कम देखभाल वाले बेस्ट आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स – Low maintenance Best Outdoor Hanging plants in Hindi

हैंगिंग प्लांट्स न केवल हमारे घर, गार्डन और बालकनी को सुन्दर बनाते हैं बल्कि, यह कम जगह में अधिक पौधे लगाने का भी एक अच्छा जरिया है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही पसंदीदा हैंगिंग प्लांट्स के बारे में बताएंगे जो आपके घर को सुन्दर व आकर्षक बनाने के साथ-साथ आपके घर में ज्यादा जगह का इस्तेमाल किये बिना उगाए जा सकते हैं। कम देखभाल वाले हैंगिंग आउटडोर प्लांट्स कौन-कौन से हैं, आउटडोर हैंगिंग पौधे की देखभाल तथा गार्डन में कौन से आउटडोर प्लांट्स लगाएं, के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

टॉप 14 कम देखभाल वाले आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स – Top 15 Low Care Outdoor Hanging Plants in Hindi

मार्केट में पेड़-पौधों की अनेक प्रकार की वैराइटी मौजूद हैं लेकिन, इनकी कुछ विशेषताओं के कारण इन्हें अलग-अलग समूहों में वर्गीकृत किया गया है। आगे आपको कुछ प्रमुख हैंगिंग प्लांट्स के बारे में बताया गया है जिन्हें आप अपने घर के बाहर कम देखभाल के साथ हरा-भरा रख सकते हैं। आइये जानते हैं हैंगिंग प्लांट्स के बारे में,

  • बोस्टन फर्न प्लांट (Boston Fern)
  • फ्यूशिया (Fuchsia)
  • स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स प्लांट (String of pearls)
  • पेटुनिया (Petunia)
  • बेगोनिया (Begonia)
  • जेरेनियम (Geranium plant or cranesbills)
  • स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
  • आइवी जेरेनियम (Ivy Geranium)
  • लोबेलियास (Lobelias)
  • कैलीब्राचो (Calibrachoa)
  • स्वीट एलिसम (Sweet alyssum)
  • पैन्सी (Pansies or Pansy)
  • वायोला पौधा (viola flower)
  • लैंटाना (Lantana plants)

(और जानें: जानें बेस्ट हैंगिंग बास्केट प्लांट की जानकारी…)

बोस्टन फर्न प्लांट – Boston Fern

बोस्टन फर्न प्लांट - Boston Fern

यह फर्न की एक लोकप्रिय किस्म है, जिसका उपयोग बालकनी और घरों को सजाने के लिए किया जाता है। बोस्टन फर्न एक लोकप्रिय हाउसप्लांट भी है क्योंकि, यह कम देखरेख में भी तेजी से बढ़ता है। यह प्रकाश और पानी की स्थिति के लिए उच्च सहनशीलता वाला पौधा है, जो कि धूप के संपर्क में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। बोस्टन फर्न को लंबी नुकीली पत्तियों के कारण तलवार फर्न के नाम से भी जाना जाता है।

(और जानें: शतावरी का पौधा कैसे उगाएं…)

फ्यूशिया – Fuchsia

फ्यूशिया - Fuchsia

अधिकांश प्रजातियों में फ्यूशिया के चमकीले रंग के फूल विकसित होते हैं जो कि, लाल और बैंगनी रंग की पंखुड़ियों से बने होते हैं। इसकी कुछ किस्मों में सफेद, पीले, नारंगी, गहरे लाल और बैंगनी-नीले रंग के फूल देखने को मिलते हैं, जो देखने में काफी सुन्दर व आकर्षक लगते हैं।

स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स प्लांट – String of pearls

स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स प्लांट - String of pearls

यह पौधा लम्बी मोतियों की माला के समान दिखने वाला खूबसूरत हैंगिंग प्लांट हैं। आप स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स के पौधे को घर की सुन्दरता बढ़ाने के लिए हैंगिंग पॉट्स या ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

(और जानें: जानें इनडोर प्लांट के नाम और देखभाल करने का तरीका…)

पेटुनिया – Petunia

पेटुनिया - Petunia

पेटुनिया गर्मियों के समय ग्रो करने वाला पौधा है, जिसमें खिलने वाले रंग-बिरंगे फूल सुन्दर व आकर्षक होते हैं। यह पौधा अच्छी उपजाऊ मिट्टी और कम से कम 6 घंटे की धूप वाले स्थान पर अच्छी तरह से ग्रो करता है। पेटुनिया के पौधे बहुत अधिक ठंड पड़ने पर मर सकते हैं।

बेगोनिया – Begonia

बेगोनिया - Begonia

यह पौधा अपने रंगीन फूलों व छायादार पौधे के कारण जाना जाता है। बेगोनिया के फूल लाल, गुलाबी, और सफेद रंग के बेहद सुंदर होते हैं। आप इसे आउटडोर सजावट के लिए हैंगिंग प्लांट्स के रूप में भी लगा सकते हैं।

(और जानें: आउटडोर प्लांट्स की देखभाल कैसे करें…)

जेरेनियम – Geranium or cranesbills plant

जेरेनियम के फूल सफेद, लाल, गुलाबी, बैंगनी, नारंगी, और लाल-काले रंग के होते हैं। इसके अलावा इसके पत्ते  भी हरे, सोने, कांस्य, लाल, बहुरंगी पैटर्न वाले हो सकते हैं, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। जेरेनियम के रंग-बिरंगे फूल व पत्तियों के कारण इसे घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

स्ट्रॉबेरी – Strawberry

स्ट्रॉबेरी - Strawberry

आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स के रूप में आप स्ट्रॉबेरी के पौधों को भी लगा सकते हैं। इसके सुन्दर लाल रंग के मीठे फल इसकी सुन्दरता को बढ़ाते हैं। इसके पौधों को गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगाया जा सकता है

(और जानें: घर पर स्ट्रॉबेरी कैसे उगाएं…)

आइवी जेरेनियम – Ivy Geranium

इस पौधे के फूल सफेद, गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और लाल इत्यादि रंग के होते हैं, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। आइवी जेरेनियम के पौधे के विकास के लिए गमले की मिट्टी में नमी बनाए रखें। इसके अतिरिक्त यह पौधा सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से ग्रो करता है, लेकिन इसे दोपहर की तेज धूप से बचाएं।

लोबेलियास – Lobelias

लोबेलियास - Lobelias

यह फूल वाला पौधा है जिसे घर में गार्डन की सुन्दरता बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। साथ ही इसे सजावटी पौधे के तौर पर आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स के रूप में भी लगाया जाता है। लोबेलियास के फूल गार्डन को सुंदर और आकर्षक बनाते हैं।

(और जानें: रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे…)

कैलीब्राचो – Calibrachoa

कैलीब्राचो - Calibrachoa

कैलिब्राचो रंग बिरंगे फूलों से युक्त आउटडोर गार्डन की सुन्दरता बढाने के लिए लगाए जाने वाले पौधों में से एक है। इसे सामान्य रूप से बढ़ने के लिए नम मिट्टी व नियमित रूप से खाद की आवश्यकता होती है। इसके फूल बैंगनी, नीले, गुलाबी और लाल रंग के होते हैं।

स्वीट एलिसम – Sweet Alyssum

मीठी एलिसम उगाने के लिए अतिरिक्त जल निकासी वाली नम मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसके पौधे 3 से 6 इंच तक लंबे हो सकते हैं और गुच्छों में छोटे फूलों का उत्पादन करते हैं। फूल गुलाबी, बैंगनी, सफेद और पीले रंग में आते हैं, जो गार्डन की शान बढ़ाते हैं।

(और जानें: पूरी गर्मियों में आपके गार्डन की शान बढ़ाएंगे यह फूल…)

पैन्सी – Pansies or Pansy

पैन्सी - Pansies or Pansy

पैन्सी चेहरे की आकृति लिए हुए रंगीन फूल होते हैं, जो बहुत सुंदर तथा आकर्षक लगते हैं। इसके फूल गार्डन में गमले या ग्रो बैग में हैंगिंग प्लांट्स के रूप में कम गर्म जलवायु में अच्छी तरह से खिलते हैं।

वायोला पौधा – viola flower

वायोला पौधा - viola flower

सामान्यतः ठण्डी जलवायु में अच्छी तरह बढ़ने वाले फूल के पौधों में से एक है, वायोला। हैंगिंग आउटडोर प्लांट्स के रूप में वाइला आपके गार्डन में रंग-बिरंगे फूल लिए हुए सुन्दरता बिखेरेगा।

लैंटाना – Lantana plants

लैंटाना - Lantana plants

लैंटाना छोटे और चमकीले रंग के फूलों के गोल गुच्छों के लिए जाना जाता है, जो पीले, नारंगी, सफेद, लाल, गुलाबी, नीले या बैंगनी रंग के हो सकते हैं। ये पौधा गर्मियों में भी कम देखभाल के साथ फलता-फूलता है।

(और जानें: कम देखभाल वाले आउटडोर पौधे…)

निष्कर्ष – Conclusion 

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, कम देखभाल वाले आउटडोर प्लांट्स कौन से हैं और उनके नाम क्या हैं? और भी बहुत कुछ जाना। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें। उपर्युक्त आउटडोर प्लांट्स में से आपको सबसे अच्छा पौधा कौन-सा लगा तथा आपका पसंदीदा आउटडोर हैंगिंग प्लांट कौन-सा है कमेंट में जरूर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *