अगस्त के महीने में लगाए जाने वाले फूल के पौधे – Flowers To Be Planted In August Month In Hindi

फूल, गार्डन की सुन्दरता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सुन्दरता के साथ पोलिनेटर्स को भी आकर्षित करने में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है। यदि आप बरसात के समय में या अगस्त के महीने में अपना होम गार्डन तैयार करने जा रहे हैं और उस गार्डन में आप सुन्दर और खुशबूदार फूलों को उगाना चाहते हैं, तो आप बारहमासी फूलों की अपेक्षा मौसमी फूलों से अपने गार्डन को कम समय में बेहतरीन बना सकते हैं। यदि आप अगस्त के महीने में फूल वाले पौधे लगाकर शुरुआती ठंड के मौसम में फूलों से महकता हुआ गार्डन देखना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए फूलों के बीजों को अगस्त के महीने में लगा सकते हैं। मानसून के दौरान अगस्त माह में लगाए जाने फूल कौन-कौन से हैं, अगस्त में उगने वाले फ्लावर प्लांट्स के नाम और उगाने से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

अगस्त में लगाए जाने वाले फूलों के नाम Flowers to plant In August Month In India In Hindi

आइए जानते हैं, अगस्त के महीने में उगने वाले फूल के पौधे कौन-कौन से हैं, जिन्हें आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में आसानी से ग्रो कर सकते हैं। अगस्त माह में लगने वाले फ्लावर प्लांट्स निम्न हैं, जैसे:-

अगस्त में लगने वाले फूल
बीज अंकुरण तापमान
बीज कहाँ से खरीदें
गेंदा (Marigold)
18-30°C
गुलदाउदी (Chrysanthemum)
21-27°C
स्नैपड्रैगन फूल (Snapdragon or Antirrhinum)
12-24°C
सीडम (Sedum)
15-22°C
यहाँ से खरीदें
पैन्सी (Pansy)
15-25°C
नेमेशिया फ्लावर प्लांट (Nemesia)
15-22°C
सेलोसिया (Celosia)
18-30°C
एस्टर (Aster)
15-25°C
पोलीएन्थस फूल (polyanthus flower)
18-26°C
यहाँ से खरीदें
निगेला (Nigella plant)
12-21°C
यहाँ से खरीदें
हाइड्रेंजिया (hydrangea)
20-25°C
यहाँ से खरीदें
स्वीट एलाइसम (Sweet Alyssum)
10-26°C
ज़ीनिया (Zinnia)
21-29°C
डहेलिया (Dahlia)
18-25°C
सूरज मुखी (Sunflower)
21-29°C
कॉसमॉस (Cosmos)
16-21°C
साल्विया (Salvia)
18-25°C
लिली फ्लावर (Lily)
18-22°C
यहाँ से खरीदें
कॉर्नफ्लावर या नीलकूपी (Cornflower)
15-25°C
लार्कसपूर प्लांट (Larkspur or Delphinium)
15-20°C
फॉक्सग्लोव (Foxglove)
15-21°C
यहाँ से खरीदें
बालसम (Balsam flower)
20-30°C
पोर्टुलाका (Portulaca)
24-29°C
क्लियोम स्पिनोसा (Cleome Spinosa)
20-30°C
पॉपी या पोस्ता फूल (poppy flower)
15-20°C
एल्स्ट्रोमीरिया फ्लावर (Alstroemeria)
10-20°C
यहाँ से खरीदें
गेलार्डिया एरिस्टाटा (Gaillardia Aristata)
18-30°C

अगस्त में तेजी से बढ़ने वाले टॉप 10 फूल के पौधे – Top 10 Flower Plants Grow In August In Hindi

आप अपने होम गार्डन या टेरेस गार्डन में बरसात के मौसम या अगस्त के महीने में निम्न फ्लावर प्लांट उगाकर अपने गार्डन को बेहतरीन बना सकते है:-

गेंदा – Marigold Flower Plant Is Grow Best In August In Hindi

गेंदा - Marigold Flower Plant Is Grow Best In August In Hindi

गेंदा (marigold), वार्षिक फूल का पौधा है, जिसमें पीले, नारंगी आदि रंग के सुंदर फूल खिलते हैं। आप गेंदा के पौधों को 12 x 12, 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई) के गमले या ग्रो बैग में (बरसात के मौसम या अगस्त माह) आसानी से उगा सकते हैं। मैरीगोल्ड फ्लावर प्लांट एक मध्यम तापमान वाला पौधा है, जो पूर्ण सूर्य प्रकाश में ग्रो करता है, हालांकि यह पौधा आंशिक छाया में भी बढ़ सकता है। गेंदा के पौधे में अधिक फूल खिलने के लिए 18 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान बेस्ट होता है, हालांकि यह पौधा 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान को भी सहन कर सकता है।

(यह भी जानें: घर के अंदर नहीं आती धूप, तो लगाएं यह फूलों के पौधे…)

गेंदा उगाने के लिए पॉट या ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए गए “Add To Cart” बटन पर क्लिक करें:

सेलोसिया फ्लावर प्लांट – Celosia Flower Plant Grow In August Month In Hindi

सेलोसिया फ्लावर प्लांट – Celosia Flower Plant Grow In August Month In Hindi

सिलोसिया अर्थात् सेलोसिया को कॉक्सकॉम्ब के नाम से भी जाना जाता है, जो कि ऐमारैंथेसी (Amaranthaceae) परिवार का वार्षिक फूल वाला पौधा है, हालांकि कई जगह इसे बारहमासी रूप में भी उगाया जाता है। आप सेलोसिया फूल के पौधे को अगस्त महीने में आंशिक या पूर्ण सूर्य प्रकाश वाले स्थान पर लगा सकते हैं। यह एक मध्यम तापमान वाला पौधा है, जो 18-30 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान होने पर अच्छी तरह से वृद्धि करता है।

कॉक्सकॉम्ब फूल के लिए गमले का साइज – 12 x 12, 15 x 1518 x 18 इंच (W*H)

कॉसमॉस फ्लावर – Growing Best In August Cosmos Flower Plant In Hindi

कॉसमॉस फ्लावर – Growing Best In August Cosmos Flower Plant In Hindi

कॉसमॉस, एस्टरेसिया (Asteraceae) फैमिली का वार्षिक फूल वाला पौधा है, जिसमें रंगीन डेज़ी जैसे फूल खिलते हैं। कॉसमॉस मध्यम तापमान वाला पौधा है, जिसके अंकुर हल्की ठण्ड को सहन कर सकते हैं, लेकिन अधिक ठंड पड़ने पर पौधा मर सकता है, अतः अधिक ठंड की स्थिति में पौधे को घर के अंदर रख लें। अगस्त के महीने में कॉसमॉस के पौधे को पूर्ण सूर्य प्रकाश में टेरेस गार्डन के पॉट या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी ग्रोथ करता है।

फूल उगाने के लिए गमले का आकार –

  1. 9 x 9 Inch (W*H)
  2. 12 x 12 Inch (W*H)
  3. 15 x 12 Inch (W*H)

(यह भी जानें: बरसात में कटिंग से लगाए जाने वाले सुंदर फूलों के पौधे…)

साल्विया – Salvia Flower Plant Best Grown To Be August In Hindi

साल्विया फूल का पौधा – Salvia Flower Plant best grown to be august in hindi

साल्विया, जिसे ऋषि पौधे के नाम से भी जाना जाता है और इस फ्लावर प्लांट को हर्ब्स के तौर पर भी ग्रो किया जाता है। आप साल्विया के बीजों को अगस्त के महीने में 8 इंच के गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। यह फ्लावर प्लांट पूर्ण सूर्य के प्रकाश में 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से उगता है। यह पौधा बरसात के मौसम अर्थात् अगस्त के महीने में आपके गार्डन में उगाने के लिए एक बेहतर फूल का पौधा है।

ग्रो बैग का साइज:-

  1. 12 x 12 Inch (W*H)
  2. 15 x 15 Inch (W*H)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

बालसम – Balsam Flower Plant Is Growing Best In August Month In Hindi

बालसम – Balsam Flower Plant Is Growing Best In August In Hindi

बालसम फूल के पौधे का वानस्पतिक नाम इम्पेतिन्स बालसमिना (Impatiens Balsamina) है, जिसे होम गार्डन में वार्षिक रूप से ग्रो किया जाता है। बालसम फूल के पौधे ठंड के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं, जिसके कारण इसे ठंडे क्षेत्रों में उगाना मुश्किल होता है, अतः आप अगस्त के महीने में इस आकर्षक व सुंदर फूल के पौधे को मध्यम गर्म तापमान में अच्छी तरह से ग्रो कर सकते हैं। बालसम फूल के पौधे को आप अपने टेरेस गार्डन या होम गार्डन में आंशिक छाया वाले स्थान पर 12 x 12 इंच गमले में लगा सकते हैं। बालसम फ्लावर प्लांट में अधिक फूल खिलने के लिए 20-30 डिग्री सेल्सियस का तापमान बेस्ट है।

(यह भी जानें: सजावट के लिए ही नहीं, खाने के काम भी आते हैं यह फूल…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

सूरजमुखी – Growing Sunflower Plant In August In Hindi

सूरजमुखी – Growing Plant In August Sunflower In Hindi

सूरजमुखी (sunflower) वार्षिक फूल वाला पौधा है, जिसमें कई रंगों के सुंदर व मनमोहक फूल खिलते हैं। आप कम देखभाल के साथ इस फ्लावर प्लांट को अगस्त के महीने में आसानी से उगा सकते हैं। सूरजमुखी के पौधे पूर्ण सूर्य के प्रकाश में 21 से 29 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से ग्रो करते हैं। इस पौधे को लगाने के लिए अगस्त माह सबसे अच्छा होता है।

पौधा उगाने के लिए गमले का आकार –

  1. 15 x 15 Inch (W*H)
  2. 18 x 18 Inch (W*H)

आवश्यक चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

पोर्टुलाका – Portulaca Flower Plant Is Grow In August Month In Hindi

पोर्टुलाका - Portulaca Flower Plant Is Grow In August Month In Hindi

पोर्टुलाका ग्रान्डीफ्लोरा, जिसे मॉस-रोज़ पर्सलेन (Moss-Rose Purslane) भी कहा जाता है, यह एक सजावटी उद्यान पौधा है, जिसे अगस्त के महीने में लगाना सबसे अच्छा होता है। पोर्टुलाका मध्यम गर्म तापमान वाला पौधा है, हालांकि यह पौधा अधिक गर्म तापमान को भी सहन कर सकता है। आप इस सुंदर फूल के पौधे को लम्बाई की अपेक्षा अधिक चौड़े पॉट या घर की बालकनी में वाल हैंगिंग पॉट में लगा सकते हैं। पोर्टुलाका पौधे को अच्छी तरह से बढ़ने और पौधे में अधिक फूल खिलने के लिए पूर्ण सूर्य प्रकाश के साथ -साथ, 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है।

नोट – यह पौधा 5 डिग्री सेल्सियस या इससे कम तापमान को सहन नहीं कर पाता है, जिसके परिणामस्वरूप पौधा मर सकता है या फूल कम खिल सकते हैं।

ग्रो बैग साइज –

(यह भी जानें: फ्लावर प्लांट प्रूनिंग क्या है, यह कब और कैसे करें…)

पैन्सी फ्लावर – Pansy Flower Plant Is Grow In August In Hindi

पैन्सी फ्लावर – Pansy Flower Plant Is Grow Best In August In Hindi

पैन्सी के रंग बिरंगे आकर्षक दिखने वाले फूल आपके गार्डन को सुन्दर और आकर्षक बनाते हैं। पैन्सी का पौधा द्विवार्षिक या अल्पकालिक बारहमासी हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में इसे वार्षिक रूप से उगाया जाता है। आप अगस्त माह में इस पौधे को पूर्ण सूर्य के प्रकाश या आंशिक छाया वाले स्थान पर 10 से 12 इंच की लम्बाई व चौड़ाई वाले पॉट में लगा सकते हैं। पैन्सी का पौधा कम तापमान वाला पौधा है, जिसमें अधिक फ्लावरिंग के लिए 10 से 18 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा होता है। अगस्त माह में उगाया जाने वाला पैन्सी फूल का पौधा आपके टेरेस गार्डन या होम गार्डन के लिए एक बेहतर विकल्प है।

(यह भी जानें: बारिश के मौसम में फूलों की देखभाल कैसे करें…)

फ्लावर सीड खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

डहेलिया – Best Growing In August Dahlia Flower Plant In Hindi

डहेलिया – Best Growing In August Dahlia Flower Plant In Hindi

डहेलिया बारहमासी फूल का पौधा है, जिसमें लंबे समय तक सुंदर व मनमोहक फूल खिलते हैं। यह एक मध्यम तापमान वाला प्लांट है, जिसे अगस्त माह में आसानी से उगाया जा सकता है। डहेलिया के पौधे लगे गमले को ऐसे स्थान पर रखें, जहां इसे रोजाना 5 से 6 घंटे की धूप प्राप्त हो सके। डहेलिया के पौधे को अच्छी तरह से बढ़ने व फूल खिलने के लिए 20 से 22 डिग्री सेल्सियस का तापमान बेस्ट होता है, लेकिन लम्बे समय तक गर्म या 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान, पौधे की वृद्धि को प्रभावित कर सकता है।

पॉट साइज –

  1. 12 x 12 Inch (W*H)
  2. 15 x 12 Inch (W*H)

(यह भी जानें: बेस्ट फ्लावरिंग हेज प्लांट्स…)

जीनिया – Zinnia Flower Plant Is Growing Best In August In Hindi

जीनिया – Zinnia Flower Plant Is Growing Best In August In Hindi

जीनिया के पौधे में वार्षिक रूप से रंग-बिरंगे आकर्षक व सुंदर फूल खिलते हैं। यह पौधा मध्यम गर्म तापमान में अच्छी तरह ग्रो करता है, इसलिए अगस्त माह इस फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए बेस्ट है। आपके गार्डन में यह पौधा कम से कम 12 इंच की गहराई और 14 इंच चौड़ाई वाले पॉट में आसानी से लगाया जा सकता है। जीनिया का पौधा पूर्ण सूर्य के प्रकाश के साथ 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान होने पर अच्छी तरह ग्रो करता है, लेकिन 18 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर इस पौधे की वृद्धि रुक सकती है। इसके अलावा अगर आप ठंडे क्षेत्र में रहते हैं, तो इस पौधे को ठंड से बचाने के लिए घर के अंदर रख लें।

अच्छी क्वालिटी के सीड खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, अगस्त माह में उगाए जाने वाले फूल कौन-कौन से हैं? जिन्हें आप अपने गार्डन या बालकनी में लगा सकते हैं। आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल व सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *