बल्ब से उगाए गए फूलों के पौधों के लिए बेस्ट खाद – What Is The Best Fertilizer For Bulbs In Hindi

बल्ब से उगाए गए पौधे छोटे और उनके फूल बेहद खूबसूरत होते हैं, जिस वजह से लोग इन्हें गार्डन में लगाते हैं। आमतौर पर बीज की अपेक्षा, बल्ब को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इन नाजुक पौधों को पानी, धूप और उर्वरक बहुत सोच समझकर दिए जाने चाहिए। इन चीजों की अधिकता और कमी से बल्ब और पौधे दोनों ही खराब हो सकते हैं। बहुत से लोग इस बारे में भ्रमित रहते हैं, कि फूलों के बल्बों को कौन सी खाद दें? जिससे वह अच्छी तरह ग्रो कर सकें और कुछ नुकसान भी न हो। अगर आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं, कि फ्लावर बल्ब के लिए बेस्ट खाद (Fertilizer For Flower Bulbs In Hindi) कौन सी है? तो हमारा यह लेख पूरा पढ़ें। जिसमें हम बल्ब वाले फूलों के लिए खाद अर्थात फूलों के बल्ब को कब, कैसे और कौन सी खाद दें, की जानकारी देंगे।

फूलों के बल्ब के लिए खाद –  Best Fertilizer For Flower Bulbs In Hindi

फूलों के बल्ब के लिए खाद -  Best Fertilizer For Flower Bulbs In Hindi

गमले में लगे फ्लावर बल्ब के लिए आप निम्न खाद और उर्वरक का इस्तेमाल सकते हैं:-

(यह भी जानें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत)

गोबर खाद – Cow Dung In Hindi 

गोबर खाद नाइट्रोजन का एक अच्छा स्रोत है, जिसे आप बल्ब लगाते समय पॉटिंग मिक्स में मिला सकते हैं। यह खाद हल्की और धीमी गति से रिलीज होती हैं, जिसका उपयोग आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं।

(यह भी जानें: सूखे हुए उपले से खाद कैसे बनाएं, जानें आसान तरीका…)

वर्मीकम्पोस्ट – Vermicompost In Hindi 

वर्मीकम्पोस्ट, केंचुओं द्वारा निर्मित खाद होती है, जिसमें नाइट्रोजन, पोटेशियम और फास्फोरस तीनों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधे कि ग्रोथ से लेकर फ्लावरिंग में भी मदद करते हैं। केंचुआ खाद या वर्मीकम्पोस्ट को सीधे गमले की मिट्टी में मिलाया जा सकता है या फिर पानी में घोलकर भी दिया जा सकता है।

नीम केक – Neem Cake In Hindi 

नीम खली, नीम का तेल निकालने के बाद बचे हुए अवशिष्ट से बनाई जाती है। इस फर्टिलाइजर में कुछ कीट विकर्षक गुण होते हैं, जो बल्बों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। नीम केक गर्म होता है इसलिए इसका उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।

मस्टर्ड केक – Mustard Cake In Hindi 

सरसों की खली, मस्टर्ड सीड्स से प्राप्त उर्वरक होता है, जिसमें पौधों के लिए अतिरिक्त पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसकी कुछ मात्रा बल्ब के लिए पॉटिंग मिक्स तैयार करते समय गमले की मिट्टी में मिला सकते हैं। ध्यान रहे. मस्टर्ड केक पाउडर गर्म होता है इसलिए अधिक गर्म मौसम में इसका प्रयोग कम करना चाहिए।

बोनमील – Bone Meal In Hindi 

बोनमील जानवरों की हड्डियों से बनाया गया उर्वरक होता है, जिसमें फास्फोरस की उच्च मात्रा होती है। बल्ब से उगाए गए पौधों में फ्लावरिंग को बढ़ावा देने के लिए आप बोनमील खाद का उपयोग कर सकते हैं।

प्रोम खाद – PROM Manure In Hindi 

प्रोम फास्फोरस रिच जैविक उर्वरक है, जिसका उपयोग आप बल्ब वाले फूलों को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं। प्रोम खाद को आप फ्लावरिंग के समय मिट्टी में मिलाकर या पानी में घोलकर फोलियर स्प्रे के रूप में दे सकते हैं।

ऑर्गेनिक पोटाश – Organic Potash In Hindi 

ऑर्गेनिक पोटाश बल्ब से उगाए गए फूलों के पौधों के लिए बेस्ट खाद है। पोटाश युक्त उर्वरकों से पौधों की जड़ों की बेहतर ग्रोथ होती है और उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता में वृद्धि होती है।

एप्सम सॉल्ट – Epsom Salt In Hindi 

एप्सम सॉल्ट को मैग्नीशियम सल्फेट के नाम से भी जाना जाता है, इसमें मैग्नीशियम, सल्फर और ऑक्सीजन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बल्ब वाले को प्रकाश संश्लेषण में मदद करते हैं और उन्हें एवरग्रीन बनाते हैं।

बायो NPK – Bio NPK In Hindi 

बायो NPK - Bio NPK In Hindi 

यह एक संतुलित लिक्विड फर्टिलाइजर है, जिसमें तीनों पोषक तत्व समान मात्रा 10-10-10 में पाए जाते हैं। ग्रो बैग में बल्ब लगाने के बाद आप NPK उर्वरक का घोल बनाकर मिट्टी में या पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं।

(यह भी जानें: वर्मीकुलाइट क्या है, गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे…)

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर – Plant Growth Promoter In Hindi 

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर बल्ब से उगाए गए फूलों के पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर है, जो पौधे की समग्र ग्रोथ में मदद करता है। इस लिक्विड उर्वरक को आप घोल बनाकर मिट्टी या पत्तियों पर फोलियर स्प्रे के रूप में दे सकते हैं।

सीवीड फर्टिलाइजर – Seaweed Fertilizer In Hindi 

सीवीड, समुद्री शैवाल से बनाया गया लिक्विड उर्वरक होता है जो कई सूक्ष्म पोषक तत्वों और फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम से भरपूर होता है। बल्ब वाले पौधों पर आप इसका उपयोग NPK को संतुलित करने और फ्लावरिंग के लिए कर सकते हैं।

फूलों के बल्ब को खाद कब दें – When To Fertilize Flower Bulbs In Hindi 

फूलों के बल्ब को खाद कब दें - When To Fertilize Flower Bulbs In Hindi 

अपने फूलों के बल्बों को आप निम्न समय पर फ़र्टिलाइज कर सकते हैं:-

  • बल्ब लगाते समय – फूलों के बल्ब के शुरूआती विकास के लिए उन्हें पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है इसलिए लगाते समय गमले की मिट्टी में गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट कैसे धीमी गति से रिलीज होने वाली खाद मिलाएं।
  • वसंत की शुरुआत में – जैसे ही बल्ब से नए पौधे उगते हैं, तब आप उन्हें दोबारा उर्वरित कर सकते हैं। बढ़ते पौधों को सहारा देने के लिए जैविक संतुलित उर्वरक प्रदान करें।
  • फ्लावरिंग के बाद – आमतौर पर फ्लावर बल्ब को खिलने के बाद की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। इस समय फर्टिलाइजर देने से बल्बों के एनर्जी स्टोर करने और अगले खिलने के मौसम के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए जैविक खाद के प्रकार और उनके उपयोग…)

बल्ब से उगने वाले फूलों को खाद कैसे दें – When To Fertilize Flower Bulbs In Hindi 

बल्ब से उगने वाले फूलों को खाद कैसे दें - When To Fertilize Flower Bulbs In Hindi 

 

अगर आप अपने गार्डन में बल्ब से उगने वाले फूलों जैसे डैफोडिल, ट्यूलिप, क्रोकस, रेननकुलस आदि को लगाते हैं, तो आप इन्हें निम्न दो रूपों में खाद दे सकते हैं:-

सॉलिड फॉर्म में – गमले में फूलों के बल्ब लगाते समय आप पॉटिंग मिक्स में सॉलिड रूप में खाद मिला सकते हैं। इसके अलावा यदि आप गार्डन की मिट्टी में फूलों के बल्ब लगाने जा रहे हैं, तो जमीन को कुछ इंच तक खोदकर आप उसमें जैविक खाद मिला सकते हैं।

लिक्विड फॉर्म में – बल्बों पर किसी भी प्रकार के खाद और उर्वरकों का तरल रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी तैयार करते समय अतिरिक्त पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए लिक्विड उर्वरकों को मिलाएं तथा पौधे लगे गमले में स्प्रे बोतल से लिक्विड फर्टिलाइजर का स्प्रे कर सकते हैं।

(यह भी जानें: आपके गार्डनिंग के काम को आसान बना देगा, यह हाई प्रेशर स्प्रे पंप…)

इस लेख में आपने जाना बल्ब से उगाए गए फूलों के पौधों के लिए बेस्ट खाद कौन सी हैं, इन उगने वाले पौधों के लिए उर्वरक की जानकारी के बारे में। यदि आपको फ्लावर बल्ब से लिए फर्टिलाइजर या खाद से संबंधित हमारा लेख अच्छा लगा हो, तो अपने दोस्तों को शेयर करें। लेख के संबंध में अपने सुझाव हमें कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *