पौधों पर ज्यादा फूल कैसे लाएं, जाने बेस्ट तरीके और खाद – How To Increase Flowering In Plants In Hindi

पौधों पर अधिक फूलों को बढ़ावा देने या फूलों की उपज बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं, जैसे उपयुक्त मिट्टी का उपयोग करना, पौधों को समय पर पानी देना, सही मात्रा में उर्वरक देना, और रोगों तथा कीटों से पौधे की रक्षा करना। पौधों को सही मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने से फूलों की उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। यदि आप भी एक गार्डनर है, तथा अपने गार्डन में सब्जी, फल, फूल के पौधे लगा रखे हैं, तो उनमें फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय और तरीके अपना सकते हैं। फूलों की पैदावार कैसे बढ़ाएं अर्थात पौधे पर ज्यादा फूल कैसे लाएं? सवाल के जबाव जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें। इसमें फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए खाद और उर्वरक की जानकारी भी दी गई है।

फूलों की उपज बढ़ाने के उपाय – Way To Increase Flowering In Plants In Hindi 

फूलों की उपज बढ़ाने के उपाय - Way To Increase Flowering In Plants In Hindi 

फूलों की पैदावार कैसे बढ़ाएं अर्थात पौधे पर ज्यादा फूल कैसे लाएं? इसका जबाव जानने के लिए नीचे दिए गए उपाय जानें। घर पर गमले या गार्डन में लगे सब्जी, फल, फूल के पौधों में फूलों की उपज को बढ़ाने के उपाय निम्न हैं:

  1. समय पर पानी देना: फूल वाले पौधों को समय पर पानी देना बहुत जरूरी होता है। घर पर लगे पौधों में फूलों की उपज बढ़ाने के लिए, आपको उन्हें नियमित रूप से पानी देना चाहिए।
  2. सूरज की रोशनी: फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए, आपको पौधों को पर्याप्त सूरज की रोशनी में रखना चाहिए। पौधे में अधिक फूल खिलने के लिए समान्य रूप से 6 से 8 घंटे तक सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है।
  3. फल और पत्तियों की प्रूनिंग: फूलों की उपज बढ़ाने के उपाय के अंतर्गत आपको फल और पत्तियों की समय पर प्रूनिंग करनी चाहिए। पौधे में पुराने हो चुके फल और पत्तियों को काट देना चाहिए, इससे फूलों को ज्यादा ऊर्जा और पोषण प्रदान करने में पौधों को मदद मिलती है।
  4. रोगों और कीटों से बचाव: फूलों की उपज को बढ़ाने के लिए, आपको उन्हें रोगों और कीटों से बचाना चाहिए। फूलों के लिए नुकसानकारक कीटों और फंगस से बचने के लिए उपयुक्त कीटनाशक और फंगीसाइड का उपयोग कर सकते हैं।
  5. खाद का उपयोग करना: खाद का उपयोग करना फूलों की उपज बढ़ाने के उपाय का एक प्रभावी तरीका है, जिसके बारे में आप आगे डिटेल में जानेंगे।

(यह भी जानें: गर्मियों में पौधों की देखभाल कैसे करें….)

पौधों में फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए खाद – Best Fertilizer To Increase Flowering In Potted Plants In Hindi

पौधों में फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए खाद - Best Fertilizer To Increase Flowering In Potted Plants In Hindi

पौधों की अच्छी वृद्धि और विकास के लिए तीन प्राथमिक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की आवश्यकता होती हैं। यह तीनों पोषक तत्व अलग-अलग स्तर पर पौधे के बेहतर विकास में मदद करते हैं, हालाँकि इन्हें कब और कैसे देना है? यह बात पौधे की ग्रोइंग स्टेज पर डिपेंड करती है।

आमतौर पर पौधों में फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रयोग किये जाने वाले उर्वरकों में से मुख्य हैं, फास्फोरस और पोटेशियम रिच फर्टिलाइजर। इनमें फास्फोरस पौधे की स्वस्थ जड़ प्रणाली तथा अधिक मात्रा में फूल खिलने के लिए तथा पोटेशियम पौधे को स्वस्थ रखने और फूल की उच्च गुणवत्ता के लिए आवश्यक होता है। हालाँकि इनके अतिरिक्त आप फूलों की उपज बढ़ाने के लिए अपने पौधों को जैविक संतुलित उर्वरक भी दे सकते हैं, इसमें यह तीनों (NPK) पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

यदि आपने अपने होम गार्डन में या घर पर गमले में फूल के पौधे लगाए हैं और पौधे स्वस्थ तथा हरे-भरे होने के बावजूद भी उनमें फूल नहीं आ रहे हैं या फिर फूल पूरी तरह से विकसित नहीं हो रहे हैं, तब इस स्थिति में आप फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्हें निम्न जैविक खाद या उर्वरक दे सकते हैं:-

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

फूलों की उपज बढ़ाने के लिए खाद देने का सही समय – When To Fertilize Plants to Increase Flowering In Hindi 

फूलों की उपज बढ़ाने के लिए खाद देने का सही समय - When To Fertilize Plants to Increase Flowering In Hindi 

सामान्यतौर पर पौधों को खाद देने का सबसे अच्छा समय उनके विकास की अवस्था अर्थात ग्रोइंग स्टेज के दौरान होता है। अधिकांश फूलों के लिए यह समय वसंत और गर्मियों के बीच का होता है, क्योंकि अधिकांश पौधे स्प्रिंग सीजन में लगाए जाते हैं, जिससे यह सीजन पौधे में नए पत्ते लगने और फूल खिलने के लिए सर्वश्रेष्ट होता है।

पौधों को लगाने के लिए पॉटिंग मिक्स तैयार करते समय आप उसमें धीमी गति से रिलीज होने वाली जैविक खाद जैसे गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट आदि मिला सकते हैं, इसके बाद जब पौधे वृद्धि करने लगते हैं, तब आप उन्हें जैविक उर्वरक दे सकते हैं।

(नोट:- पौधों को निष्क्रिय अवस्था के दौरान खाद या उर्वरक न दें, इसके कुछ दुष्परिणाम हो सकते हैं।)

पौधों पर ज्यादा फूल लाने के लिए खाद कैसे दें – How To Fertilize Flower Plants In Hindi

पौधों पर ज्यादा फूल लाने के लिए खाद कैसे दें - How To Fertilize Flower Plants In Hindi

अधिक फल-फूल पाने के लिए आप अपने पौधों को निम्न दो रूपों में उर्वरक या खाद दे सकते हैं:-

  1. सॉलिड फॉर्म में (Solid Form) – पौधों को ठोस रूप में दिए गये उर्वरक धीमी गति से रिलीज होते हैं, जिससे इनका परिणाम कुछ समय बाद, लेकिन लम्बे समय तक देखने को मिलता है। अपने फूल वाले पौधों को लगाने के लिए पॉटिंग मिक्स तैयार करते समय आप ठोस उर्वरक उचित मात्रा में मिट्टी में मिला सकते हैं तथा पौधे की ग्रोथ के समय आप टॉप ड्रेसिंग के रूप में भी जैविक खाद दे सकते हैं।
  2. तरल रूप में (Liquid Form) – ज्यादा फूल लाने के लिए पौधों को तरल रूप में फर्टिलाइजर दो तरह से दिया जा सकता है:-

तरल उर्वरकों को पानी में घोलकर डाला जाता है, अतः पैकेजिंग पर दिए गए निर्देशों के अनुसार घोल तैयार करें तथा स्प्रे बोतल की मदद से पौधे पर स्प्रे करें। पत्तियों पर सीधे दिए गए पोषक तत्व पौधे द्वारा जल्दी अवशोषित कर लिए जाते हैं।

(यह भी जानें: वेजिटेबल गार्डन के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर…..)

अक्सर पूंछे जाने वाल प्रश्न और उनके उत्तर – FAQ And Their Answers In Hindi 

प्रश्न:- फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए पौधों को कितनी बार खाद देनी चाहिए?

उत्तर:- आमतौर पर खाद देना पौधे के प्रकार और उपयोग किए जाने वाले उर्वरक/खाद पर निर्भर करती है, लेकिन अधिकांश पौधों में ज्यादा फूल लाने के लिए ग्रोइंग सीजन के दौरान हर 2 से 4 सप्ताह में उर्वरक देना उचित है।

प्रश्न:- क्या अधिक उर्वरक देने से पौधों को नुकसान हो सकता है?

उत्तर:- हाँ, अधिक उर्वरक डालने से पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है, पौधे की वृद्धि रुक सकती है और फूलों का उत्पादन भी कम हो सकता है।

प्रश्न:- क्या उपजाऊ मिट्टी होने के बावजूद भी पौधों को खाद देना आवश्यक है?

उत्तर:- हाँ, खासकर गमले में लगे पौधों को खाद देना महत्वपूर्ण है, यह उनके स्वस्थ विकास और फूलों के उत्पादन के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों को प्रदान करते हैं।

उपरोक्त लेख में आपने जाना पॉटेड प्लांट्स या घर पर लगे सब्जी, फल, फूल के पौधों में फूलों की पैदावार कैसे बढ़ाएं तथा अपने फूल वाले पौधों को स्वस्थ रखने और पौधे पर ज्यादा फूल लाने के लिए सही खाद का चयन कैसे करें। उम्मीद है लेख आपको पसंद आया हो, लेख के सम्बन्ध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *