अक्टूबर माह में उगाएं यह 10 स्वादिष्ट जड़ वाली सब्जियाँ – October Month Root Vegetables In India In Hindi

जैसे ही कैलेंडर में अक्टूबर का महीना में आता है, तब प्रकृति हमारे गार्डन को एक उपहार देती है। यह वह समय है, जब प्रकृति स्वाद और पोषण से भरपूर मनमोहक जड़ वाली सब्जियों को उगाने के लिए अनुकूल कंडीशन बनाती है। अक्टूबर में उगने वाली यह जड़ वाली सब्जियाँ न केवल आपके खाने को स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती हैं। अगर आप एक गार्डनर हैं और जानना चाहते हैं, कि अक्टूबर में उगाई जाने वाली स्वादिष्ट रूट वेजिटेबल कौन सी हैं? तो हमारा यह लेख आपके लिए ही है, जिसमें हम आपको भारत में अक्टूबर माह में लगाई जाने वाली रूट वेजिटेबल (Delicious Root Vegetables To Plant In October In Hindi) या जड़ वाली सब्जियों की जानकारी देंगे तथा आप यह भी जानेंगे, कि अक्टूबर की इन रूट वेजिटेबल्स को गमलों में कैसे उगाएं।

अक्टूबर में लगाई जाने वाली रूट वेजिटेबल – Top 10 Root Vegetables To Grow In October In Hindi

अक्टूबर में लगाई जाने वाली रूट वेजिटेबल - Top Root Vegetables To Grow In October In Hindi

भारत में अक्टूबर के महीने से शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है। इस समय अधिकांश गार्डनर अपने विंटर गार्डन की शुरुआत करने में लग जाते हैं और विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज बोने शुरू कर देते हैं। आइये जानते हैं- अक्टूबर में लगाई जाने वाली जड़ वाली सब्जियों अर्थात रूट वेजिटेबल के बारे में जिनकी जानकारी लेख में आगे दी गई है:-

(यह भी जानें: होम गार्डन के लिए बड़े साइज के गमले/ग्रो बैग और उनके फायदे…)

गाजर – Carrot Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

गाजर - Carrot Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

रूट वेजिटेबल गाजर भारत में सबसे प्रिय जड़ वाली सब्जियों में से एक है। ये न केवल मीठे और कुरकुरे होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। अक्टूबर की मध्यम जलवायु में गाजर सबसे अधिक उगाई जाती है, जिसका उपयोग सलाद से लेकर विभिन्न प्रकार स्वादिष्ट व्यंजनों में किया जाता है। गाजर ढीली, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी अच्छी ग्रोथ करती है, ग्रो बैग में इसके बीजों को 1/4 इंच गहरा और 2-3 इंच दूरी पर लगाएं।

गाजर के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

मूली – Root Vegetable Radish To Grow In October In Hindi 

मूली - Root Vegetable Radish To Grow In October In Hindi 

भारत में मूली की विभिन्न वैरायटियां उगाई जाती हैं, वैसे तो मूली को साल भर किसी भी समय उगाया जा सकता है, लेकिन अक्टूबर के महीने में वे सबसे ताज़ी और सबसे स्वादिष्ट होती हैं। अगर आप अपने घर पर गमलों में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रूट वेजिटेबल मूली उगाना चाहते हैं, तो 12 से 15 इंच गहराई वाले ग्रो बैग में बीजों को 1/2 इंच गहरा और 1-2 इंच की दूरी पर बोयें। मूली ठंडे मौसम और आंशिक छाया में उगना पसंद करती है।

मूली के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

शकरकंद – Sweet Potato Is Healthy Root Vegetable To Grow In October In Hindi

शकरकंद - Sweet Potato Is Healthy Root Vegetable To Grow In October In Hindi  

शकरकंद फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर जड़ वाली सब्जी है, जिसे आप अक्टूबर माह में लगा सकते हैं। शकरकंद विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। घर पर शकरकंद को उगाने के लिए बड़े ग्रो बैग की आवश्यकता होती है। इसकी स्लिप या कटिंग को (45 डिग्री के एंगल में तिरछा रखकर) पूरी धूप वाले स्थान पर अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगभग 2 से 3 इंच गहराई में लगाएं।

(यह भी जानें: सर्दियों की इन हेल्दी रूट वेजिटेबल्स को जरूर लगाएं अपने घर पर...)

चुकंदर – Beetroot Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

चुकंदर - Beetroot Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

बीट या चुकंदर अपने आकर्षक कलर और मिट्टी जैसे स्वाद के लिए जाना जाता है। इन्हें लगाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर के दौरान होता है। अगर आप स्वास्थ्य के फायदेमंद इस जड़ वाली सब्जी उगाना चाहते हैं, तो इसे लगाने के लिए 9 से 12 इंच गहराई वाला ग्रो बैग आदर्श होता है। चुकंदर को बीजों को बेहतर एयरेशन वाली मिट्टी में 1/2 इंच गहरा और 3-4 इंच की दूरी पर लगाएं।

चुकंदर के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

शलजम – Root Vegetable Turnip To Grow In October In Hindi

शलजम - Root Vegetable Turnip To Grow In October In Hindi

टर्निप या शलजम भारत में अक्टूबर के दौरान लगाई जाने वाली एक लोकप्रिय जड़ वाली सब्जी है, जिसका स्वाद थोड़ा चटपटा और कड़वा होता है। शलजम आंशिक छाया की बजाय ठंडे मौसम और पूर्ण सूर्य प्रकाश में उगना पसंद करते हैं। आप इसे अपने घर की छत पर 12 इंच या उससे अधिक गहराई वाले गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

शलजम के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

अदरक – Ginger Is Tasty  Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

अदरक - Ginger Is Tasty  Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

भारतीय व्यंजनों में अदरक सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली रूट वेजिटेबल है, जिसका स्वाद हल्का तीखा होता है। यह न केवल एक स्वादिष्ट सब्जी है, बल्कि बेहद ही फायदेमंद हर्ब भी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। अगर आप इसे उगाना चाहते हैं, तो अक्टूबर माह में 6 से 8 इंच गहराई वाले तथा अधिक चौड़े ग्रो बैग में लगा सकते हैं। यह पूरी धूप और आंशिक छाया दोनों ही स्थितियों में ग्रोथ कर सकता है।

अदरक के कंद खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

प्याज – Onion Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

प्याज - Onion Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi   

अनियन या प्याज अक्टूबर में उगाई जाने वाली एक पॉपुलर रूट वेजिटेबल है, जिसका उपयोग भारतीय खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है। प्याज को बीज और बल्ब दोनों से उगाया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे बीज से उगाते हैं, तो आपको इसकी सीडलिंग तैयार करके पौधों को ट्रांसप्लांट करना होगा।

प्याज के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

आलू – Potato Is Healthy Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

आलू - Potato Is Healthy Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

आलू भारत में सबसे बहुमुखी और व्यापक रूप से खाई जाने वाली जड़ वाली सब्जियों में से एक है। इसे लगाने का सबसे अच्छा समय विंटर सीजन अर्थात अक्टूबर का महीना होता है। आलू विटामिन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं और पाचन में सहायता करते हैं। अगर आप इस जड़ वाली सब्जी को उगाना चाहते हैं, तो पोटैटो ग्रो बैग या 8 से 9 इंच गहराई वाले ग्रो बैग में उगा सकते हैं। आलू के कंद को पूरी धूप वाले स्थान पर अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगभग 3-4 इंच गहराई पर लगाएं।

(यह भी जानें: पोटैटो ग्रो बैग्स क्या होते हैं, जानें गार्डनिंग में इनके उपयोग और फायदे…)

लहसुन – Garlic Is Tasty  Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

लहसुन - Garlic Is Tasty  Root Vegetable To Grow In October In Hindi 

लहसुन का उपयोग मुख्य रूप से मसाले के रूप में किया जा सकता है, लेकिन यह तकनीकी रूप से एक जड़ वाली सब्जी है। सब्जियों के साथ इसका उपयोग हर्ब के रूप में भी किया जाता है। आमतौर पर लहसुन को उसकी कलियों से उगाया जाता है, जिन्हें लगाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर का होता है। लहसुन पूरी धूप में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में अच्छी तरह उगता है। इसकी कलियों को 6 से 8 इंच गहराई वाले ग्रो बैग में 1 इंच गहराई में, 4-6 इंच की दूरी पर लगाएं।

सूरन या जिमीकंद  – Yums Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi  

सूरन या जिमीकंद  - Yums Is Best Root Vegetable To Grow In October In Hindi  

सूरन एक स्टार्चयुक्त जड़ वाली सब्जी है, जो भारतीय व्यंजनों में आम है। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो भोजन को एक अनोखा स्वाद प्रदान करते हैं। सूरन ठंडे मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है, इसे आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर के महीने में लगा सकते हैं। सूरन जमीन के नीचे बड़े आकार में विकसित होता है इसलिए उगाने के बड़े ग्रो बैग की आवश्यकता होगी। ग्रो बैग में पॉटिंग मिक्स भरकर सूरन के कंद को लगभग 2-3 इंच गहराई पर लगाएं।

(यह भी जानें: अपने ऑर्गेनिक गार्डन में रोग नियंत्रण कैसे करें….)

इस लेख में आपने जाना अक्टूबर में उगाई/लगाई जाने वाली जड़ वाली सब्जियां अर्थात रूट वेजिटेबल कौन सी हैं? अगर आप इन सब्जियों को उगाना चाहते हैं, तो बीज खरीदने के लिए ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें तथा लेख के संबंध में अपने सुझाव हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *