10 ऐसे फल जिन्हें आप ग्रो बैग में उगा सकते हैं- 10 Fruit Trees that You Can Thrive in Grow Bag in Hindi

होम गार्डनिंग (Home Gardning) की सहायता से आप प्राकृतिक रूप से अपने घर को सुंदर बना सकते हैं। सुंदर-सुंदर फूलों व लताओं के अलावा आप स्वादिस्ट फलों को भी अपने होम गार्डन में स्थान दे सकते हैं। अधिकतर लोग सोचते हैं कि बड़े गार्डन यह फिर बगीचे में ही आप फलों को उगा सकते हैं। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह गलत हैं। आप कंटेनर या ग्रो बैग (Grow Bag) में भी विभिन्न प्रकार फलों के पेड़ उगा सकते हैं, जो बालकनी, आँगन या यहाँ तक कि आपके घर की छत पर रख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि 10 ऐसे फल के बारे में जिन्हें आप ग्रो बैग में उगा सकते हैं

ग्रो बैग क्या होते है- What are Grow Bags in Hindi

4) Consider The Right Size Grow Bags

पिछले कुछ वर्षो की बात करें तो होम गार्डन में अधिकतर पौधों को गमलों में उगाया जाता था। वजन ज्यादा होने की वजह से इन गमलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखना आसान नहीं होता है। साथ ही इनमें टूट-फूट भी काफी होती है। ऐसे में अब अधिकतर लोग होम गार्डनिंग के लिए HDPE ग्रो बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह मजबूत और टिकाऊ होते हैं। अधिक धूप से भी इन्हें कोई नुकसान नहीं होता। वजन में हल्का होने के कारण आप ग्रो बैग में लगे पौधे के स्थान को भी परिवार्तित कर सकते हैं।

अच्छी क्वालिटी के ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रो बैग में उगाने के लिए 10 फल देने वाले पेड़- 10 Fruit Trees to Grow in a Grow Bag in Hindi

यहाँ हमने 10 ग्रो बैग में उगाये जाने वाले फलों के पेड़ के बारे में जानकारी दी है जिन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से ग्रो बैग में उगा सकते हैं।

1. अमरूद- Guava

Guava 3

अमरुद तो आप सभी ने खाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें ग्रो बैग में भी उगाया जा सकता है। आसानी से अमरुद की अलग-अलग किस्में घर की छत पर ग्रो बैग में लगाई जा सकती हैं। आप इसे बीज से उगाने के स्थान पर ग्राफ्टेड या कलम विधि से अमरुद के पौधे को लगाएं। ऐसे में बहुत जल्द ही आपको पौधा फल देने लगेगा। किसी भी प्रकार की मिट्टी में आप अमरुद के पौधे को उगा सकते हैं। ध्यान रहे की मिट्टी में गोबर की खाद और एप्सम साल्ट (Epsom Salt) को जरूर मिक्स करें। इससे आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 21 x 21 इंच के ग्रो बैग में आसानी से अमरुद के पौधे को लगाया जा सकता है।

(और पढ़ें: पौधों में पोषक तत्वों (प्लांट न्यूट्रिएंट्स) के कार्य और कमी के लक्षण…)

2. अंजीर-Fig

8) Fig: Winter Fruits To Plant In January 

अंजीर को भी आप ग्रो बैग में बिना किसी परेशानी के लगा सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपको मिट्टी का विशेष ध्यान रखना होगा। अंजीर के पौधे के लिए हल्की एसिडिक मिट्टी होना जरूरी है। आप ग्रो बैग में अंजीर की अलग-अलग किस्मों को उगा सकते हैं। इसके पौधे को 3-4 घंटे की सूर्य रोशनी में जरुर रखना चाहिए। इस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। आपको उसी स्थिति में पानी देना है, जब मिट्टी की उपरी सतह सुखी दिखाई दे। इसके फल सिर्फ नई शाखाओं पर ही आते हैं, ऐसे में आप समय-समय पर कटर की मदद से पुरानी शाखाओं की कटाई करते रहें। 21 x 21 या 24 x 24 इंच के ग्रो बैग में आप अंजीर का पौधा लगा सकते हैं।

3. अनार- Pomegranate

Pomegranate

अनार को भी ग्रो बैग में उगाना आसान है। ध्यान रहे की आप कलम विधि से ही इस फल के पौधे को लगाएं। एक वर्ष का समय देने के पश्चात् आपको इस पौधे में फल देखने को मिलने लगेंगे। इस फल के पौधे के लिए आप 21 x 21 इंच के ग्रो बैग का चयन करें। अनार के पौधे की मिट्टी में आपको गोबर की खाद भी अच्छी तरह से मिलानी है। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

(और पढ़ें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

4. कमरख- Star fruit

star fruit

कमरख, जिसे स्टार फ्रूट भी कहा जाता है। जब हम इस फल को काटते हैं तो यह स्टार की तरह दिखाई देता है, इस वजह से ही इसे स्टार फल कहा जाता है। आप आसानी से अपने होम गार्डन के ग्रो बैग में इसके पौधे को लगा सकते हैं। इसके लिए आप 21 x 21 इंच के ग्रो बैग को चुनें। मिट्टी में एप्सम साल्ट (Epsom Salt) मिलाने से आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

(यह भी पढ़िए – गर्मियों में घर पर लगाई जाने वाली सब्जियां)

5. शहतुत- Mulberry

शहतूत के फल कब लगेंगे - When Will Mulberry Fruit In Hindi 

मुख्यतः शहतुत की दो किस्में होती हैं। पहली किस्म काली और दूसरी हरी होती है। यह दोनों ही खाने में बेहद स्वादिस्ट होती है। इन फलों व इसके पौधे का आकार भी छोटा होता है, जिस वजह से आप आसानी से ग्रो बैग में इसे लगा सकते हैं। ग्रो बैग के लिए हरी किस्म को लगाने की सलाह दी जाती है। ग्राफ्टेड विधि से लगाने पर आपको पौधे में जल्दी फल देखने को मिलेंगे।

6. संतरा- Orange

1) Oranges: Delicious Fruits To Grow In January 

संतरा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। इसलिए इसे भी आप अपने होम गार्डन में जरूर जगह दें, क्योंकि बिना परेशानी के आप संतरे के पौधे को ग्रो बैग में लगा सकते हैं। नर्सरी से अच्छी किस्म के संतरे का पौधा लाकर आप इसे 24 x 18 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं। आप इसकी मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल जरूर करें।

(और पढ़ें: 10 सब्जियां, जिन्हें ग्रो बैग में उगाना है बेहद आसान…)

7. चीकू- Chikoo

चीकू लगाने का समय - Best Time To Plant Chikoo In India In Hindi

चीकू फल को भी आप अपने होम गार्डन के ग्रो बैग में उगा सकते हैं। यह पौधा आपको साल में एक बार फल देता है। जब आप इसे ग्रो बैग में लगाते हैं तो इसे अच्छे पोषक तत्वों वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप मिट्टी में गोबर के खाद व एप्सम साल्ट (Epsom Salt) को जरूर मिलाएं। इस फल के पौधे के लिए आप 24 x 18 इंच या इससे बड़े आकार के ग्रो बैग को चुन सकते हैं।

8. अंगूर- Grapes

grapes

अंगूर की लताओं (बेल) को भी आप बिना परेशानी ग्रो बैग में लगा सकते हैं। आप अंगूर के पौधे को इसके तने से भी उगा सकते हैं। शुरुआत में आप छोटे ग्रो बैग में ही इसे लगा सकते हैं, इसके बाद जब इसका आकर बढ़ने लगे तब आप इसे बड़े आकार वाले ग्रो बैग में स्थांतरित कर दें। समय-समय पर आप इसमें गोबर का खाद मिलाते रहें और मिट्टी में नमी बरकरार रखने के लिए नियमित पानी देवें।

9. स्ट्रॉबेरी- Strawberry

strawberry-1531216_1280

स्ट्रॉबेरी को वर्षभर उगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको 15 डिग्री से 28 डिग्री तापमान की जरुरत होगी। ज्यादा तापमान में यह पौधा पनप नहीं पाता। यही वजह है कि सालभर ठंडे प्रदेशों में इसे उगाया जाता है। जब आप इसके लिए ग्रो बैग को तैयार करें तो इसमें ऐसा बंदोबस्त करें कि पानी तुरंत निकल जाए। पानी ज्यादा समय तक रुके रहने से फल और पौधे दोनों खराब हो जाते हैं। छोटे आकार के ग्रो बैग में भी आसानी के साथ स्ट्रॉबेरी को उगा सकते हैं।

10. नीबू- Lemon

Green,Limes,On,A,Tree.,Lime,Is,A,Hybrid,Citrus

नर्सरी से आसानी के साथ आप नीबू के पौधे को लाकर ग्रो बैग में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको हल्की एसिडिक मिट्टी की आवश्यकता होगी। साथ ही आप मिट्टी में अच्छी तरह से गोबर का खाद व वर्मी कम्पोस्ट को भी मिक्स कर दें। ध्यान रहे की आप नीबू के पौधे को धूप वाले स्थान पर रखें। यदि आपके क्षेत्र में गर्मी ज्यादा है तो पौधे पर पानी का छिड़काव करते रहे। 24 x 18 इंच के ग्रो बैग में भी आप इस पौधे को लगा सकते हैं।

सभी तरह के गार्डनिंग प्रोडक्ट खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *