सितंबर के महीने में होम गार्डन में उगाए, यह खूबसूरत फूल – Flowers To Grow In September At Home Garden In Hindi

सितम्बर वह महीना होता है जिसमें सर्दियों के मौसम में खिलने वाले फूलों की सीडलिंग तैयार की जा सकती हैं। अगर आप भी अपने घर पर इस महीने फूलों के पौधे लगाने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। सितंबर के महीने से पतझड़ (autumn/fall) का मौसम शुरू हो जाता है और इस समय कई सारे खूबसूरत फूलों के पौधे होम गार्डन में अच्छे से लग जाते हैं और कुछ फूल के पौधे तो दीवाली (नवम्बर महीने) तक खिलने लगते हैं। यदि आप भी सुन्दर फूल के पौधों को अपने गार्डन, बालकनी या टेरेस पर उगाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि, सितंबर के महीने में कौन से फूल के पौधे लगाने चाहिए, सितम्बर में बीज से लगने वाले फूलों के नाम और उन्हें कैसे लगाएं? इन सभी सवालों के जबाब जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

सितंबर के महीने में उगाए जाने वाले फूल – Flowers That Grow in September In Hindi

यदि आपको अपने गार्डन में सर्दियों में खिलने वाले फूल वाले पौधे लगाना है, तो आगे इस आर्टिकल में हम आपको सितम्बर के माह में बीज से लगने वाले फूलों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। इस महीने निम्न फ्लावर प्लांट्स को होम गार्डन में उगाया जा सकता है:

S.No.
सितंबर में लगने वाले फूल
बीज अंकुरण के लिए तापमान
बीज कहाँ से खरीदें
1
गुलाब (Rose)
16–21ºC
यहाँ से खरीदें
2
कनेर (Oleander)
15-20°C
यहाँ से खरीदें
3
गुलदाउदी (Chrysanthemum)
21-27°C
4
जरबेरा फूल (Gerbera Flower)
20-25°C
5
जीनिया (Zinnia)
21-29°C
6
पैन्सी (Pansies)
15-25°C
7
कैलेंडुला (Calendula)
15-25°C
8
कॉक्सकॉम्ब (Celosia)
18-30°C
9
पिटुनिया (Petunia)
12-25°C
10
डहलिया (Dahlias)
18-25°C
11
गुडहल (Hibiscus)
25-29°C
12
गेंदा (Marigold)
18-30°C
13
रातरानी (Night jasmine)
16-21°C
यहाँ से खरीदें
14
कामनी (Orange Jessamine)
21-30°C
यहाँ से खरीदें
15
मोगरा (Jasminum Sambac)
10-27°C
यहाँ से खरीदें
16
डैफोडिल फ्लावर (Daffodil)
12-25°C
यहाँ से खरीदें
17
आईरिस फूल (Iris Flower)
04-10°C
यहाँ से खरीदें
18
आर्किड फूल (Orchid Flower)
20-30°C
यहाँ से खरीदें
19
स्नैपड्रैगन (Snapdragon)
12-24°C
20
पियोनी फूल (Peony Flower)
15-26°C
यहाँ से खरीदें
21
एस्टर फूल (Aster Flower)
15-25°C
22
कैलिफोर्निया पॉपीज (California poppy flower)
16-24°C
23
कॉर्नफ़्लावर (Cornflower)
15-25°C
24
ट्यूलिप (Tulip)
18-24°C
यहाँ से खरीदें
25
लिली (Lily)
10-18°C
यहाँ से खरीदें
26
हेलेनियम (Helenium Flower)
18-21°C
यहाँ से खरीदें
27
कैमेलिया (Camellia)
10-24°C
यहाँ से खरीदें
28
लोबेलिया (Lobelia)
18-25°C
यहाँ से खरीदें
29
वाइल्डफ्लावर (Wildflowers)
12-22°C
यहाँ से खरीदें
30
स्वीट पीज (Sweet Peas)
13-18°C
31
सदाबहार (Vinca)
18-25°C
32
वर्वेना (Verbena)
16-27°C

सितंबर माह में लगाए जाने वाले टॉप 10 फूल – Top 10 Flowers To Plant In September In Hindi

गुलाब – Grow Rose In September At Home Garden In Hindi

गुलाब - Grow Rose In September At Home Garden In Hindi

घर में बना गार्डन हो, बालकनी हो या फिर छत, इन सभी जगहों पर खिले लाल रंग के गुलाब के फूल घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ-साथ आसपास खुशबू भी फैलाते हैं। गुलाब के पौधे की कटिंग या बीजों को लगाने के लिए सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय सबसे सही होता है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितम्बर माह में गुलाब के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 15×15 इंच, 18×18 इंच
  • ग्रो करने का तरीका – कटिंग/ ट्रांसप्लांट मेथड (बीज द्वारा)
  • बीज लगाने की विधि – गुलाब के सीड्स को सीडलिंग ट्रे में ¼ इंच गहराई में लगा दें और जब सीडलिंग कम से कम 6 इंच लम्बी हो जाए, तब उसे ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर दें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – ट्रांसप्लांटिंग के लगभग 2-3 महीने के बाद गुलाब के पौधे में फूल खिलने लगते हैं, लेकिन फूल खिलने में लगने वाला समय किस्मों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
  • फूलों का रंग – लाल, गुलाबी, नीला, नारंगी, सफ़ेद, आदि।

(यह भी जानें: गुलाब के पौधे की देखभाल कैसे करें…)

कैलेंडुला फ्लावर – Grow Calendula Flower Plant In September Month In Hindi

कैलेंडुला फ्लावर - Grow Calendula Flower Plant In September Month In Hindi

कैलेंडुला सबसे सुन्दर और आकर्षक दिखने वाले फूलों में से एक है, जिसे आप सितंबर के महीने में बीज से ग्रो कर सकते हैं। सितम्बर महीने की ठंडी जलवायु इस फूल के पौधे के लिए अनुकूल होती है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितम्बर माह में कैलेंडुला के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 9×9 इंच से लेकर 12×12 इंच साइज के ग्रो बैग में इस फूल के पौधे को ग्रो किया जा सकता है।
  • ग्रो करने तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – सबसे पहले कैलेंडुला फ्लावर सीड्स को सीडलिंग ट्रे में ¼ इंच गहराई में लगा दें और जब सीडलिंग 4 से 6 इंच लम्बी हो जाए, तब उसे ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर दें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – ट्रांसप्लांटिंग के 45-60 दिनों के बाद कैलेंडुला के पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – पीला, नारंगी, लाल, सफेद, गुलाबी।

पैन्सी फ्लावर – Pansy September Growing flower In Hindi

पैन्सी फ्लावर – Pansy September Growing flower In Hindi

पैन्सी तितली के जैसे दिखने वाला एक आकर्षक फूल वाला पौधा है, जो ठंडी जलवायु में अच्छी तरह ग्रो करता है, इसीलिए इसके बीजों को सितंबर माह में गार्डन या गमले की मिट्टी में लगा दिया जाता है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितम्बर के महीने में पैन्सी फूल के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – पैन्सी के पौधे को घर पर 12×12, 15×12 और 15×15 इंच साइज के ग्रो बैग या हैंगिंग पॉट में आसानी से उगाया जा सकता है।
  • लगाने का तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड।
  • बीज लगाने की विधि – पैन्सी फ्लावर सीड्स को पॉटिंग मिक्स से भरे प्रो ट्रे के खानों में ¼ इंच गहराई में लगा दें और जब सीडलिंग 4 इंच लम्बी हो जाए, तब उसे ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर दें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – ट्रांसप्लांट करने के लगभग 40 से 50 दिनों के बाद पैन्सी के पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – वैरायटी के आधार पर इस पौधे में बैंगनी, पीले, लाल, गुलाबी, सफेद रंगों के फूल खिलते हैं।

(यह भी जानें: अगस्त के महीने में लगाए जाने वाले फूल…)

डहेलिया फ्लावर – Dahlia Flower To Grow In September Month In Hindi

डहेलिया फ्लावर - Dahlia Flower To Grow In September Month In Hindi

डहेलिया सर्दियों में खिलने वाला एक आकर्षक फूल वाला पौधा है, जिसके बीजों को सितम्बर के महीने में होम गार्डन में लगाया जा सकता है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितम्बर माह में डहेलिया के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – इस फूल के पौधे को लगाने के लिए आप 12×12 इंच से लेकर 15×15 इंच साइज के ग्रो बैग या गमले को ले सकते हैं।
  • लगाने का तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – डहेलिया फ्लावर सीड्स को पॉटिंग मिक्स से भरे Seedling Tray के खानों में ¼ इंच गहराई में लगायें और जब सीडलिंग 4 इंच लम्बी हो जाए, तब उसे ग्रो बैग या गमले में ट्रांसप्लांट कर दें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – बीज लगाने के लगभग 8-10 सप्ताह बाद डहेलिया फ्लावर प्लांट में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – वैरायटी के आधार पर इस पौधे में सफेद, लाल, पीले, गुलाबी रंगों के फूल खिलने लगते हैं।

(यह भी जानें: घर के अंदर नहीं आती धूप, तो लगाएं यह फूलों के पौधे…)

जरबेरा का फूल – Gerbera Daisy Flower Plant To Grow September In Hindi

जरबेरा का फूल – Gerbera Daisy Flower Plant To Grow September In Hindi

जरबेरा के बेहद खूबसूरत फूल लम्बे समय तक ताजा रहते हैं, इसीलिए अपने होम गार्डन में उगाकर इन फूलों को आप गुलदस्ते बनाने या फूलदान में रखने के काम में उपयोग कर सकते हैं। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितंबर माह में जरबेरा के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 9×9, 12×12, या 15×15, 15×12 इंच
  • लगाने का तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – जरबेरा फूल के बीजों को सीडलिंग ट्रे में कम गहराई (3cm) में लगाएं और बीजों को कोकोपीट से कवर कर दें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – ट्रांसप्लांटिंग के लगभग 3 महीने बाद जरबेरा के पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – इस पौधे में लाल, पीले, नारंगी, सफेद और गुलाबी रंग के फूल खिलते हैं।

अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

जीनिया – Zinnia Flower Seed Sowing In September In Hindi

जीनिया - Zinnia Flower Seed Sowing In September In Hindi

जीनिया सितंबर में लगने वाले फूलों में से एक है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितंबर माह में जीनिया के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 9×9, 12×12, या 15×15 इंच
  • लगाने का तरीका – डायरेक्ट सोइंग
  • बीज लगाने की विधि – जिन्निया के बीजों को डायरेक्ट गमले या ग्रो बैग में 5 इंच गहराई में लगाएं।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – बीज लगा देने के लगभग 45 से 60 दिन बाद इस पौधे में सुन्दर फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – जिन्निया फूल के पौधे में नारंगी, गुलाबी, बैंगनी, लाल, सफेद और पीले रंग के फूल खिलते हैं।

(यह भी जानें: पोलीनेटर्स को आकर्षित करने वाले पौधे…)

हिबिस्कस – Hibiscus Plant Can Be Grown In September In Hindi

हिबिस्कस - Hibiscus Plant Can Be Grown In September In Hindi

यदि आप सितम्बर के माह में घर की छत पर एक ऐसे फूल के पौधे को उगाना चाहते हैं, जिसे एक बार लगाने के बाद साल भर उस पौधे से फूल मिलते रहें, तो आप गुड़हल के पौधे को इस समय ग्रो कर सकते हैं। इसे 365 दिन खिलने वाले फूल के पौधे के रूप में जाना जाता है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितंबर माह में गुड़हल के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 15×15, 18×15 या 18×18 इंच
  • लगाने का तरीका – डायरेक्ट सोइंग/ सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – गुड़हल के बीजों को गमले या ग्रो बैग में ½ इंच गहराई में लगायें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – प्लांटिंग के लगभग 6-12 महीनों में इस पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – हिबिस्कस फ्लावर प्लांट में वैरायटी के आधार पर लाल, गुलाबी, नारंगी, सफेद रंगों के फूल खिलते हैं।

अच्छी क्वालिटी के ग्रो बैग व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

पिटुनिया – Petunia Flower Plant To Grow In September In Hindi

पिटुनिया - Petunia Flower Plant To Grow In September In Hindi

पिटूनिया हैंगिंग बास्केट में लगाने के लिए सबसे अच्छा फूल है, जिसे पूरे साल किसी भी मौसम में आसानी से लगा सकते हैं, लेकिन सितंबर के माह की नम जलवायु इस पौधे के लिए सबसे अधिक अनुकूल होती है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितम्बर माह में पिटूनिया के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 12×12, या 15×15, 15×12 इंच
  • लगाने का तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – सीडलिंग ट्रे के खानों में भरे पॉटिंग मिक्स में पिटुनिया के बीजों को ¼ इंच गहराई में लगायें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – बीज लगाने के लगभग 8-12 सप्ताह बाद पेटूनिया फ्लावर प्लांट में फूल खिलते हैं।
  • फूलों का रंग – इस पौधे में नीले, बैंगनी, लाल, सफ़ेद, नारंगी और पीले रंग के फूल खिलते हैं।

(यह भी जानें: बारिश के मौसम में फूलों की देखभाल कैसे करें…)

गेंदा – Marigold September Growing Flower In Hindi

गेंदा – Marigold September Growing Flower In Hindi

गेंदा एक ऐसा फूल का पौधा है, जिसे साल भर किसी भी मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन सितम्बर के महीने में लगाने से इसमें फूलों की पैदावार अच्छी होती है। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितम्बर माह में गेंदा के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 12×12, या 15×15, 15×12 इंच
  • लगाने का तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – गेंदा के बीजों को उगाने के लिए उन्हें सबसे पहले सीडलिंग ट्रे में 1/8 इंच गहराई में बोयें और फिर 20-25 दिनों के बाद तैयार सीडलिंग को ग्रो बैग या गमले में ट्रांसप्लांट कर दें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – प्लांटिंग के लगभग 2 महीने बाद ही गेंदे के पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – गेंदे के फूल लाल, पीले, नारंगी आदि कलर के होते हैं।

(यह भी जानें: सजावट के लिए ही नहीं, खाने के काम भी आते हैं ये फूल...)

अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

एस्टर – Aster Flowering Plant To Grow In September In Hindi

एस्टर – Aster Flowering Plant To Grow In September In Hindi

यदि आप सितम्बर के महीने में अपने टेरेस गार्डन में एक ऐसे पौधे को लगाना चाहते हैं, जो फायदेमंद पोलीनेटर्स जैसे तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करता हो, तो इसके लिए आप इस समय एस्टर फूल के पौधे को ग्रो कर सकते हैं। आप नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर सितंबर माह में एस्टर के पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं:

  • गमले या ग्रो बैग की साइज – 12×12, या 15×15 इंच
  • लगाने का तरीका – सीडलिंग ट्रांसप्लांट मेथड
  • बीज लगाने की विधि – सीडलिंग ट्रे में एस्टर के बीजों को एक इंच गहराई में लगायें।
  • फूल खिलने में लगने वाला समय – प्लांटिंग के लगभग 3-4 महीने बाद एस्टर के पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
  • फूलों का रंग – एस्टर पौधे में नीले, बैंगनी और गुलाबी रंग के फूल खिलते हैं।

फूलों के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

फ्लावर सीडलिंग तैयार करने के लिए पॉटिंग मिक्स कैसे बनाएं – Potting Mix To Grow September Flower From Seeds In Hindi

फ्लावर सीडलिंग तैयार करने के लिए पॉटिंग मिक्स कैसे बनाएं - Potting Mix To Grow September Flower From Seeds In Hindi

कुछ फूल के पौधों जैसे गेंदा, पिटुनिया, डहेलिया आदि को उगाने के लिए पहले उनकी सीडलिंग या नर्सरी तैयार की जाती है, फिर उसके बाद प्रॉपर साइज के गमले या ग्रो बैग में उन्हें Transplant किया जाता है। आइये जानते हैं सितंबर फ्लावर प्लांट्स सीड्स को लगाने के लिए बेस्ट पॉटिंग मिक्स तैयार करने की विधि:

कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और परलाईट इन तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर लें और फिर इसे सीडलिंग ट्रे के खानों में भरकर फूलों के बीज लगाएं।

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

सीडलिंग ट्रांसप्लांट करने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें – How To Prepare Soil For Transplanting Seedling In September In Hindi

फूलों को उगाने के लिए तैयार की जाने वाली मिट्टी मे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिए, जिससे पौधों की ग्रोथ अच्छे से हो सके। इस मिट्टी में डायरेक्ट मेथड से उगाये जाने वाले फूलों के बीजों को लगाया जाता है या सीडलिंग को ट्रांसप्लांट किया जाता है। आइये जानते हैं फूलों के पौधे लगाने के लिए मिट्टी तैयार करने की विधि:

इन सभी सामग्रियों को मिलाकर बेस्ट पॉटिंग सोईल तैयार की जा सकती हैं, जिसमें फूलों के पौधे लगाये जा सकते हैं। आप organicbazar.net साईट से फूल के पौधों को लगाने के लिए तैयार किये गए रेडी टू यूज पॉटिंग मिक्स को भी खरीद सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है:

इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान गए होगें कि, सर्दियों में खिलने वाले फूल के पौधे कौन से हैं, जिहें सितम्बर के महीने में लगाया जाता है। यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो या इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके कोई सवाल या सुझाव हों, तो उन्हें कमेन्ट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *