घर पर गमले में ट्यूलिप फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant Tulip Flower In Pot In Hindi

ट्यूलिप (Tulip) लिली परिवार के बारहमासी फूलों में से एक है। ये पौधे वसंत के समय खिलते हैं और बड़े, चमकदार कप के आकार के लाल, पीले और सफेद इत्यादि रंग के फूल पैदा करते हैं। ट्यूलिप प्लांट्स लगाने एवं इनकी अच्छी ग्रोथ के लिए ठंडे तापमान की आवश्यकता होती है। आप अपने टेरेस गार्डन में ट्यूलिप के पौधे को बल्ब से आसानी से उगा सकते हैं। आज हम आपको घर पर गमले में ट्यूलिप के पौधे को लगाने की विधि के बारे में विस्तार से बताएँगे। गमले में ट्यूलिप फूल का पौधा कब और कैसे लगाना चाहिए, ट्यूलिप पौधे को उगाने का सही समय, तरीका तथा इसकी देखभाल (Tulip Care In Hindi) करने के टिप्स आदि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

ट्यूलिप के बारे में मुख्य जानकारी – Common Information About Tulip in Hindi

ट्यूलिप के बारे में मुख्य जानकारी – Common Information About Tulip in Hindi

  • साधारण नाम ट्यूलिप (Tulip)
  • वानस्पतिक नाम ट्यूलिपा (Tulipa)
  • पौधे का प्रकार बारहमासी या वार्षिक
  • पौधे का परिपक्व आकार 9 से 24 इंच लंबा
  • आदर्श तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्य का प्रकाश 5 से 7 घंटे की धूप (पूर्ण से आंशिक धूप)
  • मिट्टी का प्रकार – अच्छी जलनिकासी एवं मध्यम नमी वाली मिट्टी
  • फूल खिलने का समय वसंत और ग्रीष्म (फरवरी से मई के मध्य)
  • फूल का रंग – लाल, नारंगी, गुलाबी, पीला, सफेद इत्यादि।

गमले में ट्यूलिप फूल कब लगाना चाहिए – When To Plant Tulips In Pot In Hindi

सभी बल्बों की तरह, ट्यूलिप के बल्बों को अपनी जड़ें विकसित करने के लिए पर्याप्त ठंडे समय की आवश्यकता होती है। आप अपने गार्डन एरिया का तापमान 15°C या इससे कम होने पर ट्यूलिप के बल्ब लगा सकते हैं। उत्तर भारत में आप सितंबर-अक्टूबर में ट्यूलिप बल्ब लगा सकते हैं इसके साथ ही दक्षिण भारत में ट्यूलिप के बल्ब लगाने का सही समय (Right Time To Plant Tulip Bulb In Hindi) अक्टूबर-नवंबर का होता है।

(और पढ़ें: वसंत के लिए सर्दियों में बल्ब से लगाए जाने वाले पौधे…)

फ्लावर बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ट्यूलिप प्लांट लगाने के लिए गमला – Pot Size For Planting Tulip Plant In Hindi

ट्यूलिप प्लांट लगाने के लिए गमला – Pot Size For Planting Tulip Plant In Hindi

चूँकि ट्यूलिप के बल्बों को शुरूआत में 4-6 इंच की गहराई पर उगाया जा सकता है, लेकिन टेरेस गार्डन या इनडोर गमले में ट्यूलिप फूल का पौधा लगाने के लिए सबसे बेस्ट पॉट साइज कम से कम 12 इंच की गहराई वाला गमला या ग्रो बैग होगा। ट्यूलिप फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए ग्रो बैग सबसे बेस्ट होते हैं, जो अच्छी ड्रेनेज क्वालिटी के साथ मार्केट में या ऑनलाइन गार्डनिंग स्टोर पर उपलब्ध होते हैं। ट्यूलिप के बल्ब लगाने के लिए आप निम्न साइज के ग्रो बैग्स खरीद सकते हैं:

  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

(और पढ़ें: गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी...)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ट्यूलिप का पौधा लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Tulip Plant In Hindi

ट्यूलिप का पौधा लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Tulip Plant In Hindi

घर पर गमले में ट्यूलिप बल्ब लगाने के लिए 6.0-7.5 पीएच मान वाली अच्छी जल निकासी एवं मध्यम नमी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है, क्योंकि अधिक गीली मिट्टी में ट्यूलिप बल्ब सड़ जाते हैं। अगर आपके पास नॉर्मल खेत की मिट्टी या गार्डन सॉइल है, तो आप उसमें जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, रेत या अन्य सामग्री मिलाकर ट्यूलिप बल्ब लगाने के लिए मिट्टी तैयार कर सकते हैं या घर पर सॉइललेस पॉटिंग मिट्टी (Potting Soil) बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास किसी भी प्रकार की मिट्टी उपलब्ध नहीं है तो आप रेडी टू यूज़ पॉटिंग सॉइल खरीदकर भी उसमें ट्यूलिप बल्ब लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर ट्यूलिप कैसे लगाएं – How To Grow Tulip At Home In Hindi

घर पर ट्यूलिप कैसे लगाएं – How To Grow Tulip At Home In Hindi

ट्यूलिप फ्लावर प्लांट को उगाने का सबसे आसान तरीका इसके बल्ब लगाना है। आप अपनी नजदीकी नर्सरी या किसी ऑनलाइन गार्डनिंग स्टोर से ट्यूलिप के अच्छी क्वालिटी के बल्ब खरीदकर टेरेस गार्डन या बालकनी गार्डन के गमलों में लगा सकते हैं। आइये जानते हैं ट्यूलिप के बल्ब को गमले में कैसे लगाएं।

गमले में ट्यूलिप के बल्ब लगाने की विधि – How To Plant Tulip Bulbs In Pot In Hindi

अगर आप बिगिनर्स हैं तो हम आपको बता दें कि ट्यूलिप के बल्ब को उसकी ऊँचाई से तीन गुना गहरे स्थान में एवं उसके नुकीले सिरे को ऊपर की ओर रखकर लगाया जाता है। ट्यूलिप के बल्ब्स को एक दूसरे से कम से कम 4-5 इंच की दूरी पर लगाना सबसे बेस्ट होता है। गमले में ट्यूलिप के बल्ब को लगाने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें :

  • सबसे पहले गमले में तैयार की हुई मिट्टी या पॉटिंग सॉइल भरें।
  • अब गमले में बल्ब की ऊँचाई से तीन गुना (लगभग 5-7 इंच) गहरा छेद बनाएं और उनके नुकीले सिरों को ऊपर की ओर रखते हुए मिट्टी में दबा दें।
  • आप 12 x 12 इंच के गमले में 2-3 बल्ब एक साथ लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें बल्बों को कम से कम 4-5 इंच की दूरी पर लगाएं।
  • अब बल्ब लगाने के बाद एक बार उन्हें अच्छे से पानी दें, ताकि मिट्टी नम हो जाए।
  • मिट्टी में नमी बनाए रखने से लगभग 2-3 हफ्ते में बल्ब से जड़ें बढ़ने लगेंगी और स्टेम निकलना शुरू हो जाएगा।

(और पढ़ें: फ्लावर बल्ब कैसे लगाएं, जाने कम्प्लीट ग्रोइंग गाइड….)

ट्यूलिप प्लांट की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Tulip Plant In Hindi

हालाँकि ट्यूलिप फूल दिखने में सुन्दर होते हैं, लेकिन ये पौधे मनुष्यों एवं जानवरों के लिए विषाक्त हो सकते हैं, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। इसीलिए अपने ट्यूलिप प्लांट्स की देखभाल करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और पौधे की प्रूनिंग इत्यादि करते समय गार्डनिंग हैण्ड ग्लव्स पहनना सुनिश्चित करें। आप निम्न तरीके से ट्यूलिप प्लांट की देखभाल (Tulip Plant Care In Hindi) कर सकते हैं:

पानी – Water For Growing Tulip Plant In Hindi

पानी – Water For Growing Tulip Plant In Hindi

ट्यूलिप फूल के पौधे को बढ़ने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि ज्यादा पानी की स्थिति में पौधे की जड़ों को काफी नुकसान हो सकता है और वे मर सकते हैं। ट्यूलिप प्लांट्स को उनकी ग्रोइंग स्टेज में अधिक पानी देने से बचें। पौधे को पानी देने से पहले मिट्टी को चेक कर लें और केवल तब ही पानी दें जब मिट्टी सूखी हुई दिखाई दे।

(और पढ़ें: पौधों को पानी देते समय न करें ये 7 गलतियां...)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

सन लाइट – Sunlight For Growing Tulip Plant In Hindi

ट्यूलिप फ्लावर प्लांट पूर्ण सूर्य या आंशिक छाया वाले स्थान पर अच्छे से बढ़ते हैं। ठंडी जलवायु वाले स्थान पर इन्हें रोजाना कम से कम 5-7 घंटे की धूप वाले स्थान पर रखें। अगर आप गर्म जलवायु वाले स्थान पर रहते हैं, तो अपने ट्यूलिप फूल के पौधे को आंशिक छाया वाले स्थान पर रखना सुनिश्चित करें, क्योंकि गर्मियों के समय ट्यूलिप के पौधे को डायरेक्ट सूर्य की रोशनी से नुकसान हो सकता है।

(और पढ़ें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी….)

तापमान और आर्द्रता – Temperature And Humidity For Growing Tulip Flower In Hindi

ट्यूलिप के पौधे ठंडी जलवायु एवं मध्यम शुष्क क्षेत्रों में बेहतर ग्रो करते हैं, क्योंकि उच्च आर्द्रता से आमतौर पर ट्यूलिप के बल्ब सड़ सकते हैं। ट्यूलिप के पौधे 10-20°C के मध्य तापमान पर अच्छे से खिलते हैं।

उर्वरक – Fertilizer For Grow Tulip Flower Plant In Hindi

उर्वरक – Fertilizer For Grow Tulip Flower Plant In Hindi

अगर आपने ट्यूलिप बल्ब लगाते समय मिट्टी में जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद इत्यादि मिलाई थी, तब आपको शुरूआती समय में ट्यूलिप प्लांट को किसी भी तरह की खाद देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद आप ट्यूलिप की ग्रोइंग स्टेज में हर दो से तीन सप्ताह में एक बार पीजीपी फर्टिलाइजर या बायो एनपीके लिक्विड फर्टिलाइजर दे सकते हैं।

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

बेस्ट जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

प्रूनिंग – Pruning for Growing Tulip Plant At Home In Hindi

प्रूनिंग – Pruning for Growing Tulip Plant At Home In Hindi

ट्यूलिप एक बारहमासी फूल वाला पौधा है, जिसे कुछ गार्डनर्स वार्षिक फूल के रूप में ग्रो करते हैं। लेकिन अगर आपने अपने घर पर ट्यूलिप फूल का पौधा बारहमासी के रूप में लगाया है, तो फूल खिलने के बाद, जब वे सूखने लगें तो पौधे की डेडहेडिंग करना सुनिश्चित करें, ताकि पौधा अपनी उस ऊर्जा का उपयोग पौधे की बेहतर ग्रोथ में कर सकें। इसके अलावा पौधे की झाड़ीदार ग्रोथ को प्रोत्साहित करने और मृत शाखाओं आदि को अलग करने के लिए भी आप पौधे की प्रूनिंग कर सकते हैं।

प्रूनर खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

साथी पौधे और कीटों से बचाव – Pests and Diseases Of Tulip Plant In Hindi

ट्यूलिप फ्लावर प्लांट्स के बल्ब को गिलहरी, दीमक, चूहे और हिरण इत्यादि खा सकते हैं, इनको रोकने के लिए आप ट्यूलिप प्लांट्स के साथ अन्य फूलों के बल्ब जैसे डैफोडिल्स, जलकुंभी और क्रोकस इत्यादि को साथी रोपण पौधों (companion plants) के तौर पर लगा सकते हैं। ट्यूलिप प्लांट्स पर हानिकारक एफिड्स का संक्रमण दिखाई देने पर आप उन्हें नीम तेल स्प्रे, पानी की तेज धार या कीटनाशक साबुन के स्प्रे से हटा सकते हैं।

(और पढ़ें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ट्यूलिप के फूल खिलने का समय – Tulip Blooming Time In Hindi

ट्यूलिप फूल के बल्ब लगाने के बाद लगभग 2-3 महीने में फूल आना शुरू हो जाते हैं। ये पौधे वसंत से गर्मी के समय मध्यम तापमान वाले मौसम में सबसे अच्छी तरह खिलते हैं।

इस आर्टिकल में आपने जाना कि ट्यूलिप का पौधा घर पर कैसे उगाएं, गमले में ट्यूलिप के बल्ब लगाने की विधि, तथा ट्यूलिप प्लांट की देखभाल करने के तरीके के बारे में। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख सम्बंधित आपके जो भी सवाल और सुझाव हों हमें कमेंट में जरूर बताएं।

फ्लावर बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *