जानें बल्ब को तेजी से उगाने के लिए क्या है जरूरी – What Is Necessary To Grow The Bulb Faster In Hindi

आमतौर पर बल्ब और बीज, दोनों से पौधे तैयार होने का समय अलग-अलग होता है, लेकिन कभी-कभी बीज की अपेक्षा बल्ब को उगने में अधिक समय लगता है या फिर वह उगते ही नहीं हैं। हालाँकि इसकी कई वजह हो सकती हैं। जब बल्ब को उनकी ग्रोइंग कंडीशन के अनुसार अनुकूल परिस्थितियां प्राप्त नहीं होती हैं, तो उन्हें उगने में समय लग सकता है या बल्ब खराब भी हो सकते हैं। किसी भी बल्ब को सफलतापूर्वक ग्रो करने के लिए अनुकूल वातावरण में लगाया जाना बहुत जरूरी है। तेजी से बल्ब ग्रो करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है (Bulb Growing Conditions In Hindi)? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। आइये जानते हैं, पौधे के बल्ब खराब होने से कैसे बचाएं, बल्ब उगाने या लगाने के लिए आवश्यक (जरूरी) चीजें या सामग्री के बारे में।

बल्ब उगाने के लिए क्या जरूरी है – What Is Important For Growing Bulbs In Hindi

किसी भी पौधे को बल्ब से उगाने के लिए, तथा मिट्टी में लगाने के बाद बल्ब को खराब होने से बचाने के लिए हमें निम्न चीजों की आवश्यकता होती है:-

  1. अच्छी क्वालिटी के बल्ब।
  2. बल्ब लगाने के लिए गमला या ग्रो बैग।
  3. एक अच्छा पॉटिंग सॉइल मिक्स।
  4. बल्ब लगाने की उचित गहराई।
  5. बल्ब उगने के लिए पानी और खाद।
  6. पर्याप्त धूप।

(यह भी जानें: फ्लावर बल्ब कैसे लगाएं, जाने कम्प्लीट ग्रोइंग गाइड….)

फूल के बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

अच्छी क्वालिटी के बल्ब – Good Quality Bulbs For Planting In Hindi

अच्छी क्वालिटी के बल्ब - Good Quality Bulbs For Planting In Hindi

किसी भी पौधे को बल्ब से उगाने के लिए उसके अच्छी क्वालिटी के बल्ब लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यदि हम छोटे और कमजोर बल्ब को चुनते हैं, तो उसे उगने में अधिक समय लग सकता है या फिर यह भी हो सकता है, कि वह उगें ही न। इसलिए पौधा लगाने के लिए बड़े, मोटे और मजबूत बल्बों का चयन करें।

बल्ब लगाने के लिए उचित साइज का गमला या ग्रो बैग – Planting Bulbs In Perfect Size Of Pot In Hindi

बल्ब लगाने के लिए उचित साइज का गमला या ग्रो बैग - Planting Bulbs In Perfect Size Of Pot In Hindi

बल्ब को अच्छी तरह ग्रो करने के लिए उचित साइज के गमले या ग्रो बैग की आवश्यकता होती है। यदि आप एक छोटे साइज के गमले में बल्ब लगाते हैं, तो पौधा तैयार होने के बाद आपको इसे एक बड़े पॉट में रिपॉट करना होगा। इसके विपरीत पर्याप्त गहराई वाला पॉट लेने पर, आपको इसे ट्रांसप्लांट करने की आवश्यकता नहीं होती है।

उचित गहराई के साथ गमले की जल निकासी भी बहुत जरूरी है, क्योंकि बल्ब पौधे का तना वाला भाग होते हैं और मिट्टी में अधिक समय तक गीला रहने के कारण सड़ भी सकता है, इसलिए इन्हें लगाने के लिए गमला उचित गहराई तथा ड्रेनेज होल्स युक्त होना चाहिए।

(यह भी जानें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग….)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बल्ब लगाने की गहराई – Planting Depth Is Necessary To Grow Bulbs In Hindi

बल्ब लगाने की गहराई – Planting Depth Is Necessary To Grow Bulbs In Hindi

अच्छी क्वालिटी के बल्ब को उगने में भी अधिक समय लग सकता है, यदि उन्हें उचित गहराई में नहीं लगाया गया। अधिकांश बल्ब को उसकी लंबाई से दो से तीन गुना गहराई में लगाया जाता है, हालाँकि कुछ बल्ब ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मिट्टी की ऊपरी सतह पर लगाया जाता है। यदि हम बल्बों को अधिक गहराई में लगा देते हैं, तो इससे उनकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है, और आपके बल्ब उगने में अधिक समय ले लेते हैं या उग ही नहीं पाते हैं।

पर्याप्त गहराई के साथ बल्ब को सीधा लगाना भी बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर बल्ब के नुकीले हिस्से को ऊपर तथा प्लेन सर्फेस (जड़ वाले हिस्से) को नीचे की तरह रखते हुए मिट्टी से ढका जाता है, यदि हम बल्ब को उल्टा लगा देते हैं, तो उससे उगने वाले छोटे अंकुर मिट्टी में ही दबे रहते हैं और अंततः ख़राब हो जाते हैं।

एक अच्छा पॉटिंग सॉइल मिक्स – Good Potting Soil Mix For Plant Bulb In Hindi

एक अच्छा पॉटिंग सॉइल मिक्स - Good Potting Soil Mix For Plant Bulb In Hindi

बल्ब को खराब होने से बचाने तथा आसानी से उगाने के लिए एक अच्छे पॉटिंग मिक्स का होना बहुत जरूरी है। अधिकांश बल्ब कार्बनिक पदार्थों से भरपूर, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। यदि उन्हें भारी या कॉम्पैक्ट मिट्टी में लगा दिया गया, तो अधिक समय तक गीली मिट्टी में रहने से वह सड़ सकते हैं, इसलिए बल्ब लगाने के लिए मिट्टी नमीयुक्त, भुरभुरी तथा अच्छी तरह से सूखी हुई होना चाहिए। आप सामान्य मिट्टी में पर्लाइट या वर्मीक्यूलाइट मिलाकर अच्छी जल निकासी तथा कोकोपीट मिलाकर नमीयुक्त पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं।

आमतौर पर बल्ब 6.0 से 7.0 PH स्तर वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं, यदि आपके क्षेत्र की मिट्टी अधिक अम्लीय है, तो उसमें लकड़ी की राख, एप्सम सॉल्ट आदि मिलाकर मिट्टी को अम्लीयता कम कर सकते हैं।

(यह भी जानें: अगर सख्त हो गई है गमले की मिट्टी, तो अपनाए यह उपाय….)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बल्ब को उगने के लिए पर्याप्त धूप – Sunlight To Grow Bulbs In Hindi

घर पर बल्ब से पौधे को तेजी से उगाने के लिए धूप या लाइट बहुत ही आवश्यक है, कुछ बल्ब पूर्ण सूर्य प्रकाश में उगते है, तो कुछ आंशिक छाया में उगना पंसद करते हैं। यदि हम उन्हें उनकी ग्रोइंग कंडीशन के अनुसार नहीं लगायेंगे, तो पौधा बनने में अधिक समय लग सकता है या फिर वह बल्ब उगेंगे ही नहीं। यदि आप घर के अंदर बल्ब को ग्रो करते हैं, तो उन्हें हीट मेट या आर्टिफिशियल ग्रो लाइट से प्रकाश प्रदान कर सकते हैं।

बल्ब उगने के लिए पानी और खाद – Water And Fertilizer For Growing Bulbs In Hindi

बल्ब उगने के लिए पानी और खाद - Water And Fertilizer For Growing Bulbs In Hindi

किसी भी बल्ब को अपनी जड़ें स्थापित करने तथा अच्छी ग्रोथ के लिए, ग्रोइंग कंडीशन के अनुसार नियमित पानी की आवश्यकता होती है। यदि उन्हें पर्याप्त पानी नहीं दिया गया, तो वह सूख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, कि अधिक समय तक पानी में रहने से भी बल्ब गल या सड़ सकते हैं, इसलिए ग्रोइंग कंडीशन के अनुसार जरूरत पड़ने पर ही पानी देना चाहिए।

पानी के साथ-साथ बल्ब को उगने के लिए खाद भी जरूरी होती है। बल्ब पौधे का तना वाला भाग होने के कारण उनकी पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता अधिक होती है, जिससे वे तेजी से ग्रोथ करते हैं। बल्ब ग्रो करते समय आप निम्न नाइट्रोजन तथा पोटेशियम रिच जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं:-

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

इस लेख में आपने जाना, कि पौधे के बल्ब को खराब होने से कैसे बचाएं, तथा फ्लावर या अन्य पौधों के बल्ब को तेजी से ग्रो करने के लिए क्या जरूरी होता है। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *