अक्टूबर नवंबर में लगाई जाने वाली सब्जियां – Vegetables To Grow In October November In India In Hindi 

अगर आप अपने होम गार्डन में ठण्ड की शुरुआत अर्थात अक्टूबर-नवंबर माह में सब्जियां लगाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि इस समय बहुत सी पत्तेदार सब्जियां (पत्ता गोभी, पालक, लेट्युस इत्यादि), फलीदार पौधे (सेम बीन्स, फावा बीन्स इत्यादि) तथा रसोई में रोजाना उपयोग होने वाली सब्जियों (टमाटर, बैंगन, मिर्च इत्यादि) को उगा सकते हैं। प्रत्येक सब्जी की ग्रोइंग कंडीशन अलग होने के कारण, अगर गर्म मौसम में उगने वाले पौधों को ठण्ड के समय लगाया जाए, तो वे अच्छे से ग्रो नहीं हो पाएंगे। इसीलिए अपने आस-पास के वातावरण एवं मौसम के अनुसार सब्जियां उगाने पर विचार करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों के शुरूआती महीने अक्टूबर नवंबर में कौन-कौन सी सब्जियां उगाई जाती हैं। अक्टूबर नवंबर में लगाई जाने वाली सब्जियों के नाम तथा उनके बारे में अधिक जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

October November Growing Vegetables In Hindi

अक्टूबर-नवंबर माह में उगाई जाने वाली सब्जियों के नाम – Which Vegetable To Grow In October November In Hindi

क्र.
सब्जियों के नाम                     
बीज अंकुरण तापमान
बीज कहाँ से खरीदें
1.
टमाटर (Tomato)
16-29°C
2.
धनिया (Coriander)
18-24°C
3.
बैंगन (Eggplant)
21-32°C
4.
शलजम (Turnip)
7- 24°C
5.
ब्रुसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts)
10-30°C
6.
विंटर स्क्वेश (Winter Squash)
21-30°C
उपलब्ध नहीं है
7.
पत्ता गोभी (Cabbage)
10-30°C
8.
फूलगोभी (Cauliflower)
10-30°C
9.
ब्रोकोली (Broccoli)
12-24°C
10.
मूली (Radish)
10-25°C
11.
गाजर (Carrot)
10-30 °C
12.
प्याज (Onion)
15-25 °C
13.
लेट्युस (Lettuce)
15-25°C
14.
मटर (Peas)
10-30°C
15.
फ्रेंच बीन्स (French Beans)
18-35°C
16.
सेम फली (Lima Bean)
21-26°C
17.
पालक (Spinach)
25-32°C
18.
चुकंदर (Beetroot)
15-25°C
19.
पाक चोय या बोक चोय (Pak Choy)
13-24°C
20.
केल (Kale)
13-24°C
21.
आलू (Potato)
10-13°C
उपलब्ध नहीं है
22.
सेलेरी (Celery)
15-21ºC
23.
लीक (Leek )
18-25°C
24.
गाँठ गोभी (Knol-Khol)
15-30°C
25.
शिमला मिर्च (Capsicum)
20-32°C
26.
आर्टिचोक (Artichoke)
18-28°C
27.
फावा बीन्स (Fava Beans)
20-30°C
28.
जुकीनी (Zucchini)
21-30°C
29.
मिर्च (Chilli)
18-30°C
30.
कद्दू (Pumpkin)
18-24°C
31.
मेथी (Fenugreek)
12-28°C

अक्टूबर नवंबर में लगाई जाने वाली टॉप 10 सब्जियां – Top 10 Vegetables To Be Planted In October November In Hindi

विंटर गार्डन तैयार करते समय आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर के महीने में निम्न लिखित सब्जियों वाले पौधे ग्रो कर सकते हैं, जो ठण्ड का मौसम मिलने पर तेजी से ग्रो करते हैं:

पालक – October November Growing Vegetable Spinach In Hindi

पालक – October November Growing Vegetable Spinach In Hindi

पालक एक ठण्डे मौसम में उगने वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, जो गर्म जलवायु में लगाने पर बेहतर परिणाम नहीं देती। इसे आप सर्दियों के शुरूआती महीनों अक्टूबर-नवंबर में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं। अच्छी उपज पाने के लिए बेस्ट क्वालिटी के पालक के बीज खरीदकर उन्हें कम से कम 6 इंच की गहराई तथा अधिक चौड़ाई (18 से 24 इंच) वाले गमले या ग्रो बैग में लगाना चाहिए। पालक के अधिक उत्पादन के लिए इसे आयताकार ग्रो बैग में लगाना सबसे बेस्ट होता है। आप पालक एवं अन्य पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए निम्न आयकन पर क्लिक कर बेस्ट क्वालिटी के रेक्टेंगल ग्रो बैग खरीद सकते हैं।

(यह भी जानें: टॉप 15 सलाद वाली पत्तेदार सब्जियां, जिन्हें घर पर उगाना है आसान…)

लेट्युस – Lettuce Best To Grow In October November In Hindi  

 

लेट्युस - Lettuce Best To Grow In October November In Hindi  लेट्युस को सलाद पत्ता के नाम से भी जाना जाता है, यह ठंडे मौसम वाली सब्जी है, जिसे 15-25°C के अनुकूल तापमान पर आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर के महीने उगा सकते हैं। लेट्युस प्लांट के लिए 12 x 12 इंच या 24 x 9 इंच साइज वाले ग्रो बैग अच्छे होते हैं। ये पौधे 5-6 घंटे की आंशिक छाया में उगना पसंद करते हैं। लेट्युस की अच्छी उपज पाने के लिए इसे नियमित पानी तथा ग्रोइंग स्टेज में वर्मी कम्पोस्ट या सड़ी हुयी गोबर की खाद देना चाहिए।

फूलगोभी – Cauliflower Are Sown In October November In Hindi

फूलगोभी - Cauliflower Are Sown In October November In Hindi

फूल गोभी के पौधे ठण्डे वातावरण में बेहतर ग्रोथ करते हैं इसीलिए इन्हें विंटर वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवम्बर माह में लगाया जाता है। इसे डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों विधि से लगाया जा सकता है। फूल गोभी के पौधे लगातार नम मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। इन्हें आप 12 x 12 इंच या 15 x 15 इंच के आकार वाले गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। बेहतर ग्रोथ के लिए फूल गोभी के पौधों को रोजाना 6 घंटे की प्रत्यक्ष धूप देना सुनिश्चित करें।

(और पढ़ें: घर पर उगाई जाने वाली टॉप 10 क्रूसिफेरस सब्जियां…)

ब्रोकोली – Grow Broccoli in October to November In Hindi

ब्रोकोली - Grow Broccoli in October to November In Hindi

ब्रोकोली ठंड के मौसम की सब्जी है और वसंत या शरद ऋतु में अच्छी तरह से बढ़ती है, इसे आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर माह में बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। गर्म वातावरण में ब्रोकली उगाने पर आपको बेहतर परिणाम नहीं मिलते। ब्रोकली लगाने के लिए 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच या 24 x 12 इंच साइज वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं। रोजाना 6 घंटे की प्रत्यक्ष धूप मिलने पर 16-27°C के मध्य तापमान में ब्रोकली तेजी से बढ़ती है।

सेलेरी – Celery Are grown in October to November In Hindi

सेलेरी - Celery Are grown in October to November In Hindi

सेलेरी ठण्डे मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है जो गर्म वातावरण में उगना पसंद नहीं करती।  इसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवम्वर के समय आसानी से लगा सकते हैं। सेलेरी को डायरेक्ट विधि द्वारा सीधे गार्डन या गमले की मिट्टी में लगाया जाता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसे 18 x 6 इंच, 24 x 6 इंच या 24 x 9 इंच के आकार वाले गमले या ग्रो बैग में लगाना चाहिए। सेलेरी के पौधे लगातार नम मिट्टी में, 10-25°C के मध्य तापमान में तथा रोजाना 6-8 घंटे की सीधी धूप में बेहतर ग्रो करते हैं।

शिमला मिर्च – Capsicum To Grow In October November In Hindi

शिमला मिर्च – Capsicum To Grow In October November In Hindi

वर्ष के लगभग किसी भी समय शिमला मिर्च के पौधों को बीज से उगाया जा सकता है। शिमला मिर्च के पौधे 21-32°C के मध्य तापमान में उगना पसंद करते हैं, जिन्हें अनुकूल वातावरण होने पर आप अपने विंटर वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवम्बर माह में लगा सकते हैं। शिमला मिर्च उगाने के लिए कम से कम 12 x 12 इंच साइज वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।

आर्टिचोक – October November Growing Vegetable Artichoke In Hindi

आर्टिचोक – October November Growing Vegetable Artichoke In Hindi

आर्टिचोक एक बारहमासी सब्जी है, जिसे मध्यम वातावरण में आसानी से उगाया जा सकता है। 10-28°C के मध्य तापमान होने पर आप आर्टिचोक को अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवम्बर माह में आसानी से उगा सकते हैं। आर्टिचोक वेजिटेबल प्लांटिंग के लिए 15 x 15 इंच साइज वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं। ये पौधे नियमित पानी एवं रोजाना 6-8 घंटे की प्रत्यक्ष धूप में तेजी से बढ़ते हैं।

(और पढ़ें: सर्दियों में जल्दी फूल पाने के लिए लगाए यह वार्षिक फूल के पौधे…)

ब्रुसेल्स स्प्राउट्स – Grow Brussels Sprouts In Oct-Nov Month In Hindi

ब्रुसेल्स स्प्राउट्स - Grow Brussels Sprouts In Oct-Nov Month In Hindi

अन्य पत्तागोभी की तरह ब्रसेल्स स्प्राउट्स भी ठंडे मौसम को पसंद करते हैं और ठंड के मौसम में तेजी से बढ़ते हैं। इन्हें आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर माह में ब्रुसेल्स स्प्राउट्स को बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ब्रसेल्स स्प्राउट्स लगाने के लिए बेस्ट पॉट साइज 12 x 12 इंच, या 15 x 15 इंच आकार का होता है। ये पौधे नियमित पानी एवं रोजाना 6-8 घंटे की प्रत्यक्ष धूप में 10-30°C के मध्य तापमान में तेजी से बढ़ते हैं।

फावा बीन्स – Fava Beans Are Sown In October November In Hindi

फावा बीन्स - Fava Beans Are Sown In October November In Hindi

आप अपने विंटर वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवंबर माह में फावा बीन्स को बीज से उगा सकते हैं। फावा बीन्स लगाने के लिए 15 x 15 इंच, 18 x 18 इंच तथा 24 x 24 इंच आकार वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं। ये पौधे 18-26°C के मध्य तापमान में, रोजाना 6-8 घंटे की सीधी धूप तथा नियमित पानी में तेजी से बढ़ते हैं, और बीज लगाने के बाद प्रॉपर देखभाल होने पर लगभग 60-80 दिन में फावा बीन्स कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

मेथी – Fenugreek Best To Grow In October November In Hindi

मेथी - Fenugreek Best To Grow In October November In Hindi

मेथी एक गर्म पत्तेदार सब्जी है जो हल्की गर्म जलवायु में वर्ष भर उगाई जा सकती है। आप अपने होम गार्डन में मेथी के बीज को अक्टूबर नवंबर के महीने में लगा सकते हैं। मैथी के बीजों को डायरेक्ट मेथड से लगाया जाता है। मेथी में उथली जड़ प्रणाली होती है, इसलिए इसे बढ़ने के लिए गहरे कंटेनर की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए 18 x 6 इंच या 24 x 6 इंच के ग्रो बैग बेस्ट होते हैं। ये पौधे नियमित पानी एवं रोजाना 6-8 घंटे की प्रत्यक्ष धूप में 10-32°C के मध्य तापमान में तेजी से बढ़ते हैं।

(और पढ़ें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद….)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि विंटर वेजिटेबल गार्डन में अर्थात् अक्टूबर-नवंबर के महीने में घर पर कौन-कौन सी सब्जियां लगाई जा सकती हैं। आपने अक्टूबर-नवंबर में उगाई जाने वाली सब्जियों के नाम तथा उनके बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *