कमल के पौधे में फूल न आने के कारण और समाधान – Lotus Plant Not Flowering: Causes And Solutions In Hindi

Kamal Ke Paudhe Mein Phool Kaise Laen In Hindi: कमल का पौधा खूबसूरत फूलों से भरा दिखे, यह हर गार्डनर की इच्छा होती है। लेकिन कई बार पौधा हरा-भरा होने के बावजूद फूल नहीं देता, और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि—मेरा कमल का पौधा क्यों नहीं फूल रहा है? असल में, कई सामान्य गलतियाँ हैं जो कमल की फ्लावरिंग को रोक देती हैं। इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि कमल में फूल न आने के कारण क्या हैं और उन्हें सही समय पर कैसे ठीक किया जाए।

इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि कमल के पौधे की देखभाल कैसे करें यानि कमल के पौधों में फूल लाने के उपाय क्या हैं, ताकि आपका पौधा मजबूत बने और भरपूर फूलों के साथ खिल सके और आपका होम या टेरेस गार्डन हमेशा खूबसूरत और आकर्षक दिखाई दे।

कमल के पौधे में फूल  आने के कारण – Why Is My Lotus Plant Not Flowering In Hindi

कमल के पौधे में फूल न आने के कारण - Why Is My Lotus Plant Not Flowering In Hindi

लोटस के पौधे में फूल न आना अक्सर उसकी देखभाल से जुड़ी छोटी–छोटी गलतियों की वजह से होता है। सही धूप, साफ पानी, पोषक तत्व और उचित तापमान न मिलने पर कमल का पौधा केवल पत्ते बनाता है, फूल नहीं देता। चलिए जानते हैं कि कमल के पौधे में फूल न खिलने के कारण क्या हैं।

  • कमल के पौधे को रोजाना उचित मात्रा में धूप न मिलने पर फूल नहीं बनते हैं।
  • मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होने से पौधा फूल नहीं बना पाता। इसके अतिरिक्त ज्यादा खाद भी पानी को खराब कर देती है और कली सड़ने लगती है।
  • बहुत कम या बहुत ज्यादा पानी की गहराई कली बनने की प्रक्रिया रोक देती है।
  • कमल को भीड़-भाड़ वाली जगह पर लगा देना, जहाँ सभी पौधे पोषक तत्वों के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • गंदे पानी से जड़ें कमजोर होती हैं और फूल बनने की क्षमता कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त पुराने पानी के कारण पौधा सुस्त पड़ जाता है और फ्लावरिंग रुक जाती है।
  • 20°C से कम तापमान में कमल की वृद्धि धीमी होती है और फूल नहीं आते।
  • पानी में ज्यादा शैवाल होने से पोषक तत्व कमल के पौधे तक नहीं पहुंच पाते।
  • एफिड्स या फंगल रोग कली बनने से पहले ही पौधे को कमजोर कर देते हैं।

(यह भी जानें: घर पर कमल के फूल कैसे उगाएं…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

कमल के पौधों में फूल खिलने के बेहतरीन उपाय – Best Tips To Make Lotus Plants Bloom In Hindi

कमल के पौधे में फूल तभी अच्छी तरह खिलते हैं, जब उसे सही धूप, पोषक तत्व, साफ पानी और उचित तापमान मिले। इसके साथ ही पानी की गहराई, कीट-रोग नियंत्रण और शैवाल की वृद्धि रोकना भी बहुत जरूरी है। सही देखभाल से कमल का पौधा सुंदर और बड़े फूल देता है। चलिए जानते हैं कमल के पौधे में फूल खिलाने के तरीके, जो कि निम्न हैं-

1. उचित धूप

कमल के पौधे को प्रतिदिन कम से कम 6–8 घंटे की धूप चाहिए होती है। धूप की कमी होने पर पत्ते तो बढ़ते हैं, लेकिन फूल नहीं आते। इसलिए गमले या तालाब को ऐसी जगह होना चाहिए जहाँ पौधों को दिन भर अच्छी रोशनी मिल सके। सुनिश्चित करें कि आपके पौधे के पास लगे बड़े-बड़े पौधे, आपके पौधे तक सूर्य प्रकाश को जाने से न रोकें। लोटस प्लांट को गर्मी की जलाने वाली धूप से बचाएं, इसके लिए आप गार्डन में शेड नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(यह भी जानें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

2. पोषक तत्व

जब कमल के पौधे में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो पौधे की वृद्धि और फूल आने पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कमल के पौधे को मिट्टी में जैविक खाद जैसे गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट और संतुलित उर्वरक बहुत फायदेमंद होती है। यह पौधे को फूल बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। खाद को पानी में सीधे न डालें, बल्कि मिट्टी में मिलाकर दें। आप चाहें तो पौधे को जैविक लिक्विड खाद जैसे npk खाद, सीवीड खाद भी दे सकते हैं।

3. पानी की सही गहराई

कमल के पौधे में फूलों की वृद्धि के लिए पौधे को पानी की उचित गहराई पर लगाया जाना चाहिए। अगर पानी बहुत उथला है, तो जड़ों का विकास सही से नहीं होगा और अगर पानी बहुत गहरा है तो यह ऑक्सीजन के अवशोषण को कम कर सकता है। इसलिए पौधे को उचित गहराई पर लगाएं जहाँ पानी के ऊपर इसके पत्ते तैरते रहें और जड़ें नीचे पानी में डूबी रहें। ऐसा करने से आपका पौधा अच्छी तरह से ग्रो करेगा और सुन्दर फूल भी खिलेंगे।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

4. अलग पॉट में लगाना

अलग पॉट में लगाना

कमल को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए, इसलिए उसे हमेशा चौड़े और अलग गमले, टब या बाल्टी में लगाना बेहतर होता है। भीड़ वाले गमले में कंद (जड़) ठीक से फैल नहीं पाते और फूल कम आते हैं। अलग पॉट कमल की जड़ों को फैलने की अच्छी जगह देता है।

(यह भी जानें: ग्रो बैग्स क्या होते हैं, पौधे लगाने में इसका उपयोग क्यों करें…)

5. शैवाल वृद्धि को रोकना

पानी में ज्यादा गंदगी होने पर शैवाल तेजी से बढ़ते हैं। शैवाल, कमल के पौधे के साथ पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे लोटस प्लांट को सही पोषण नहीं मिल पाता और साथ ही शैवाल पानी को भी खराब कर देते हैं। इसे रोकने के लिए पानी समय-समय पर बदलते रहें और गमले में बहुत ज्यादा खाद न डालें। अगर पानी नहीं बदलना चाहते तो आप शैवाल को हाथों से भी अलग कर सकते हैं। इसके अलावा शैवाल की वृद्धि को रोकने के लिए शैवाल खाने वाली मछली को अपने तालाब या पॉट में छोड़ सकते हैं।

6. कीट और रोग से बचाव

कमल प्लांट में अक्सर एफिड्स, कैटरपिलर या घोंघे जैसे कीट पत्तियों को खा सकते हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है और उसमें फूल नहीं लगते। इसके अलावा फंगल संक्रमण या जड़ सड़न जैसे रोग भी पौधे को कमजोर कर फूल बनने में रुकावट डाल सकते हैं। पत्तियों को नियमित चेक करें और शुरुआती लक्षण दिखें तो नीम तेल या कीटनाशक साबुन का स्प्रे करें। पौधे को साफ और हवादार रखने से रोग जल्दी नहीं लगते और कीट भी दूर रहते हैं।

मिट्टी व जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

7. स्वच्छ पानी का उपयोग

स्वच्छ पानी का उपयोग

गंदा या बदबूदार पानी कमल की ग्रोथ को रोक देता है और पौधे में फूल भी नहीं लगते या कम लगते हैं। हफ्ते में 1 बार पानी बदलना या ऊपर से ताजा पानी डालना पौधे को स्वस्थ रखता है। साफ पानी से कंद और जड़ें तेजी से बढ़ती हैं। अगर पानी गंदा या उसमें से बदबू आने लगी है तो उसे जल्दी से चेंज कर दें।

नोट – कमल के पौधे लगे पॉट, टब या बाल्टी में नीचे तरफ साइड में निकासी छिद्र (जिसे खोला और बंद किया जा सके) जरूर रखें, ताकि पानी को आसानी से चेंज किया जा सके।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

8. सही तापमान

कमल का पौधा गर्म मौसम में सबसे अच्छा बढ़ता है, लगभग 23°C से 32°C के बीच तापमान आदर्श होता है। अगर पानी या हवा का तापमान बहुत ठंडा या बहुत गर्म है, तो यह फूल बनने की प्रोसेस को कम कर सकता है। बहुत ज्यादा ठंड में पौधा सुस्त हो जाता है और फूल कम बनते हैं या बिल्कुल नहीं बनते। सर्दियों में गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ ठंड कम लगे या कपड़े आदि से ढककर सुरक्षा प्रदान करें।

निष्कर्ष:

कमल के पौधे में फूल न आने का मुख्य कारण गलत देखभाल, गंदी परिस्थितियाँ और धूप-पानी की कमी होती है। सही धूप, साफ पानी और संतुलित पोषण देने पर पौधा जल्दी स्वस्थ होकर फूल देने लगता है। थोड़ी सी नियमित देखभाल से आपका कमल पूरे मौसम में खूबसूरत फूल खिलाएगा। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। आपका एक पॉजिटिव कमेंट हमारे लिए मोटिवेशन का काम करता है। सही जानकारी के लिए फॉलो करें— organicbazar.net

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment