सर्दियों के समय पॉट में लगाई जाने वाली सब्जियां – Best Winter Season Vegetables You Can Grow In Pot In Hindi

ठंड के समय ताज़ी और केमिकल फ्री सब्जियों को खाने की बात ही कुछ ओर होती है। विंटर वेजिटेबल स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी होती हैं, तो क्यों न आप अपने घर पर ही पॉट में आर्गेनिक तरीके से सब्जियां उगाएं, जिससे आपको ताज़ी और स्वादिष्ट सब्जियां तुरंत खाने को मिलें। सब्जियों को गमले या पॉट में उगाने का फायदा यह भी है, कि आप बहुत सी अलग-अलग सब्जी के पौधों को कम जगह में उगा सकते हैं, लेकिन किसी भी सब्जी को लगाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए, कि विंटर सीजन या सर्दी में गमले में उगने वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें, जिसमें आप जानेंगे कि सर्दी के मौसम में गमले में उगाई जाने वाली बेस्ट सब्जियों के नाम तथा इन सब्जी को कैसे उगाया जाता है।

सर्दियों में गमले में उगाई जाने वाली बेस्ट सब्जियां – Best Vegetables To Grow In Pot In Winter In Hindi

सर्दियों के समय पॉट या गमले में लगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियां निम्न हैं, जिनके बीजों को आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर के महीने में लगा सकते हैं:-

  1. गाजर (Carrot)
  2. शिमला मिर्च (Bell Pepper)
  3. पालक (Spinach)
  4. टमाटर (Tomato)
  5. अदरक (Ginger)
  6. पत्तागोभी (Cabbage)
  7. बीन्स (Common Beans)
  8. प्याज (Onion)
  9. मटर (Peas)
  10. लहसुन (Garlic)
  11. आलू (Potato)
  12. मूली (Radish)
  13. फूलगोभी (Cauliflower)
  14. माइक्रोग्रीन्स (Micro greens)
  15. मस्टर्ड ग्रीन या सरसों का साग (Mustard Green)
  16. चार्ड (Chard)
  17. केल (Kale)
  18. सलाद पत्ता (Lettuce)

(यह भी जानें: पेपर टॉवल या मिट्टी, किसमे है बीज अंकुरित करना आसान….)

बेस्ट ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गाजर – Carrot Best Winter Vegetable To Grow In Pot In Hindi

गाजर - Carrot Best Winter Vegetable To Grow In Pot In Hindi

गाजर सर्दियों में उगने वाली लोकप्रिय सब्जी है, जो बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। इस पौधे का खाने योग्य भाग इसकी जड़ होती है, जो स्वाद में मीठी होती है। गाजर को पॉट में लगाने के लिए आपको निम्न जानकरी होनी आवश्यक है:-

  • पॉट साइ12 X 12 इंच, 15 X 12 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – डायरेक्ट सीड सोइंग मेथड
  • ग्रोइंग तापमान – 15 से 20 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – 50 से 80 दिन

(यह भी जानें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग….)

मटर – Winter Vegetable Peas Easily To Grow In Pot In Hindi

मटर - Winter Vegetable Peas Easily To Grow In Pot In Hindi

हरा मटर सर्दियों के मौसम की लोकप्रिय बेल वाली सब्जी है,जिसे पॉट या गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। इस सब्जी का खाने योग्य हिस्सा इसके बीज होते हैं, जो विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सर्दी के सीजन में गमले में मटर के पौधे को उगाने के लिए आवश्यक जानकारी निम्न है:-

  • पॉट साइज – 24 X 12 इंच, 15 X 12 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – डायरेक्ट सीड सोइंग मेथड
  • ग्रोइंग तापमान – 13 से 21°C
  • हार्वेस्टिंग टाइम – 60 से 70 दिन

(यह भी जानें: तेजी से बढ़ने वाली इन 10 सब्जियों को लगाएं अपने घर….)

शिमला मिर्च – Winter Bell Pepper Best Grow In Pot In Hindi

शिमला मिर्च - Winter Bell Pepper Best Grow In Pot In Hindi

लाल, पीले, हरे और नारंगी रंग की कई किस्मों में आने वाली शिमला मिर्च, सर्दियों के समय गमले या पॉट में उगने वाली बेस्ट वेजिटेबल है। शिमला मिर्च भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ उसकी सुन्दरता बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी है। घर पर शिमला मिर्च का पौधा उगाने सम्बंधित जानकारी निम्न है:-

(यह भी जानें: घर पर मसाले के पौधे कैसे उगाएं….)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

अदरक – Ginger Is Best Potted Vegetable In Winter In Hindi

अदरक - Ginger Is Best Potted Vegetable In Winter In Hindi

अधिकतम व्यंजनों में उपयोग किया जाने वाला अदरक स्वाद में तीखा और चटपटा होता है। इस पौधे का जड़ वाला हिस्सा खाने योग्य होता है। भोजन में अतिरिक्त स्वाद लाने वाली, इस सब्जी को आप सर्दियों के समय गमले में उगा सकते हैं। अदरक को पॉट में लगाने के लिए निम्न जानकारी होना आवश्यक है:-

  • पॉट साइज – 15 X 12 इंच (W X H), 18 X 9 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – अदरक को कंद की कटिंग द्वारा उगाया जाता है।
  • ग्रोइंग तापमान – 20 से 25 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – 8 से 10 माह

(यह भी जानें: जड़ वाली सब्जियों के नाम और उगाने से सम्बंधित जानकारी….)

बीन्स – Common Beans Best Grow In Pot In Winter In Hindi

बीन्स - Common Beans Best Grow In Pot In Winter In Hindi

बीन्स सर्दियों में उगाई जाने वाली सब्जी है, जिसे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा बेल के रूप बढ़ता है तथा इनमें बीन्स फली के रूप में लगती हैं। आप घर पर इस सब्जी की बेल को सहारा देकर आसानी से ग्रो कर सकते हैं। बीन्स को घर पर गमले या पॉट में उगाने के लिए निम्न जानकारी होनी चाहिए:-

  • पॉट साइज – 15 X 15 इंच, 15 x 18 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – डायरेक्ट सीड सोइंग मेथड
  • ग्रोइंग तापमान – 21 से 26 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – 45 से 65 दिन

(यह भी जानें: बेल वाली सब्जियों में लगने वाले कीट और रोग एवं बचाव के तरीके….)

प्याज – Onion Best Vegetable To Grow In Pot In Hindi

प्याज - Onion Best Vegetable To Grow In Pot In Hindi

प्याज या अनियन सर्दियों में उगने वाली बेस्ट वेजिटेबल है। इस पौधे के बल्व को सलाद के रूप में कच्चा तथा भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। प्याज को कंटेनरों में उगाने के लिए निम्न जानकारी होनी चाहिए:-

  • बीज लगाने का समय – सितंबर से दिसंबर माह
  • पॉट साइज – 18 X 9 इंच, 24 X 9 इंच, 24 x 12 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – सीडलिंग ट्रांसप्लांट विधि या बल्ब द्वारा
  • ग्रोइंग तापमान – 12 से 23 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – बीज द्वारा- 65 से 100 दिन, बल्ब द्वारा- 2 महीने

(यह भी जानें: रेज्ड बेड में उगाई जाने वाली सब्जियां और ग्रोइंग टिप्स….)

सब्जी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

लहसुन – Best Potted Vegetable Garlic Grow In Winter In Hindi

लहसुन - Best Potted Vegetable Garlic Grow In Winter In Hindi

भोजन में तीक्ष्ण स्वाद लाने वाली सब्जी लहसुन विंटर सीजन के समय पॉट में लगाने के लिए अच्छा विकल्प है। इस पौधे का तना तथा पत्तियां दोनों खाने योग्य होती हैं। सर्दियों में लहसुन के पौधे को घर पर उगाने के लिए निम्न जानकारी होना आवश्यक है:-

  • पॉट साइज – 18 X 6 इंच (W X H), 24 X 6 इंच (W X H) 
  • ग्रोइंग मेथड – बल्व द्वारा और बीज द्वारा
  • ग्रोइंग तापमान – 0 से 15 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – बल्ब द्वारा- 90 दिन, बीज द्वारा- 8 से 9 महीने या उससे भी अधिक समय

(यह भी जानें: स्प्रिंग गार्डन के लिए सर्दियों में लगाए जाने वाले पौधे….)

मूली – Radish Vegetable Is Easily To Grow In Pot In Hindi

मूली - Radish Vegetable Is Easily To Grow In Pot In Hindi

मूली सर्दियों में लगाई जाने वाली बेस्ट वेजिटेबल है, जिसे अधिकतर लोग सलाद के रूप में कच्चा खाना पसंद करते हैं। मूली ताजा और स्वादिष्ट खाने के लिए आप अपने घर पर गमले में उगा सकते हैं, इस पौधे को उगाने सम्बंधित जानकारी निम्न है:-

  • पॉट साइज – 12 X 12 इंच, 12 x 15 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – डायरेक्ट मेथड
  • ग्रोइंग तापमान – 10 से 21 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – 3 से 5 सप्ताह

(यह भी जानें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक….)

फूलगोभी – Cauliflower Vegetable To Grow In Winter In Hindi

फूलगोभी - Cauliflower Vegetable To Grow In Winter In Hindi

फूलगोभी एक ठंडे मौसम में उगने वाली सब्जी है, जो विटामिन्स तथा फाइबर से भरपूर होती है। इस सब्जी के पौधे मध्यम आकार के होते हैं, जिसे आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में आसानी से ग्रो कर सकते हैं। इस पौधे को उगाने के लिए कुछ जानकारी निम्न हैं:-

(यह भी जानें: सब्जियों के रोग और उनका नियंत्रण….)

वेजिटेबल्स सीड खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

हरी पत्तेदार सब्जियां – Green Leafy Vegetables Grow In Pot In Winter Season In Hindi

हरी पत्तेदार सब्जियां - Green Leafy Vegetables Grow In Pot In Winter Season In Hindi

सर्दियों के समय गमले में लगाई जाने वाली ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स के अंतर्गत निम्न सब्जियां आती हैं:-

  1. माइक्रोग्रीन्स (Micro greens)
  2. मस्टर्ड ग्रीन या सरसों का साग (Mustard Green)
  3. चार्ड (Chard)
  4. केल (Kale)
  5. सलाद पत्ता (Lettuce)
  6. पालक (Spinach)

इन विटामिन्स तथा पोषक तत्वों से भरपूर लीफी ग्रीन्स को सर्दियों के मौसम में गमले में उगाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं, इन हरी पत्तेदार सब्जियों को लगाने सम्बंधित जानकारी:-

  • पॉट साइज – 18 X 9 इंच (W X H), 24 X 9 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग मेथड – डायरेक्ट विधि
  • ग्रोइंग तापमान – 4 से 20 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग टाइम – जब पौधे की पत्तियां 5 इंच लम्बाई की हो जाएँ, तब आप इनकी कटाई कर सकते हैं।

(यह भी जानें: मानसून के बाद होम गार्डन की देखभाल कैसे करें….)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना, विंटर सीजन या सर्दी में गमले या पॉट में उगने वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं। उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख से सम्बन्धित आपके जो भी सवाल हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

बेस्ट ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *