गमले में सिनेररिया फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Grow Cineraria From Seed In Pot In Hindi

सिनेरेरिया/ सिनेरिया एक बारहमासी फूल है, जिसे गार्डन में वार्षिक तथा घर पर हाउसप्लांट के तौर पर लगाया जाता है। इसके हरे रंग की पत्तियों को ढंकते हुए छोटे फूल गहरे लाल, सफेद, नीले या बैंगनी कई रंगों के होते हैं, जो गुच्छे के रूप में खिलते हैं। सिनेरेरिया के फूल का केन्द्र एक छोटे सफेद छल्ले से घिरा होता है, जो इसे और भी अधिक आकर्षक रूप प्रदान करता है। यदि आप फ्लावर प्लांट लगाने के शौकीन हैं, तो सिनेररिया के सुंदर फूल आपके गार्डन में लगाने के लिए, एक अच्छा विकल्प है। गमले में सिनेरेरिया/ सिनेरिया फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं/उगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा सिनेररिया प्लांट देखभाल के बारे में जानने के लिए, इस लेख को पूरा पढ़ें।

सिनेररिया का पौधा उगाने के लिए आवश्यक जानकारी – Information Needed To Grow Cineraria Plant In Hindi

टेरेस गार्डन या घर पर इस फ्लावर प्लांट को उगाने के लिए निम्न जानकारी आवश्यक है:-

  • सामान्य नाम – सिनेररिया, सिनेरेरिया या सिनेरिया
  • पौधे का प्रकार – बारहमासी पौधा है लेकिन इसे वार्षिक रूप में उगाया जाता है
  • बीज लगाने का समय – सितंबर से जनवरी माह के बीच
  • पौधा उगाने की विधि – ट्रांसप्लांटिंग विधि
  • सीड जर्मिनेशन टेंपरेचर – 10-18 डिग्री सेल्सियस
  • बेस्ट सॉइल – अम्लीय, बेहतर जल निकासी वाली मिट्टी
  • बीज अंकुरण का समय – 7 से 15 दिन
  • सिनेरिया के फूल खिलने का समय – स्प्रिंग से समर सीजन तक

सिनेररिया का पौधा कब लगाएं – When To Plant Cineraria In Hindi

सिनेररिया का पौधा कब लगाएं - When To Plant Cineraria In Hindi

यह फ्लावर प्लांट ठंडे मौसम में उगना पसंद करता है, अतः आप सिनेररिया के बीज समर सीजन के बाद, शरद ऋतु से सर्दियों के बीच अर्थात सितंबर से जनवरी माह के बीच लगा सकते हैं।

सिनेररिया का पौधा उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Material Required To Grow Cineraria Plant At Home In Hindi

घर पर गमले में इस फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए, निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

(और पढ़ें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत…)

सिनेररिया का पौधा उगाने के लिए गमला – Pot Size For Growing Cineraria Plant In Hindi

सिनेररिया का पौधा उगाने के लिए गमला - Pot Size For Growing Cineraria Plant In Hindi

इस पौधे की अधिकतम ऊंचाई 6 से 12 इंच की हो सकती है, अतः इसे आप लगभग 9 इंच के समान लंबाई व चौड़ाई वाले ड्रेनेज होल्स युक्त पॉट में आसानी से ग्रो कर सकते हैं। इसके अलावा आप सिनेरेरिया का पौधा उगाने के लिए, निम्न साइज़ के ग्रो बैग भी खरीद सकते हैं:-

(और पढ़ें: किस साइज के ग्रो बैग में कौन से पौधे लगाएं, जानें इस चार्ट में…)

सिनेररिया का पौधा लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Planting Cineraria In Hindi

सिनेररिया का पौधा लगाने के लिए मिट्टी - Best Soil For Planting Cineraria In Hindi

यह पौधा अम्लीय तथा बेहतर जल निकासी वाली मिट्टी में उगना पसंद करता है, अतः आप इसे पॉटेड प्लांट के रूप में लगाने के लिए मिट्टी में जैविक खाद जैसे गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, मस्टर्ड केक, पर्लाइट या वर्मीकुलाइट मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं, या फिर आप रेडीमेड पॉटिंग सॉइल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

आइये आगे जानते हैं- गमले में सिनेरेरिया का पौधा कैसे लगाएं?

सिनेररिया का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant Cineraria Flower Plant In Hindi

इस फ्लावर प्लांट को बीज से लगाना बेहद आसान होता है, शरद ऋतु (सितंबर-जनवरी) में बीज की सीडलिंग तैयार करके जब पौधे 4 से 6 इंच लंबाई के हो जाते हैं, तब इन छोटे पौधों को बड़े गमले या गार्डन की मिट्टी में ट्रांसप्लांट किया जाता है।

(और पढ़ें: 20 फल जिन्हें आप बालकनी, छत और आँगन में उगा सकते हैं…)

सिनेररिया के बीज लगाने की विधि – Method Of Planting Cineraria Seeds In Hindi

गमले में सिनेरेरिया के बीज लगाने की विधि निम्न है:-

  • सबसे पहले सीडलिंग ट्रे में सीड स्टार्टर मिक्स या पॉटिंग मिक्स भरें।
  • अब मिट्टी की ऊपरी सतह पर सिनेररिया के बीज छिड़कें।
  • बीजों को हल्के से मिट्टी में दबाएं, लेकिन उन्हें मिट्टी से न ढकें, क्योंकि उन्हें अंकुरित होने के लिए लाइट की आवश्यकता होती है।
  • सीडलिंग ट्रे को वाटर कैन से पानी दें।
  • इसके बाद ट्रे को अप्रत्यक्ष सूर्य प्रकाश में रखें।
  • आदर्श तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस पर, सिनेरिया के बीज 7 से 15 दिन में जर्मिनेट हो सकते हैं।
  • पत्तियों का नया सेट तैयार हो जाने के बाद, ट्रे को आंशिक धूप (2 से 4 घंटे) वाले स्थान पर रखें।
  • जब छोटे नन्हें पौधे करीब 4-6 इंच (10 सेमी) के हो जाएँ, तब उन्हें गार्डन की मिट्टी या बड़े गमले में लगाएं।

सिनेररिया प्लांट की देखभाल कैसे करें – Cineraria Plant Care Tips In Hindi

सिनेररिया प्लांट की देखभाल कैसे करें - Cineraria Plant Care Tips In Hindi

घर पर गमले में सिनेरिया के पौधे को लगाने के बाद स्वस्थ रखने तथा अधिक मात्रा में फूल पाने के लिए आपको निम्न प्रकार से सिनेरेरिया के पौधे की देखभाल करनी होगी:-

पानी – Water For Growing Cineraria Plant In Hindi 

सिनेरेरिया/ सिनेरिया की जड़ें अधिक समय तक गीली मिट्टी में रहना पसंद नहीं करती हैं, क्योंकि गीली मिट्टी में रूट रॉट (Root Rot) होने का खतरा होता है, इसलिए सुनिश्चित करें, कि मिट्टी की ऊपरी परत सूख गई हो, तभी पौधों को पानी दें, और ओवरवाटरिंग से बचें।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Cineraria Plant In Hindi

सिनेरेरिया फिल्टर्ड धूप या आंशिक छाया की स्थिति में अच्छी ग्रोथ करता है, यदि हम इसे पूर्ण सूर्य प्रकाश में लगा देंगे, तो इसके फूल मुरझा सकते हैं।

तापमान – Temperature For Growing Cineraria Plant In Hindi

सिनेरेरिया का पौधा 10-26 डिग्री सेल्सियस के बीच के तापमान में सबसे अच्छी तरह बढ़ता है। यदि तापमान 26°C से ऊपर है, तो सिनेरिया के फूल खिलना बंद हो सकते हैं और यदि तापमान -1 डिग्री सेल्सियस से कम होता है, तो यह पौधा मर भी सकता है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Cineraria Plant In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing Cineraria Plant In Hindi

इस पौधे को आप फ्लावरिंग के समय अर्थात वसंत ऋतु और गर्मियों के दौरान प्रत्येक दो सप्ताह में संतुलित जैविक उर्वरक जैसे- PGP लिक्विड फर्टिलाइजर, बायो NPK, वर्मीकम्पोस्ट आदि दे सकते हैं।

पौधे की डेडहेडिंग – How To Deadhead Cineraria In Hindi

सिनेरेरिया फूल के पौधों को साफ-सुथरा रखने तथा अधिक फूल खिलने के लिए पौधे की डेडहेडिंग अर्थात सूखे हुए फूल व पत्तियों को हटा सकते हैं।

कीट व रोग – Pests And Diseases Of Cineraria Plant In Hindi

सिनेररिया की सीडलिंग तैयार करते समय स्लग और घोंघे लगने का खतरा अधिक होता है तथा बड़े पौधे को एफिड्स, स्पाइडर माइट्स, व्हाइट फ्लाई, लीफ माइनर्स जैसे कीट नुकसान पहुंचा सकते हैं, पौधे को इन कीटों से बचाने के लिए, नीम के तेल और जैविक कीटनाशक साबुन के घोल का स्प्रे कर सकते हैं।

रोग की बात करें तो, यह पौधा ख़स्ता फफूंदी, ग्रे मोल्ड, क्राउन रॉट, रूट रॉट जैसे कई रोगों से संक्रमित हो सकता है, यह रोग नमी के स्तर में बदलाव के कारण होते हैं, जिसे सही देखभाल के दौरान रोका जा सकता है, लेकिन अधिक संक्रमित पौधों को गार्डन से हटाने या नष्ट करने की आवश्यकता हो सकती है।

(और पढ़ें: गार्डन में लगे पौधों को रोगों से कैसे बचाएं…)

सिनेररिया के फूल कब खिलते हैं – Flowering Of Cineraria Plant In Hindi

सिनेररिया के फूल कब खिलते हैं - Flowering Of Cineraria Plant In Hindi

अंकुरण के बाद सिनेरेरिया के पौधे में फूल खिलने में 16-18 सप्ताह का समय लग सकता है। इस पौधे में फूल वसंत से गर्मियों अर्थात फरवरी से जून माह तक खिलते हैं। मध्यम जलवायु वाले क्षेत्र में, इस पौधे में पूरे वर्ष भी फूल खिल सकते हैं। सिनेरिया का फूल खिलने के बाद 25-30 दिनों तक ताजा बना रहता है।

आप इस पौधे को अपने घर की बालकनी के हैंगिंग पॉट में या गार्डन में कार्पेट प्लांट के रूप में लगा सकते हैं।

(र पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद और उर्वरक….)

इस लेख में आपने जाना, कि गार्डन में या घर पर गमले में सिनेररिया/ सिनेरिया फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा प्लांट केयर के बारे में। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *