वसंत के लिए सर्दियों में बल्ब से लगाए जाने वाले पौधे – Bulbs To Plant In Winter For Spring In Hindi

आमतौर पर हम मिट्टी के नीचे मौजूद पौधे के हिस्से को जड़ (Roots) मानते हैं, लेकिन हर पौधों के भूमिगत हिस्से को जड़ नहीं कहा जाता है। प्याज, लहसुन आदि पौधों में जड़ वास्तव में तने (Stem) का ही बदला हुआ रूप होता है, जिनमें भोजन स्टोर रहता है। इन जड़ों को बल्ब कहा जाता है, जिनकी मदद से नया पौधा तैयार होता है। बल्ब से लगाए जाने वाले पौधे जल्दी उगते हैं और होम गार्डन में सालों साल बने भी रहते हैं। बल्ब्स बहुत जल्दी मल्टीप्लाई हो जाते हैं, जिन्हें अलग करके नए पौधे आसानी से बनाए जा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते है कि बल्ब्स क्या होते हैं, सर्दी के मौसम में बल्ब से लगाए जाने वाले पौधे कौन से हैं, वसंत के मौसम के लिए बल्ब्स कब लगाएं? इन सभी सवालों के जबाव जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।

प्लांट बल्ब क्या होते हैं – What Are Plant Bulbs In Hindi

प्लांट बल्ब क्या होते हैं - What Are Plant Bulbs In Hindi

प्याज, ट्यूलिप और लहसुन जैसे पौधे जिन जड़ों या कंद से उगते हैं, उन्हीं जड़ जैसे भाग को बल्ब कहा जाता है। बल्ब्स पौधे के तने का रूपांतरित या बदला हुआ भूमिगत भाग होता है। बल्ब्स को शल्क कंद के नाम से भी जाना जाता है। बल्ब से उगने वाले पौधे आमतौर पर बारहमासी होते हैं। ट्यूलिप, कैला लिली, कलिहारी, डैफोडिल आदि बल्ब/गाँठ से उगने वाले पौधे हैं। मिट्टी के अन्दर बल्ब पैदा करने वाले प्लांट्स को बल्बनुमा पौधे (Bulbous Plants) कहा जाता है। प्रकंद (Rhizome) जैसे- हल्दी, अदरक और कंद (Tuber) जैसे- आलू, स्वीट पोटैटो आदि बल्ब्स के ही प्रकार होते हैं। आइये बल्ब्स की कुछ विशेषताएँ जानते हैं:

  1. अधिकतर बल्ब्स गोल या शंकु (Cone) के आकार की होते हैं।
  2. बल्ब का निचला हिस्सा सपाट (Flat) होता है। जड़ें नीचे से ही निकलती हैं।
  3. इनकी बाहरी परत सूखी रहती है।

(यह भी जानें: जड़ वाली सब्जियों के नाम और उगाने से सम्बंधित जानकारी…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सर्दी के मौसम में बल्ब से उगाये जाने वाले पौधे – Winter Planting Bulbs In Hindi

सर्दी के मौसम में बल्ब से उगाये जाने वाले पौधे - Winter Planting Bulbs In Hindi

बल्ब से उगाए जाने वाले पौधों की लिस्ट काफी लम्बी हो सकती है, लेकिन यहाँ कुछ प्रमुख बल्ब्स के बारे में जानकारी दी गयी है, जिन्हें आप सर्दियों में अपने होम गार्डन में लगा सकते हैं और वसंत के मौसम तक पैदावार या फूल ले सकते हैं।

बल्ब से लगाये जाने वाले पौधे
पौधे की ऊंचाई
बल्ब प्लांटिंग स्पेस
सोइंग टेम्प्रेचर
पौधे के लिए छाया या सूर्य प्रकाश
फ्रीशिया (Freesia)
24 इंच
4 इंच
20° से 35°C
पूर्ण सूर्य/आंशिक छाया
एमेरीलिस (Amaryllis)
36 इंच
8 इंच
20° से 35°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
ऑर्निथोगलम बल्ब (Ornithogalum Bulb)
24 इंच
8 इंच
20° से 30°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
करकुमा (Curcuma Bulbs)
24 इंच
6 इंच
20° से 35°C
पूर्ण सूर्य/आंशिक छाया
डैफोडिल (Daffodil)
18 इंच
6 इंच
15 से 18°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
ट्यूलिप (Tulip)
24 इंच
6 इंच
4 से 10°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
क्रोकस (Crocus)
15 इंच
5 इंच
10 से 16°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
जलकुंभी (Hyacinth)
10 इंच
3 इंच
9 से 13°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
आईरिस (Iris)
40 इंच
3 इंच
15 से 18°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
ब्लूबेल (Bluebell)
12 इंच
4 इंच
15 से 18°C
छाया
स्नोड्रॉप फ्लावर (Snowdrop Bulbs)
10 इंच
4 इंच
4 से 10°C
छाया
कैमासिया फूल (Camassia)
30 इंच
4 इंच
10 से 16°C
छाया
इक्सिया फ्लावर (Ixia)
18 इंच
3 इंच
18 से 23°C
छाया
एलियम (Allium Bulbs)
24 इंच
3 इंच
4 से 10°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
ग्लेडियोलस (Gladiolus)
24 इंच
3 इंच
10 से 12°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश
लिली (Lily)
72 इंच
8 इंच
10 से 18 °C
पूर्ण सूर्य/आंशिक छाया
रैननकुलस (Ranunculus)
24 इंच
6 इंच
10 से 15°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश (6-8 घंटे)
स्पैरैक्सिस फूल (Sparaxis)
18 इंच
3 इंच
16 से 18°C
पूर्ण सूर्यप्रकाश

पौधों के बल्ब कहाँ से खरीदें – Where To Buy Spring Bulbs In Hindi

आप पौधों के बल्ब्स को नर्सरी से या organicbazar.net साईट से ऑनलाइन घर बैठे खरीद सकते हैं। बल्ब खरीदने के बाद इन्हें ठंडी, सूखी और अँधेरे वाली जगह पर स्टोर करें। खरीदने के बाद बल्ब्स को ज्यादा दिन तक स्टोर करके न रखें, क्योंकि ज्यादा दिन रखने से वे सूखने लगते हैं।

(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…..)

बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सर्दियों में बल्ब कब लगाएं – When To Plant Bulbs In Winter In Hindi

वसंत में फूल या पैदावार लेने के लिए बल्ब्स को शुरूआती सर्दियों (Early Winter) या पतझड़ (Fall) के समय सितंबर से लेकर नवम्बर के महीने तक लगा सकते हैं। ठंडे मौसम में बल्ब अच्छे से अंकुरित होते हैं।

(यह भी जानें: फ्लावर सीड्स उगाने के लिए फुल ग्रोइंग गाइड…..)

बल्ब लगाने के लिए गमले का साइज – Pot Size To Grow Bulbs Plant In Hindi

बल्ब लगाने के लिए गमले का साइज - Pot Size To Grow Bulbs Plant In Hindi

लगभग सभी बल्ब्स को आगे बताये गए साइज (इंच) के गमलों या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है:

  • 12 X 12 इंच (चौड़ाई X ऊंचाई)
  • 12 X 15 इंच (चौड़ाई X ऊंचाई)
  • 15 X 15 इंच (चौड़ाई X ऊंचाई)

(यह भी जानें: गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बल्ब लगाने के लिए मिट्टी तैयार करना – Prepare Soil To Plant Bulbs in Pot In Hindi

बल्ब लगाने के लिए मिट्टी तैयार करना - Prepare Soil To Plant Bulbs in Pot In Hindi

आमतौर पर बल्ब वाले पौधे उगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली सूखी मिट्टी बेस्ट होती है। बल्ब्स लगाते समय मिट्टी तैयार करने के लिए 60% गार्डन की मिट्टी लें और इसमें 20% कम्पोस्ट खाद, 10% कोकोपीट, और 10% रेत मिलाएं।

(यह भी जानें: मिट्टी तैयार करने के लिए करें, इन गार्डनिंग टूल्स का इस्तेमाल…..)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

स्प्रिंग बल्ब कैसे लगाएं – How To Plant Spring Bulbs In Hindi

स्प्रिंग बल्ब कैसे लगाएं - How To Plant Spring Bulbs In Hindi

पौधों के बल्ब को उचित गहराई में लगाना सबसे जरूरी होता है। जब आप बल्ब्स को खरीदते हैं, तो उसके पैकेट पर ही उसे लगाने की गहराई के बारे में दिया रहता है। हालाँकि बल्ब की दोगुनी साइज का गड्ढा खोदकर किसी भी बल्ब को लगा सकते हैं। बल्ब्स को लगाते समय एक बात का ध्यान रखें कि कंद का नुकीला सिरा ऊपर की ओर हो और सपाट (flat) वाला हिस्सा नीचे की ओर। लगाने के बाद इन्हें अच्छी तरह से मिट्टी से ढक दें और अच्छी तरह पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। पहले कुछ हफ्तों के लिए गमले को छाया में रखें। एक बार जब पहला अंकुर मिट्टी के ऊपर दिखाई दे, तो बल्ब्स लगे गमलों को धूप में ले जाएँ।

इस आर्टिकल में प्लांट बल्ब क्या होते हैं और सर्दियों में उगाये जाने वाले बल्ब्स के बारे आपने जाना। यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो या इससे संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेन्ट जरूर करें।

बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *