यह गमले बनाएंगे आपके वर्टिकल गार्डन को और भी सुंदर – Best Pots For Vertical Garden In Hindi

आजकल वर्टिकली गार्डनिंग करना काफी ट्रेंड में है। बहुत से लोग अपनी बालकनियों की रेलिंग या खिड़की पर पौधे लगाकर गार्डन तैयार करते हैं। वास्तव में वर्टिकल गार्डनिंग छोटी जगह में रहने वाले लोगों के लिए गार्डनिंग का बेहतरीन तरीका है, बस इसके लिए आपको सही गमले का चयन करना बेहद जरूरी है। होम गार्डन या टेरेस गार्डन में तो काफी जगह होती है, जिससे हम सभी प्रकार के गमलों का प्रयोग कर लेते हैं, लेकिन वर्टिकल गार्डन में पौधों को बहुत कम स्थान में दीवार या रेलिंग के सपोर्ट से उगाया जाता है, इसलिए इसे तैयार करते समय सही गमलों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। आज इस लेख में हम आपको वर्टिकल गार्डन के लिए कंटेनर या गार्डन में कौन से गमले का इस्तेमाल करना चाहिए? इसकी जानकारी देंगे और साथ ही आपको बताएंगे, कि वर्टिकली गार्डन बनाने के लिए बेस्ट गमले या ग्रो बैग कौन से हैं।

वर्टिकल गार्डन के लिए पॉट चुनते समय जरूरी बातें – Important Points While Choosing A Pot For Vertical Garden In Hindi  

वर्टिकल गार्डन के लिए पॉट चुनते समय जरूरी बातें - Important Points While Choosing A Pot For Vertical Garden In Hindi  

घर पर वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए गमलों का चयन करते समय निम्न चीजों पर विचार करना बेहद जरूरी है:

  • पौधों की अनुकूलता – सभी पौधों की ग्रोइंग कंडीशन और जड़ का आकार अलग-अलग होता है इसलिए पौधे के अनुसार ऐसे गमले चुनें, जो उनकी आवश्यकताओं के अनुकूल हों।
  • ड्रेनेज सिस्टम – ओवरवाटरिंग और रूट रॉट को रोकने के लिए पर्याप्त जल निकासी महत्वपूर्ण है इसलिए आप जिस भी गमले का चयन करें, वह जल निकासी छिद्रयुक्त होना चाहिए।
  • वजन – सुनिश्चित करें, कि आप जिस भी दीवार, खिड़की या रेलिंग की मदद ले रहे हैं, वह मजबूत होनी चाहिए। कम मजबूत सतहों के लिए हल्के वजन के गमले आदर्श होते हैं।
  • सुन्दरता – वर्टिकल गार्डनिंग घर को खूबसूरत बनाने का एक तरीका है इसलिए पौधे लगाने के ऐसे कंटेनर चुनें, जो पौधे लगाने के लिए उपयुक्त से साथ देखने में आकर्षक भी हों।

आइए अब जानते हैं- वर्टिकल गार्डन के लिए बेस्ट ग्रो बैग या कंटेनर के बारे में।

(यह भी जानें: घर पर सुंदर वर्टिकल गार्डन कैसे तैयार करें…)

वर्टिकल गार्डन के लिए बेस्ट गमले – Best Containers For Vertical Garden In Hindi

अगर आप घर पर वर्टिकल गार्डन तैयार करने जा रहे हैं, तो हम आपको गार्डन के लिए कम वजन वाले कुछ पॉट्स और उनकी विशेषताओं की जानकारी देंगे। वर्टिकल गार्डनिंग के लिए बेस्ट ग्रो बैग या गमले निम्न हैं:-

1. पॉकेट ग्रो बैग – Pocket Grow Bag Is Best Pot For Vertical Gardening In Hindi 

1. पॉकेट प्लांटर्स - Pocket Planters Is Best Pot For Vertical Gardening In Hindi 

 

अपने वर्टिकल गार्डन में पौधे लगाने के लिए आप पॉकेट ग्रो बैग का प्रयोग कर सकते हैं। यह प्लांटर कपड़े मिक्स मटेरियल से बने होते हैं और इनमें पौधे लगाने के लिए कई सारे पॉकेट्स होते हैं। पॉकेट ग्रो बैग वजन में हल्के और दीवार पर लगाने में काफी आसान होते हैं। पॉकेट ग्रो बैग के छोटे-छोटे पॉकेट फूल के पौधे और हर्ब्स लगाने के लिए आदर्श हैं। यह आपके वर्टिकल गार्डन को काफी हद तक सुंदर बना सकते हैं।

पॉकेट ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

(यह भी जानें: हैंगिंग बास्केट में पौधे कैसे लगाएं जानें आसान तरीका…)

2. हैंगिंग पॉट्स – Best Planter For Vertical Garden Is Hanging Pots In Hindi 

2. हैंगिंग पॉट्स - Best Planter For Vertical Garden Is Hanging Pots In Hindi 

हैंगिंग प्लांटर्स प्लास्टिक से बने हुए पॉट होते हैं, जिन्हें एक हुक के साथ डिज़ाइन किया जाता है और इस हुक की मदद से इन्हें दीवार या खिड़की पर लटकाया जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ हैंगिंग पॉट्स को रस्सी या स्टेंड की मदद से छत से नीचे की तरफ लटकाया जाता है, जो आपके गार्डन में आकर्षक लुक देते हैं। यह वॉल हैंगिंग पॉट्स विभिन्न प्रकार के पौधे उगाने के लिए उपयुक्त होते हैं।

वॉल हैंगिंग पॉट खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

3. HDPE ग्रो बैग – HDPE Grow Bag Is Best Pot For Vertical Gardening In Hindi

3. HDPE ग्रो बैग - HDPE Grow Bag Is Best Pot For Vertical Gardening In Hindi

अगर आप अपने घर पर वर्टिकल गार्डन तैयार करने जा रहे हैं, तो HDPE ग्रो बैग का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यह ग्रो बैग प्लास्टिक मिक्स मटेरियल के बने होते हैं, जो वजन में काफी हल्के होते हैं। आप प्लांट सपोर्ट स्टैंड की मदद से इन ग्रो बैग्स को रखकर विभिन्न प्रकार के फूल, हर्ब्स तथा सब्जियों को वर्टिकली उगा सकते हैं। HDPE ग्रो बैग फ्लैक्सिबल होते हैं, जिससे अगर आप इन्हें ऊंचाई पर रखते हैं, तो गिरकर टूटने का ख़तरा नहीं होता है।

HDPE ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

(यह भी जानें: HDPE ग्रो बैग क्या होते हैं, जानें इनकी विशेषताएं….)

4. सिरेमिक पॉट्स – Use Ceramic Pot For Vertical Garden In Hindi 

4. सिरेमिक पॉट्स - Use Ceramic Pot For Vertical Garden In Hindi 

सिरेमिक पॉट देखने में बेहद सुंदर गमले होते हैं, जो आपके वर्टिकल गार्डन को एक आकर्षक लुक देते हैं। आप इनका उपयोग वर्टिकली पौधे लगाने के लिए कर सकते है। हालाँकि यह चीनी मिट्टी के गमले पौधे लगाने के लिए उपयुक्त तो होते हैं, लेकिन यह काफी वजनदार होते हैं, जिससे इन्हें ऊंचाई पर नहीं रखा जा सकता है और ऊंचाई से गिरकर टूटने का ख़तरा इन पर बना रहता है।

5. फैब्रिक ग्रो बैग – Fabric Grow Bag Is Best Pot For Vertical Gardening In Hindi

5. फैब्रिक ग्रो बैग - Fabric Grow Bag Is Best Pot For Vertical Gardening In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग वर्टिकल गार्डन के लिए बेस्ट गमले है, चाहे आप इन्हें सुंदरता की दृष्टि से देखें या फिर पौधे की अनुकूलता के आधार पर, दोनों की स्थितियों में यह ग्रो बैग काफी फायदेमंद होते हैं। यह काफी फ्लैक्सिबल और वजन में हल्के होते हैं, जिन्हें आप ऊंचाई पर भी रख सकते हैं। यह ग्रो बैग फैब्रिक के बने होते हैं, जिनमें अतिरिक्त पानी गमले की दीवारों से ही बाहर निकल जाता है और ओवरवाटरिंग का खतरा भी नहीं होता है।

फैब्रिक ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

(यह भी जानें: किस साइज के फैब्रिक ग्रो बैग में कौन से पौधे लगाएं…)

6. थर्मोफॉर्म पॉट – Thermoform Pot Best Containers For Vertical Garden In Hindi

5. थर्मोफॉर्म पॉट - Thermoform Pot Best Containers For Vertical Garden In Hindi

थर्मोफॉर्म पॉट वर्टिकल गार्डनिंग के लिए सबसे अच्छा गमला है। यह पॉट प्लास्टिक के बने होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के फूल और हर्ब्स को लगाने के लिए आदर्श होते हैं। यह प्लांटर्स वजन में हल्के होते तथा ड्रेनेज होल्स युक्त होते हैं। आप प्लांट स्टैंड की मदद से बहुत से छोटे-छोटे थर्मोफॉर्म पॉट में कई प्रकार के पौधे लगा सकते हैं।

थर्मोफॉर्म पॉट खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

(यह भी जानें: वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का गार्डनिंग में उपयोग…)

7. कोको कॉयर हैंगिंग बास्केट – Use Coco Coir Hanging Basket For Vertical Garden In Hindi

6. कोको कॉयर हैंगिंग बास्केट - Use Coco Coir Hanging Basket For Vertical Garden In Hindi 

कोको कॉयर बास्केट नारियल के रेशे से बने हुए पॉट्स होते है, जो पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होते हैं। इन गमलों की दीवार कोको फाइबर बनी होती है, जिससे यह अधिक समय तक नमी को सोखे रखते हैं और अन्य गमलों की अपेक्षा इनकी मिट्टी देर से सूखती है। वर्टिकल गार्डन के लिए यह गमले न सिर्फ फायदेमंद हैं, बल्कि सुंदरता की दृष्टि से भी सबसे आगे हैं। इन पॉट्स को आप अपनी बालकनी छत से लटका सकते हैं।

कोको कॉयर हैंगिंग बास्केट खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

(यह भी जानें: कोको-कॉयर पॉट क्या हैं, गार्डन में इसका उपयोग कब और कैसे करें…)

इस लेख में आपने जाना वर्टिकल गार्डन के लिए अच्छे गमले कौन से हैं? गार्डन के लिए बेस्ट कंटेनर या गमले के बारे में। उम्मीद है लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *