हाउस प्लांट से फंगस दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय – How To Get Rid Of Fungus On Potted Plants (Houseplant) In Hindi

आमतौर पर हाउसप्लांट्स सभी घरों में पाए जाते हैं। इनडोर लगे इन पौधों को बाहरी पौधों की अपेक्षा अलग वातावरण में लगाया जाता है, जिससे यह फंगस के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं। कभी-कभी इंडोर पौधों की सही देखभाल न करना, पानी की कमी जैसे कई कारणों से उनमें फंगस लग जाती है। यह फंगस पहले पत्तियों को नुकसान पहुंचाती है तथा संक्रमण बढ़ने पर जड़ों पर भी हमला करती है, जिससे प्रभावित पौधा कमजोर होकर एक समय बाद मर जाता है। यदि आपने अपने घर पर पॉटेड प्लांट्स लगाये हैं और उनमें फंगस लगने की इस समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें, जिसमें आप जानेंगे, कि घर पर लगे पौधों या हाउस प्लांट को फंगस से कैसे बचाएं या फंगस लगने से रोकने के उपाय के बारे में। इसके अलावा आप यह भी जानेंगे, कि फंगस क्या है, इसके प्रकार तथा पौधों से फंगस को कैसे हटाएं।

कवक रोग या फंगस क्या है – What Is Fungus In Hindi

कवक रोग या फंगस क्या है - What Is Fungus In Hindi

यह पौधों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसकी शुरुआत तो पत्तियों से होती है, लेकिन इन्फेक्शन बढ़ने पर यह तनों, फूलों तथा फलों को भी प्रभावित करने लगती है और अंत में इसका संक्रमण जड़ों तक पहुँच जाता है, जिसके प्रभाव से पौधा कमजोर होकर मृत हो जाता है।

पौधों में फंगल रोग होने के कई कारण हैं, जैसे- नमी का स्तर, मौसम में परिवर्तन, मृदाजनित या बीजजनित, अन्य पौधों के संक्रमण से और पानी की अनियमितता आदि। इस रोग का शुरूआती असर तो कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन जब यह गंभीर रूप से फैल जाता है, तो नियंत्रित करना मुश्किल होता है, अतः संक्रमित पौधे को गार्डन से हटाना पड़ता है।

(यह भी जानें: पौधे की मिट्टी में फंगल संक्रमण है, तो अपनाएं ये नेचुरल फंगीसाइड…)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

फंगस के प्रकार – Types Of Fungus On Plants In Hindi

हाउसप्लांट्स को संक्रमित करने वाली फंगस के प्रकार निम्न हैं:-

  1. पाउडरी मिल्ड्यू (Powdery Mildew)
  2. ब्लाइट (Blight)
  3. रस्ट फंगस (Rust Fungus)
  4. लीफ स्पॉट (Leaf Spot)
  5. ब्लैक स्पॉट (Black Spot)

आइये आगे जानते हैं- घर पर लगे पौधों या हाउस प्लांट को फंगस से कैसे बचाएं?

इंडोर पौधों को फंगस से बचाने के उपाय – How To Prevent Potted Houseplants From Fungus In Hindi

इंडोर पौधों को फंगस से बचाने के उपाय - How To Prevent Potted Houseplants From Fungus In Hindi

अपने घर पर लगे पॉटेड हाउस प्लांट्स को फंगस से बचाने के लिए आप निम्न उपाय अपना सकते हैं:-

  • अपने पॉटेड प्लांट्स को बाहर की ठंडी हवाओं से बचाएं।
  • पौधे की पत्तियों को गीला करने से बचें।
  • इनडोर प्लांट्स को सुबह के समय पानी दें, जिससे पत्तियों को सूखने का पर्याप्त समय मिल सके।
  • पॉटेड प्लांट्स के बीच उचित दूरी बनाये रखें, जिससे उनके आसपास हवा का प्रवाह ठीक तरह से हो।
  • इनडोर प्लांट्स को उनकी ग्रोइंग कंडीशन के अनुसार प्रकाश, पानी, तापमान, आर्द्रता प्रदान करें।
  • फंगस अधिक समय तक गीली मिट्टी के कारण भी लग सकती है, अतः पॉटेड प्लांट्स की उचित जल निकासी की व्यवस्था करें।

अब हम जानेंगे, कि पौधों से फंगस को कैसे हटाएं या हटाने के उपाय के बारे में।

(यह भी जानें: मिट्टी को रोग मुक्त कैसे करें….)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

हाउस प्लांट या पौधों से फंगस को कैसे हटाएं – How To Get Rid Of Fungus On Potted House Plants In Hindi

अपने घर पर लगे पौधे या पॉटेड प्लांट्स से फंगस को हटाने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं:-

  1. नीम तेल का उपयोग।
  2. एप्पल साइड विनेगर का उपयोग।
  3. पौधों पर हल्दी का उपयोग।
  4. बेकिंग सोडा का उपयोग।
  5. माउथवॉश का उपयोग।
  6. जैविक फंगीसाइड का उपयोग।

नीम तेल का उपयोग – Neem Oil Spray On Potted Plants In Hindi

नीम तेल का उपयोग - Neem Oil Spray On Potted Plants In Hindi

नीम का तेल हाउस प्लांट के लिए सर्वश्रेष्ठ कवकनाशी (Fungicide) है। यह न सिर्फ एक फंगीसाइड है, बल्कि पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर भी है। यह वानस्पतिक तेल पूरी तरह से जैविक होता है, जिसका उचित उपयोग करने पर पौधे को किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है।

उपयोग – लगभग 2 लीटर पानी और साबुन के घोल में 2 छोटा चम्मच नीम का तेल अच्छी तरह मिलाएं, तथा स्प्रे बोतल में भरकर इंडोर पौधों की पत्तियों तथा संक्रमित हिस्सों पर स्प्रे करें।

(यह भी जानें: कीटनाशक के छिड़काव से पहले जानें यह आवश्यक 5 बातें….)

एप्पल साइड विनेगर का उपयोग – Use Apple Cider Vinegar For Rid Fungus In Hindi

हाउसप्लांट्स से फंगस दूर करने के लिए आप एप्पल साइड विनेगर या सिरके का उपयोग कर सकते हैं। सिरका अम्लीय होता है, अतः इसका उपयोग अम्लीय मिट्टी को पसंद करने वाले पौधों पर करना सबसे अच्छा होता है।

उपयोग – एक लीटर पानी में दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर या सफेद सिरका मिलाएं, तथा पौधे की संक्रमित पत्तियों और तनों पर स्प्रे करें।

पौधों पर हल्दी का उपयोग – Use Turmeric On Potted Plants For Rid Fungus In Hindi

पौधों पर हल्दी का उपयोग – Use Turmeric On Potted Plants For Rid Fungus In Hindi

हल्दी पाउडर में प्राकृतिक जीवाणुनाशक और एंटीफंगल गुण होते हैं, जिसके कारण इसका उपयोग फंगीसाइड के रूप में किया जाता है। हल्दी का उपयोग करके न सिर्फ आप पौधे से, बल्कि मिट्टी से भी फंगस हटा सकते हैं, आप हल्दी पाउडर को मिट्टी में मिलाकर भी फंगस को नियंत्रित कर सकते हैं।
उपयोग – आप 1 भाग हल्दी पाउडर को 10 भाग पानी में मिलाकर संक्रमित पत्तियों पर स्प्रे करें या फिर आप इसे पाउडर फॉर्म में भी पत्तियों पर छिड़क सकते हैं।

(यह भी जानें: बारिश में पौधों को फंगल इन्फेक्शन से बचाएं, अपनाएं ये तरीके….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बेकिंग सोडा का उपयोग – Baking Soda Kill Fungus On Houseplants In Hindi

बेकिंग सोडा का उपयोग - Baking Soda Kill Fungus On Houseplants In Hindi

बेकिंग सोडा भी पौधों से फंगस हटाने का घरेलू उपाय है। यह क्षारीय उत्पाद है, जिसके प्रयोग से मिट्टी की अम्लीयता को कम किया जाता है तथा कवक के विकास को रोका जा सकता है।

उपयोग – 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2-3 बूंद लिक्विड सोप मिलाकर घोल बनाएं तथा संक्रमित पौधों पर घोल का छिड़काव करें।

(यह भी जानें: रस्ट फंगस (जंग कवक) रोग क्या है और पौधों को कैसे बचाएं….)

माउथवॉश का उपयोग – Ethanol-Based Mouthwash To Rid Fungus In Hindi

माउथवॉश का उपयोग - Ethanol-Based Mouthwash To Rid Fungus In Hindi

पौधों को फंगल संक्रमण से बचाने के लिए, आप इथेनॉल (Ethanol) आधारित माउथवॉश का उपयोग भी कर सकते हैं, लेकिन इसका बहुत अधिक उपयोग पौधे की नई वृद्धि के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए पौधों पर इसका छिड़काव सीमित मात्रा तथा जरूरत पड़ने पर ही करें।

उपयोग – 1 भाग माउथवॉश को 3 भाग पानी में मिलाकर फंगस से प्रभावित पौधे और पत्तियों पर स्प्रे करें।

(यह भी जानें: घर पर कैसे बनाएं ऑर्गेनिक 3G पेस्टिसाइड….)

जैविक फंगीसाइड का उपयोग – Use Organic Fungicide On Plants In Hindi

फंगल रोग से प्रभावित पौधों को बचाने के लिए आप अन्य जैविक फंगीसाइड का उपयोग भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, कि किसी भी कवकनाशी (fungicide) का उपयोग उचित मात्रा में तथा लेवल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही करें। इनका अधिक प्रयोग पौधे के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

नोट:- पौधे पर किसी भी फंगीसाइड का स्प्रे तेज धूप में न करें, इससे पत्तियां जल सकती हैं।

(यह भी जानें: लीफ गॉल क्या है, पौधों को इससे कैसे बचाएं….)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

इस लेख में अपने जाना, कि फंगस कितने प्रकार की होती है तथा घर पर लगे पौधों (पॉटेड प्लांट) या हाउस प्लांट को फंगस से कैसे बचाएं। इसके अलावा आपने यह भी जाना, हाउसप्लांट की फंगस का घरेलू इलाज कैसे करें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें तथा इससे सम्बंधित आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *