15 बेस्ट हैंगिंग बास्केट फ्लावर प्लांट – 15 flowers for hanging basket or hanging pot in Hindi

घर को सुन्दर बनाने के लिए हैंगिंग पॉट्स में फूल लगाने का आईडिया सबसे अच्छा है, लेकिन जब हम फूल लगाने का विचार करते है, तो हम कंफ्यूज हो जाते है कि हैंगिंग बास्केट में कौन सा फूल लगाएं, जिससे घर खूबसूरत दिखे, तो हम इस आर्टिकल में आपको कुछ बेस्ट हैंगिंग फ्लावर (hanging flowers) प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर की बालकनी, टेरेस या कहीं भी हैंगिंग पॉट्स में लगा सकते है। आइये जानते हैं हैंगिंग बास्केट के लिए खूबसूरत फूल के पौधे के बारे में।

हैंगिंग पॉट्स में लगाने वाले फूल – Flowers plants to grow in a hanging basket in Hindi

तो आइए हम 15 ऐसे फूलों के बारे में जानते है, जिन्हें आप आसानी से घर के अन्दर या घर के बाहर हैंगिंग पॉट्स में लगा सकते हैं।

  1. ब्लू बकोपा – Blue Bacopa plant in Hindi

ब्लू बकोपा फूल वाले पौधे को सबसे आसानी से हैंगिंग पॉट में लगाया जा सकता है, इस फूल वाले पौधे में नमी बनाएं रखें। बकोपा अत्यधिक गर्मी के दौरान खिलता नहीं है, इसलिए इसे इंडोर या हल्की धूप वाले स्थान में भी उगाया जा सकता है।

  1. वर्बेना – Verbena in Hindi

वर्बेना लटकने वाले गमलों में लगाया जाने वाला एक बेहतरीन फूल का पौधा है, जिसकी 250 से भी ज्यादा किस्में होती है। यह फूल का पौधा तितली को आकर्षित करता है।वर्बेना के पौधे को हर दिन 8 से 10 घंटे की धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है।

(और पढ़ें: पूरी गर्मियों में आपके गार्डन की शान बढ़ाएंगे यह फूल…)

  1. हैंगिंग फ्यूशिया – Hanging Fuchsia in Hindi

हैंगिंग फ्यूशिया - Hanging Fuchsia in Hindi

फ्यूशिया फूल के पौधे चिड़ियों को आकर्षित करते है, इसके फूल आकार में असामान्य और बेहद नाजुक होते हैं। फ्यूशिया के पौधे को ग्रो करने के लिए सही मात्रा में प्रकाश और थोड़ी धूप वाली जगह की जरूरत होती है। फ्यूशिया पौधे की जड़ को सड़ने से रोकने के लिए अधिक पानी नहीं देना चाहिए।

  1. आइवी जेरेनियम – Ivy Geranium in Hindi

आइवी जेरेनियम - Ivy Geranium in Hindi

आइवी जेरेनियम का पौधा गर्म और धूप वाली जगहों के लिए बहुत अच्छा होता है, आप इन्हें घर के अन्दर या घर के बाहर हैंगिंग पॉट में आसानी से लगा सकते है।

  1. लोबेलिआ – Lobelia in Hindi

लोबेलिआ - Lobelia in Hindi

लोबेलिआ का फूल गहरे नीले रंगों का होता है, जो दिखने में बहुत सुन्दर लगता है। लोबेलिआ के पौधे को आप ठंडी जलवायु और छाया में उगा सकते हैं।

  1. बेगोनिया बोलिविएन्सिस – Begonia Boliviensis in Hindi

बेगोनिया बोलिविएन्सिस - Begonia Boliviensis in Hindi

बेगोनिया का फूल लाल और नारंगी रंग का होता है और पत्ते एंजेल विंग शेप्ड (angel-wing-shaped) के होते है। इस पौधे को हैंगिंग पॉट में लगाकर धूप में या छाया वाली जगह में लटका सकते हैं।

  1. स्केवोला एमुला – Scaevola Aemula “Blue Wonder” in Hindi

स्केवोला एमुला (ब्लू वंडर) पौधे का फूल नीले रंग का और पंखे के आकार का होता है, इसलिए इसे फेन फ्लावर के रूप में जाना जाता है। आप ब्लू वंडर के पौधे को घर के अन्दर या बाहर कहीं भी हैंगिंग पॉट में लगा सकते हैं, ये आपके घर को खुशबूदार और सुन्दर बनाता है।

  1. ब्लैक-आइड सुसान वाइन – Black-Eyed Susan Vine in Hindi

ब्लैक-आइड सुसान वाइन बहुत रंगीन और तेज़ी से बढ़ने वाले फूलों में से एक है, इन्हें घर पर हैंगिंग पॉट में लगाने का विचार सबसे अच्छा है।

  1. पिटूनिया – Petunia in Hindi

पिटूनिया - Petunia in Hindi

पिटूनिया का फूल अनेक रंगों का हो सकता है और यह पौधा घरों में चिड़ियों और तितलियों को आकर्षित करेगा। पेटुनिया फ्लावर शाम के समय बहुत ज्यादा सुगंधित होता है, इसे हैंगिंग पॉट में लगाने का सुझाव सबसे अच्छा है।

  1. ऑक्सालिस ट्राएंगुलरिस – Oxalis Triangularis in Hindi

ऑक्सालिस ट्राएंगुलरिस - Oxalis Triangularis in Hindi

यह एक रंगीन हैंगिंग पॉट्स में लगाये जाने वाला पौधा है, जो बिल्लियों और कुत्तों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे आप उनसे दूर किसी हैंगिंग पॉट में लगाएं। इस पौधे की पत्तियाँ दिन में खुलती हैं और रात में बंद हो जाती हैं।

  1. स्वीट एलिसम – Sweet Alyssum in Hindi

स्वीट एलिसम सफ़ेद रंग के फूलों वाला पौधा, जिसके फूलों में शहद की तेज गंध होती है, जो तितलियों और मधुमक्खियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। स्वीट एलिसम को हल्के गर्म वातावरण में घर पर हैंगिंग पॉट में लगाना बहुत आसान है।

(और पढ़ें: सुगंधित फूलों और पौधों से महकाएं अपना गार्डन….)

  1. पैन्सी – Pansies in Hindi

पैन्सी के पौधे के फूल मखमली होते है, जो नीले, पीले और सफेद आदि रंगों में खिलते हैं। ये नम और ठंडी जलवायु में तथा उपजाऊ मिट्टी में सबसे अच्छी तरह उगते हैं। इस फूल वाले पौधे को भी आप घर पर हैंगिंग पॉट्स में आसानी से लगा सकते हैं।

  1. डायस्किया – Diascia in Hindi

डायस्किया - Diascia in Hindi

डायस्किया के पौधे का फूल गुलाबी, सफेद, मूंगा, नारंगी, लाल और बेर रंग (Plum color) का होता है, इसे अच्छी तरह से खिलने के लिए पूर्ण सूर्यप्रकाश या आंशिक छाया और कूलर तापमान की आवश्यकता होती है। डायस्किया का पौधा हैंगिंग पॉट्स में लगाने के लिए बहुत आसान है, इसकी लम्बाई 6 से 12 इंच तक हो सकती हैं।

  1. मिलियन बेल्स – Million Bells (Calibrachoa) in Hindi

मिलियन बेल्स - Million Bells (Calibrachoa) in Hindi

मिलियन बेल (Calibrachoa) आकर्षक दिखने वाला पौधा है, जिसे लगभग सभी गार्डन में उगाया जाना चाहिए। इसके बेल जैसे दिखने वाले फूल इसे हैंगिंग पॉट्स के लिए सबसे अच्छे फूलों में से एक बनाते हैं।

  1. पैलार्गोनियम – Pelargonium in Hindi

 

पैलार्गोनियम - Pelargonium in Hindi

पेलार्गोनियम एक जड़ी बूटी वाला पौधा है, जिसे जेरेनियम (Geraniums) के नाम से भी जाना जाता है। पेलार्गोनियम को ज्यादा धूप की ज़रूरत होती है या मीडियम धूप में भी इसे हैंगिंग पॉट में लगाना आसान है।

(और पढ़ें: कम देखभाल वाले बेस्ट आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स….)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *