होम गार्डन प्लांट्स के लिए सबसे अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर – Best Liquid Fertilizer For Home Garden Plants In Hindi

अक्सर घर पर लगे पौधों की सही से देखभाल करने पर भी उनकी ग्रोथ रुक जाती है या उनमें फल-फूल नहीं आते हैं। ऐसे में पौधों को बढ़ने में मदद करने के लिए उन पर लिक्विड फर्टिलाइजर का छिड़काव करना सही रहता है। यह तरल खाद पौधों की मिट्टी में मिलाने या पत्तियों पर स्प्रे करने से कुछ ही समय में पौधे दुबारा तेजी से बढ़ने और फलने-फूलने लगते हैं। यदि आपने भी घर में पौधे लगाए हुए हैं और उन्हें जल्दी बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं, तो लिक्विड फर्टिलाइजर के नाम और उनके इस्तेमाल के बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए। लिक्विड फर्टिलाइजर क्या हैं, घर के पौधों के लिए सबसे अच्छे तरल उर्वरक (liquid fertilizer) कौन से हैं, लिक्विड फर्टिलाइजर के नाम, इनका इस्तेमाल कब और क्यों किया जाता है, तथा लिक्विड खाद घर पर कैसे बनाएं? इसकी पूरी जानकारी के लिए यह लेख लास्ट तक पढ़ें।

लिक्विड फर्टिलाइजर क्या होता है – What Is Organic Liquid Fertilizer For Plants In Hindi

लिक्विड फर्टिलाइजर क्या होता है - What Is Organic Liquid Fertilizer For Plants In Hindi

पौधों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए जिन तरल पदार्थों का उपयोग किया जाता है, उनको हिंदी में तरल उर्वरक और इंग्लिश में लिक्विड फर्टिलाइजर (Liquid Fertilizer) कहा जाता है। इनके इस्तेमाल से कुछ ही समय में पौधे की रुकी हुई ग्रोथ फिर से होने लगती है, फल-फूल ज्यादा संख्या में लगने लगते हैं और पौधे हरे-भरे रहते हैं। साथ ही तरल खाद और उर्वरक पौधे की हेल्थ (Plants Health) में सुधार करते हैं और उसकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ा देते हैं। सीवीड, फिश इमल्शन आदि फेमस लिक्विड फर्टिलाइजर हैं। इन तरल उर्वरकों का जल्दी असर इसीलिए दिखता है, क्योंकि पौधों के द्वारा तरल रूप में कोई भी पोषक तत्व बहुत आसानी से और जल्दी से अवशोषित (absorb) कर लिया जाता है।

(और पढ़ें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर कब डालना चाहिए – When To Apply Liquid Fertilizer To Plants In Hindi

जब पौधों में फूल या फल आने की प्रक्रिया शुरू होने वाली होती है, तब Liquid Fertilizer का उपयोग करना सही रहता है। साथ ही सीडलिंग को पोषक तत्व देने के लिए तरल रूप में खाद और उर्वरक का ही उपयोग किया जाता है। अगर किसी पौधे की ग्रोथ रुक गयी है, तब उसे तेजी से बड़ा करने के लिए भी तरल उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाता है। लिक्विड फर्टिलाइजर का प्रयोग सुबह या शाम के समय करना चाहिए। दोपहर के समय इनका छिड़काव करने या मिट्टी में डालने से बचना चाहिए। लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल महीने में 2 बार से अधिक नहीं करना चाहिए।

घर के पौधों के लिए सबसे अच्छी तरल खाद और उर्वरक – Best Organic Liquid Fertilizer For Potted Plants At Home In Hindi

वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के केमिकल लिक्विड फर्टिलाइजर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन उनके उपयोग से पौधे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी वजह से अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर लगे पौधों को कोई नुकसान भी न हो और उन्हें सभी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाए, तो इसके लिए आप पौधों पर निम्न आर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं:

1. बायो एनपीके उर्वरक – Bio Npk Liquid Fertilizer For Indoor/Outdoor Plants In Hindi

यह एक जैविक (organic) उर्वरक है, जो पौधों को नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व देता है। इसके इस्तेमाल से पौधे घने (bush) होते हैं और फल-फूल व सब्जियों की पैदावार भी अधिक होती है। इसके इस्तेमाल के लिए 1 लीटर पानी में 1 मिलीलीटर npk फर्टिलाइजर मिलाएं और उसे स्प्रे बोतल में भरकर पौधों पर स्प्रे करें। महीने में दो बार इसका उपयोग पौधों पर कर सकते हैं। सुरक्षित तरीके से इस ऊर्वरक को यूज करने के लिए पैकेट पर लिखे निर्देशों का पालन करें।

(और पढ़ें: बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है, जानें गार्डन में उपयोग और फायदे…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

2. प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर – Plant Growth Promoter Fertilizer In Hindi

अगर घर पर लगे पौधों की ग्रोथ अचानक रुक गयी है, तो ऐसी स्थिति में पौधे में इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पौधों को ग्रोथ को प्रमोट करता है यानि बढ़ाता है। इसके उपयोग से पौधे की ग्रोथ तेजी से होने लगती है और फल व फूल भी आने लगते हैं। स्प्रे बोतल में 1 लीटर पानी लेकर उसमें 3 मिलीलीटर प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर मिलाएं और फिर इसे पौधों पर अच्छे से स्प्रे करें। आप इसे गमले में लगे पौधे की मिट्टी में भी मिला सकते हैं। पौधों पर महीने में दो बार इसका छिड़काव करें।

(और पढ़ें: प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर से बढाएं पौधों की ग्रोथ…)

3. एप्सम साल्ट – Epsom Salt Fertilizer For Home Garden Plants In Hindi

एप्सम साल्ट - Epsom Salt Fertilizer For Home Garden Plants In Hindi

ऑनलाइन गार्डन स्टोर पर एप्सम साल्ट आसानी से मिल जाता है। मैग्नेशियम और सल्फर इसमें मौजूद मुख्य पोषक तत्व होते हैं। 1 लीटर पानी में 1 चम्मच (5 ग्राम) एप्सम साल्ट मिलाएं और तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों पर स्प्रे करें या गमले की मिट्टी में डालें। एप्सम साल्ट फर्टिलाइजर से पौधे हरे-भरे रहते हैं और उनमें ज्यादा फूल लगते हैं। इसका इस्तेमाल भी 15 दिन में 1 बार कर सकते हैं।

4. सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर – Seaweed Liquid Fertilizer For Potted Plants In Hindi

सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर – Seaweed Liquid Fertilizer For Potted Plants In Hindi

इसमें Npk, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस तरल उर्वरक को सीडलिंग और परिपक्व पौधों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑर्गेनिक उर्वरक पौधों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। साथ ही फल और फूलों की क्वालिटी भी बढ़ाता है। गार्डन स्प्रे पम्प में 1 लीटर पानी लें और उसमें 3 मिलीलीटर सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर मिलाएं, फिर इसे पौधों पर अच्छे से स्प्रे करें। आप इसे पौधे की मिट्टी में भी मिला (drench soil) सकते हैं। पौधों पर महीने में दो बार इसका प्रयोग करें।

(और पढ़ें: सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? जानिए गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे…)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

5. फिश इमल्शन लिक्विड फर्टिलाइजर – Liquid Fish Emulsion Fertilizer For Potted Plants In Hindi

इस लिक्विड फर्टिलाइजर का काम है, पौधों को मजबूत बनाना, जड़ों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाना, पौधे को कीट और रोगों के प्रति प्रतिरोधी बनाना आदि। यह उर्वरक पौधों को Npk, कैल्शियम और मैग्नीशियम पोषक तत्व प्रदान करता है। 4 लीटर पानी में 15 मिलीलीटर फिश इमल्शन लिक्विड फर्टिलाइजर अच्छे से मिक्स करें। स्प्रे पम्प में भरकर इसका पौधों पर अच्छे से छिड़काव करें।

घर पर लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं – How To Make Natural Liquid Fertilizers For Plants In Hindi

आप घर पर ही आसानी से उपलब्ध चीजों से भी लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं जैसे:

1. प्याज के छिलके से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर – Onion Peel Liquid Fertilizer For Plants In Hindi

प्याज के छिलके से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर - Onion Peel Liquid Fertilizer For Plants In Hindi

घर पर प्याज छीलने के बाद उसके छिलकों को तुरंत फेंक दिया जाता है, लेकिन आप इनकी सहायता से लिक्विड फर्टिलाइजर (Liquid Fertilizer) बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक छोटी बाल्टी में प्याज के छिलकों को इकठ्ठा कर लें, जब बाल्टी छिलकों से आधी भर जाए, तब उसमें ऊपर तक पानी भर कर 3 दिन के लिए रख दें। 3 दिन बाद इस घोल को छान लें और फिर उसे पौधों के ऊपर स्प्रे करें या पौधे की मिट्टी में डाल दें। इससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होती रहती है, उनमें कीड़े भी नहीं लगते हैं और पौधों की रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

(और पढ़ें: प्याज के छिलकों से जैविक खाद बनाने की विधि…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

2. गोबर खाद से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर – How To Make Cow Manure Tea At Home In Hindi

गोबर खाद से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर - How To Make Cow Manure Tea At Home In Hindi

इसके लिए एक बाल्टी में 1 भाग गोबर खाद को 5 भाग पानी में मिलाएं। जैसे अगर आप 1 कप गोबर खाद लेते हैं, तो उसे 5 कप पानी में मिलाएं। अब बाल्टी को ढककर 10-15 दिन के लिए रखा रहने दें। 15 दिन बाद इस घोल में से 250 मिलीलीटर की मात्रा लें और उसे 4-5 लीटर पानी में मिलाएं। और फिर इसे पौधों पर स्प्रे करें या पौधे की मिट्टी में मिलाएं। आप गोबर से बने उपले या कंडे (Cow Dung Cake) का इस्तेमाल भी इस खाद को तैयार करने में कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

3. केले के छिलके से बनाएं तरल खाद – Banana Peel Liquid Fertilizer For Plants In Hindi

केले के छिलके से बनाएं तरल खाद - Banana Peel Liquid Fertilizer For Plants In Hindi

इस तरल जैविक खाद के इस्तेमाल से पौधों को फास्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम पोषक तत्व मिलते हैं। तरल खाद बनाने के लिए 3-4 केले के छिलकों को 1 लीटर पानी में डालकर कुछ दिन के लिए रखा रहने दें। फिर कुछ 1 सप्ताह बाद छिलकों को अलग कर दें, और पानी को पौधों की मिट्टी में डालें। केले के लिक्विड फर्टिलाइजर से फल और फूल वाले पौधों को विशेष फायदा होता है, इससे उनमें अधिक संख्या में फूल-फल लगते हैं।

(और पढ़ें: केले के छिलके की खाद कैसे बनाएं…)

इस आर्टिकल में आपने जाना कि घर में लगे (घरेलू) पौधों की तेजी से ग्रोथ के लिए कौन से लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है और घर पर ही तरल जैविक उर्वरक (liquid fertilizer) कैसे बना सकते हैं। घर के पौधों में उपयोग किये जाने वाले लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में अगर आपका कोई सवाल या सलाह हो तो उसे कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *