गमले में वर्बेना फूल के पौधे कैसे उगाएं – How To Grow Verbena In Pot In Hindi

वर्बेना ब्लू, रेड, बैंगनी, पिंक और पर्पल जैसे कई रंगों के सजावटी फूल वाला झाड़ीदार पौधा है, जो मध्यम जलवायु में वार्षिक तथा गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में बारहमासी के रूप में उगाया जाता है। यदि आप एक गार्डनर हैं और अपने गार्डन में फ्लावर प्लांट्स उगाना चाहते हैं, तो वर्बेना का निकेटर (Nectar) से भरपूर, द्वि रंगी फूल आपके गार्डन में बहुत से पोलिनेटर्स को आकर्षित करने तथा सुगन्धयुक्त बनाने के लिए अच्छा विकल्प है, इस आकर्षक सुगंध वाले फ्लावर प्लांट को आप अपने टेरेस गार्डन या घर की बालकनी में हैंगिंग पॉट्स या बास्केट में भी लगा सकते हैं। लम्बे समय तक खिलने वाले इस फूल के पौधे को उगाने के लिए हमारा यह लेख पूरा पढ़ें, इस लेख में आप जानेंगे, कि घर पर वर्बेना का फूल कैसे और कब उगाएं, बीज लगाने की विधि तथा वर्बेना फूल के पौधे की देखभाल कैसे करें।

वर्बेना के फूल उगाने से संबंधित जानकारी – Information Of Growing Verbena Flower In Hindi

वर्वेना फ्लावर प्लांट को घर पर उगाने के लिए आपको निम्न जानकारी होना आवश्यक है:-

  • वैज्ञानिक नाम – वर्बेना ऑफिसिनैलिस (Verbena Officinalis)
  • परिवार – वर्बेनेसी परिवार (Verbenaceae)
  • पौधे का प्रकार – वार्षिक, बारहमासी पौधा
  • बीज लगाने का समय – मार्च से मई माह के बीच
  • पौधे का आकार – 9 से 12 इंच लंबा और 12 से 18 इंच चौड़ा
  • प्लांट ग्रोइंग टेम्परेचर – 10 से 35 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्य प्रकाश – पूर्ण सूर्य प्रकाश
  • मिट्टी का पीएच – 5.8 से 7.2 PH मान वाली मिट्टी
  • ब्लूम टाइम – 80 से 100 दिन
  • फूल का रंग – सफेद, ब्लू, रेड, बैंगनी, पिंक, पर्पल, लैवेंडर, द्वि-रंग

वर्बेना फूल के बीज कब लगाएं – When To Plant Verbena Flower Seeds In Hindi

वर्बेना फूल के बीज कब लगाएं – When To Plant Verbena Flower Seeds In Hindi

वर्बेना का पौधा ग्रीष्म ऋतु में उगना पसंद करता है, इसलिए ठंड का खतरा टल जाने के बाद आप किसी भी मौसम में इसके बीज गार्डन में लगा सकते हैं। वर्बेना फूल के बीज लगाने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई माह के बीच का होता है।

(यह भी जानें: पेपर टॉवल या मिट्टी, किसमे है बीज अंकुरित करना आसान…..)

फूलों के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

गार्डन में वर्वेना फ्लावर प्लांट लगाने के लिए सामग्री – Requirement For Growing Verbena Flower Plant In Hindi

अपने घर पर पॉट में वर्बेना फूल के पौधे को उगाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी….)

घर पर वर्बेना लगाने के लिए गमला या ग्रो बैग साइज – Grow Bag Size For Planting Verbena In Hindi

घर पर वर्बेना लगाने के लिए गमला या ग्रो बैग साइज – Grow Bag Size For Planting Verbena In Hindi

लगभग 9 से 12 इंच की समान लम्बाई व चौड़ाई वाले पॉट या ग्रो बैग में वर्बेना झाड़ीदार पौधे को आसानी से उगाया जा सकता है। पॉट लेते समय विशेष ध्यान रखें, कि उसमें पर्याप्त ड्रेनेज होल्स बने हों। आप अपने घर की बालकनी में वर्बेना का पौधा हैंगिंग पॉट्स में भी उगा सकते हैं। इस पौधे को उगाने के लिए आप निम्न साइज़ के ग्रो बैग यूज़ कर सकते हैं:-

  1. 9 X 9 इंच (W X H)
  2. 12 X 9 इंच (W X H)
  3. 9 X 12 इंच (W X H)
  4. 12 X 12 इंच (W X H)

(यह भी जानें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

वर्बेना का पौधा उगाने के लिए बेस्ट मिट्टी – Best Soil For Growing Verbena Plant In Hindi

वर्बेना का पौधा उगाने के लिए बेस्ट मिट्टी – Best Soil For Growing Verbena Plant In Hindi

वर्बेना का पौधा कम पोषक तत्वों वाली मिट्टी में भी उगाया जा सकता है, लेकिन यह अच्छी तरह से सूखी हुई अम्लीय या उदासीन (5.8 से 7.2 पीएच वाली) मिट्टी को पसंद करता है। घर पर इस पौधे को लगाने के लिए आप सामान्य मिट्टी में जैविक खाद तथा वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं, या पॉटिंग मिक्स (potting soil) को ऑनलाइन भी नीचे दिए गए आइकॉन पर क्लिक कर खरीद सकते हैं:

(यह भी जानें: गार्डन की मिट्टी को अधिक ठंड से कैसे बचाएं….)

गमले में वर्बेना कैसे उगाएं – How To Grow Verbena In Pot In Hindi

गमले में वर्बेना कैसे उगाएं – How To Grow Verbena In Pot In Hindi

वर्बेना फूल के पौधे को उगाने की प्रमुख विधियाँ निम्न हैं:-

  1. डायरेक्ट मेथड
  2. ट्रांसप्लांटिंग मेथड
  3. स्टेम कटिंग द्वारा

आप इस पौधे को अपने गार्डन में नर्सरी से छोटा पौधा लाकर भी ग्रो कर सकते हैं।

वर्बेना फूल का पौधा बीज से कैसे उगाएं – How To Grow Verbena Flower From Seeds In Hindi

पॉट या ग्रो बैग में वर्बेना फ्लावर प्लांट लगाने की विधि निम्न है:-

  1. सबसे पहले वर्बेना की अच्छी किस्म के बीज चुनें।
  2. सीडलिंग ट्रे या छोटे पॉट में पॉटिंग मिक्स भरें।
  3. बीज लगाने से पहले सुनिश्चित करें, कि पॉटिंग मिक्स या मिट्टी नम हो।
  4. अब मिट्टी की सतह पर वर्बेना के बीज फैलाएं तथा खाद या कोकोपीट की ¼ इंच की परत से ढँक दें।
  5. बीज लगाने के बाद वाटर कैन की मदद से पानी दें।
  6. इसके बाद सीडलिंग ट्रे या पॉट को डार्क प्लेस या अंधेरी जगह पर रखें।
  7. वर्बेना के बीज को 16 से 24 डिग्री सेल्सियस के आदर्श तापमान पर अंकुरित होने में 2 से 3 सप्ताह या इससे भी अधिक समय लग सकता है।
  8. वर्बेना के दो पौधों के बीच की दूरी 12 से 18 इंच होनी चाहिए। अतः सीड जेर्मिनेशन के बाद जब पौधे 4-6 इंच के हो जायें, आप इन्हें सीडलिंग ट्रे से निकालकर किसी बड़े गमले, पॉट या गार्डन की मिट्टी में ट्रांसप्लांट करें।
  9. ट्रांसप्लांटिंग से पहले सीडलिंग हार्डनिंग करना न भूलें।

(यह भी जानें: ऐसे करेंगे पौधों को रिपॉट तो नहीं मरेगा एक भी पौधा….)

वर्बेना फ्लावर प्लांट की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Verbena Flower Plant In Hindi

वर्बेना फूल के पौधे को अच्छी तरह विकसित होने तथा अधिक फूल लगने के लिए आपको इसकी विशेष देखभाल करनी होगी। आइये जानते हैं वर्बेना के पौधे की देखभाल के तरीके, जो कि निम्न हैं:-

पानी – Water For Growing Verbena Plant In Hindi

वर्बेना के पौधे की जड़ों में नमी बनाये रखने तथा अधिक फूल खिलने के लिए, उन्हें प्रतिदिन पानी देने की आवश्यकता होती है। हालाँकि यह पौधा थोड़ा सूखे की स्थिति को भी सहन कर सकता है। यह पौधा अधिक गीली मिट्टी को पसंद नहीं करता, इससे इसकी जड़ें ख़राब हो सकती हैं।

(यह भी जानें: पौधों में पानी देने के नियम…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Verbena Plant In Hindi

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Verbena Plant In Hindi

वर्बेना के पौधे पूर्ण सूर्य प्रकाश में उगना पसंद करते हैं। अतः इस पौधे को प्रतिदिन 6 से 8 घंटे धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए आप इसे गार्डन के उस हिस्से में लगाएं, जहाँ अधिक समय तक सूर्य की सीधी धूप आती हो।

तापमान – Temperature For Growing Verbena Flower Plant In Hindi

वर्बेना एक मध्यम तापमान वाला पौधा है, जिसे अच्छी तरह उगने और अधिक फूल खिलने के लिए 10 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा होता है। अत्याधिक उच्च तापमान में रहने से यह पौधा मुरझा सकता है।

(यह भी जानें: हल्की ठंड पसंद करने वाले और बेहतर खिलने वाले फूल….)

उर्वरक – Fertilizer For Growing Verbena Plant In Hindi

उर्वरक – Fertilizer For Growing Verbena Plant In Hindi

वर्बेना हैवी फीडर पौधा नहीं हैं, लेकिन फ्लावरिंग के समय इस पौधे में अधिक फूल खिलने के लिए नियमित समयांतराल से पानी में घुलनशील जैविक उर्वरक जैसे- PROM, मस्टर्ड केक, पोटाश इत्यादि, दे सकते हैं। उर्वरक देते समय ध्यान रखें, कि अधिक मात्रा में नाइट्रोजन उर्वरकों का उपयोग न करें, इससे पौधे पर पत्तियों की मात्रा अधिक तथा फूल कम विकसित होंगे।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

प्रूनिंग – Pruning Of Verbena Flower Plant In Hindi

वर्बेना के पौधे में नए फूलों को प्रोत्साहित करने तथा पौधों को पूर्ण और साफ-सुथरा रखने के लिए, प्रत्येक मौसम में एक या दो बार पौधे की प्रूनिंग कर सकते हैं। प्रूनिंग के दौरान पौधे के रोगग्रस्त हिस्सों और सूखी हुई पत्तियों तथा फूलों को प्रूनर की मदद से काट कर अलग कर दें।

पौधों की कटाई छटाई करने के लिए प्रूनर खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कीट व रोग – Pests And Diseases Of Verbena Plant In Hindi

वर्बेना का पौधा सामान्य कीटों जैसे एफिड्स, व्हाइट फ्लाई द्वारा प्रभावित हो सकता है, पौधे पर इन कीटों का प्रभाव कम करने के लिए, आप इसकी पत्तियों पर जैविक कीटनाशक साबुन तथा नीम ऑइल का स्प्रे कर सकते हैं। ये पौधे पाउडरी मिल्ड्यू (Powdery Mildew) के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं, यह रोग पौधे में नमी के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होता है, इसलिए यह ध्यान रखें, कि पानी देते समय पत्तियों और तनों को गीला न करें।

(यह भी जानें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके…..)

आवश्यक चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

वर्बेना की फ्लावरिंग का समय – Flowering Time Of Verbena In Hindi

वर्बेना की फ्लावरिंग का समय – Flowering Time Of Verbena In Hindi

वर्बेना के पौधे में फूल खिलने के लिए, बीज लगाने के बाद लगभग 80 से 100 दिन या उससे अधिक समय भी लग सकता है। इस पौधे में फूल खिलने का समय वसंत से पतझड़ के मौसम का होता है।

उपरोक्त लेख में आपने जाना, कि घर पर गमले में वर्बेना का फूल कैसे और कब उगाएं, बीज लगाने की विधि तथा वर्बेना फूल के पौधे की देखभाल कैसे करें? आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *