घर पर जैविक एनपीके खाद या उर्वरक कैसे बनाएं, जानें घरेलू उपाय – How To Make Natural Npk Fertilizer At Home In Hindi

एक पौधे को अच्छे से ग्रोथ करने के लिए कुल 17 पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उनमें से नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P) और पोटेशियम (K) सबसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जिस खाद में ये तीनों न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं उसे Npk खाद या उर्वरक कहा जाता है। एनपीके खाद का फुल फॉर्म (Npk Fertilizer Full Form) नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम खाद होता है। आजकल जैविक एनपीके (Bio Npk Fertilizer) उर्वरक भी आसानी से और सस्ते में मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप फ्री में Npk खाद चाहते हैं, तो इसे घर पर उपलब्ध कुछ चीजों से भी तैयार कर सकते हैं। इस लेख में घरेलू एनपीके खाद बनाने के बारे में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

एनपीके खाद या उर्वरक क्या होता है, Npk खाद पौधों के लिए क्या काम करती है, इसे घर पर कैसे बनाएं, जैविक तरीके से घरेलू एनपीके उर्वरक बनाने की विधि को जानने के लिए यह लेख लास्ट तक जरूर पढ़ें।

एनपीके खाद क्या है – What Is Npk Fertilizer In Hindi

एनपीके खाद क्या है - What Is Npk Fertilizer In Hindi

Npk खाद या उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन 3 पोषक तत्वों के मौजूद होने के कारण ही इसे एनपीके खाद (Npk Fertilizer) कहा जाता है। अगर किसी उर्वरक के लेबल पर Npk 19:19:19 लिखा है, तो यह समझना चाहिए कि इसमें 19% नाइट्रोजन, 19% फास्फोरस और 19% पोटेशियम है। ये 3 पोषक तत्व किसी भी पौधे की ग्रोथ के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधों की संपूर्ण ग्रोथ होती है। यह खाद सब्जी, फल, फूल, हर्ब सभी पौधों की ग्रोथ में सहायक है।

(और पढ़ें: पोटेड प्लांट्स के लिए टॉप 10 होममेड जैविक खाद…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

एनपीके खाद पौधों के लिए क्या काम करती है – Npk Fertilizer Uses In Hindi

पौधों के लिए एनपीके खाद का क्या उपयोग है? इस खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनका अलग-अलग काम होता है। चलिए जानते हैं Npk खाद का पौधों के लिए महत्त्व:

पौधों में नाइट्रोजन के कार्य – Importance Of Nitrogen In Plants In Hindi

सभी पौधों को हरा-भरा और घना बनाए रखने में नाइट्रोजन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नाइट्रोजन, पौधों की पत्तियों की ग्रोथ (Leaf Growth) में सहायक होता है। पौधा जब छोटा होता है, तब उसे बढ़ने के लिए नाइट्रोजन की अधिक जरूरत होती है। इसकी कमी से पौधे की पत्तियों का हरा रंग कम होने लगता है और उनकी ग्रोथ रुक जाती है।

(और पढ़ें: पौधों के लिए बेस्ट जैविक नाइट्रोजन उर्वरक…)

पौधों में फास्फोरस के कार्य – Importance Of Phosphorus In Plants In Hindi

फास्फोरस, पौधे में नई जड़ों की ग्रोथ (Root Formation) को बढ़ाता है, नए फल और फूलों की संख्या बढ़ाता हैं और तने को मजबूत बनाता है। यह पोषक तत्व प्रकाश संश्लेषण में भी सहायक होता है। फास्फोरस सही मात्रा में मिलने से पौधों में स्वस्थ बीज पैदा होते हैं। फूल लगते समय (Flowering) पौधे को फास्फोरस अधिक जरूरी होता है। इस तत्व की कमी से पौधे छोटे रह जाते हैं, पत्तियां पीली होकर सूखने लगती हैं, और फल-फूल नहीं लगते हैं।

(और पढ़ें: गार्डनिंग के लिए बेस्ट फास्फोरस युक्त खाद तथा उर्वरक…)

पौधों में पोटेशियम के कार्य – Importance Of Potassium In Plants In Hindi

पोटेशियम, पूरे पौधे में पानी और पोषक तत्वों के परिवहन में प्रमुख भूमिका निभाता है और उसकी रोगों से लड़ने की क्षमता (Immunity) बढ़ाता है। पौधों में फल लगते समय (Fruiting) इस पोषक की अधिक जरूरत होती है। इसकी कमी से पत्तियां छोटी रह जाती हैं और वे किनारे से पीली पड़ने लगती हैं। साथ ही इसकी कमी होने से पौधों में रोग या कीट भी जल्दी लग जाते हैं।

(और पढ़ें: पोटाश उर्वरक क्या है गार्डन में इसके उपयोग और फायदे…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर Npk खाद कैसे बनाएं – How To Make Organic Npk Fertilizer At Home In Hindi

इतने फायदे जानने के बाद, घर पर एनपीके खाद (Homemade Npk Fertilizer) कैसे बनाएं, इसके बारे में आप जरूर जानना चाहते होंगे। चलिए जानते हैं, होममेड एनपीके खाद बनाने की विधि और तरीके के बारे में:

1. चाय पत्ती, अंडे और प्याज के छिलके से बनाएं Npk खाद – Make Npk Fertilizer For Plants Using Tea Leaves In Hindi

चाय पत्ती, अंडे और प्याज के छिलके से बनाएं Npk खाद - Make Npk Fertilizer For Plants Using Tea Leaves In Hindi

आप चाय पत्ती, प्याज के छिलकों और अंडे के छिलकों की मदद से नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर खाद (Npk Khad) बना सकते हैं। चलिए इसकी मेथड जानते हैं:

  • सबसे पहले किचन से निकलने वाले प्याज के छिलकों को इकठ्ठा कर धूप में सुखा लें।
  • चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती को पानी से धोकर, धूप में सूखने के लिए रखें।
  • अंडे के छिलकों को भी धूप में सुखा लें।
  • अब इन तीनों चीजों को एक साथ मिक्सी में पीस लें।
  • प्राप्त चूर्ण (Powder) एक Npk खाद है, जिसका इस्तेमाल पौधों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम पोषक तत्वों की पूर्ती करने में कर सकते हैं।

(और पढ़ें: जानें खाद और उर्वरक से पौधों को क्या होते हैं फायदे…)

2. चाय पत्ती, सरसों खली और केले के छिलके से बनाएं Npk खाद – Make Npk Fertilizer Using Tea Leaves & Banana Peel In Hindi

घर पर चाय बनाने के बाद उपयोग की हुई चाय पत्ती में नाइट्रोजन होता है, सरसों की खली में फास्फोरस, और केले के छिलके में पोटेशियम पोषक तत्व सबसे अधिक पाया जाता है। आइये इन तीनों चीजों से Npk फर्टिलाइजर तैयार करने की विधि जानते हैं:

  • सबसे पहले उपयोग के बाद बची चायपत्ती को पानी में अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें।
  • अब लोकल मार्केट या ऑनलाइन सरसों खली पाउडर खरीदें।
  • अब केले के छिलकों को धूप में सुखा लें और सूखने के बाद उन्हें मिक्सी में पीस लें।
  • इन तीनों चीजों को अब बराबर मात्रा में एक साथ मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद, एनपीके ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर उपयोग के लिए तैयार है।

पौधों के लिए जरूरी खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

3. सीवीड, बोनमील और पोटाश से तैयार करें एनपीके खाद – Make Npk Fertilizer With Seaweed, Bone Meal And Potash In Hindi

बोनमील में फास्फोरस, सीवीड में नाइट्रोजन और पोटाश फर्टिलाइजर में पोटेशियम पोषक तत्व अधिक मात्रा पाए जाते हैं। इन तीनों को आपस में मिलाकर भी एक बेहतरीन जैविक एनपीके खाद (Npk Fertilizer) बना सकते हैं।

(और पढ़ें: सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? जानिए गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे…)

जैविक एनपीके खाद या उर्वरक कहां से खरीदें – Where To Buy Organic Npk Fertilizer In Hindi

आप Organicbazar.Net साईट से बायो Npk फर्टिलाइजर (Bio Npk Liquid Fertilizer) खरीद सकते हैं, जो कि तरल रूप में होता है। यह पौधों के द्वारा जल्दी अवशोषित कर लिया जाता है और इसका असर बहुत जल्दी नजर आने लगता है। यह 100% जैविक है, जिसके इस्तेमाल से पौधे और मिट्टी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। इसके इस्तेमाल से पौधे हरे-भरे और घने रहते हैं, उनकी कीटों और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और फल-फूल बड़ी संख्या में लगते हैं।

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

इस आर्टिकल में आपने जाना कि जैविक एनपीके खाद या उर्वरक क्या हैं, घर पर होममेड एनपीके खाद या उर्वरक कैसे बनाएं और इसकी विधि क्या है। एनपीके देसी खाद घर पर कैसे बनाएं, इससे जुड़ा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *