कैसे बचाएं…)

ट्रिटोनिया की फ्लावरिंग – Flowering Of Tritonia Flower Plant In Hindi

ट्रिटोनिया की फ्लावरिंग - Flowering Of Tritonia Flower Plant In Hindi

उचित देखभाल के साथ बल्ब लगाने के 60 से 90 दिन बाद ट्रिटोनिया के पौधे में फ्लावरिंग होना शुरू हो सकती है। अगर आपने इसे स्प्रिंग में लगाया है, तो गर्मियों तक फ्लारिंग हो सकती है और यदि फॉल सीजन में लगाया है, तो इसमें फूल विंटर सीजन तक खिल सकते हैं। ट्रिटोनिया के विभिन्न रंगों के फूल आप अपने घर पर फ्लावर पॉट या बुके में सजा सकते हैं या फिर गमले में ही लगे इन फूलों का आनंद ले सकते हैं।

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर – Related FAQ And Their Answer In Hindi 

प्रश्न: क्या ट्रिटोनिया के फूल बीजों से उगाए जा सकते हैं?

उत्तर: हाँ, ट्रिटोनिया को बीजों से उगाया जा सकता है, लेकिन बल्ब की अपेक्षा बीजों को जर्मिनेट होने और पौधों को स्थापित होने में अधिक समय लग सकता है।

प्रश्न: क्या अधिक पौधों को फैलाने के लिए ट्रिटोनिया बल्बों को विभाजित किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, ट्रिटोनिया बल्बों को निष्क्रिय अवस्था में विभाजित किया जा सकता है। धीरे-धीरे कॉर्म को अलग करें और अतिरिक्त पौधों को फैलाने के लिए उन्हें दोबारा लगाएं।

(यह भी जानें: डिवीजन और सेपरेशन मेथड से पौधे कैसे उगाएं….)

प्रश्न: 10. क्या ट्रिटोनिया फूल बिगिनर्स के लिए उपयुक्त हैं?

उत्तर: ट्रिटोनिया फूल आम तौर पर कम देखभाल वाले होते हैं और शुरुआती गार्डनर के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

इस लेख में आपने जाना गार्डन में या घर पर गमले में ट्रिटोनिया फूल का पौधा कैसे लगाएं/उगाएं, इस पौधे के बल्ब लगाने की विधि तथा ट्रिटोनिया फ्लावर प्लांट केयर टिप्स या पौधे की देखभाल के बारे में। उम्मीद है लेख आपको अच्छा लगा हो, इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *