घर पर नारियल का पेड़ कैसे लगाएं – आसान तरीका और देखभाल टिप्स – How To Grow Coconut Plant At Home In Hindi

अगर आप सोच रहे हैं कि घर पर नारियल का पौधा/पेड़ कैसे लगाएं (Nariyal Kaise Ugaye), तो यह गाइड आपके लिए है। नारियल का पेड़ न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि ताज़गी और हरियाली भी लाता है। यहाँ हम आपको बताएंगे नारियल का पौधा लगाने की विधि और इसे लगाने के बाद नारियल के पौधे की देखभाल कैसे करें, ताकि आपका पौधा सही से ग्रो हो सके। बस कुछ आसान कदमों और सही समय के साथ आप अपने घर या छत पर एक स्वस्थ और फलदार नारियल का पेड़ उगा सकते हैं।

नारियल लगाने का सही समय – Best Time To Plant Coconut Tree In Hindi

गमले या घर पर नारियल लगाने का सबसे अच्छा समय बरसात की शुरुआत अर्थात जून से अगस्त का महीना होता है। इस समय मिट्टी में नमी बनी रहती है जिससे पौधे की जड़ें जल्दी सेट हो जाती हैं। सुबह या शाम के समय पौधा लगाना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि धूप कम रहती है और पौधा जल्दी सेट हो जाता है। नारियल को सर्दियों में उगाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसे सर्दियों में न उगाएं।

(यह भी जानें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स…)

नारियल लगाने के लिए कंटेनर – Pot Size For Coconut Plant In Hindi

नारियल लगाने के लिए कंटेनर - Pot Size For Coconut Plant In Hindi

अगर आप घर या छत पर नारियल लगाना चाहते हैं, तो बड़ा और मजबूत कंटेनर या ग्रो बैग चुनें। कंटेनर कम से कम 20 से 24 इंच गहरा और चौड़ा होना चाहिए, ताकि जड़ों को फैलने के लिए जगह मिल सके। गमले में ड्रैनेज होल जरूर हों, ताकि पानी जमा न हो। आप निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग में नारियल का पौधा लगा सकते हैं, जैसे-

(यह भी जानें: ग्रो बैग्स क्या होते हैं, पौधे लगाने में इसका उपयोग क्यों करें…)

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नारियल के लिए कौन सी मिट्टी चाहिए – Best Soil For Coconut Tree In Hindi

फास्ट ग्रोथ के लिए नारियल के पौधे के लिए रेतीली दोमट मिट्टी (Sandy Loam Soil) सबसे अच्छी होती है। इस मिट्टी में जलभराव नहीं होता है और जड़ें भी सही से ग्रो कर पाती हैं। मिट्टी में जैविक खाद जैसे गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट आदि मिलाने से पौधा जल्दी बढ़ता है। अगर आप गमले में नारियल लगा रहे हैं, तो मिट्टी में थोड़ी रेत, कोकोपीट और खाद मिलाकर ढीली मिट्टी तैयार करें, ताकि जड़ें आसानी से फैल सकें।

नारियल का पौधा लगाने की विधि – Method Of Planting Coconut Tree In Hindi

नारियल का पौधा लगाने के दो मुख्य तरीके हैं — एक नर्सरी से तैयार पौधा खरीदकर लगाना और दूसरा सीधे फल (नारियल) से नया पौधा उगाना। यहाँ हम फल से नारियल का पौधा उगाने के बारे में जानेंगे। चलिए जानते हैं फल से नारियल उगाने की विधि, जो कि इस प्रकार है –

विधि:-

  1. स्वस्थ नारियल चुनें – पूरा परिपक्व नारियल लें जिसमें अंदर पानी हो। फटा या क्षतिग्रस्त नारियल न लें।
  2. नारियल के छिलके (coconut husk) अलग करें।
  3. अब इसे एयर टाईट डिब्बे में 4 से 6 दिन तक डुबाकर रखें, ताकि नारियल का कड़ा भाग नरम हो जाए।
  4. अब डिब्बे का पानी चेंज करें, डिब्बे की तली में थोड़ा सा पानी डालें और इसमें नारियल रखें और ढक्कन लगाएं, लगभग 1 महीने के अंदर नारियल का फल अंकुरित हो जायेगा लेकिन अगर जड़ें नहीं निकली हैं तो आप फिर से इसी प्रोसेस को दोहराएँ, लगभग 1 महीने के अंदर नारियल से जड़े निकलना शुरू हो जाएँगी। (आप नारियल को खुले पानी में डालकर भी अंकुरित कर सकते हैं।)
  5. नारियल को अंकुरण के दौरान छाया वाले स्थान पर रखें।
  6. अंकुर व जड़ निकलने के बाद आप उसे गमले या जमीन में लगा सकते हैं।
  7. नारियल को मिट्टी में दबाएं, लेकिन अंकुर (शूट्स) ऊपर की ओर और जड़ें मिट्टी में दबी हों।
  8. मिट्टी में नारियल लगाने के बाद पानी दें – शुरुआत में हर दूसरे दिन हल्का पानी और बाद में मिट्टी की नमी के अनुसार पानी दें। पानी अधिक न दें, अन्यथा जड़ें सड़ सकती हैं।
  9. पहले कुछ महीनों तक पौधे को इनडायरेक्ट सूर्य प्रकाश में रखें, क्योंकि तेज धूप में अंकुर सूख सकता है। पर धीरे-धीरे धूप बढ़ाते जाएँ।
  10. जब पौधा 6–12 महीने का हो जाए और जड़ों का जाल मजबूत दिखे, तब आप चाहे तो पौधे को ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।
  11. पौधे में फल आने में कई साल लग सकते हैं, लेकिन पौधा हर साल मजबूत और ऊँचा होता जाएगा।

नोट – अगर आप फल से नारियल नहीं उगाना चाहते, तो आप नर्सरी से पौधा खरीदकर भी लगा सकते हैं।

मिट्टी व खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नारियल के पौधे की देखभाल कैसे करें – Coconut Plant Care In Hindi

नारियल का पौधा लंबे समय तक स्वस्थ और फलदार रहे, इसके लिए नियमित देखभाल जरूरी है। सही धूप, पानी, तापमान और खाद देने से यह पौधा जल्दी बढ़ता है और अच्छे फल देता है। आप coconut plant की देखभाल निम्न प्रकार कर सकते हैं, जैसे –

1. सूर्य प्रकाश

नारियल के पौधे को भरपूर धूप की जरूरत होती है। पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसी जगह रखें, जहाँ रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप मिले। छाया या बंद जगह में नारियल का पौधा सही से ग्रो नहीं करता। अगर आप नारियल का पौधा अंदर लगाना चाहते हैं, तो ग्रो लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं (शायद अंदर रखने पर यह फल न दे)।

(यह भी जानें: घर पर पानी में उगने वाले 10 पौधे…)

2. तापमान

नारियल का पौधा गर्म और नम जलवायु में अच्छा बढ़ता है। इसके लिए 25°C से 35°C तापमान सबसे उपयुक्त होता है। ठंडे (अगर तापमान 18°C से नीचे चला जाए) या बहुत सूखे मौसम में पौधा कमजोर पड़ सकता है। इसलिए नारियल के पौधे को अपने क्षेत्र की जलवायु के हिसाब से लगाएं, ताकि पौधा अच्छे से फ्रूटिंग कर सके।

3. पानी

पौधे को नियमित पानी देना जरूरी है, खासकर गर्मी के मौसम में। मिट्टी हमेशा हल्की नम रहनी चाहिए, लेकिन जलभराव नहीं होना चाहिए, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।

जरूरी बागवानी सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

4. खाद और उर्वरक

हर 2-3 महीने में जरूरत के अनुसार पौधे को गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, नीम खली और कोकोपीट जैसे जैविक खाद दें। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और फ्रूटिंग बेहतर होती है। आप अच्छी क्वालिटी की जैविक खाद organicbazar.net से खरीद सकते हैं। जहाँ तक हो केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कम से कम करें।

(यह भी जानें: फेंके नहीं नारियल के छिलके और खोल को, ऐसे करें इस्तेमाल…)

5. प्रूनिंग/छटाई

पुराने, सूखे या रोगग्रस्त पत्तों को समय-समय पर हटाते रहें। इससे पौधे की नई पत्तियाँ जल्दी निकलती हैं और पौधा स्वस्थ रहता है। आप पौधे को सही आकार देने के लिए भी छटाई कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

अब तो आप जान ही गए होंगे कि घर पर नारियल का पौधा या पेड़ कैसे लगाएं, किस मिट्टी और समय में लगाना सही रहता है, और नारियल के पौधे की देखभाल कैसे करें। अगर आप नियमित पानी दें, धूप का ध्यान रखें और सही खाद का उपयोग करें, तो आपका नारियल का पौधा जल्दी बढ़ेगा और अच्छे फल देगा। इस प्रकार आप थोड़ी मेहनत और सही जानकारी से हरा-भरा नारियल का पेड़ उगा सकते हैं, जो लंबे समय तक आपको ठंडक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराएगा।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment