वेजिटेबल सीडलिंग के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर – Best Fertilizer for Vegetable Seedlings In Hindi

क्या आप जानते हैं कि बीज अंकुरण के बाद से ही पौधों को हल्की मात्रा में खाद देने की शुरुआत कर देनी चाहिए, ऐसा न करने पर होम गार्डन में लगे हुए पौधे की ग्रोथ व उपज दोनों ही प्रभावित हो सकती है, और फल-फूल व सब्जियों के उत्पादन में अधिक समय लग सकता है। इस आर्टिकल में आप वेजिटेबल सीडलिंग में खाद कैसे देना चाहिए, के बारे में विस्तार से जानेंगे। वेजिटेबल सीडलिंग को खाद देने का सही समय क्या है, सब्जी वाले छोटे पौधों के लिए सबसे अच्छा तरल उर्वरक (सीडलिंग फर्टिलाइजर) कौन सा है, नये अंकुर (new shoots) के लिए बेस्ट ऑर्गनिक फर्टिलाइजर के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। vegetable seedling ke liye best organic fertilizer

वेजिटेबल सीडलिंग को खाद देने का सही समय – Right Time To Fertilize Vegetable Seedlings In Hindi

सभी पौधों को बढ़ने के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे- नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P) और पोटेशियम (K) की आवश्यकता होती है। आमतौर पर जब पौधा (सीडलिंग) 3 इंच बड़ा हो जाता है, तब इसे उच्च फॉस्फोरस वाला ऑर्गेनिक सीडलिंग फर्टिलाइजर देना चाहिए, जो जड़ों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। जब तक पौधों को ट्रांसप्लांट नहीं किया जाता, तब तक सीडलिंग को मजबूत करने के लिए हर 7-14 दिनों में अपने पौधों को खाद देना चाहिए। सीडलिंग ट्रांसप्लांटेशन के लगभग दो सप्ताह बाद पौधों में उच्च नाइट्रोजन वाली ऑर्गेनिक लिक्विड खाद देना चाहिए। आइये जानते हैं सब्जियों के नये अंकुर (Seedling) के लिए सबसे अच्छी जैविक खाद (सीडलिंग फर्टिलाइजर) कौन सी होती हैं।

नोट – वेजिटेबल सीडलिंग में फर्टिलाइजर का उपयोग लिक्विड फॉर्म में ही किया जाना चाहिए।

(यह भी जानें: सीडलिंग हार्डनिंग अपनाएं ट्रांसप्लांट पौधों को खराब होने से बचाएं…)

वेजिटेबल सीडलिंग के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर – Top 10 Organic Fertilizer For Vegetable Seedlings In Hindi

वेजिटेबल सीडलिंग के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर - Top 10 Organic Fertilizer For Vegetable Seedlings In Hindi

अंकुरित पौधे (सीडलिंग) की जड़ें बहुत नाजुक होती हैं, इसीलिए शुरुआत में पौधों को हल्की फीडिंग की जरूरत होती है, जिसके लिए लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है। वेजिटेबल सीडलिंग के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक सीडलिंग फर्टिलाइजर निम्न हैं:

  1. फिश इमल्शन (Fish Emulsion)
  2. वर्मीकम्पोस्ट (Worm Castings)
  3. बोन मील (Bone Meal)
  4. ब्लड मील (Blood Meal)
  5. गोबर खाद (cow dung Manure)
  6. नीम केक (Neem Cake)
  7. सीवीड फर्टिलाइजर (Seaweed Fertilizer)
  8. अल्फाफा फर्टिलाइजर (Alfalfa Meal fertilizer)
  9. बैट गुआनो (Bat Guano)
  10. फेदरमील (Feather Meal) इत्यादि।

फिश इमल्शन – Best Seedling Fertilizer Fish Emulsion In Hindi

आप अपने होम गार्डन में बीज अंकुरण के बाद नये छोटे पौधों (Seedling) की अच्छी ग्रोथ के लिए फिश इमल्शन फर्टिलाइजर का उपयोग एक बेहतर वेजिटेबल सीडलिंग फर्टिलाइजर के रूप में कर सकते हैं। नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर फिश इमल्शन ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सब्जियों और फूलों की पौध (सीडलिंग) दोनों के लिए अच्छा है, इसका एनपीके अनुपात 5:2:2 होता है।हाउसप्लांट्स या आउटडोर लगे हुए पौधों में फिश इमल्शन का उपयोग करने के लिए लगभग 1 चम्मच फिश इमल्शन लिक्विड को लगभग 3 लीटर पानी में मिलाना चाहिए। ध्यान रखें मछली उर्वरक (Fish Emulsion) को पानी में घोलने के बाद इसे स्टोर करके नहीं रखना चाहिए, इसलिए केवल उतना ही मिश्रण तैयार करें जितना आपको इस्तेमाल करना है।

(यह भी जानें: प्रोम (PROM) खाद क्या है, जानें गार्डनिंग में इसके उपयोग व फायदे…)

वर्मीकम्पोस्ट – Best Seedling Organic Fertilizer Worm Casting In Hindi

वर्मीकम्पोस्ट - Best Seedling Organic Fertilizer Worm Casting In Hindi

वर्मीकम्पोस्ट मिट्टी में केंचुए की उपस्थिति से तैयार हुई एक ऑर्गेनिक खाद है, जिसे कृमि कास्टिंग भी कहा जाता है। तीनों आवश्यक सूक्ष्म तत्वों की मौजूदगी होने के कारण इसे एक बेस्ट वेजिटेबल सीडलिंग फर्टिलाइजर के रूप में उपयोग किया जाता है। वर्मी कम्पोस्ट में 2:1:1 या 3:2:2 का एनपीके अनुपात पाया जाता है। आप वर्मी कम्पोस्ट खाद को पानी में मिलाकर वर्मी कम्पोस्ट टी तैयार कर वेजिटेबल सीडलिंग में उपयोग कर सकते हैं। सब्जियों की सीडलिंग के लिए वर्मी कम्पोस्ट टी एक सबसे अच्छे लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है। अपने होम गार्डन में सब्जियों के छोटे अंकुर (Seedling) को मजबूत करने तथा पोषक तत्व देने के लिए आप निम्न तरीके से वर्मी कम्पोस्ट टी का उपयोग कर सकते हैं:

  • 1 कप वर्मी कम्पोस्ट टी को लगभग 3-4 लीटर पानी में मिलाएं।
  • लगभग 24 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और जब पानी का रंग मीडीयम ब्राउन हो जाए, तब आप इसका उपयोग सीडलिंग खाद के रूप में कर सकते हैं।
  • आप इस वर्मीकम्पोस्ट टी को स्टोर कर अपने पौधों को हर हफ्ते पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।

(यह भी जानें: वर्मीकम्पोस्ट का आर्गेनिक गार्डनिंग में उपयोग, इसके फायदे और बनाने की विधि…)

बोन मील- Bone Meal Best Organic Fertilizer For Seedlings In Hindi

सीडलिंग ट्रांसप्लांटेशन के पहले जब बीज अंकुरित होकर एक नन्हे पौध के रूप में बढ़ता है, तब बोन मील फर्टिलाइजर को पानी के साथ पतला करके, इस लिक्विड का उपयोग सबसे अच्छे वेजिटेबल सीडलिंग फर्टिलाइजर के रूप में किया जाता है, जो कि कैल्शियम और फॉस्फेट का एक बड़ा स्रोत है। बोन मील का उपयोग मजबूत जड़ों की ग्रोथ तथा पौधे में फलने-फूलने को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। बोन मील जैविक उर्वरक में NPK का अनुपात 4:20:0 पाया जाता है।

गार्डनिंग के लिए आवश्यक सामग्री यहाँ से खरीदें:

पॉटिंग मिश्रण
वर्मीकम्पोस्ट
बोन मील
गोबर खाद
नीम केक
कोकोपीट
कोको कॉइन
स्प्रे पंप
वॉटर केन

(यह भी जानें: पौधों के लिए फायदेमंद होता है मिट्टी में बोन मील का प्रयोग…)

ब्लड मील – Blood Meal Seedling Fertilizer In Hindi

ब्लड मील एक उच्च नाइट्रोजन युक्त उर्वरक है, जो टमाटर, मिर्च, मस्टर्ड, स्वीट कॉर्न और खीरा जैसी सब्जियों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में उपयोग किये जाने पर पौधों की पत्तियां जल सकती है तथा पौधा ख़राब हो सकता है, इसीलिए सीडलिंग ट्रांसप्लांटेशन के बाद ही ब्लड मील का उपयोग करना चाहिए। सीडलिंग पर ब्लड मील का उपयोग खरीदे गये पैकेट में अंकित लेवल को पढ़कर ही करना चाहिए। वेजिटेबल सीडलिंग के लिए पानी के साथ पतला घोल तैयार करके ही ब्लड मील का उपयोग करें।

(यह भी जानें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात…)

गोबर खाद – Homemade Seedling Fertilizer Cow Dung Manure In Hindi

गोबर खाद - Homemade Seedling Fertilizer Cow Dung Manure In Hindi 

गाय के गोबर से आप अपने घर पर एक अच्छा वेजिटेबल सीडलिंग फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। गोबर की खाद का NPK अनुपात 2:1:1 से 3:2:1 होता है, जो बीज अंकुरण के बाद नन्हे पौधों (Seedling) के लिए अच्छा माना जाता है। गोबर खाद का इस्तेमाल करने के लिए, इसे पानी में पतला करने के बाद प्राप्त छनित लिक्विड का ही उपयोग किया जाना चाहिए।

नोट – सीडलिंग फर्टिलाइजर के रूप में हमेशा पुराने गोबर से तैयार खाद का उपयोग करना चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

नीम केक – Neem Cake Best Fertilizer For Vegetables In Pots In Hindi

नीम केक - Neem Cake Best Fertilizer For Vegetables In Pots In Hindi

होम गार्डन में लगे हुए पौधों या हाउसप्लांट्स के लिए नीम केक के मल्टीपर्पस यूज़ेज होते हैं, यह अच्छे कीटनाशी, कवकनाशी तथा जैविक उर्वरक के रूप में पौधों को अनेक लाभ पहुंचाता है। नीम खली में नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर, और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। सीडलिंग फर्टिलाइजर के रूप में नीम केक अच्छे जैविक उर्वरक की तरह काम करता है। पानी के साथ नीम केक का तरल मिश्रण तैयार कर अपने वेजिटेबल सीडलिंग पर उपयोग करें।

(यह भी जानें: नीम केक क्या है, गार्डन में इसका उपयोग और लाभ…)

सीवीड फर्टिलाइजर – Seaweed Fertilizer Organic Liquid Fertilizer For Seedlings In Hindi

सीवीड फर्टिलाइजर - Seaweed Fertilizer Organic Liquid Fertilizer For Seedlings In Hindi

सीवीड एक जैविक उर्वरक है जिसका उपयोग पौधों पर लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में किया जाता है। आप अपने होम गार्डन में बीज बोते समय, कलम या पौधा लगाते समय सीवीड खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में लिक्विड सीवीड मिलाकर नया बीज, कलम या पौधा (seedling) लगाते समय स्प्रे करने से बीज जल्दी अंकुरित होता है और पौधा स्वस्थ बनता है।

(यह भी जानें: सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? जानिए गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे…)

अल्फाफा मील फर्टिलाइजर – Alfalfa Meal Best Fertilizer For Vegetable Seedlings In Hindi

अल्फाल्फा मील फर्टिलाइजर को अल्फाफा के बीज और हरी खाद वाले पौधों को मिलाकार तैयार किया जाता है, इसमें मौजूद नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्व ब्रोकली, फूलगोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों के लिए फायदेमंद होते हैं। अल्फाफा मील उर्वरक का उपयोग लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में बीज लगाते समय या पौध रोपण के बाद किया जाता है, जो सीडलिंग के लिए एक आदर्श ऑर्गनिक फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है। अल्फाल्फा का एनपीके अनुपात लगभग 3:1:3 है, जो खाद बनाते समय उपयोग किये गये स्रोतों पर निर्भर करता है।

(यह भी जानें: हरी खाद क्या है, गार्डनिंग में इसके उपयोग तथा फायदे…)

बैट गुआनो – Bat Guano Vegetable Seedling Fertilizer In Hindi

सब्जियों की सीडलिंग की शुरूआती ग्रोइंग स्टेज में मजबूत जड़ विकसित करने के लिए बैट गुआनों फर्टिलाइजर का उपयोग अच्छा माना जाता है, इसमें पौधों की ग्रोथ के लिए आवश्यक पोषक तत्व नाइट्रोजन और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो सब्जियों और जड़ी बूटियों दोनों के लिए अच्छा है। बैट गुआनों को आमतौर पर चाय के रूप में पतला करके सीडलिंग के लिए उपयोग किया जाता है, इसका एनपीके अनुपात 10:3:1 है।

(यह भी जानें: चाय पत्ती से खाद कैसे बनाएं…)

फेदरमील – Feather Meal Liquid Seedling Fertilizer In Hindi

जैविक खाद फेदर मील का उपयोग पौधों की ग्रोथ के दौरान नाइट्रोजन पोषक तत्व की आपूर्ति के लिए किया जाता है, यह एक उच्च नाइट्रोजन उर्वरक है। पत्तेदार पौधों व सब्जियों के लिए फेदरमील एक बेस्ट ऑर्गनिक फर्टिलाइजर है, आप अपने होम गार्डन में सीडलिंग ट्रांसप्लांटेशन के बाद फेदर मील फर्टिलाइजर को पानी में पतला कर लिक्विड खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

(यह भी जानें: सब्जियों के पौधों में खाद कब और कैसे दें…)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि होम गार्डन में बीज लगाते समय या बीज अंकुरण के बाद जब सीडलिंग तैयार की जाती है, तब वेजिटेबल सीडलिंग के लिए सबसे अच्छे जैविक खाद या उर्वरक कौन-कौन से हैं। सब्जियों के नये अंकुर (सीडलिंग) के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर के नाम तथा उनके उपयोग आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। गार्डनिंग से रिलेटेड लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *