टॉप 15 सलाद वाली पत्तेदार सब्जियां, जिन्हें घर पर उगाना है आसान – Top 15 Leafy Salad Vegetable Grow At Home In Hindi

लीफी सलाद वेजिटेबल या हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे लिए काफी फायदेमंद होती हैं और हम इन्हें अपने टेरिस गार्डन या होम गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि, पत्तेदार हरी सब्जियां बाजार में तो उपलब्ध होती हैं, लेकिन यह ताजी नहीं होती या फिर केमिकल युक्त होती हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल सलाद के रूप में करने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि, घर पर कौन सी हरी पत्तेदार सब्जियां या लीफी सलाद वेजिटेबल उगाएं, तो यह लेख आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है। गमले या गार्डन में उगने वाली सलाद वाली हरी पत्तेदार सब्जियां कौन-कौन सी हैं, हरी पत्तेदार सब्जियों के नाम तथा ग्रीन सलाद वेजिटेबल्स खाने से होने वाले फायदे जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

घर पर आसानी से उगाई जाने वाली 15 सलाद वेजिटेबल – 15 Green Salad Vegetables To Grow Easily At Home In Hindi

घर पर गमले या गार्डन की मिट्टी में आसानी से उगने वाली हरी पत्तेदार सलाद वाली सब्जियों के नाम निम्न हैं:

  1. अरुगुला का पौधा (Arugula)
  2. बटर हेड लेट्यूस (Butterhead Lettuce)
  3. क्रेस (Cress)
  4. एन्डिव (Endive)
  5. आइसबर्ग लेट्यूस (Iceberg Lettuce)
  6. रेडिचियो (Radicchio)
  7. मिज़ुना (Mizuna)
  8. सॉरेल (Sorrel)
  9. तत्सोई (Tatsoi)
  10. पत्ता गोभी (Cabbage)
  11. पालक (Spinach)
  12. कोलार्ड ग्रीन्स (Collard Green)
  13. केल (kale)
  14. सेलेरी (Celery)
  15. स्विस चार्ड (Swiss Chard)

अरुगुला सब्जी का पौधा – Arugula In Hindi

अरुगुला सब्जी का पौधा - Arugula In Hindi

अरुगुला एक ग्रीन सलाद वेजिटेबल प्लांट है, जिसके हरे रंग के पत्ते आकार में छोटे व चपटे होते हैं तथा यह पौधा विटामिन से भरपूर होता है। अरुगुला प्लांट्स के पत्तों का स्वाद चटपटा और तीखा होता है, जिनका इस्तेमाल पिज्जा जैसी डिश को गार्निश (Garnish) बनाने के लिए किया जाता है। इस हरी पत्तेदार सब्जी के पौधे को आप अपने घर पर गार्डन या गमले की मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं, इसके विकास के लिए गर्म तापमान और नमीयुक्त मिट्टी की आवश्यकता होती है। पॉटिंग मिट्टी खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

बटर हेड लेट्यूस – Butterhead Lettuce In Hindi

बटर हेड लेट्यूस - Butterhead Lettuce In Hindi

बटर हेड लेट्यूस एक बेस्ट सैलेड वेजिटेबल पौधा है, जिसकी बटर के समान कोमल पत्तियां सलाद के रूप में उपयोग की जाती हैं। बटर हेड लेट्यूस के पौधे में विटामिन, मिनरल, फाइबर व कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी लाभदायक होते हैं। आप 6-12 इंच के कंटेनर या ग्रो बैग में जैविक खाद युक्त मिट्टी तथा पानी की भरपूर मात्रा के साथ इस पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(यह भी जानें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

क्रेस वेजिटेबल प्लांट्स – Cress plant In Hindi

क्रेस वेजिटेबल प्लांट्स – Cress plant In Hindi

क्रेस, सलाद वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसके तने रेशेदार और छोटे हरे पत्ते होते हैं, जो इनके चटपटे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। क्रेस वेजीटेबल प्लांट के पत्ते और तने का उपयोग सलाद, नूडल डिश और स्प्रिंग पिज्जा में किया जाता है। कम कैलोरी वाले क्रेस के पत्तों में पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हमें कई प्रकार के रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। अगर आप इस पत्तेदार सलाद को घर में उगाना चाहते हैं, तो आप इसे गर्मी या शुरूआती ठण्ड के मौसम में कंटेनर या ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: गमलों में उगाई जाने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां…)

एन्डिव सब्जी का पौधा – Endive vegetable plant In Hindi

एन्डिव सब्जी का पौधा – Endive vegetable plant In Hindi

एन्डिव प्लांट्स के पत्ते मुलायम और स्वाद में थोड़े कड़वे होते हैं, इस पौधे में पोटैशियम, फाइबर और फोलेट पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। एन्डिव पौधे को अच्छे से ग्रो करने के लिए रोजाना 2 से 3 घंटे पूर्ण सूर्य प्रकाश की आवश्यकता होती है।

आइसबर्ग लेट्यूस – Iceberg Lettuce Plants In Hindi

आइसबर्ग लेट्यूस - Iceberg Lettuce Plants In Hindi

आइसबर्ग लेट्यूस अपने कुरकुरे स्वाद, पानीदार और ताज़ा होने के लिए जाना जाता है। इस पौधे में हल्के-हरे रंग के आकर में बड़े और कसे हुए पत्ते होते हैं, जिनका उपयोग वेज सलाद के रूप में किया जाता है। आइसबर्ग लेट्यूस विटामिन A से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप आइसबर्ग लेट्यूस को शुरूआती ठण्ड से वसंत (फरवरी-मार्च) के मौसम में अपने होम गार्डन या टेरिस गार्डन में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: घर पर लेटस (लेट्यूस) कैसे उगाएं…)

रेडिचियो वेजिटेबल प्लांट – Radicchio Vegetable In Hindi

रेडिचियो वेजिटेबल प्लांट – Radicchio Vegetable In Hindi

रेडिचियो सलाद वाली पत्तेदार सब्जी है, जिसके पत्तों का स्वाद मीठा होता है, हालांकि कभी-कभी कड़वा भी हो सकता है। आप रेडिचियो का इस्तेमाल सलाद तथा सब्जी के रूप में कर सकते हैं। रेडिचियो सब्जी के पत्तों में विटामिन K, एंटीऑक्सिडेंट तथा पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यह गर्म जलवायु वाला पौधा है, जिसे आप गमले या गार्डन की मिट्टी में शुरूआती वसंत (फरवरी-मार्च) के समय पूर्ण सूर्य प्रकाश वाले स्थान पर लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: पत्तेदार हरी सब्जियों को गमले में कैसे उगाएं…)

मिज़ुना सब्जी का पौधा – Mizuna Plant In Hindi

मिज़ुना सब्जी का पौधा – Mizuna Plant In Hindi

मिजुना सलाद वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे जापानी सरसों के नाम से भी जाना जाता है। मिजुना सलाद वाले पौधे की कम कैलोरी वाली पत्तियों में कई महत्वपूर्ण विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यह गर्म तापमान वाला पौधा है, जिसे घर पर गमले की नम मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है।

सॉरेल – Sorrel In Hindi

सॉरेल - Sorrel In Hindi

सॉरेल एक ग्रीन सलाद वेजिटेबल प्लांट है, जिसके पत्ते चमकीले हरे रंग के होते हैं, जिन्हें सलाद के रूप में खाया जाता है। सॉरेल के पत्ते स्वाद में तीखे और काफी हल्के होते हैं। सॉरेल सब्जी के पत्तों में विशेष रूप से विटामिन C उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो विभिन्न रोगों से शरीर की रक्षा करता है।

(यह भी जानें: गमले में सोरेल कैसे लगाएं…)

तत्सोई – Tatsoi In Hindi

तत्सोई - Tatsoi In Hindi

तत्सोई बेस्ट सलाद वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसकी पत्तियां हरी, छोटी और गोल आकार की होती हैं। तत्सोई सब्जी के पौधे की पत्तियों का स्वाद सरसों जैसा होता है। तत्सोई पौधे की पत्तियों में विटामिन A, C, बीटा-कैरोटीन, कैल्शियम, फोलेट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं। इस पौधे को जैविक खाद युक्त अतिरिक्त जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में आसानी उगाया जा सकता है।

पत्ता गोभी – Cabbage In Hindi

पत्ता गोभी - Cabbage In Hindi

पत्ता गोभी का इस्तेमाल सब्जी तथा सलाद के रूप में किया जाता है, इसके पत्तों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाए रखते हैं। कैबेज हरी पत्तेदार सब्जी को पानी से भरपूर और अधिक कार्बनिक पदार्थों ये युक्त मिट्टी में उगाया जा सकता है, लेकिन मिट्टी में जलभराव से बचना चाहिए।

(यह भी जानें: किस महीने में कौन सी सब्जी उगाएं…)

पालक – Spinach In Hindi

पालक – Spinach In Hindi

पालक बेस्ट सलाद वाली पत्तेदार सब्जी है, इस सब्जी की हरे रंग की पत्तियों में विटामिन, आयरन आदि पोषक तत्व तथा कैरोटीनॉयड (carotenoids) होते हैं, जो मुख्य रूप से आँखों की बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। पालक का उपयोग सब्जी के तौर पर तो करते ही हैं, साथ ही इसके स्वादिस्ट पत्तों को सलाद के रूप में भी खाया जाता है। कम तापमान पर पालक को कंटेनर में उगाना बहुत ही आसान है।

(यह भी जानें: सब्जियों के रोग और उनका नियंत्रण…)

कोलार्ड ग्रीन्स वेजिटेबल प्लांट – Collard Green Vegetable In Hindi

कोलार्ड ग्रीन्स वेजिटेबल प्लांट - Collard Green Vegetable In Hindi

कोलार्ड ग्रीन्स के हरे पत्ते विटामिन k का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। कोलार्ड ग्रीन्स के पौधे को कंटेनरों में आसानी से उगाया जा सकता है, साथ ही इसे अच्छे से ग्रो करने के लिए प्रतिदिन 6-8 घंटे सूर्य प्रकाश की जरूरत होती है, लेकिन गर्मी के मौसम में तेज धूप के दौरान पौधे को छाया में रख लेना चाहिए।

केल – kale In Hindi

केल - kale In Hindi

केल एक पसंदीदा ग्रीन सलाद वेजिटेबल प्लांट है, जिसके पत्तों का उपयोग भोजन में पोषण के लिए किया जाता है। इसके मोटे, गहरे हरे पत्ते विटामिन, खनिज और फाइबर से युक्त होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। आप केल की हरी पत्तेदार सब्जी को घर के अंदर या आउटडोर उगाकर पूरे साल ताजा स्वादिष्ट पत्तों का इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं। केल सब्जी का पौधा अप्रत्यक्ष सनलाइट तथा नमीयुक्त मिट्टी में अच्छी तरह से ग्रो करता है।

सेलेरी – Celery In Hindi

सेलेरी - Celery In Hindi

सेलेरी एक बेस्ट लीफ़ी वेजिटेबल सैलेड पौधा है, जिसके हरे रंग के पत्ते और डंठल काफी स्वादिस्ट होते हैं और इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। सेलेरी एक कम कैलोरी वाली लोकप्रिय सब्जी है, जिसे वजन को कम करने और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए खाया जाता है। पानी की उचित मात्रा और जैविक खाद युक्त मिट्टी में सलाद वाली पत्तेदार केल सब्जी को आसानी से लगाया जा सकता है। सेलेरी एक मध्यम तापमान वाला पौधा है।

(यह भी जानें: बेल वाली सब्जियों में लगने वाले कीट और रोग एवं बचाव के तरीके…)

स्विस चार्ड – Swiss Chard Vegetable Plant In Hindi

स्विस चार्ड - Swiss Chard Vegetable Plant In Hindi

स्विस चार्ड तेजी से बढ़ने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों वाला पौधा है, जिसको कच्चा या पकाकर दोनों रूपों में खाया जा सकता है। स्विस चार्ड को फ्राई व्यंजन और साइड डिश के रूप में उपयोग किया जाता है। इस वेजिटेबल प्लांट में फाइबर, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं, जो कैलोरी तथा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। ताज़ा और स्वादिष्ट पत्तों की सलाद के लिए इस पौधे को घर पर उगाया जाता है। ठंडी जलवायु वाले स्विस चार्ड के पौधे को गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है तथा इस पौधे को वृद्धि के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है।

गार्डनिंग करने के लिए जरूरी चीजें यहाँ से खरीदें:

अच्छी किस्म के बीज
पॉटिंग सॉइल
गमले या ग्रो बैग
वर्मीकम्पोस्ट
गोबर खाद
रॉक फास्फेट
प्लांट ग्रोथ प्रमोटर
नीम तेल
प्रूनर
क्रीपर नेट
स्प्रे पंप
वॉटर केन

उम्मीद करते हैं कि, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।