अफ्रीकन डेज़ी/केप मैरीगोल्ड (डिमोर्फोथेका) फूल का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Dimorphotheca (Cape Marigold/African Daisy) Flower In Hindi

डिमोर्फोथेका फ्लावर प्लांट को अफ्रीकन डेज़ी या केप मैरीगोल्ड के नाम से जाना जाता है जो कि एक बारहमासी फूल वाला पौधा है, जिसे वार्षिक रूप में उगाया जाता है। इस पौधे में डेज़ी के समान कई पंखुड़ियों वाले फूल होते हैं, यह फूल मुख्यतः सफ़ेद रंग के होते हैं। हालाँकि कुछ किस्मों में अलग-अलग रंग के फूल भी खिलते हैं, लेकिन बैंगनी-नीले रंग के केंद्र के साथ सफ़ेद रंग की पंखुड़ियाँ इसे बहुत ही सुंदर, पसंदीदा और आकर्षक रूप प्रदान करती हैं। यह एक कम देखभाल वाला पौधा है, जो गर्मी व उच्च आर्द्रता को सहन कर सकता है, अतः इसे आप गमले में आसानी से लगा सकते हैं। गमले में अफ्रीकन डेज़ी/केप मैरीगोल्ड फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं, बीज लगाने की विधि तथा इस फ्लावर प्लांट की देखभाल कैसे करें, जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

गमले में केप मैरीगोल्ड उगाने के लिए आवश्यक जानकारी – Information Required For Growing Dimorphotheca Plant In Hindi

गमले में केप मैरीगोल्ड उगाने के लिए आवश्यक जानकारी - Information Required For Growing Dimorphotheca Plant In Hindi

गमले में डिमोर्फोथेका फ्लावर प्लांट उगाने सम्बंधित जानकारी निम्न है:-

  • सामान्य नाम – केप मैरीगोल्ड (Cape Marigold), रेन डेज़ी (Rain Daisy), व्हाइट डेज़ीबुश (White Daisy Bush), अफ्रीकी डेज़ी (African Daisy)
  • पौधे का प्रकार – बारहमासी पौधा, लेकिन वार्षिक रूप में भी लगाया जाता है।
  • बीज लगाने का समय – फरवरी से अप्रैल तथा अक्टूबर-नवंबर माह में
  • बीज से पौधा उगाने की विधि – ट्रांसप्लांटिंग विधि
  • अंकुरण तापमान – 18 से 20 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्य प्रकाश की आवश्यकता – 6 से 8 घंटे की धूप
  • जर्मिनेशन में लगा समय – 10 से 15 दिन
  • फूल खिलने का समय – गर्मियों से शुरूआती ठंड का मौसम
  • फूल का रंग – सफ़ेद, गुलाबी, पीले रंग के फूल

फ्लावर सीड खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल का पौधा कब लगाएं – When To Plant African Daisy (Dimorphotheca) In Hindi

फ्लावर प्लांट केप मैरीगोल्ड ठंडे मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है, अतः इसके बीज आप फरवरी से अप्रैल में तथा शरद ऋतु में अक्टूबर से नवंबर माह के बीच लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: पूरी गर्मियों में आपके गार्डन की शान बढ़ाएंगे यह फूल…)

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फ्लावर उगाने के लिए आवश्यक चीजें – Things Needed To Grow African Daisy Flower In Hindi

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फ्लावर उगाने के लिए आवश्यक चीजें - Things Needed To Grow African Daisy Flower In Hindi

अफ्रीकन डेज़ी/ डिमोर्फोथेका के बीज – इस फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत होगी, अफ्रीकन डेज़ी/ डिमोर्फोथेका के अच्छी क्वालिटी के बीज की। आप इन बीजों को किसी सीड स्टोर या ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।

सीडलिंग ट्रे – अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल के बीज लगाने के लिए आपको एक सीडलिंग ट्रे की आवश्यकता होगी, या फिर आप एक छोटे साइज 6 X 6 इंच (W X H) के गमले या ग्रो बैग में भी बीज अंकुरित कर सकते हैं।

ट्रांसप्लांट करने के लिए गमला या ग्रो बैग – तैयार पौधों को ट्रांसप्लांट करने के लिए आपको एक मीडियम साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त गमले या ग्रो बैग की आवश्यकता होगी, इसके लिए आप निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग खरीद सकते हैं:-

(और पढ़ें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…)

मिट्टी – गमला खरीदने के बाद, आपको अफ्रीकी डेज़ी (Dimorphotheca) का पौधा लगाने के लिए एक अच्छे पॉटिंग मिक्स की आवश्यकता होगी। यह पौधा अच्छी जल निकासी वाली रेतीली तथा उच्च पोषक तत्वों वाली मिट्टी में उगना पसंद करता है, अतः आप सामान्य मिट्टी में गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट तथा पर्लाइट या रेत मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं।

वाटर कैन – पौधा लगाने के बाद आपको उसे पानी देने के लिए एक वाटर कैन या स्प्रे पंप की आवश्यकता होगी।

आइए जानते हैं- गमले में अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल का पौधा कैसे लगाएं?

(और पढ़ें: होम गार्डनिंग शुरू करने के टॉप 13 टिप्स…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant African Daisy Flower Plant In Pot In Hindi

अपने घर पर अफ्रीकी डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल का पौधा लगाने की विधि, जानने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले सीडलिंग में पॉटिंग सॉइल मिक्स भरें।
  • अब ट्रे में अफ्रीकन डेज़ी/ डिमोर्फोथेका के बीज फैलाएं तथा मिट्टी की हल्की परत से ढक दें।
  • अब ट्रे को स्प्रे कैन की मदद से पानी दें, तथा अप्रत्यक्ष सूर्य प्रकाश (indirect sunlight) में रखें।
  • आदर्श तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस होने पर, यह बीज 10 से 15 दिनों में अंकुरित हो सकते हैं।
  • बीज अंकुरित होने के बाद, जब छोटे पौधे 4 से 6 इंच लंबाई के हो जाएं, तथा पत्तियों का नया सेट तैयार हो जाए, तब आप इस सीडलिंग को बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट करें।

(और पढ़ें: होम गार्डन में फ्लावर सीड्स उगाने के लिए फुल ग्रोइंग गाइड…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फ्लावर प्लांट की देखभाल – Care For African Daisy/ Dimorphotheca Flower Plant In Hindi

इस फ्लावर प्लांट को लगाने के बाद पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा अधिक फ्लावरिंग के लिए आपको इसकी कुछ देखभाल करनी होगी। आइये जानते हैं- अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल के पौधे की देखभाल के तरीके, जो कि निम्न हैं:-

पानी – Water For African Daisy Growing Flower Plant In Hindi

डिमोर्फोथेका का पौधा (African Daisy) कुछ हद तक सूखा-सहिष्णु होता है, लेकिन अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी को नम बनाए रखना जरूरी है, अतः इसके लिए गर्मियों में प्रति सप्ताह दो से तीन बार, तथा सर्दियों में सप्ताह में 1 बार पौधे को पानी देना उचित है।

(और पढ़ें: पौधों को पानी देने के लिए बेहतरीन गार्डन टूल्स…)

गार्डनिंग उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

सूर्य प्रकाश – Sun Light For Growing African Daisy Flower In Hindi

सूर्य प्रकाश - Sun Light For Growing African Daisy Flower In Hindi

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल के पौधे प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिलने पर अच्छी ग्रोथ करते हैं। हालाँकि वह आंशिक छाया की स्थिति में भी रह सकते हैं, लेकिन कम धूप मिलने पर पौधे में फ्लावरिंग कम हो सकती है।

(और पढ़ें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

तापमान – Temperature For Growing African Daisy Plant In Hindi

यह पौधा हल्के मौसम में उगना पसंद करता है, हालाँकि यह कुछ हद तक उच्च तापमान को सहन कर सकता है, लेकिन 4 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर यह पौधा मर सकता है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing African Daisy/ Cape Marigold In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing African Daisy/ Cape Marigold In Hindi

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फ्लावर प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आप ग्रोइंग सीजन के समय जैविक खाद जैसे- गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, नीम केक आदि दे सकते हैं तथा अधिक फ्लावरिंग के समय आप फास्फोरस रिच तरल उर्वरक रॉक फास्फेट, प्रोम फर्टीलाइजर आदि दे सकते हैं।

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

बेस्ट जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

प्रूनिंग – Pruning Of African Daisy Flower Plant In Hindi

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड फूल के पौधे को साफ़-स्वच्छ तथा रोग मुक्त रखने के लिए, ग्रोइंग सीजन के समय पौधे की प्रूनिंग कर सकते हैं, इसके अलावा आप पौधे की क्षतिग्रस्त, संक्रमित शाखाओं तथा सूखी या मुरझाई हुई पत्तियों को हटा सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधों की कटाई छटाई करने के लिए बेस्ट टूल्स…)

कीट व रोग – Pests And Diseases Of African Daisy Flower Plant In Hindi

यदि पौधों को उचित वातावरण में रखा जाए, तो अधिकांश कीट इस पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन कुछ सामान्य कीट जैसे एफिड्स, व्हाइटफ्लाई कमजोर पौधे पर हमला कर सकते हैं, जिन्हें जैविक कीटनाशक साबुन के स्प्रे से नियंत्रित किया जा सकता है।

हालांकि, नमी के स्तर में उतार चढ़ाव के कारण केप मैरीगोल्ड पौधे की पत्तियों पर धब्बे आप सकते हैं और फंगस लग सकती है, अतः पौधे के आसपास हवा का प्रवाह बनाए रखें तथा जरूरत पड़ने पर नीम ऑयल तथा जैविक फंगीसाइड का स्प्रे करें।

(और पढ़ें: हाउस प्लांट में लगने वाले कीट और उनकी रोकथाम…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड के फूल कब खिलेंगे – When Will African Daisy/Dimorphotheca Flowers Bloom In Hindi

अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड के फूल कब खिलेंगे - When Will African Daisy/Dimorphotheca Flowers Bloom In Hindi

ट्रांसप्लांटिंग के दौरान लगभग 100-115 दिनों बाद अफ्रीकन डेज़ी/ केप मैरीगोल्ड के पौधे में फूल खिलने शुरू हो सकते हैं। आमतौर पर इस पौधे में फूल फरवरी से अक्टूबर (वसंत से शरद ऋतु) के बीच खिलते हैं। इन रंग-बिरंगे फूलों को आप अपने गार्डन या घर की बालकनी में जरूर लगाएं।

उपरोक्त लेख में आपने जाना, अफ्रीकन डेज़ी और केप मैरीगोल्ड के नाम से मशहूर डिमोर्फोथेका फूल का पौधा घर पर गमले में कब और कैसे लगाएं/उगाएं, बीज लगाने की विधि तथा इस फ्लावर प्लांट की देखभाल करने के तरीके के बारे में। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, लेख से संबंधित आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

फ्लावर सीड खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *