पौधे के लिए सीवीड फर्टिलाइजर खरीदने की जानकारी – Where To Buy Seaweed Fertilizer In Hindi

यदि आप अपने घर पर कंटेनर गार्डनिंग करते हैं, तो आपको पौधों के स्वस्थ विकास के लिए एक संतुलित जैविक उर्वरक (balanced organic fertilizer) की आवश्यकता होती है, जिसके लिए गार्डनिंग एक्सपर्ट सीवीड का उपयोग करने की सलाह देते हैं। मार्केट में सॉलिड और लिक्विड रूप में सीवीड से बने अनेक तरह के उर्वरक उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग इस फर्टिलाइजर के सिलेक्शन में कंफ्यूज हो जाते हैं। हम आपको बता दे कि लिक्विड सीवीड फर्टिलाइजर पौधों के लिए बेस्ट उर्वरक होता है, जिसे आप फोलियर स्प्रे या मिट्टी में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। यदि आप भी इस संतुलित उर्वरक को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। आइये जानते हैं सीवीड तरल उर्वरक कहाँ से खरीदें, ऑनलाइन सीवीड फर्टिलाइजर की विशेषताएं और खरीदने के फायदे के बारे में।

सीवीड तरल उर्वरक क्या है – What is Seaweed Liquid Fertilizer in Hindi

सीवीड तरल उर्वरक क्या है – What is Seaweed Liquid Fertilizer in Hindi

समुद्री खरपतवार (Seaweed), यानि समुद्र के अंदर उगने वाली घास से निकला अर्क (extracts of seaweed), तरल सीवीड फर्टिलाइजर कहलाता है। यह 100% जैविक प्राकृतिक उर्वरक है, जिसमें कार्बोनेट और नाइट्रेट के रूप में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सभी प्रकार के पौधों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

(और पढ़ें: प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर से बढाएं पौधों की ग्रोथ…)

सीवीड तरल व अन्य जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें

 

लिक्विड सीवीड फर्टिलाइजर की विशेषताएं – Features of Liquid Seaweed Fertilizer in Hindi

यदि आप जानना चाहते हैं कि गार्डन में लगे पौधों के लिए सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर ही क्यों खरीदना चाहिए? तो इसका जवाब आपको इसकी विशेषताएं जानकर मिल जाएगा। आइये जानते हैं लिक्विड सीवीड फर्टिलाइजर की विशेषताएं, जो कि निम्न हैं:-

  • यह समुद्री शैवाल से प्राप्त 100% प्राकृतिक और जैविक उर्वरक है।
  • यह पौधे की उपापचयी क्रियाओं (metabolic function) में वृद्धि करके पौधों की उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि करता है।
  • मिट्टी में माइक्रोबियल आबादी (soil microbial population) को बढ़ाकर मृदा स्वास्थ्य में सुधार करता है और एक अच्छे मृदा कंडीशनर के रूप में काम करता है।
  • सीवीड उर्वरक विभिन्न प्रकार के रोगों, सूखे की स्थितियों और मौसम के अत्याधिक प्रभाव से पौधों को बचाता है, अर्थात पौधों की मौसम के प्रति सहनशीलता और प्रतिरोधकता में वृद्धि करता है।
  • यह पौधों के लिए एक संतुलित जैविक उर्वरक (balanced organic fertilizer) है। इसमें एनपीके (NPK) के अलावा अन्य माइक्रो न्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, बोरोन, जिंक, मोलिब्डेनम, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें

सीवीड तरल उर्वरक कहाँ से खरीदें – Where To Buy Seaweed Fertilizer In India In Hindi

सीवीड तरल उर्वरक कहाँ से खरीदें – Where To Buy Seaweed Fertilizer In India In Hindi

अगर आप अपने घर पर कंटेनर गार्डनिंग के दौरान इनडोर या आउटडोर पेड़-पौधे लगा रहे हैं, और उनकी उचित वृद्धि और विकास के लिए एक अच्छी क्वालिटी के सीवीड फर्टिलाइजर की तलाश कर रहे हैं, तो organicbazar.net ऑनलाइन गार्डन स्टोर से 100% प्राकृतिक समुद्री शैवाल से बने कंसन्ट्रेट सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर को बेहद आसानी से सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। ऑनलाइन सीवीड फर्टिलाइजर खरीदने का एक फायदा यह है, कि आपको मार्केट जाने की आवश्यकता नहीं है और आप इसे घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

ऑनलाइन सीवीड फर्टिलाइजर खरीदने के फायदे – Benefits Of Buying Online Seaweed Fertilizer In Hindi

  • आपको यह सीवीड फर्टिलाइजर 250 ml तरल रूप में मिलता है और इसके साथ Measuring Cup भी आता है।
  • इस सीवीड तरल उर्वरक का उपयोग कर आप 30-40 छोटे पौधों या 10 पेड़ों को फर्टिलाइज कर सकते हैं।
  • आप 1 लीटर पानी में 3-5 मिलीलीटर उर्वरक मिलाकर इसका इस्तेमाल पौधे की पत्तियों पर स्प्रे के रूप में या फिर पौधों को पानी देने के लिए कर सकते हैं।
  • यदि आप इस गार्डनिंग प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको डिस्काउंट, डिफरेंट पेमेंट मोड और Cash On Delivery जैसी अनेक फैसिलिटी मिल जाती हैं।

(और पढ़ें: ऑर्गेनिकबाजार पर चल रहें हैं जबरदस्त ऑफर, डालें ये कूपन कोड…)

सीवीड तरल व अन्य जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *