घर पर एक अच्छी गोबर खाद बनाने की सबसे आसान विधि – How To Make Cow Dung Manure/Compost At Home In Hindi

गोबर की खाद पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, और ये पोषक तत्व सभी पौधों को चाहिए होते हैं। गोबर खाद में कई लाभकारी बैक्टीरिया या माइक्रोब्स होते हैं, जो इन न्यूट्रिएंट्स (Npk) को ऐसी फॉर्म में बदल देते हैं, जो पौधे की जड़ों द्वारा बहुत आसानी से अवशोषित कर लिए जाते हैं। वैसे तो गोबर खाद ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मिल जाती है, लेकिन आप इसे घर पर ही फ्री में तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको घर पर गोबर की खाद बनाने का बेहद सरल तरीका बताने जा रहे हैं।

cow dung अर्थात गोबर खाद किसे कहते हैं, यह कितने दिन में तैयार होती है, घर पर गाय के ताजे गोबर से जैविक खाद कैसे बनाते है, गोबर के उपले या कंडे से/की खाद कैसे बनाएं, इसे बनाने की पूरी विधि और प्रक्रिया आपको इस लेख में जानने को मिलेगी।

गोबर की खाद क्या है, यह कैसे बनती है – What Is Cow Dung Manure/Compost In Hindi

गोबर की खाद क्या है, यह कैसे बनती है - What Is Cow Dung Manure/Compost In Hindi

हो सकता है कुछ लोगों को मालूम न हो कि गोबर की खाद किसे कहते हैं। गाय या भैंस के गोबर और मूत्र से बनी खाद को ही गोबर खाद (cow dung manure/fertilizer) कहा जाता है। वैसे तो अन्य पशुओं जैसे घोड़े, बकरी के गोबर से भी खाद बनाई जाती है, लेकिन खेती या बागबानी में ज्यादातर गाय के गोबर से बनी खाद का ही इस्तेमाल किया जाता है। एक अच्छी गोबर खाद कैसे बनती है, इसकी जानकारी भी कई लोगों को नहीं होती है। इसकी विधि और तरीके को हम आगे समझेंगे।

(और पढ़ें: गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

बेस्ट जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

गोबर की खाद कितने दिन में तैयार होती है – How Long Does Cow Dung Take To Decompose In Hindi

वैसे तो गोबर खाद को पूरी तरह से सड़ने या अपघटित होने में 6-8 महीने लग जाते हैं। लेकिन 1-2 महीने के बाद भी गोबर खाद पौधों पर उपयोग करने लायक विघटित (decompose) हो जाती है।

घर पर गाय के ताजे गोबर से जैविक खाद कैसे बनाएं – How To Make Compost From Fresh Cow Dung At Home In Hindi

पौधों के लिए घर पर ही गाय के ताजे गोबर से जैविक खाद बनाने की विधि/प्रक्रिया बहुत आसान है, चलिए इसका तरीका जानते हैं:

  1. सबसे पहले धूप वाली ऐसी जगह ढूढें, जहाँ पर गोबर का 1 से 2 फीट ऊँचा ढेर (heap) बना सकते हों और उसे आसानी से उलट-पलट भी कर सकें।
  2. जमीन के ऊपर ताजा गोबर खाद को इकठ्ठा कर पिरामिड की तरह, ढेर बना लें। अब इसमें 15 दिनों तक रोजाना पानी का छिड़काव करते रहे।
  3. 15 दिन के बाद इस ढेर के ऊपर एक घोल का छिड़काव करते हैं। अगर 10 किलो गोबर है तो उसके लिए घोल तैयार करने के लिए, 1 लीटर पानी में 1 लीटर गोमूत्र, 100 ग्राम बेसन और 100 ग्राम गुड़ मिलाते हैं।
  4. अब इस तैयार घोल का गोबर के ऊपर छिड़काव करते हैं। इससे गोबर के अपघटन की प्रक्रिया तेजी से होने लगती है। इस घोल को हर 10 दिन में गोबर में मिलाते रहें और गोबर को पलटातें रहे।
  5. सूक्ष्म जीव और लाभकारी बैक्टीरिया हवा, तापमान और नमी की उपस्थिति में गोबर का अपघटन करने लगते हैं। इस प्रोसेस के पूरा होने से काले रंग का ह्यूमस प्राप्त होता है, वही गोबर खाद होती है।
  6. 2 महीने बाद गोबर खाद उपयोग के लिए बनकर तैयार हो जाती है।

(और पढ़ें: वेजिटेबल गार्डन के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर गोबर के कंडे या उपले से खाद कैसे बनाएं – How To Make Compost/Manure From Cow Dung Cake In Hindi

घर पर गोबर के कंडे या उपले से खाद कैसे बनाएं - How To Make Compost/Manure From Cow Dung Cake In Hindi

पौधों के लिए घर पर ही गोबर के उपले या कंडे की एक अच्छी जैविक खाद कैसे बनती है, यह सभी गार्डनर को मालूम होना चाहिए। क्योंकि गोबर के कंडे/उपले लगभग हर घर में रहते हैं या आसपास बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। चलिए गोबर के कंडे (Cow Dung Cake) से जैविक खाद (Organic Manure) बनाने की विधि (Method) समझते हैं:

पानी से भरी बाल्टी में गोबर के कंडे/उपले डालें – Soak The Cow Dung Cake In Water In Hindi

सबसे पहले आपको जरूरत होगी एक बड़ी बाल्टी की। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर लें। पानी से भरी इस बाल्टी में कुछ कंडे डाल दें, कंडे अच्छे से डूब जाने चाहिए। इस बाल्टी को किसी ढक्कन या कपड़े से ढक कर 2 दिन के लिए छाँव या धूप वाली जगह पर रख दें।

2 दिन बाद कंडे बाहर निकालकर बारीक कर लें – Crush The Cow Dung Cake In Hindi

दो दिन के बाद बाल्टी से ढक्कन को हटा दें और पानी को अलग कर लें। अब कंडे कुछ नरम हो गये होंगे, इन्हें हाथ की मदद से बुरादे की तरह बारीक (Crushing) कर लें। बचे हुए पानी को लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल करें।

कंडे के बुरादे में मिट्टी मिलाएं – Mix Garden Soil In Cow Dung Powder In Equal Quantity In Hindi

अब नजदीकी खेत या गार्डन से मिट्टी लायें और उसे कंडे/उपले के बुरादे (Powder) में मिला लें। मिट्टी और कंडे के पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाएं। अगर आपके पास वर्मीकम्पोस्ट खाद हो तो उसे भी मिला सकते हैं। मिट्टी और वर्मीकम्पोस्ट में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया गोबर से बने उपले को अपघटित (Decompose) करने लगते हैं, यानि खाद बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अब थोडा सा पानी डालकर मिट्टी और कंडे के पाउडर को अच्छे से मिक्स करें।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

2 महीने के लिए मिश्रण को रखा रहने दें – Decomposing Cow Dung Cake For 2 Month In Hindi

गोबर को अपघटित होने में 2 से 6 महीने लग जाता है। इस वजह से मिट्टी और कंडे के मिश्रण वाली बाल्टी को 2 महीने के लिए ढक कर कहीं छाया वाली जगह पर रख दें। इसे हर 2-4 दिन में चेक करते रहें, नमी कम जाए तो पानी छिडकें और यदि गोबर के गुठले हों, तो उन्हें बारीक करते रहें। 2 महीने बाद गोबर की खाद उपयोग के लिए तैयार है।

गोबर की खाद पूर्ण अपघटित है या नहीं, चेक करें – Check Cow Dung Manure Is Decomposed Or Not In Hindi

अच्छी तरह से अपघटित खाद की पहचान निम्न तरह से की जा सकती है:

  • सही से सड़ चुकी खाद का रंग काला या डार्क ब्राउन (Dark Brown) होता है।
  • खाद में से गोबर की बदबू नहीं आती है, सूंघने पर केवल मिट्टी की खुशबू आती है।
  • गोबर खाद भुरभुरी होती है।

इस आर्टिकल में आपने जाना कि गोबर की खाद कितने दिन में तैयार होती है और घर पर गोबर से और उपले/कंडे से जैविक खाद कैसे बनाएं, इसकी विधि या प्रक्रिया क्या है। गोबर की खाद बनाने के तरीके से जुड़े इस लेख के बारे में अगर आपका कोई डाउट है, तो उसे कमेन्ट में जरूर बताएं। लेख पसंद आया हो तो गार्डनिंग करने वाले दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

बेस्ट जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *